नमस्कार मित्रो आज हम आपको डीजे का बिजनेस कैसे स्टार्ट करें इसके बारे में बता रहे है, आज के समय में शादी, पार्टी, जन्मदिन, धार्मिक कार्यक्रम और चुनाव प्रचार आदि में डीजे की बहुत ही ज्यादा डिमांड रहती है, ऐसे में अगर आप सही प्लानिंग के साथ इस बिजनेस को शुरू करते है तो यह बिजनेस आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है एवं इस बिजनेस से आप कम समय में बहुत ही अच्छा पैसा कमा सकते है.

dj ka business kaise start kare

डीजे का बिजनेस कैसे स्टार्ट करें

डीजे का बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है जिसकी डिमांड प्रत्येक गाँव और शहर में रहती है, अगर आप यह बिजनेस किसी ऐसी लोकेशन पर शुरू करते है जहाँ पर पहले से कोई डीजे ऑपरेटर नही है तो ऐसी लोकेशन पर आपको डीजे के काफी ज्यादा आर्डर मिल सकते है, डीजे का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको कुछ आसान सी प्रक्रिया फॉलो करनी होगी जो की निम्न प्रकार से है.

डीजे की मार्केट रिसर्च करें

डीजे का बिजनेस शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको मार्केट रिसर्च करनी आवश्यक है, अगर आप सही तरीके से मार्केट रिसर्च कर लेते है तो इससे आपको बिजनेस शुरू करने में काफी ज्यादा मदद मिल सकती है, डीजे का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको निम्न प्रकार से मार्केट रिसर्च करनी होगी.

  • आपके आसपास पहले से कितने डीजे संचालक है.
  • मौजूदा डीजे संचालको की बुकिंग और कीमते कितनी है.
  • मौजूदा डीजे संचालको का साउंड सिस्टम कैसा है.
  • आपके क्षेत्र में सबसे ज्यादा प्रोग्राम कौनसे होते है.
  • आपके क्षेत्र में किस प्रकार के साउंड और लाइट की डिमांड ज्यादा है.
  • आपके क्षेत्र के ग्राहकों को डीजे संचालको से क्या अपेक्षा रहती है.

जब आप इस प्रकार से मार्केट रिसर्च कर लेते है तो इससे आपको बिजनेस प्लानिंग करने में आसानी होगी एवं इससे आपके बिजनेस के सफल होने की संभावना भी काफी ज्यादा बढ़ जाएगी.

डीजे की बिजनेस प्लानिंग करें

जब आप मार्केट रिसर्च कर लेते है तो इसके बाद आपको सावधानीपूर्वक बिजनेस की प्लानिंग करनी होगी, ध्यान रखे की आपकी बिजनेस प्लानिंग जितनी बेहतर होगी आपको बिजनेस में उतना ही ज्यादा फायदा देखने के लिए मिलेगा, हम आपको डीजे की बिजनेस प्लानिंग करने के लिए कुछ बेहतरीन तरीके बता रहे है जो निम्न प्रकार से है.

  • सबसे पहले अपना बजट तय करें.
  • कौनसे कौनसे उपकरण खरीदेंगे यह सुनिच्चित करें.
  • आप कौन कौनसे ग्राहकों को टारगेट करेंगे.
  • आप किराए पर काम करेंगे या खुद का सेटअप बनायेंगे.
  • अधिकतम कितने कर्मचरियों को काम पर रखेंगे.
  • बिजनेस का प्रमोशन और मर्केटिंग किस प्रकार से करेंगे.
  • डीजे बुकिंग की कीमत किस प्रकार से तय करेंगे.

अगर आप यह सभी बाते ध्यान में रखकर बिजनेस प्लानिंग करते है तो इससे आपके बिजनेस के सफल होने की संभवना काफी ज्यादा बढ़ जाएगी एवं शुरुआत से ही आपको अच्छे खासे आर्डर मिलना शुरू हो जायेंगे.

बिजनेस के लिए सही लोकेशन चुने

डीजे का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको सही लोकेशन का चुनाव करना जरूरी है, इसमें आपका अधिकांश काम बुकिंग पर होता है, इसलिए डीजे का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको मार्केट के अंदर महंगी जगह किराए पर लेने की जरूरत नहीं है, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आप निम्न लोकेशन का चुनाव कर सकते है.

  • सड़क के पास – डीजे का बिजनेस आप किसी सडक के पास शुरू कर सकते है, इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा की जब भी आपको आर्डर मिलता है तो आप निश्चित समय पर सही लोकेशन तक पहुंच पाओगे, सड़क के पास बिजनेस स्टार्ट करने पर आपको ट्रैफिक की समस्या कम होगी.
  • शादी गार्डन के पास – अगर आप चाहे तो शादी के गार्डन के पास भी अपना बिजनेस शुरू कर सकते है, इससे आपको आर्डर मिलने की संभावना काफी अधिक रहती है.
  • शहर या गाँव के पास – डीजे का बिजनेस गाँव या शहर के आसपास शुरू करना एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है, क्युकी यहाँ पर आपको आर्डर मिलने की संभावना काफी ज्यादा होती है.
  • बैंकेट हॉल के पास – अगर आप कम समय में अच्छे खासे आर्डर प्राप्त करना चाहते है तो आप किसी बैंकेट हॉल के आसपास अपना बिजनेस शुरू कर सकते है.

यह कुछ बेहतरीन लोकेशन है जहां पर बिजनेस शुरू करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, अगर आप निम्न प्रकार की लोकेशन पर अपना बिजनेस शुरू करते है तो इससे आपको डीजे की अच्छी खासी बुकिंग देखने के लिए मिल सकती है.

आवश्यक दस्तावेज और लाइसेंस बनाये

अगर आप डीजे का बिजनेस शुरू करने की सोच रहे है तो आपको कुछ आवश्यक दस्तावेज और लाइसेंस बनवाने जरूरी है, इसके लिए आप निम्न प्रकार के दस्तावेज बना सकते है.

  • पहचान पत्र – डीजे का बिजनेस शुरू करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, वोटर आईडी और पेन कार्ड जैसे दस्तावेज होने अनिवार्य है.
  • किरायानामा – अगर आप किराये की दुकान में डीजे का ऑफिस सेटअप करते है तो आपके पास उस दुकान का किरायानामा या अग्रीमेंट होना जरूरी है.
  • GST रजिस्ट्रेशन – अगर आपकी कमाई अधिक है और आप GST लिमिट को पूरा कर देते है तो ऐसे में आपको GST रजिस्ट्रेशन करवना जरूरी है.
  • उद्यम रजिस्ट्रेशन – डीजे के बिजनेस में उद्यम रजिस्ट्रेशन करवना बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है, इसका उपयोग आप करंट अकाउंट खोलने में एवं बिजनेस लोन लेने में कर सकते है.
  • करंट बैंक अकाउंट – डीजे के बिजनेस में पैसो का लेनदेन करने के लिए आपको करंट बैंक अकाउंट का उपयोग करना होगा, आप किसी भी सरकारी या प्राइवेट बैंक में अपना करंट अकाउंट खुलवा सकते है;
  • ट्रेंड लाइसेंस – आप जिस क्षेत्र में डीजे का बिजनेस शुरू करना चाहते है उस क्षेत्र की नगर पालिका या नगर निगम से आपको ट्रेड लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य है.
  • वाहन के दस्तावेज – डीजे का बिजनेस आप टेम्पो, ट्रक या पिकअप जैसे वाहन पर करेंगे, ऐसे में आपके पास उस वाहन का बिल, इंश्योरेंस और PUC जैसे सभी दस्तावेज होने चाहिए.

अगर आपके पास निम्न प्रकार के सभी दस्तावेज है तो इसके बाद आप डीजे का बिजनेस शुरू कर सकते है, इससे बिजनेस करते वक्त भविष्य में आपको किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी.

नोट – ध्यान रखे की कई स्थानों पर तेज आवाज में डीजे बनाने के लिए आपको स्थानीय प्रशासन की अनुमति लेनी पड़ सकती है एवं डीजे बजाने के लिए आपको निर्धारित सामय सीमा का पालन करना अनिवार्य है.

आवश्यक उपकरण ख़रीदे

डीजे का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको डीजे का पूरा सेटअप तैयार करना होगा, इसके लिए आपको विभिन्न उपकरण खरीदने होगे जो की निम्न प्रकार से है.

  • डीजे कंट्रोलर – इसकी मदद से आप गानों को मिक्स कर सकते है.
  • मिक्सर – इसकी मदद से आप ऑडियो को कंट्रोल कर सकते है.
  • लैपटॉप – इसकी मदद से आप डीजे पर मनचाहा गाना बना पाएंगे.
  • PA स्पीकर्स – इसका उपयोग गाने की आवाज को फैलाने के लिए किया जाता है.
  • सबवूफर – इसकी मदद से आप गानों को भारी बेस दे सकते है.
  • Wireless Mic – इसका उपयोग आप एंकरिंग एवं अनाउंसमेंट के लिए कर सकते है.
  • डीजे लाइट – इसकी मदद से आप आकर्षिक लाइट इफ़ेक्ट दे सकते है.
  • मूविंग हेड लाइट – इसका उपयोग आप प्रोफेशनल लाइट शो के लिए कर सकते है.
  • स्मोक मशीन – इसका उपयोग स्टेज पर इफेक्ट देने के लिए किया जाता है.
  • लेज़र लाइट – इसका उपयोग विशेष प्रकार के इफ़ेक्ट देने के लिए किया जाता है.
  • ट्रस स्टेंड – इसका उपयोग लाइट लगाने के लिए किया जाता है.
  • जनरेटर – इसका उपयोग बिजली उत्पादन और बिजली बैकअप के लिए करना होगा.
  • एक्सटेंशन बोर्ड – इसका इस्तमाल सभी प्रकार के उपकरणों को जोड़ने के लिए किया जाता है.
  • ऑडियो केबल – इसका उपयोग सभी प्रकार के उपकरणों को आपस में जोड़ने के लिए किया जाता है.
  • फ्लाइट केस – इसका उपयोग सभी उपकरणों को सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है.

डीजे का सेटअप तैयार करने के लिए आपको यह सभी उपकरण खरीदने जरूरी है, जब आप यह सभी उपकरण खरीद लेते है तो इसके बाद आप डीजे का बिजनेस शुरू कर सकते है.

ऑफिस का सेटअप करें

जब डीजे का सेटअप तैयार हो जाता है तो इसके बाद आपको ऑफिस का सेटअप करना होगा, अगर आपका ऑफिस अच्छा होगा तो ग्राहक इससे आकर्षित हो सकते है एवं आपको डीजे के अधिक आर्डर मिल सकते है, डीजे के बिजनेस के लिए आप निम्न प्रकार से ऑफिस का सेटअप कर सकते है.

  • बिलिंग काउंटर – आपको अपनी ऑफिस में एक आकर्षक और मजबूत लकड़ी का बिलिंग काउंटर लगाना जरूरी है.
  • ऑफिस चेयर – ग्राहकों के बैठने के लिए आपको 4 – 5 आरामदायक कुर्सियों का सेटअप लगाना होगा.
  • कंप्यूटर – बिल बनाने के लिए, डाटा स्टोर करने के लिए एवं डेमो दिखाने के लिए आपको एक लैपटॉप लेना होगा.
  • प्रिंटर – किसी भी प्रकार के बिल या अग्रीमेंट की प्रिंट निकालने के लिए आपको एक प्रिंटर खरीदना होगा.
  • इंटरनेट कनेक्शन – अपने लैपटॉप को इंटरनेट से जोड़ने के लिए आपको हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन लेना होगा.
  • CCTV – बेहतर सुरक्षा और निगरानी के लिए आप CCTV कैमरा इनस्टॉल कर सकते है.
  • UPS – अगर कभी लाइट चली जाए तो बिजली बैकअप के लिए आपको एक UPS लेना होगा.
  • स्टोरेज रैक – डीजे के सभी उपकरणों को सुरक्षित रखने के लिए आपको एक मजबूत स्टोरेज रैक बनाना होगा.
  • फाइल कैबिनेट – सभी प्रकार की फाइल को सुरक्षित रखने के लिए आपको एक फाइल कैबिनट बनाना होगा.
  • व्हाइटबोर्ड – डीजे बुकिंग का शेड्यूल  लिखने के लिए आपको एक व्हाइटबोर्ड की जरुरत पड़ेगी.

अगर आप निम्न प्रकार से अपनी ऑफिस का सेटअप करते है तो इससे आपको बिजनेस में काफी अच्छा फायदा देखने के लिए मिल सकता है एवं इससे आपके ग्राहक भी आकर्षित हो सकते है.

स्टाफ को रखे

जब आप ऑफिस का सेटअप पूरा कर लेते है तो इसके बाद डीजे का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको स्टाफ का चुनाव करना होगा, इस बिजनेस को चलाने के लिए आपको निम्न प्रकार के कर्मचरियों की जरूरत पड़ेगी.

  • डीजे ऑपरेटर – यह डीजे को ऑपरेट करने का कार्य करेंगे एवं कस्टमर की पसंद के हिसाब से डीजे पर म्यूजिक चलाएंगे.
  • साउंड इंजिनियर – यह डीजे के लिए साउंड का सेटअप करेंगे एवं डीजे चलाते वक्त साउंड में कोई समस्या आती है तो उसे भी ठीक करेंगे.
  • लाइट ऑपरेटर – यह लाइट से जुडा कार्य करते है, डीजे के साथ जो विभिन्न प्रकार की लाइट दिखाई देगी उनका सेटअप इन्ही के द्वारा किया जाएगा.
  • हेल्पर – यह अन्य कर्मचारियों के कार्य में उनकी मदद करेंगे एवं डीजे से जुड़े छोटे बड़े कार्य करने में मदद करते है जिससे काम तेज और आसान हो जाता है.
  • ड्राईवर – डीजे का सेटअप आपको पिकअप, ट्रक या टैम्पो में करना होता है, ऐसे में उस वाहन को चलाने के लिए आपको एक ड्राईवर की जरूरत पड़ेगी.
  • बुकिंग मेनेजर – इनका मुख्य कार्य डीजे के आर्डर लेना होता है एवं आर्डर के हिसाब से सही शेड्यूल  तैयार करना होता है.

डीजे का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको इन सभी कर्मचारियों की जरूरत पड़ने वाली है, इसलिए यह बिजनेस शुरू करने के लिए आपको कुशल कर्मचारियों की नियुक्ति करनी चाहिए.

जब आप कर्मचारियों की भर्ती कर लेते है एवं अपने डीजे सिस्टम का सेटअप कर लेते है तो इसके बाद आप डीजे का आर्डर लेना शुरू कर सकते है, इस तरीके से आप बहुत ही आसानी से डीजे का बिजनेस शुरू कर सकते है एवं इससे पैसा कमा सकते है.

डीजे के बिजनेस में कितना खर्च होगा

अगर आप डीजे का बिजनेस शुरू करने की सोच रहे है तो आपको इस बिजनेस में होने वाले खर्च के बारे में पता होना चाहिए, हम आपको डीजे का बिजनेस शुरू करने के लिए कितने पैसे खर्च करने पड़ सकते है इसकी जानकारी बता रहे है जो की निम्न प्रकार से है.

  • किराया – अगर आप किराये की जगह लेकर ऑफिस बनाते है तो उस जगह का डिपाजिट लोकेशन के हिसाब से 1 लाख रूपए एवं किराया 5 हजार रूपए तक हो सकता है.
  • इंटीरियर – डीजे बिजनेस के लिए आप ऑफिस का पूरा सेटअप तैयार करवाते है तो इसका कुल खर्च 2 लाख रूपए के करीब हो सकता है.
  • लैपटॉप, प्रिंटर और इंटरनेट – अगर आप ऑफिस में लैपटॉप, प्रिंटर, इंटरनेट कनेक्शन और CCTV आदि लगवाते है तो इसका खर्च 1 लाख रूपए के करीब आ सकता है.
  • वाहन – डीजे का बिजनेस करने के लिए आपको एक वाहन खरीदना होगा जिसका खर्च 3 लाख से लेकर 10 लाख रूपए तक हो सकता है.
  • अन्य उपकरण – डीजे का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको अन्य कई प्रकार के उपकरण खरीदने होते है जिसका अनुमानित खर्चा 5 लाख से लेकर 8 लाख रूपए तक हो सकता है.

डीजे के बिजनेस में आप किस प्रकार का सेटअप तैयार करते है उसके हिसाब से आपका खर्चा ज्यादा या कम भी हो सकता है, अगर आप अच्छी क्वालिटी वाला साउंड और सेटअप तैयार करना चाहते है तो आपको इसमें ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते है.

डीजे के बिजनेस में कमाई कितनी है

डीजे के बिजनेस में आपकी कमाई कितनी होगी यह आपके शहर, उपकरणों की क्वालिटी, बुकिंग की संख्या, सर्विस और सीजन के ऊपर निर्भर करता है, मान लीजिये आप एक बुकिंग के लिए 10,000/- रूपए चार्ज करते है एवं आपको एक महीने में 15 आर्डर मिल जाते है तो इसमें आपकी कुल कमाई 1 लाख 50 हजार के करीब होगी, इसमें से हम सभी प्रकार के खर्चे निकाल ले तो आपकी शुद्ध कमाई 80 हजार से लेकर 90 हजार रूपए के करीब होगी.

डीजे के बिजनेस में ऑर्डर कैसे बढाए

डीजे का बिजनेस एक ऐसा बिजेनस है जिसमे आपको जितने ज्यादा आर्डर प्राप्त होगे आपकी कमाई भी उतनी ही ज्यादा होगी, हम आपको डीजे के बिजनेस में आर्डर को बढ़ाने के कुछ बेहतरीन तरीके बता रहे है जो की निम्न प्रकार से है.

  • प्रोफेशनल ब्रांड बनाएं – डीजे के बिजनेस में ज्यादा आर्डर प्राप्त करने के लिए आपको अपनी प्रोफेशनल ब्रांड बनानी होगी, इसके लिए आकर्षक बिजनेस नाम और लोगो बनाये, स्टाफ के लिए यूनिफार्म रखे और डीजे वाहन पर कंटेंट नम्बर जरूर लिखे.
  • गूगल पर बिजनेस लिस्ट करें – डीजे के ज्यादा ऑर्डर प्राप्त करने के लिए आपको गूगल बिज़नस पर अपना पेज बनाना जरूरी है एवं गूगल मैप में अपने बिजनेस को लिस्ट करना जरूरी है, इससे आपको काफी अच्छे परिणाम देखने के लिए मिलेंगे.
  • समय पर सेटअप तैयार करें – जब भी आपको डीजे का आर्डर मिलता है तो आपको सही समय पर डीजे का पूरा सेटअप तैयार कर देना चाहिए, इससे लोग आपके डीजे को बुक करने में ज्यादा रूचि दिखायेंगे.
  • अलग अलग पॅकेज बनाए – अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एवं डीजे के आर्डर बढाने के लिए आप अलग अलग इवेंट के अलग अलग पॅकेज बना सकते है, इससे लोग हर इवेंट में जरूरत के हिसाब से पॅकेज बुक कर सकते है.
  • अच्छी क्वालिटी का साउंड रखे – अक्सर लोग साउंड के लिए डीजे की बुकिंग करते है, ऐसे में अगर आपके डीजे का साउंड अच्छा होगा तो लोग आपके डीजे को बुक करने में ज्यादा रूचि दिखाएँगे जिससे आपकी सेल भी तेजी से बढ़ेगी.
  • अतिरिक्त सेवाएं दें – डीजे के बिजनेस में आप अपने ग्राहकों को अतिरिक्त सेवाएं भी प्रदान कर सकते है जैसे डांस फ्लोर, LED वाल, स्मोक मशीन और स्टेज लाइट आदि, इससे ग्राहक आकर्षित होगे एवं आपको बिजनेस में अच्छा फायदा मिलेगा.
  • रेफरल ऑफर दें – डीजे की बुकिंग बढाने के लिए आप अपने पुराने ग्राहकों को रेफरल ऑफर दे सकते है, जिसमे आप उन्हें प्रत्येक बुकिंग पर एक निश्चित राशि या कोई उपहार दे सकते है, इससे आपकी बुकिंग तेजी से बढ़ सकती है.
  • डिजिटल पेमेंट स्वीकार करें – आज के समय में ज्यादातर लोग डिजिटल पेमेंट का उपयोग करते है, ऐसे में अगर आप डीजे की ज्यादा बुकिंग चाहते है तो आपको डिजिटल पेमेंट स्वीकार करना होगा.
  • विज्ञापन चलाएं – अपने बिजनेस को ग्रो करने के लिए एवं ज्यादा बुकिंग प्राप्त करने के लिए आप अपने डीजे का ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रमोशन कर सकते है एवं अपने बिजनेस के विज्ञापन चला सकते है.
  • स्थानीय नेटवर्क बनाएं – डीजे की ज्यादा बुकिंग प्राप्त करने के लिए आपको स्थानीय कैटरिंग वालो के साथ, फोटोग्राफर और विडियो ग्राफर के साथ एवं टेंट डेकोरेशन करने वाले लोगो के साथ अच्छा नेटवर्क बनाकर रखना होगा.

अगर आप इन सभी तरीको को फॉलो करते है तो इससे आपको कम समय में बहुत ही ज्यादा बुकिंग मिल सकती है एवं डीजे के बिजनेस में आपकी बहुत ही अच्छी कमाई हो सकती है.

यह भी पढ़ेडायपर का बिजनेस कैसे करें? जानिए पूरी प्रक्रिया

इस लेख में हमने आपको डीजे का बिजनेस कैसे स्टार्ट करें इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

पिछला लेखडायपर का बिजनेस कैसे करें? जानिए पूरी प्रक्रिया
Raghuveer Singh
I’m Raghuveer Singh, the creator of RDCBusinessIdea. I’m passionate about sharing valuable content related to business ideas, online earning, technology, digital growth, and trending updates. Through this blog, my goal is to provide simple, informative, and trustworthy content that helps readers discover new opportunities and stay updated with the latest trends. Here, you’ll regularly find useful guides, tech news, online income tips, and smart business ideas.

अपना सवाल यहाँ पूछे

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें