नमस्कार मित्रो आज हम आपको चप्पल का बिजनेस कैसे करें इसके बारे में बता रहे है, अगर आप कम निवेश में एक प्रोफेशनल बिजनेस शुरू करने की सोच रहे है तो यह लेख आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा, इस लेख में हम आपको चप्पल बनने का बिजनेस शुरू करने से जुडी पूरी जानकारी विस्तृत रूप से बताने वाले है.

चप्पल का बिजनेस कैसे करें
चप्पल का बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है जिसकी डिमांड हर जगह रहती है, अगर आप इस बिजनेस को सही प्लानिंग के साथ शुरू करते है तो यह बिजनेस आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है, इस लेख में हम आपको चप्पल का बिसनेस शुरू करने की तमाम जानकारी बतायेंगे जिसे अपनाकर आप खुद का बिजनेस शुरू कर सकते है.
बिजनेस की योजना बनाये
चप्पल का बिजनेस शुरू करने से पूर्व आपको बिजनेस की सही योजना बनानी होगी एवं यह तय करना होगा की आप किस प्रकार के चप्पल बनायेंगे, जैसा की आप जानते है की चप्पल कई प्रकार के होते है इसमें से आप जिस प्रकार के चप्पल बनाना चाहते है उसके हिसाब से आपको कच्चा मटेरियल और मशीने खरीदनी होती है, हम आपको चप्पलो की कुछ अलग अलग केटेगरी बता रहे है इसमें से आप अपनी पसंद के हिसाब से किसी भी प्रकार के चप्पल बना सकते है.
- EVA चप्पल
- PVC चप्पल
- PU चप्पल
- रबर चप्पल
- हवाई चप्पल
- फैंसी महिलाओं की चप्पल
- बच्चों की चप्पल
- लेदर चप्पल
अगर आप चप्पल नया बिजनेस शुरू कर रहे है तो आपको शुरुआत में एक या दो प्रकार के चप्पल बनाने का प्रयास करना चाहिए, इससे आपको बिजनेस मैनेज करने में आसानी होगी, इसके बाद जैसे जैसे आप बिजनेस ग्रो करता है वैसे वैसे आप नए नए प्रकार के चप्पल बनाना शुरू कर सकते है.
बाजार रिसर्च करें
चप्पल का बिजनेस शुरू करने से पहले आपको बाजार की रिसर्च करनी आवश्यक है, क्युकी अगर आप गहराई से मार्केट रिसर्च कर लेते है तो इससे आपको यह पता चल जाता है की किस प्रकार के चप्पल बनाना आपके लिए अधिक फायदेमंद साबित होगा, बाजार रिसर्च करते वक्त आपको निम्न बाते पता करनी जरूरी है.
- आपके क्षेत्र में सबसे ज्यादा कौनसी चप्पल बिकती है.
- आपके क्षेत्र में अधिकांश लोग कितनी महँगी चप्पले खरीदते है.
- आपके क्षेत्र में हाल में कौन कौनसे ब्रांड लोकप्रिय है.
- आपके क्षेत्र में आपके प्रतियोगी कौन कौन होगे.
- दुकानदार किस प्रकार की चप्पल खरीदना पसंद करते है.
- दूसरी ब्रांड दुकानदारो को कितना मार्जिन देती है.
- लोगो को किस प्रकार की चप्पल पसंद है.
- दूसरी ब्रांड के प्रोडक्ट की क्वालिटी कैसी है.
अगर आप यह सभी बाते पता कर लेते है तो इससे आपको बिजनेस शुरू करने में आसानी होगी एवं आप बिजनेस शुरू करने के लिए सही केटेगरी का चुनाव कर पाएंगे जिससे आपको बिजनेस में अच्छा मुनाफा हो सकता है.
सही जगह का चुनाव करें
चप्पल का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको सही लोकेशन का चुनाव करना जरूरी है, अगर आपके बिजनेस की लोकेशन अच्छी होगी तो इससे आपको बिजनेस में कई तरह के फायदे देखने के लिए मिल सकते है. हम आपको चप्पल का बिजनेस शुरू करने के लिए कुछ बेहतरीन लोकेशन बता रहे है जो की निम्न प्रकार से है.
- इंडस्ट्रियल एरिया में – चप्पल का बिजनेस शुरू करने के लिए इंडस्ट्रियल एरिया एक बेहतरीन लोकेशन साबित हो सकता है, क्यूकी यहाँ पर आपको पहले से बिजली और पानी की सुविधा मिल सकती है.
- शहर से बाहर – चप्पल बनाने का बिजनेस आप शहर से बाहर भी शुरू कर सकते है, वहां पर आपको कम किराये पर जमीन मिल जाएगी जिससे आपके पैसो की बचत होगी.
- होलसेल मार्केट के पास – अगर आप चाहे तो अपना बिजनेस होलसेल मार्केट के आसपास भी शुरू कर सकते है, इससे आपकी होलसेल विक्रेताओं के साथ अच्छी खासी पहचान हो सकती है एवं होलसेल विक्रेत्ता आपके प्रोडक्ट को खरीदने में ज्यादा रूचि दिखा सकते है.
- कच्चा माल मिलने की जगह – अगर आपके क्षेत्र में चप्पल बनाने का कच्चा माल मिलता है तो उसके पास आप अपने बिजनेस को शुरू कर सकते है, इससे आपको कच्चा माल खरीदने में आसानी होगी और ट्रांसपोट के खर्चे में भी बचत होगी.
- सड़क के पास – चप्पल का बिजनेस शुरू करने के लिए आप ऐसी लोकेशन का चुनाव कर सकते है जो सड़क के पास हो, इससे वाहनों के आने जाने में आसानी होगी जिससे आपके बिजनेस को अच्छी ग्रोथ मिलेगी.
इस प्रकार से चप्पल का बिजनेस शुरू करने के लिए आप निम्न प्रकार की लोकेशन का चुनाव कर सकते है, ध्यान रखे की इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको बिजनेस प्लान के हिसाब से 1000 वर्ग फूट से लेकर 5000 वर्ग फूट जगह की आवश्यकता पड़ सकती है एवं आप जिस जगह का चुनाव कर रहे है वहां पर बिजली, पानी और पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था होनी जरूरी है.
ऑफिस और फैक्ट्री का इंटीरियर तैयार करें
जब आप सही लोकेशन का चुनाव कर लेते है तो इसके बाद आपको अपनी ऑफिस और फैक्ट्री का इंटीरियर तैयार करवाना होगा, ध्यान रखे की आपके बिजनेस का इंटीरियर जितना बेहतर होगा आपको बिजनेस में उतना ही ज्यादा फायदा देखने के लिए मिलेगा, आप अपने बिजनेस का इंटीरियर निम्न प्रकार से तैयार कर सकते है.
ऑफिस का सेटअप
- ऑफिस में आपको आकर्षक रिसेप्शन डेस्क लगाना जरूरी है जिसमे लॉकर की सुविधा हो तो बेहतर है.
- ऑफिस में ग्राहकों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह होनी चाहिए एवं ऑफिस में कुर्सियों का सेटअप होना जरूरी है.
- ऑफिस में आपको कंप्यूटर, प्रिंटर, CCTV और एयर कंडिशनर जैसी चीजे सेटअप करनी होगी, यह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकते है.
- ऑफिस में एक फाइल कैबिनेट होना चाहिए ताकि आप अपने बिजनेस की सभी फाइल को सुरक्षित रख पाए.
- ऑफिस में आपकी ब्रांड का लोगो और आपके प्रोडक्ट के फोटो और सैंपल होने चाहिए, इससे ग्राहकों को आपके बिजनेस की जानकारी प्राप्त होती है.
कच्चे माल का स्टोर
- EVA/PVC शीट को रखने के लिए आपको एक रैक बनाना होगा.
- स्ट्रैप और एक्सेसरी को रखने के लिए आपको एक अलग रैक बनाना होगा.
- केमिकल और गोंद को रखने के लिए सुरक्षित केबिनेट बनाना होगा.
- प्रत्येक सामग्री पर आपको लेबल लगाने होते ताकि सामग्री की पहचान की जा सके.
मशीनरी सेक्शन
- प्रत्येक मशीनों के बिच में 4-5 फीट की दूरी रखे.
- मशीनरी सेक्शन में चौड़ा वॉकवे रखे.
- अच्छी और आरामदायक LED लाइट रखे.
- पर्याप्त वेंटिलेशन और एग्जॉस्ट फैन लगाये.
- फर्श को समतल और मजबूत बनाये.
- प्रत्येक मशीन के पास सेफ्टी बोर्ड और फायर एक्सटिंग्विशर रखें.
फिनिशिंग और क्वालिटी चेक सेक्शन
- फिनिशिंग सेक्शन में अच्छी क्वालिटी की सफ़ेद LED लाइट होनी चाहिए.
- फिनिशिंग सेक्शन में निरिक्षण टेबल होना आवश्यक है.
- दोषपूर्ण (ख़राब) उत्पाद को अलग करने के लिए अलग रैक.
- तैयार माल को रखने के लिए अलग शेल्फ
- प्रोडक्ट की क्वालिटी चेक करने के उपकरण आदि
पैकिंग सेक्शन
- पैकिंग सेक्शन में बड़ा पैकिंग टेबल होना जरूरी है.
- पैकेट को सील करने के लिए सीलिंग मशीन होनी चाहिए.
- पैकेट पर लेबल लगाने के लिए लेबल प्रिंटर लगाना होगा.
- यदि पैकेट पर बार कोड लगाने है तो बार कोड प्रिंटर होना चाहिए.
- तैयार पैकेट को रखने के लिए अलग रैंक बनानी होगी.
लेबर रूम
- लेबर रूम में कर्मचारियों के लिए चेंजिंग रूम होना चाहिए.
- लेबर रूम में लॉकर की सुविधा होनी चाहिए.
- लेबर रूम में साफ शौचालय होना चाहिए.
- लेबर रूम में साफ पानी और उपचार की व्यवस्था होनी चाहिए.
चप्पल के बिजनेस में आपको निम्न प्रकार से पुरे बिजनेस का सेटअप करना होगा इससे आपको और मजदूरो को कार्य करने में आसानी होगी एवं चप्पल प्रोडक्शन का बिजनेस साफ़ और तेज होगा.
आवश्यक दस्तावेज बनाये
जब आप अपने बिजनेस का इंटीरियर तैयार कर लेते है तो इसके बाद आपको अपने बिजनेस के लिए आवश्यक दस्तावेज बनाने होगे, इसके लिए आप निम्न प्रकार के दस्तावेज बना सकते है.
- पहचान पत्र – इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको आधार कार्ड, पेन कार्ड और वोटर आईडी जैसे दस्तावेज बनाने होगे.
- करंट बैंक अकाउंट – बिजनेस में सभी प्रकार के लेनदेन करने के आपको करंट बैंक अकाउंट खुलवाना होगा, यह अकाउंट आप किसी भी सरकारी या प्राइवेट बैंक में खुलवा सकते है.
- ट्रैड लाइसेंस – जिस क्षेत्र में आप चप्पल का बिजनेस शुरू करना चाहते है उस क्षेत्र की नगर पालिका या नगर निगम से आपको ट्रैड लाइसेंस बनवाना होगा.
- उद्यम रजिस्ट्रेशन – आपको अपने बिजनेस का उद्यम रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है, इसका उपयोग आप करंट अकाउंट खोलने के लिए एवं बिजनेस लोन लेने के लिए कर सकते है.
- प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति – चप्पल का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको अपने क्षेत्र के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से NOC प्राप्त करनी होगी.
- GST रजिस्ट्रेशन – अगर आप बड़े स्तर पर इस बिजनस को शुरू कर रहे है तो आपको GST रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है.
- कमर्शियल बिजली कनेक्शन – चप्पल का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको कमर्शियल बिजली कनेक्शन लेना अनिवर्य है.
- ट्रेड लाइसेंस – अगर आप खुद की ब्रांड का प्रोडक्ट बनाकर सेल करेंगे तो इसके लिए आपको ट्रैड लाइसेंस बनवाना आवश्यक है.
अगर आपके पास निम्न प्रकार के सभी दस्तावेज है तो इसके बाद आप खुद का चप्पल बनाने का बिजनेस शुरू कर सकते है, इससे आपको बिजनेस चलाते वक्त किसी भी प्रकार की दिक्कत नही होगी.
चप्पल बनाने की आवश्यक मशीने खरीदे
जब आप जरूरी दस्तावेज तैयार कर लेते है तो इसके बाद आपको चप्पल बनाने के लिए कुछ अलग अलग प्रकार की मशीने खरीदनी होगी, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आप निम्न प्रकार की मशीने खरीद सकते है.
- EVA/PVC शीट कटिंग मशीन – जब आप EVA/PVC शीट खरीदते है तो वो बड़े बड़े आकार में आती है उसे डाई कटिंग मशीन के हिसाब से सही आकार में काटने के लिए यह मशीन खरीदनी होगी.
- हाइड्रोलिक डाई कटिंग मशीन – यह मशीन चप्पल के अलग अलग साइज़ के सांचे तैयार करती है, जब आप शीट को इसके निचे रखकर हाइड्रोलिक प्रेशर देते है तो इसके बाद यह मशीन शीट को चप्पल के सही आकार में बदल देती है.
- सोल कटिंग मशीन – यह भी हाइड्रोलिक डाई कटिंग मशीन की तरह की काम करती है, इसका काम चप्पल के निचले हिस्से को फिनिशिंग देना एवं सही साइज़ में काटना होता है.
- स्ट्रैप पंचिंग मशीन – चप्पल का सोल काटने के बाद उसमे स्ट्रिप लगाने के लिए छेद करना होता है, यह मशीन चप्पल के सोल में बिल्कुल सही और सटीक जगह पर छेद करने का काम करती है.
- स्ट्रैप फिक्सिंग मशीन – जब सोल में छेद बन जाता है तब यह मशीन उस छेद में स्ट्रिप को मजबूती के साथ फिट करती है ताकि चप्पल पहनने के बाद स्ट्रिप न निकले.
- हीट प्रेस मशीन – यह मशीन चप्पल पर आपकी ब्रांड का नाम और लोगो प्रिंट करने का काम करती है इसके अलावा इस मशीन से आप चप्पल पर डिजाईन भी बना सकते है.
- ग्राइंडिंग/फिनिशिंग मशीन – जब डाई में चप्पल की कटिंग होती है तो उसके किनारे थोड़े खुरदरे होते है, यह मशीन उन किनारों को घिसकर चिकन, चमकदार और गोल बनाती है.
- एयर कंप्रेसर – इस मशीन में हाई-प्रेशर हवा बनती है जो चप्पल और मशीनों की साफ़ सफाई में काम आती है एवं धुल को हटाने में काम आती है.
- पैकिंग सीलिंग मशीन – जब चप्पल बनकर तैयार हो जाता है तो इसके बाद चप्पल को प्लास्टिक की थैली में पैक करके सील करने के लिए यह मशीन काम में आयेगी.
- इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन – यह डिजिटल वजन काँटा है जिसका उपयोग कच्चे माल का वजन करने, चप्पलो के पैकेट और बॉक्स का वजन चेक करने एवं शिपिंग के लिए सटीक वजन मापने के लिए किया जाता है.
यह सभी मशीने चप्पल का बिजनेस शुरू करने के लिए महत्वपूर्ण है, जब आप यह सभी मशीने खरीद लेते है तो इसके बाद ही आप चप्पल बनाने का बिजनेस शुरू कर पाएंगे.
कच्चा माल ख़रीदे
जब आप आवश्यक मशीने खरीद लेते है तो इसके बाद चप्पल बनाने के लिए आपको कच्चा माल खरीदना होता है, इसके लिए आप अपनी जरूरत के हिसाब से निम्न प्रकार का कच्चा माल खरीद सकते है.
- EVA शीट
- PVC ग्रेन्यूल
- PU केमिकल (यदि PU चप्पल बनाने हो)
- रबर शीट
- स्ट्रैप
- गोंद
- रंग
- प्रिंटिंग इंक
- ब्रांड लेबल
- पैकिंग बॉक्स
इन सभी चीजो का उपयोग चप्पल बनाते वक्त किया जाता है एवं पैकिंग बॉक्स का उपयोग चप्पल की पैकिंग करने के लिए किया जाता है, यह कच्चा माल आप कंपनी से या फैक्ट्री से खरीद सकते है.
चप्पल बनना शुरू करें
जब आप कच्चा माल खरीद लेते है तो इसके बाद आप चप्पल बनाने की प्रक्रिया शुरू कर सकते है, चप्पल बनाने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.
- सबसे पहले चप्पल का डिजाईन तैयार करें.
- इसके शीट को मशीन से काटे.
- अब शीट में स्ट्रेप लगाने के लिए होल बनाये.
- इसके बाद होल में स्ट्रेप फिट करें.
- इसके बाद किरानो को फिनिशिंग दे.
- इसके बाद चप्पल की गुणवत्ता जांचे
- अंत में चप्पल की पैकिंग करें.
जब आप चप्पलो की पैकिंग कर लेते है तो इसके बाद आप तैयार चप्पलो को बाजार में बेच सकते है, इस तरीके से आप बहुत ही आसानी से खुद का चप्पल बनाने का बिजनेस शुरू कर सकते है.
चप्पल के बिजनेस में आवश्यक कर्मचारी
चप्पल का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको विभिन्न कर्मचारियों को नौकरी पर रखना होगा, हम आपको इस बिजनेस के लिए आवश्यक कर्मचारी बता रहे है जिन्हें आप नौकरी पर रख सकते है.
- मशीन ऑपरेटर – चप्पल के बिजनेस में मशीनों को ऑपरेट करने के लिए इनकी जरूरत पड़ेगी.
- हेल्पर – कारीगरों की मदद करने के लिए एवं छोटे छोटे कार्य करने के लिए हेल्पर रखने होगे.
- क्वालिटी चेक स्टाफ – यह स्टाफ तैयार चप्पलो की क्वालिटी चेक करेगा एवं खराब चप्पल अलग करेगा.
- पैकिंग स्टाफ – जब चप्पल तैयार हो जाते है तो उसकी पैकिंग करने के लिए आपको पैकिंग स्टाफ रखना होगा.
- सुपरवाइजर – यह सभी कामो की देखरख करेगे एवं कर्मचारियों से सही तरीके से काम करवाएंगे.
- सेल्स एग्जीक्यूटिव – यह आपकी ब्रांड के चप्पलो को बाजार में बेचने का काम करेंगे एवं आपकी सेल को बढ़ाएंगे.
- अकाउंटेंट – अगर आप बड़े स्तर पर बिजेनस शुरू कर रहे है तो बिजनेस का हिसाब किताब रखने के लिए आप अकाउंटेंट नियुक्त कर सकते है.
यह सभी कर्मचारी चप्पल के बिजनेस में एक महत्वपूर्ण रोल निभाते है इसलिए यह बिजनेस चलाने के लिए आपको इन सभी कर्मचारियों की नियुक्ति करनी आवश्यक है.
चप्पल का बिजनेस शुरू करने का खर्चा
अगर आप चप्पल का बिजनेस शुरू करने की सोच रहे है तो आपको इस बिजनेस में होने वाले खर्च की जानकारी पता होनी चाहिए, इस बिजनेस में आपका खर्चा निम्न प्रकार से हो सकता है.
- डिपाजिट और किराया – अगर आप किराए की जगह लेकर चप्पल का बिजनेस शुरू कर रहे है तो लोकेशन के हिसाब से इसका डिपाजिट 1 लाख से लेकर 1 लाख 50 हजार एवं दुकान का किराया 5 हजार से लेकर 25 हजार तक हो सकता है.
- इंटीरियर – चप्पल का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको ऑफिस और फैक्ट्री का इंटीरियर तैयार करवाना होगा जिसका अनुमानित खर्च 1 लाख से लेकर 3 लाख तक हो सकता है.
- मशीने – चप्पल बनाने का बिजनस शुरू करने के लिए आपको विभिन्न प्रकार की मशीने खरीदनी होगी जिसका अनुमानित खर्च 2 लाख से लेकर 10 लाख तक हो सकता है.
- कच्चा माल – चप्पल बनाने के लिए शुरुआत में आप कितना कच्चा माल खरीदते है यह आपके ऊपर निर्भर करता है, अगर आप छोटे स्तर पर बिजनेस शुरू कर रहे है तो इसका खर्च 1 लाख तक एवं अगर आप बड़े स्तर पर यह बिजनेस शुरू कर रहे है तो इसका खर्च 3 लाख या इससे ज्यादा हो सकता है.
- बिजली फिटिंग – ऑफिस और फैक्ट्री में आपको सही तरीके से बिजली फिटिंग करवाने होगी जिसका खर्च 50 हजार से लेकर 1 लाख 50 हजार रूपए तक हो सकता है.
- लाइसेंस – इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको कई अलग अलग प्रकार के लाइंसेस और दस्तावेज बनाने होगे जिसका अनुमानित खर्चा 20 हजार के करीब हो सकता है.
- पैकिंग सामग्री – आपको तैयार चप्पल पैक करने के लिए पैकिंग सामग्री खरीदनी होगी जिसका खर्च 20 हजार रूपए से लेकर 1 लाख रूपए तक हो सकता है.
- मार्केटिंग – चप्पल के बिजनेस में सेल को बढाने के लिए आपको अपने बिजनेस की मार्केटिंग भी करनी होगी जिसका खर्च 50 हजार से लेकर 1 लाख तक हो सकता है.
चप्पल का बिजनेस शुरू करने के लिए आपका खर्च निम्न प्रकार से हो सकता है, ध्यान रखे की बिजनेस शुरू करने के लिए आपका कुल खर्च कितना होगा यह आपके बिजनेस प्लान के उपर निर्भर करता है, हालंकि इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आप बैंक से लोन भी ले सकते है.
नोट – ध्यान रखे की इस बिजनस को शुरू करने के बाद किराया, कर्मचारियों का वेतन, बिजली का बिल, मशीनों का मेंटेनेंस, पैकिंग और ट्रासपोर्ट जैसे खर्चे आपको प्रतिमाह करने पड़ेगे.
चप्पल के बिजनेस में कितनी कमाई है
चप्पल के बिजनेस में 20% तक का प्रॉफिट मर्जिंग आराम से मिल जाता है, यानी की अगर एक चप्पल को बनाने का कुल खर्च 80 रूपए का आता है तो आप उस चप्पल को 100 रूपए तक बेच सकते है, इस प्रकार से प्रत्येक चप्पल की जोड़ी पर आपको 20% से लेकर 30% तक का प्रॉफिट मार्जिन मिल सकता है.
मान लीजिये आप प्रतिदिन 500 जोड़ी चप्पल बेचते है जिसकी कीमत 100 रूपए है तो आपके दिन की कमाई सभी खर्चे निकालने के बाद 10 हजार के करीब होगी और महीने की कमाई 3 लाख रूपए के करीब होगी, अगर आप बड़े स्तर पर यह बिजनेस शुरू करते है तो आपकी कमाई ज्यादा भी हो सकती है.
चप्पल के बिजनेस में सेल कैसे बढाए
अगर आप चप्पल के बिजनेस में ज्यादा कमाई करना चाहते है तो इसके लिए आपको अपनी सेल बढानी आवश्यक है, चप्पल के बिजनेस में सेल बढाने के लिए हम आपको कुछ बेहतरीन तरीके बता रहे है जो की निम्न प्रकार से है.
- अच्छी क्वालिटी के चप्पल बनाए – आज के समय में हर व्यक्ति मजबूत और अच्छी क्वालिटी के चप्पल खरीदना पसंद करता है, अगर आप अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी अच्छी रखेगे तो इससे आपकी सेल तेजी से बढ़ सकती है.
- आकर्षक डिजाईन लांच करें – ग्राहकों को अलग अलग डिजाईन के चप्पल काफी ज्यादा आकर्षित कर सकते है, अगर आप अलग अलग आकर्षक डिजाईन वाले चप्पल लांच करते है तो इससे आपकी सेल काफी अच्छी हो सकती है.
- उचित कीमत रखे – अगर आप चप्पल की उचित कीमत रखेगे तो ग्राहक आपके चप्पल खरीदने में अधिक रूचि दिखायेंगे, इसलिए आपको अपने प्रोडक्ट की कीमतों के ऊपर ध्यान देना होगा.
- अच्छी पैकिंग करें – अपनी सेल को बूस्ट करने के लिए आपको चप्पल को अच्छी तरह से पैकिंग करके बेचना होगा, इससे ग्राहकों के मन में विश्वास बढेगा और वो आपके प्रोडक्ट को खरीदने में ज्यादा रूचि दिखाएँगे.
- खुद की ब्रांड बनाये – अपने बिजनेस को तेजी से बढाने के लिए आपको खुद की ब्रांड बनाना जरूरी है, अगर आप खुद की ब्रांड बनाते है और वो ब्रांड लोकप्रिय हो जाती है तो आपको बहुत ज्यादा आर्डर मिल सकते है.
- होलसेल डीलर बनाये – अगर आप कम समय में अधिक सेल चाहते है तो आपको होलसेल डीलर से संपर्क करना होगा, अगर उन्हें आपका प्रोडक्ट पसंद आता है तो वो भारी मात्रा में आपसे चप्पल खरीद सकते है.
- रिटेल दुकानों से सम्पर्क करें – अपने बिजनेस को ग्रो करने के लिए आपको रिटेल व्यापारियों से संपर्क करना जरूरी है, इससे आपके प्रोडक्ट को तेजी से पहचान मिलती है एवं आपकी सेल में भी बढ़ोतरी होती है.
- डीलरो को इंसेंटिव दे – आप अपनी सेल को बूस्ट करने के लिए डीलरों को इंसेंटिव दे सकते है, इससे डीलरों को ज्यादा फायदा मिलेगा और वो आपकी ब्रांड के चप्पल खरीदने में ज्यादा रूचि दिखायेंगे.
- एक्सचेंज ऑफर दे – चप्पल का बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है जिसमे सेल को बढाने के लिए एक्सचेंज ऑफर देना अनिवार्य है, क्युकी कई बार लोग अपने घरवालो के लिए चप्पल खरीदकर ले जाते है एवं साइज़, कलर या डिजाईन पसंद न आने पर चप्पल एक्सचेंज करवाने का प्रयास करते है, ऐसे में अगर आप ग्राहकों को एक्सचेंज ऑफर देंगे तो इससे ग्राहक आपके चप्पल खरीदने में ज्यादा रूचि दिखायेंगे.
- डिस्काउंट ऑफर चलाये – अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए आप डिस्काउंट ऑफर भी चला सकते है, अगर आप किसी त्यौहार आदि पर ग्राहकों को अच्छा डिस्काउंट ऑफर देते है तो इससे ग्राहक आपके चप्पल खरीदने में अधिक रूचि दिख सकते है.
- ऑनलाइन बिक्री करें – चप्पल के बिजनेस में चप्पल की सेल को बढाने के लिए आप अपने प्रोडक्ट को अमेज़न, फ्लिप्कार्ट और मीशो जैसे ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लिस्ट कर सकते है, यहाँ पर आपको काफी अच्छे आर्डर मिलने की संभावना रहती है.
- प्रमोशन करें – अपने बिजनेस को ग्रो करने के लिए एवं अपनी सेल को बूस्ट करने के लिए आपको अपने बिजनेस का ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रमोशन करना जरूरी है, अगर आप अपने बिजनेस का प्रमोशन करते है तो इससे लोगो को आपकी ब्रांड के बारे में पता चलेगा और वो आपके प्रोडक्ट को खरीदने में ज्यादा रूचि दिखाएँगे.
अगर आप यह सभी तरीके फॉलो करते है तो इससे आपकी सेल बहुत ही तेजी से बढ़ सकती है एवं इससे आपको बिजेनस में बहुत ही अच्छा मुनाफा देखने के लिए मिल सकता है.
यह भी पढ़े – चाय पत्ती का बिजनेस कैसे करें? जानिए पूरी प्रक्रिया
इस लेख में हमने चप्पल का बिजनेस कैसे करें इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.









