नमस्कार मित्रो आज हम आपको ट्रांसपोर्ट का बिजनेस कैसे करें इसके बारे में बता रहे है, अगर आपको ट्रांसपोर्ट के बिजनेस में रूचि रखते है और आपको ट्रांसपोर्ट के बिजनेस का अच्छा खासा अनुभव है और आप इस बिजनेस को शुरू करने की सोच रहे है तो यह लेख आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा, इस लेख में हम आपको ट्रांसपोर्ट के बिजनेस से जुडी सभी जानकारी विस्तृत रूप से बताने वाले है.

ट्रांसपोर्ट का बिजनेस कैसे करें
ट्रांसपोर्ट का बिजनेस एक ऐसा व्यवसाय है जिसमे आपको सामान या यात्रियों को एक जगह से दूसरी जगह तक पहुंचाना होता है एवं इसके बदले आप उन यात्रियों से या सामान भेजने वालो से पैसे लेते है जो की आपकी कमाई होगी, आज के समय में ई-कॉमर्स, मैन्युफैक्चरिंग और कृषि के बढ़ते प्रभाव के कारण ट्रांसपोर्ट के बिजनेस की मांग भी तेजी से बढती जा रही है, अगर आप इस बिजनेस को शुरू करना चाहते है तो आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.
ट्रांसपोर्ट बिजनेस के प्रकार चुने
ट्रांसपोर्ट का बिजनेस शुरू करने से पहले आपको ट्रांसपोर्ट बिजनेस का प्रकार चुनना जरूरी है की आप इस बिजनेस को किस प्रकार से करेंगे, हम आपको इस बिजनेस से जुडी कुछ अलग अलग केटेगरी बता रहे है जिसके अंतर्गत आप इस बिजनेस को शुरू कर सकते है.
- गुड्स ट्रांसपोर्ट – इसमें आप ट्रक, पिकअप, मिनी ट्रक या कंटेनर की मदद से सामान को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाते है एवं इसके बादमे आपको पैसे दिए जाते है.
- पैसेंजर ट्रांसपोर्ट – इसमें आप बस, कार या टैक्सी की मदद से लोगो को एक स्थान से दुसरे स्थान तक पहुंचाते है एवं इसके बदले आप यात्रियों से किराया लेते है.
- लॉजिस्टिक्स एवं कुरियर – इसमें आप कंटेनर या ट्रक की मदद से कंपनी के कुरियर एक स्थान से दुसरे स्थान तक पहुचाते है जिसके बदले कंपनी आपको पैसे देती है.
इसमें से आप किस प्रकार का बिजनेस शुरू करना चाहते है यह आपको सुनिश्चित करना जरूरी है, जब आप बिजनेस का प्रकार चुन लेते है तो इससे आपको बजट प्लानिंग में आसानी होगी.
मार्केट रिसर्च करे
जब आप बिजनेस का प्रकार चुन लेते है तो इसके बाद आपको मार्केट रिसर्च करनी होगी एवं यह पता करना होगा की आपकी लोकेशन पर पहले से कौन कौनसी कंपनियां ट्रांसपोर्ट का बिजनेस कर रही है और उनका चार्ज, खर्च और कमाई आदि कितनी है, इसके अलावा आपको यह भी पता करना होगा की मार्केट में किस प्रकार के वाहनों की डिमांड सबसे ज्यादा है, इससे आपको बिजनेस शुरू करने में काफी ज्यादा आसानी होगी.
वाहन खरीदे
जब आप बिजनेस प्लानिंग कर लेते है तो इसके बाद आपको अपने बिजनेस प्लनिंग के हिसाब से वाहन खरीदने होगे जिसकी मदद से आप ट्रांसपोर्ट के बिजनेस को शुरू कर सकते है, अगर आपका बजट कम है तो आप छोटे वाहन खरीदकर बिजनेस को शुरुआत कर सकते है लेकिन अगर आपका बजट ज्यादा है तो आप ट्रक, बस या ट्रेलर आदि खरीदकर भी अपना बिजनेस शुरू कर सकते है.
जब आप बिजनेस शुरू करते है तो सबसे पहले आपको एक या दो वाहन ही खरीदने है, इसके बाद जैसे जैसे वाहनों की मांग बढ़ने लगे वैसे वैसे आप नए वाहन खरीदकर उन्हें ट्रांसपोर्ट के बिजनेस में लगा सकते है, इससे आपका बिजनेस धीरे धीरे ग्रो करने लगेगा और आपको एक साथ ज्यादा बड़ा निवेश भी नहीं करना पड़ेगा.
ट्रांसपोर्ट बिजनेस के लिए जरूरी दस्तावेज बनाए
जब आप वाहन खरीद लेते है तो इसके बाद आपको ट्रांसपोर्ट का बिजनेस शुरू करने के लिए कुछ अलग अलग प्रकार के दस्तावेज और लाइसेंस आदि बनवाने होगे इसके बाद ही आप अपना बिजनेस शुरू कर सकते है, इसके लिए आपको निम्न दस्तावेजो की जरूरत पड़ेगी.
- पहचान पत्र – ट्रांसपोर्ट का बिजनेस शुरू करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पेन कार्ड और वोटर आईडी जैसे दस्तावेज होने जरूरी है.
- करंट बैंक अकाउंट – ट्रांसपोर्ट बिजनेस में पैसो का लेनदेन करने के लिए आपके पास करंट बैंक अकाउंट होना चाहिए, करंट बैंक अकाउंट आप किसी भी सरकारी या प्राइवेट बैंक में खुलवा सकते है.
- GST रजिस्ट्रेशन – अगर आप बड़े स्तर पर इस बिजनेस को शुरू करना चाहते है तो GST रजिस्ट्रेशन करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.
- व्यवसाय पंजीकरण – अपने बिजनेस की क़ानूनी पहचान बनाने के लिए आपको अपने बिजनेस का उद्यम सर्टिफिकेट बनाना होगा, अगर आप यह सर्टिफिकेट बना लेते है तो इससे आपको लोन लेने में भी आसानी होगी.
- कमर्शियल वाहन पंजीकरण – आपको अपने क्षेत्र के RTO कार्यलय में जाकर अपने वाहन का कमर्शियल वाहन पंजीकरण करवाना जरूरी है.
- कमर्शियल बीमा – किसी भी बीमा कंपनी से संपर्क करके आपको अपने वाहन का कमर्शियल बीमा करवाना अनिवार्य है.
- प्रदूषण प्रमाण-पत्र – किसी भी अधिकृत PUC सेंटर में जाकर आपको अपने वाहन का प्रदुषण प्रमाण पत्र (पीयूसी सर्टिफिकेट) बनवाना होगा.
- फिटनेस प्रमाण-पत्र – आपको अपने क्षेत्र के RTO कार्यालय में जाकर अपने वाहन का फिटनेस सर्टिफिकेट बनाना होगा, यह इस बात का प्रमाण है की आपका वाहन सड़क पर चलने योग्य है.
- ड्राइविंग लाइसेंस (कमर्शियल) – वाहन को चलाने के लिए आपको नजदीकी RTO कार्यालय में जाकर अपना कमर्शियल लाइट / हेवी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा.
- परमिट – अगर आप राज्य के अन्दर माल ढोना चाहते है तो आपको RTO से स्टेट परमिट बनाना होगा, वही अगर आप पुरे भारत में माल ढोना चाहते है तो आपको नॅशनल परमिट बनाना होगा.
ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करने के लिए आपको निम्न प्रकार के दस्तावेज तैयार करने जरूरी है, अगर आपके पास कोई भी दस्तावेज कम है तो आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है या कानूनी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
ट्रांसपोर्ट के बिजनेस में ग्राहक कैसे खोजे
इस बिजनेस को चलाने के लिए ग्राहक ढूँढना बहुत ही जरूरी है, अगर आपको लंबे समय तक ग्राहक नहीं मिलते तो आपको वाहनों की EMI और अन्य खर्च चलाने में काफी ज्यादा दिक्कते हो सकती है, ट्रांसपोर्ट के बिजनेस में आपको सीमेंट एजेंसी, फैक्ट्री, स्टील डीलर, कंपनी, मंडी, कुरियर कंपनी और लॉजिस्टिक कंपनी आदि से संपर्क करना होगा वहां से आपको अच्छी खासी बुकिंग मिल सकती है.
अगर आप पेसेंजर ट्रासंपोर्ट का काम करते है तो ऐसे में आपको किसी भी कंपनी या फैक्ट्री के ऊपर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है, पेसेंजर ट्रांसपोर्ट में आपको बस स्टेंड से यात्री मिल जाते है जिन्हें आप एक स्थान से दुसरे स्थान तक पहुंचा सकते है एवं इसके बदले आप उनसे किराया ले सकते है.
ट्रांसपोर्ट के बिजनेस में नियमित खर्चे
ट्रांसपोर्ट का बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है जिसमे आपका खर्चा रेगुलर चलता रहता है, इसमें आपका खर्चा कितना होगा यह कई अलग अलग चीजो पर निर्भर करता है, हम आपको इस बिजनेस में होने वाले खर्च के बारे में बता रहे है जो निम्न प्रकार से है.
- वाहन का डीजल
- ड्राईवर की सैलरी
- हेल्पर की सैलरी
- टोल टैक्स
- मेंटेनेंस का खर्च
- गाडी का इन्सुरांस
- EMI
- टाइप रिप्लेसमेंट
निम्न प्रकार से आपको हर महीने ट्रांसपोर्ट के बिजनेस में पैसे खर्च करने होते है, ध्यान रखे की ड्राईवर और हेल्पर को आप फिक्स सैलरी पर भी रख सकते है और ट्रिप के बेस पर भी रख सकते है यह आपके ऊपर निर्भर करता है.
ट्रांसपोर्ट का बिजनेस शुरू करने का खर्च
अगर आप इस बिजनेस को शुरू करने की सोच रहे है तो इस बिजनेस को शुरू करने के लिए कितने रूपए का निवेश करना पड़ सकता है इसके बारे में आपको पता होना चाहिए, हम आपको इस बिजनेस को शुरू करने के लिए अनुमानित खर्च बता रहे है जो निम्न प्रकार से है.
- वाहन – इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको वाहन की जरूरत पड़ेगी एवं एक वाहन की कीमत 10 लाख से लेकर 60 लाख रूपए या इससे अधिक भी हो सकती है.
- इन्शुरन्स – ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करने के लिए आपकी गाड़ी का इन्शुरन्स होना अनिवार्य है, एक गाडी का इन्शुरन्स करने में आपको 30 हजार से लेकर 1 लाख 50 हजार रूपए तक का खर्चा करना पड़ेगा.
- परमिट – ट्रांसपोर्ट बिजनेस के लिए आपको गाडी का स्टेट या नॅशनल परमिट भी बनाना होगा जिसका खर्च 10 हजार से लेकर 50 हजार रूपए के करीब हो सकता है.
- फिटनेस – सड़क पर चलने के लिए आपके वाहन फिट है या नहीं इसके लिए आपको फिटनेस टेस्ट का सर्टिफिकेट बनाना होता है जिसका खर्च 5 हजार रूपए से लेकर 20 हजार के करीब हो सकता है.
- GPS – अपने वाहन की ट्रेकिंग के लिए आपको अपने वाहन में GPS भी लगाना जरूरी है, इसका खर्च 5 हजार रूपए से लेकर 15 हजार रूपए के करीब हो सकता है.
- ऑफिस – ट्रांसपोर्ट के बिजनेस को चलाने के लिए आपको एक ऑफिस भी बनानी होगी, ऑफिस बनाने का एवं इसके सेटअप का कुल खर्च 3 लाख रूपए के करीब हो सकता है.
- वोर्किंग कैपिटल – ट्रांसपोर्ट के बिजनेस को चलाने के लिए आपके पास कम से कम 1 लाख से लेकर 2 लाख रूपए तक का वर्किंग कैपिटल होना जरूरी है.
इस प्रकार से इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपका खर्च निम्न प्रकार से हो सकता है, अगर आप बड़ा वाहन खरीदते है तो आपका खर्चा ज्यादा होगा वही अगर आप छोटा वाहन खरीदते है तो उसका खर्चा कम होगा.
ट्रांसपोर्ट के बिजनेस में कितनी कमाई है
ट्रांसपोर्ट के बिजनेस में आपकी कमाई कितनी हो सकती है यह कई अलग अलग चीजो के उपर निर्भर करता है, अगर आप किसी कंपनी या फैक्ट्री में निश्चित राशि के साथ अपनी गाड़ी काम पर लगाते है तो कंपनी या फैक्ट्री से आपको हर महीने एक निश्चित राशि दी जाती है एवं अगर आपका वाहन तय सीमा से ज्यादा चलता है तो आपको प्रति किलोमीटर के हिसाब से अलग से पैसे दिए जाते है.
अगर आप खुद से इस बिजनेस को ऑपरेट करते है और अगर आपके पास एक छोटा वाहन या ट्रक है तो उससे आपकी महीने की कमाई 1 लाख से लेकर 2 लाख के करीब हो सकती है, इसमें से सभी खर्चे जैसे डीजल, ड्राईवर का वेतन, मेंटेनेंस, EMI आदि निकालने के बाद आपका शुद्ध लाभ 25 हजार रूपए से लेकर 50 हजार रूपए के करीब हो सकता है,
वही अगर आपके पास बस या ट्रेलर जैसा बड़ा वाहन है तो आपकी कमाई 3 लाख रूपए से लेकर 6 लाख रूपए प्रतिमाह तक हो सकती है, हालाँकि इसमें सभी खर्चे निकालने के बाद आपका अनुमानित शुद्ध लाभ 80 हजार रूपए से लेकर 1 लाख 50 हजार रूपए के करीब हो सकता है.
ट्रांसपोर्ट के बिजनेस में ग्राहक कैसे बढ़ाये
अगर आप ट्रांसपोर्ट के बिजनेस में सफल होना चाहते है तो आपको ज्यादा से ज्यादा ग्रहको की जरूरत पड़ेगी ताकि आपका वाहन हमेशा किराए पर चलता रहे और आपको आर्थिक समस्या का सामना न करना पड़े, आप अपने बिजनेस में नए नये ग्राहक जोड़ने के लिए निम्न तरीका अपना सकते है.
- विसिटिंग कार्ड – ट्रांसपोर्ट का बिजनेस शुरू करने के बाद आपको अपने बिजनेस के विसिटिंग कार्ड बनाने जरूरी है एवं यह कार्ड आपको अपने क्षेत्र में सभी व्यापारियों को देने होगे ताकि कोई भी व्यापारी जरूरत पड़ने पर आपसे सम्पर्क कर सके.
- प्रमोशन – आपको अपने बिजनेस का ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से प्रमोशन करना होगा, आप अपने बिजनेस का जितना ज्यादा प्रमोशन करेंगे आपको उतने ही ज्यादा कस्टमर मिल सकते है.
- गूगल बिज़नस लिस्टिंग – ट्रांसपोर्ट के बिजनेस को बढाने के लिए आप अपने बिजनेस को गूगल बिज़नस और गूगल मैप पर भी लिस्ट कर सकते है, वहां से आपको अच्छे खासे किराये मिल सकते है.
- व्यापारियों से संपर्क – ट्रांसपोर्ट का बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है जिसे चलाने के लिए आपको व्यापारियों से अच्छे संबंध बनाकर रखने होते है, अगर आपके व्यपारियों के साथ अच्छे सम्बन्ध है तो आपको प्रतिदिन नए नए किराये मिल सकते है.
- भरोसेमंद ड्राईवर रखे – ट्रांसपोर्ट के बिजनेस में ड्राईवर का बहुत ही बड़ा रोल होता है, अगर आपके पास भरोसेमंद ड्राईवर है तो इससे आपका वाहन सुरक्षित रहता है और वाहन में भरा हुआ माल भी सुरक्षित रहता है जिससे लोग आपको किराया देने में ज्यादा रूचि दिखा सकते है.
- समय पर डिलीवरी करें – ट्रांसपोर्ट के बिजनेस में समय बहुत ही महत्वपूर्ण होता है, अगर आप ग्राहकों को समय पर सामान की डिलीवरी करते है तो बाजार में आपको एक अलग पहचान बनने लग जाती है जिससे आपको ज्यादा आर्डर मिल सकते है.
यह कुछ खास तरीके है जिन्हें अपनाकर आप अपने ट्रांसपोर्ट के बिजनेस में ग्राहकों की संख्या को बढ़ा सकते है एवं इससे आपकी कमाई भी बढ़ेगी और वाहन का खर्चा निकालने में भी आसानी होगी.
ट्रांसपोर्ट के बिजनेस को शुरू करने के फायदे
अगर आप इस बिजनेस को शुरू करने की सोच रहे है तो आपको इस बिजनेस में कौन कौनसे फायदे देखने के लिए मिल सकते है इसके बारे में पता होना चाहिए, हम आपको इस बिजनेस से जुड़े कुछ खास फायदे बता रहे है जो की निम्न प्रकार से है.
- ट्रांसपोर्ट के बिजनेस की साल भर डिमांड रहती है इसलिए यह बिजनेस हर मौसम में काफी अच्छा चलता है.
- इस बिजनेस को आप छोटे स्तर से शुरू करके एक बड़े लेवल तक ले जा सकते है एवं खुद की एक अलग पहचान बना सकते है.
- इस बिजनेस की शुरुआत आप केवल एक नए या पुराने किसी भी छोटे बड़े वाहन से कर सकते है.
- इस बिजनेस में अगर आपको नियमित रूप से ग्राहक मिलते है तो आपकी आय भी नियमित होती रहेगी.
ट्रांसपोर्ट के बिजनेस को शुरू करने के नुकसान
ट्रांसपोर्ट के बिजनेस को शुरू करने के कई सारे नुकसान भी हो सकते है जिन्हें आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, इस बिजनेस में होने वाले नुकसान निम्न प्रकार से है.
- डीजल की बढती कीमतों का असर आपकी कमाई और मुनाफे पर पड़ सकता है.
- अगर शुरुआत में ग्राहक न मिले तो वाहन का मेंटेनेंस और EMI भरने में दिक्कते हो सकती है.
- अगर आप फिक्स ड्राईवर नहीं रखते तो आर्डर मिलने पर ड्राईवर खोजने में दिक्कते हो सकती है.
- ट्रांसपोर्ट के बिजनेस में वाहनों के खराब होने का जोखिम बना रहता है एवं यह काफी खर्चीला भी होता है.
- ट्रांसपोर्ट के बिजनेस में वाहन लम्बी दुरी तय करतेपद है ऐसे में दुर्घटना का जोखिम बना रहता है.
- कई बार सामने वाली पार्टी आपको देरी से भुगतान करती है तो ऐसे में काम चलाने में दिक्कते हो सकती है.
इस प्रकार से इस बिजनेस को शुरू करने के कई सारे फायदे और नुकसान है, अगर आपकी मार्केट में अच्छी पहचान है और व्यापारी आपके ऊपर विश्वास करते है तो आपको काफी अच्छे आर्डर मिल सकते है एवं यह बिजनेस आपको अच्छा मुनाफ़ा कमा कर दे सकता है.
यह भी पढ़े – Tiffin Service Kaise Start Kare? टिफिन सर्विस की शुरुआत कैसे करें
इस लेख में हमने ट्रांसपोर्ट का बिजनेस कैसे करें इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुड़ा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.









