नमस्कार मित्रो आज हम आपको डेयरी फार्म कैसे खोले इसके बारे में बता रहे है, जैसा की आप जानते होगे की भारत में डेयरी फार्म का बिजनेस एवरग्रीन बिजनेस है जिसकी डिमांड प्रतिदिन बढती जा रही है, अगर इस बिजनेस को सही प्लानिंग और आधुनिक तकनीक से किया जाए तो यह बिजनेस आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है, इस लेख में हम आपको डेयरी फार्म खोलने की पूरी प्रक्रिया विस्तृत रूप से बताने वाले है.

डेयरी फार्म कैसे खोले
डेयरी फार्म का बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है जिसमे आपको गाय भैस पालनी होती है एवं उनसे जो दूध प्राप्त होता है उसे मार्केट में बेचना होता है, अगर आप अच्छे स्तर पर इस बिजनेस को शुरू करना चाहते है तो आपका खर्चा थोडा ज्यादा हो सकता है, हालाँकि इसमें मिलने वाला मुनाफा भी अन्य बिजनेस की तुलना में काफी अच्छा होता है, अगर आप खुद का डेयरी फार्म शुरू करने की सोच रहे है तो आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.
बिजनेस की योजना बनाए
डेयरी फार्म शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको सही योजना बनानी होगी, ध्यान रखे की आपकी योजना जितनी बेहतर होगी आपका बिजनेस उतनी ही तेजी से ग्रो करेगा, डेयरी फ़ार्म की बिजनेस प्लानिंग करते वक्त आपको निम्न बाते ध्यान में रखनी होगी.
- पशुओ की संख्या और नस्ल चुने – डेयरी फार्म खोलने के लिए सबसे पहले आपको यह सुनिश्चित करना होगा की आप इस बिजनेस को शुरू करने के लिए कितने पशु (गाय / भैस) खरीदेंगे एवं किस नस्ल की गाय भैस खरीदेंगे ताकि आपको अधिक दूध उत्पादन मिल सके.
- बिजनेस का लक्ष्य चुने – इस बिजनेस में आप दूध, दही, घी, पनीर जैसी विभिन्न प्रकार की चीजे बेच सकते है, इसलिए इस बिजनेस को शुरू करने से पहले आपको यह सुनिश्चित करना जरूरी है की आप इस बिजनेस में केवल दूध बेचेंगे या दूध से बने प्रोडक्ट बेचेंगे.
- बजट निर्धारित करें – डेयरी फ़ार्म शुरू करने से पहले आपको बजट निर्धारित करना जरूरी है, इस बिजनेस में आप कितने पैसे खुद से निवेश करेंगे एवं कितने रुपया का लोन लेंगे यह सब आपको पहले से सुनिश्चित करना होगा.
- चारे और पानी की व्यवस्था – जब आप डेयरी फार्म शुरू करेंगे तो इसके बाद पशुओ के लिए चारे पानी की व्यवस्था कहाँ से करेंगे एवं पशुओ को कौनसा आहार देंगे यह सब पहले से सुनिश्चित करके रखे.
- दूध बेचने की योजना बनाये – जब आप इस बिजनेस को शुरू करेंगे तो इसके बाद जो दूध उत्पादन होगा उसे आप कहाँ पर बेचेंगे यह भी आपको बिजनेस शुरू करने से पहले सुनिश्चित करना जरूरी है.
इस प्रकार से आपको बिजनेस की प्लानिंग पहले से तैयार करके रखनी होगी एवं जब आप पूरी बिजनेस प्लनिंग कर लेते ही तो इसके बाद आपको उस प्लानिंग के हिसाब से अपने बिजनेस को शुरू करना होगा.
डेयरी फार्म के लिए लोकेशन ढूंढे
जब आप बिजनेस की प्लानिंग कर लेते है तो इसके बाद आपको यह बिजनेस शुरू करने के लिए सही लोकेशन का चुनाव करना होगा, अगर आपके पास खुद का खेत है तो वहां पर आप इस बिजनेस को शुरू कर सकते है अन्यथा आप किराये की जगह लेकर वहां पर इस बिजनेस को शुरू कर सकते है.
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको एकांत जगह का चुनाव करना चाहिए जहां पर ज्यादा भीड़भाड़ ना हो एवं जहाँ पर पशुओ के लिए पर्याप्त चारे पानी की व्यवस्था हो, अगर आप दूध को मिल्क सेंटर पर भरवाना चाहते है तो आपको किसी मिल्क सेंटर के आसपास अपना डेयरी फार्म शुरू करना चाहिए ताकि आपको दूध भरवाने में आसानी हो सके.
शेड और इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें
जब आप लोकेशन का चुनाव कर लेते है तो इसके बाद आपको डेयरी फार्म शुरू करने के लिए शेड और इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना होगा, डेयरी फार्म के लिए आप निम्न प्रकार से शेड और इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर सकते है.
- शुरुआत में आप जितने पशु खरीदेंगे आपको उतने ही अलग अलग शेड बनाने होगे.
- पशुओ के लिए चारे का गोदाम तैयार करें एवं पानी की टंकी बनाये.
- पशुओ का गोबर इकठ्ठा करने के लिए गोबर गड्ढा बनवाये.
- दूध निकालने एवं स्टोर करने की सुरक्षित जगह बनाये.
अगर आप निम्न बातो को ध्यान में रखकर डेयरी फार्म का शेड और इंफ्रास्ट्रक्चर बनाते है तो इससे आपको बिजनेस चलाने में आसानी होगी एवं पशुओ को भी कोई समस्या नहीं होगी.
गाय भैस ख़रीदे
जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद डेयरी फार्म शुरू करने के लिए आपको बिजनेस प्लान के हिसाब से गाय भैस या दोनों प्रकार के पशु खरीदने होगे एवं ध्यान रखे की आप बिजनेस कर रहे है इसलिए आपको अच्छी नस्ल के पशु खरीदने चाहिए ताकि दूध उत्पादन बढ़ सके और आपको बिजनेस में अच्छा मुनाफा देखने के लिए मिले.
अगर आप इस बिजनेस कि शुरुआत कर रहे है तो शुरुआत मे आप 15 से 20 पशु खरीद सकते है, इससे आपको शुरुआत में कम निवेश करना पड़ेगा एवं पशुओ को संभालने में भी आसानी होगी, इसके बाद जैसे जैसे आपका बिजनेस ग्रो करता है वैसे वैसे आप पशुओ की संख्या बढ़ा सकते है.
नोट – भारत में शाहिवल, गिर गाय और मुर्रह आदि नस्ल के पशु दूध उत्पादन के लिए सबसे अच्छे माने जाते है, अगर आप इस नस्ल के पशु रखते है तो आपको ज्यादा दूध मिल सकता है.
पशुओ का आहार ख़रीदे
जब आप गाय भैस खरीद लेते है तो इसके बाद आपको पशुओ के लिए चारा और पोष्टिक आहार की व्यवस्था करनी होगी, ध्यान रखे की आप गाय भैस को जितना अच्छा आहार देंगे गाय भैस उतना ही ज्यादा दूध उत्पादन करेगी, इसलिए बिजनेस को तेजी से ग्रो करने के लिए आपको पशुओ को अच्छा आहार देना चाहिए.
इसके लिए आप गाय भैस को हरा चारा, सुखा चारा (भूसा), खनिज मिश्रण और पशु आहार दे सकते है एवं आहार के साथ आपको पशुओ के लिए स्वच्छ पानी की भी व्यवस्था करनी होगी, पशुओ का आहार आप बाजार से खरीद सकते है वहां पर आपको कई तरह के पशु आहार मिल जायेंगे.
दूध को बेचे
इतनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब गाय या भैस दूध देने लगे तो उस वक्त आप गाय भैस का दूध निकालकर उसे मार्केट में बेचना शुरू कर सकते है, अगर आप चाहे तो इस दूध को मिल्क सेंटर में जमा करवा सकते है और अगर आप चाहे तो इस दूध को स्कूल, हॉस्टल, होटल, रेस्टोरेंट और ग्राहकों के घर पर सप्लाई भी कर सकते है.
अगर आप बिना किसी परेशानी के दूध को आसान तरीके से बेचना चाहते है तो आप मिल्क कलेक्शन सेंटर में दूध जमा करवा सकते है, लेकिन अगर आपको ज्यादा मुनाफा चाहिए तो आप ग्राहक जोडकर उन्हें दूध बेच सकते है इससे आपका प्रॉफिट मार्जिन काफी ज्यादा बढ़ जाता है.
डेयरी फार्म खोलने के लिए जरूरी दस्तावेज
अगर आप खुद का डेयरी फार्म शुरू करना चाहते है तो इसके लिए आपको कुछ अलग अलग दस्तावेजो की जरूरत पड़ेगी, हम आपको डेयरी फार्म शुरू करने के लिए कुछ उपयोगी दस्तवेजो के नाम बता रहे है जो आपके पास होने चाहिए.
- पहचान पत्र – यह बिजनेस शुरू करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पेन कार्ड और वोटर आईडी जैसे दस्तावेज होने अनिवार्य है.
- किरायानामा – अगर आप किराये की जगह लेकर डेयरी फार्म शुरू कर रहे है तो आपके पास उस जगह का किरायानामा या अग्रीमेंट होना चाहिए.
- उद्यम रजिस्ट्रेशन – आपको अपने डेयरी फार्म का रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है इसके लिए आपको उद्यम का सर्टिफिकेट बनाना होगा, यह सर्टिफिकेट बिजनेस लोन लेते वक्त एवं करंट अकाउंट खोलते वक्त काम आएगा.
- FSSAI लाइसेंस – अगर दूध, दही, पनीर, घी आदि की पैकिंग या प्रोसेसिंग करके बेचते हैं तो ऐसे में आपको FSSAI लाइसेंस बनवाना जरूरी है.
- GST रजिस्ट्रेशन – अगर आप बड़े स्तर पर अपने बिजनेस को शुरू करते है या आपकी बिक्री GST लिमिट तो क्रॉस कर देती है तो ऐसे में आपको GST रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है.
- पशु खरीद के दस्तावेज़ – जब आप पशुओ को खरीदते है तो उस वक्त आपको पशुओ की खरीददारी की रशीद या इससे जुड़े अन्य दस्तावेज प्राप्त करने चाहिए, यह भविष्य में आपके लिए कई तरह से उपयोगी साबित हो सकते है.
- पशु बीमा दस्तावेज़ – पशुओ का बीमा करवाना अनिवार्य तो नहीं है लेकिन अगर आप डेयरी फार्म का बिजनेस कर रहे है तो सभी पशुओ का बीमा करवाना आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है.
- करंट बैंक अकाउंट – डेयरी फार्म में पैसो का लेनदेन करने के लिए आपको करंट बैंक अकाउंट का उपयोग करना होगा, आप किसी भी सरकारी या प्राइवेट बैंक में अपना करंट अकाउंट खुलवा सकते है.
- एनओसी – आप जिस क्षेत्र में इस बिजनेस को शुरू कर रहे है उस क्षेत्र के नगर पालिका, नगर निगम या नगर परिषद से आपको एनओसी प्राप्त करनी जरूरी है.
इस प्रकार से अगर आप निम्न दस्तावेज तैयार कर लेते है तो इसके बाद आप अपने बिजनेस को शुरू कर सकते है, इससे आपको बिजनेस चलाते वक्त भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी.
डेयरी फार्म खोलने का खर्च
डेयरी फार्म का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको अच्छे खासे पैसे निवेश करने होते है, अगर आप पहली बार इस बिजनेस को शुरू कर रहे है तो आपको इसमें खर्च की जानकारी पता होनी चाहिए, हम आपको डेयरी फार्म खोलने का अनुमानित खर्च बता रहे है जो निम्न प्रकार से है.
- किराया – अगर जमीन आपकी खुद की है तो आपको किराया देने की जरूरत नहीं है लेकिन अगर आप किराये पर जमीन लेते है तो उसका डिपाजिट 1 लाख रूपए के करीब हो सकता है और किराया 10 हजार रूपए प्रतिमाह तक हो सकता है.
- शेड निर्माण – डेयरी फार्म में आपको पशुओ के लिए मजबूत शेड का निर्माण करवाना होता है जिसका अनुमानित खर्च 2 लाख रूपए से लेकर 4 लाख रूपए तक हो सकता है.
- गाय भैस – इस बिजनेस को करने के लिए आपको अपने बजट के हिसाब से गाय भैस खरीदनी होती है, मान लीजिये अगर आप शुरुआत में 10 गाय खरीदते है तो आपका खर्च 3 लाख तक हो सकता है वही अगर आप 10 भैस खरीदते है तो आपका खर्च अनुमानित 8 लाख रूपए तक हो सकता है.
- चारा स्टोर – सूखे चारे को नमी से बचाने के लिए आपको चारा स्टोर बनाना होगा जिसका अनुमानित खर्च 50 हजार रूपए के करीब हो सकता है.
- पानी की टंकी – पशुओ को पानी पिलाने के लिए आपको एक बड़ी पानी की टंकी बनवानी होगी एवं टंकी में पानी भरने के लिए पाइपलाइन बिछानी होगी जिसका अनुमानित खर्च 30 हजार से लेकर 60 हजार रूपए के करीब हो सकता है.
- दूध निकालने की मशीन – डेयरी फार्म में आपके पास काफी ज्यादा पशु होते है इसलिए आप हाथ से सभी पशुओ का दूध नहीं निकाल सकते, इसके लिए आपको दूध निकालने की मशीन खरीदनी होगी जिसका खर्च 60 हजार रूपए के करीब होता है.
- दूध के कैन – दूध को स्टोर करने के लिए आपको कैन की जरूरत पड़ेगी, इन्हें खरीदने के लिए आपको अनुमानित 20 हजार रूपए के करीब खर्च करना होगा.
- बिजली और वायरिंग – डेयरी फार्म में बिजली का होना बहुत ही जरूरी है, अगर आप अपने डेयरी फार्म में बिजली लगवाते है तो बिजली और वायरिंग क अनुमनित खर्चा 40 हजार रूपए के करीब हो सकता है.
- दवाइयां और टीके – पशुओ को सुरक्षित रखने के लिए आपको समय समय पर पशुओ को टीके लगवाने होगे एवं पशुओ को दवाइयां आदि दिलवानी होगी जिसका खर्चा 30 हजार रूपए के करीब हो सकता है.
- शुरुआती चारा स्टॉक – जब आप बिजनेस को शुरू करते है तो उस वक्त आपको पशुओ की संख्या के आधार पर पर्याप्त मात्रा में चारे का स्टॉक लेना होगा, इसका अनुमानित खर्च 2 लाख रूपए से लेकर 2 लाख 50 हजार रूपए के करीब हो सकता है.
इस प्रकार से यह बिजनेस शुरू करने के लिए आपको अच्छे खासे बजट की जरूरत पड़ेगी, अगर आप चाहे तो इस बिजनेस को शुरू करने के लिए लोन भी ले सकते है, सरकारी बैंक से आपको डेयरी फार्म खोलने के लिए कम ब्याजदर पर लोन मिल जाता है.
डेयरी फार्म में कितनी कमाई होगी
डेयरी फार्म में आपकी कमाई कितनी होगी यह कई अलग अलग बातो के ऊपर निर्भर करता है, हम आपको इस बिजनेस में होने वाले लाभ के अनुमानित आंकड़े बता रहे है जो निम्न प्रकार से है.
- मान लीजिये आपके पास 10 गाय है उसमे से 7 गाय दूध दे रही है एवं प्रति गाय का दूध 12 लीटर तक बन जाता है तो ऐसे में आपको प्रतिदिन 84 लीटर तक का दूध प्राप्त होगा.
- वही अगर आपके पास 10 भैस है उसमे से 7 भैस दूध दे रही है एवं प्रति भैस का दूध 10 लीटर तक बन रहा है तो आपको भैस से प्रतिदिन 70 लीटर तक दूध प्राप्त होगा.
इस प्रकार गाय और भैस से आपको प्रतिदिन 154 लीटर तक का दूध प्राप्त हो जायेगा, इस दूध को आप औसत 60 रूपए की कीमत पर बेचते है तो आपके दिन की कमाई 9000 रूपए से भी ज्यादा होगी, इसमें से 5000 रूपए हम चारा, पानी, आहार, दवाईया और अन्य चीजो का खर्च मान ले तो भी आपकी प्रतिदिन की कमाई 4000 रूपए के करीब होगी एवं महीने के आप 1 लाख 20 हजार रूपए तक कमा लेंगे.
नोट – इस बिजनेस में आप दूध के अलावा पशुओ के गोबर को भी बेच सकते है, गाय भैस का गोबर काफी अच्छी कीमत पर बिक जाता है जिससे आपको अतिरिक्त कमाई हो सकती है.
डेयरी फार्म खोलने के फायदे
अगर आप डेयरी फार्म खोलते है तो इसके कई सारे अलग अलग फायदे होते है जिन्हें आपको ध्यान में रखना चाहिए, हम आपको डेयरी फार्म खोलने के कुछ बेहतरीन फायदे बता रहे है जो की निम्न प्रकार से है.
- अच्छी डिमांड – डेयरी बिजनेस शुरू करने का सबसे बड़ा फायदा यही है की बाजार में दूध की बहुत ही ज्यादा डिमांड रहती है इसलिए आपको बिक्री की कोई चिंता नहीं करनी पड़ेगी.
- रेगुलर आय – डेयरी के बिजनेस में आप प्रतिदिन दूध बेचते है एवं इससे आपको प्रतिदिन आय होगी है, इसलिए इसमें आपकी रेगुलर आय हो जाती है.
- सरकारी लाभ – इस बिजनेस को शुरू करने के लिए सरकार आपको कम ब्याज पर लोन, बीमा, सब्सिडी और प्रशिक्षण जैसी सुविधाएं भी प्रदान करती है.
- रोजगार के अवसर – इस बिजनेस को चलाने के लिए आपको अधिक लोगो की जरूरत पड़ेगी, इसलिए इस बिजनेस में आपके परिवार के अन्य सदस्यों को भी रोजगार मिल जाता है.
- लॉन्ग टर्म बिजनेस – यह एक लॉन्ग टर्म बिजनेस है, अर्थात इस बिजनेस को शुरू करने के बाद यह बिजनेस आपको लंबे समय तक मुनाफा कमा कर दे सकता है.
डेयरी फार्म खोलने के नुकसान
अगर आप डेयरी फार्म का बिजनेस शुरू करने की सोच रहे है तो आपको इसमें होने वाले कुछ खास नुकसान को भी ध्यान में रखना चाहिए, इस बिजनेस में आपको निम्न प्रकार के नुकसान देखने के लिए मिल सकते है.
- अधिक निवेश – डेयरी फार्म खोलने के लिए आपको लाखो रूपए का निवेश करना पड़ता है, अगर आपका बजट कम है तो यह बिजनेस शुरू करने में आपको थोड़ी दिक्कत हो सकती है.
- देखभाल जरूरी – डेयरी फार्म के बिजनेस में आपको पशुओ को अच्छी तरह से देखभाल करनी होती है, इसमें आपको मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है.
- समय की कमी – डेयरी फार्म का बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है जिसमे आपका ज्यादातर समय पशुओ की देखभाल में ही बीतता है, इसलिए इस बिजनेस को शुरू करने के बाद आपको समय की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है.
- भाव में उतार चढ़ाव – अक्सर दूध और चारे के भाव में उतार चढ़ाव होते रहते है, इसका सीधा असर आपके बिजनेस पर पड़ता है जिससे कई बार आपको फायदा हो सकता है तो कई बार आपको नुकसान भी हो सकता है.
- अनुभव जरूरी – इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको डेयरी फार्म का अच्छा खासा अनुभव होना जरूरी है, आपको इस बिजनेस का अनुभव नही है तो इस बिजनेस में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.
- बिमारियों का खतरा – डेयरी फार्म में आपके पास कई सारे पशु होते है ऐसे में पशुओ के बीमार होने का खतरा काफी ज्यादा रहता है, अगर कोई पशु बीमार हो जाता है तो दवाइयों का खर्चा बढ़ सकता है.
इस प्रकार से यह बिजनेस शुरू करने के कुछ बेहतरीन फायदे है तो कुछ नुकसान भी है, अगर आपको इस बिजनेस का अच्छा खासा अनुभव है तो आप इसमें नुकसान होने से खुद को बचा सकते है और इस बिजनेस से अच्छा मुनाफ़ा कमा सकते है.
यह भी पढ़े – ट्रैवल एजेंसी कैसे खोले? ट्रैवल एजेंसी खोलने के लिए क्या करना पड़ता है
इस लेख में हमने डेयरी फार्म कैसे खोले इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.









