होमWordPress GuideWordPress Free CDN Setup (Without Cloudflare)

WordPress Free CDN Setup (Without Cloudflare)

अगर आप बिना किसी Paid Subscription या Cloudflare के अपने वर्डप्रेस ब्लॉग में लाइफटाइम फ्री CDN इनेबल करना चाहते है तो ऐसे में आप Jetpack प्लगइन का उपयोग करके बहुत ही आसानी से अपनी वर्डप्रेस वेबसाइट में लाइफटाइम फ्री CDN को इनेबल कर सकते है एवं अपनी वेबसाइट की स्पीड को ऑप्टिमाइज़ कर सकते है.

WordPress Free CDN Setup

WordPress Free CDN Setup

Jetpack में आपको WordPress.com का फ़ास्ट, सिक्योर और ग्लोबल CDN नेटवर्क मिल जाता है जो की लाइफटाइम के लिए 100% फ्री है, इस CDN को अपनी वेबसाइट पर इनेबल करने के लिए आपको कुछ आसान सी प्रोसेस फॉलो करनी होगी जो की निम्न प्रकार से है.

चरण 1. सबसे पहले आपको अपनी वर्डप्रेस वेबसाइट में लॉग इन करना है, इसके बाद आपको वर्डप्रेस का डैशबोर्ड दिखाई देगा, इसमें आपको Plugin के ऊपर क्लिक करना है एवं बादमे आपको Add Plugin के ऊपर क्लिक करना है.

add plugin par click kare

चरण 2. अब आपको Plugin सर्च करने का विकल्प दिखाई देगा इसमें आपको Jetpack लिखकर सर्च करना है, अब आपको Jetpack का ऑफिसियल प्लगइन दिखाई देगा आपको उसे अपनी वर्डप्रेस वेबसाइट में इनस्टॉल कर लेना है, जब आप प्लगइन को इनस्टॉल कर लेते है तो इसके बाद आपको प्लगइन एक्टिवेट करना का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

jetpack install kare

चरण 3. अब आपको Start with Jetpack Free का पेज दिखाई देगा, इसमें आपको Supercharge my site के ऊपर क्लिक करना है.

supercharge my site par click kare

चरण 4. इसके बाद आपको Now let’s connect your account का पेज दिखाई देगा, इसमें आपको Connect Account के ऊपर क्लिक करना है.

connect account par click kare

चरण 5. अब आपको डैशबोर्ड में Jetpack का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है एवं इसके बाद आपको Setting का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

jetpack setting par click kare

चरण 6. अब आपके सामने Jetpack की सेटिंग ओपन हो जायेगी, इसमें आपको Performance के ऊपर क्लिक करना है, जब आप Performance के ऊपर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपको स्क्रॉल डाउन करने निचे आ जाना है.

jetpack performance par click kare

चरण 7. जब आप स्क्रॉल डाउन करके निचे आयेगे तो इसके बाद आपको Performance & speed के सेक्शन में Enable site accelerator, Speed up image load times और Speed up static file load times का विकल्प्प दिखाई देगा आपको यह सभी फीचर अपनी वेबसाइट में एक्टिवेट कर लेने है.

performance and speed me all feature enable kare

जैसे ही आप इतनी सेटिंग पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपकी वर्डप्रेस वेबसाइट की सभी CSS और जावास्क्रिप्ट फाइल Jetpack के CDN पर सर्व होना शुरू हो जाएगी एवं इससे आपकी वेबसाइट की स्पीड पहले की तुलना में काफी ज्यादा बेहतर हो जाएगी.

नोट – ध्यान रखे की Jetpack प्लगइन WordPress.com का ग्लोबल CDN Provide करवाता है, इसलिए जब आप Jetpack इनस्टॉल करते है तो उस वक्त आपको अपनी वेबसाइट WordPress.com अकाउंट के साथ लिंक करनी जरूरी है तभी आप अपनी वेबसाइट पर निशुल्क CDN का उपयोग कर पाएंगे.

Jetpack CDN Enable करने के फायदे

अगर आप अपनी वेबसाइट में Jetpack CDN को इनेबल करते है तो यह आपकी वेबसाइट की स्पीड को ऑप्टिमाइज़ करने में काफी ज्यादा मदद करता है, हम आपको इसके कुछ बेहतरीन फायदे बता रहे है जो आपको पता होने चाहिए.

  • Unlimited Bandwidth – इसमें आपको वर्डप्रेस इमेज और स्टैटिक फाइल के लिए अनलिमिटेड फ्री बैंडविड्थ मिलता है, जिसके लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना पड़ता.
  • Global CDN (Automattic) – Jetpack ह्म्मेशा WordPress.com के फ़ास्ट और विशाल सर्वर नेटवर्क का उपयोग करता है जिससे आपकी वेबसाइट के डाउन होने की संभावना बहुत ही कम होती है.
  • Auto Image Optimization – Jetpack CDN में आपकी वर्डप्रेस वेबसाइट की सभी इमेज आटोमेटिक Compress हो जाती है एवं यूजर को सभी इमेज WebP फोर्मेट में सर्व होती है जिससे वर्डप्रेस वेबसाइट फास्ट लोड होगी.
  • Server Load Reduction – Jetpack CDN लगाने के बाद आपकी Image, CSS और JS फाइल CDN के माध्यम से सर्व होती है, इससे आपकी ओरिजिनल वेब होस्टिंग के सर्वर पर लोड कम पड़ता है एवं आपकी होस्टिंग के क्रेश होने की संभावना कम होती है.

इस तरीके से Jetpack का CDN आपकी वेबसाइट की स्पीड को ऑप्टिमाइज़ करने में एवं होस्टिंग सर्वर का लोड कम करने में काफी ज्यादा मदद करता है, यह Jetpack में आपको लाइफटाइम निशुल्क CDN मिल जाता है इसलिए इसमें अपनी वेबसाइट पर CDN एक्टिवेट करने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क देने की जरूरत नहीं पडती.

Jetpack CDN की सीमाएं

अगर आप Jetpack का CDN इस्तमाल करना चाहते है तो आपको इसकी सीमाएं ध्यान में रखनी आवश्यक है, ध्यान रखे की इस प्लगइन में आपको Cache Clear करने का विकल्प नहीं दिया जाता, इसलिए CDN इनेबल करने के बाद आपको कैशिंग प्लगइन की मदद से अपनी वेबसाइट की कैश क्लियर करनी होगी, Jetpack प्लगइन Cloudflare की तरह पुरे HTML पेज को कैश नहीं करता यह केवल इमेजेस, CSS और JS फाइल को सर्व करता है.

इसके अलावा यह थोडा हैवी प्लगइन है, इसलिए अगर आप इस प्लगइन का सही तरह से इस्तमाल नहीं करते तो इससे आपकी वेबसाइट की स्पीड पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है, इससे बचने के लिए आपको Jetpack में केवल वही सेटिंग इनेबल रखनी है जिसकी आपको वास्तव में जरुररत है, इसके अलावा सभी अनचाही सेटिंग को डिसएबल रखना बेहतर है.

Jetpack CDN क्या है और यह कैसे काम करता है?

Jetpack CDN (Site Accelerator) एक फ्री ग्लोबल CDN है, यह आपकी वर्डप्रेस वेबसाइट की इमेजेस, CSS और JS फाइल्स को अपने हाई-स्पीड सर्वर पर स्टोर कर लेता है और विजिटर्स को उनके नजदीकी लोकेशन से डेटा सर्व करता है, जिससे वेबसाइट फ़ास्ट लोड होती है.

क्या Jetpack CDN पूरी तरह से फ्री है?

हाँ, Jetpack प्लगइन का Site Accelerator (CDN) लाइफटाइम के लिए बिल्कुल 100% फ्री है, इसके लिए आपको किसी भी प्रकार का सब्सक्रिप्शन प्लान खरीदने की जरूरत नहीं है.

क्या Jetpack CDN इस्तेमाल करने के लिए WordPress.com अकाउंट जरूरी है?

हाँ, अगर आप Jetpack CDN का इस्तेमाल करना चाहते है तो इसके लिए आपका WordPress.com पर अकाउंट होना जरूरी है तभी आपकी वेबसाइट WordPress.com के CDN के साथ कनेक्ट होगी.

क्या Jetpack CDN का इस्तेमाल करने पर इमेज क्वालिटी खराब होती है?

नही, Jetpack CDN इमेज की क्वालिटी को खराब किये बिना उसे ऑप्टिमाइज़ और कॉम्प्रेस करता है, इससे आपकी वेबसाइट की लोडिंग स्पीड बेहतर होती है एवं आपकी वेबसाइट में इमेज पर भी कोई बुरा असर नहीं पड़ता.

क्या Jetpack CDN का इस्तेमाल करने से वेबसाइट स्लो हो सकती है?

Jetpack एक बड़ा प्लगइन है, अगर आप इसके अनचाहे फीचर इनेबल कर देते है तो इससे वेबसाइट की स्पीड स्लो हो सकती है, हालांकि अगर आप केवल CDN को ही इनेबल करते है तो इससे आपकी वेबसाइट स्लो नही होगी.

क्या हम LiteSpeed Cache या WP Rocket के साथ Jetpack CDN यूज़ कर सकते हैं?

जी हाँ, आप LiteSpeed Cache या WP Rocket या अन्य किसी भी कैशिंग प्लगइन के साथ Jetpack CDN का उपयोग कर सकते है, इससे आपको कोई समस्या नहीं होगी.

यह भी पढ़े Smush WordPress Image Optimization Settings (100% Working)

इस लेख में हमने वर्डप्रेस में Jetpack की मदद से CDN इनेबल करने की पूरी प्रक्रिया बताई है, अगर आपको Jetpack CDN इनेबल करने में किसी भी प्रकार की परेशानी हो रही है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

Raghuveer Singh
Raghuveer Singhhttps://rdcbusinessidea.in
मैं Raghuveer Singh, RDC Business Idea का Founder हूँ। मैं WordPress, Blogging, SEO और Website से जुड़ी आसान, भरोसेमंद और प्रेक्टिकल गाइड शेयर करता हूँ,
RELATED ARTICLES

अपना सवाल यहाँ पूछे

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular