नमस्कार मित्रो आज हम आपको मुर्गी फार्म कैसे खोले इसके बारे में बता रहे है, आज के समय में मुर्गी पालन का व्यवसाय भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाले बिजनेस में से एक माना जाता है, इसका मुख्य कारण यह है की बाजार में अंडे और चिकन की डिमांड तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में अगर आप यह बिजनेस शुरू करते है तो यह आपके लिए एक फायदेमंद बिजनेस साबित हो सकता है.

murgi farm kaise khole

मुर्गी फार्म कैसे खोले

मुर्गी फार्म को मुख्यत चिकन और अंडो के उत्पादन के लिए शुरू किया जाता है, अगर आप अच्छी रणनीति के साथ इस बिजनेस को शुरू करते है तो यह बिजनेस आपको कम समय में काफी अच्छा मुनाफा दे सकता है, मुर्गी पालन के बिजनेस आप 2 प्रकार से कर सकते है.

  • ब्रॉयलर फार्मिंग – ब्रॉयलर फार्मिंग में मुर्गी को बिक्री के लिए तैयार करना होता है, इसमें एक मुर्गी को तैयार होने में 40 से 45 दिन तक का समय लग जाता है, यह व्यवसाय मुख्यत मांस उत्पादन से जुडा होता है.
  • लेयर फार्मिंग – लेयर फार्मिंग में अंडो का व्यवसाय किया जाता है, इसमें एक मुर्गी लगभग 4 से 6 महीने के बाद अंडे देना शुरू कर देती है इसके बाद आप उन अंडो को बाजार में बेच सकते है.

इसलिए मुर्गी फार्म शुरू करने से पहले आपको यह सुनिच्चित करना होगा की आप किस प्रकार का मुर्गी फार्म शुरू करना चाहते है एवं इसके बाद आपको उसी बिजनेस प्लान के हिसाब से आगे की रणनीति तैयार करनी होगी, जब आप बिजनेस प्लान तैयार कर लेते है तो इसके बाद आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.

मुर्गी फार्म के लिए सही स्थान चुने

मुर्गी फार्म शुरू करने के लिए आपको एक उचित स्थान का चयन करना जरूरी है जहां पर आप इस बिजनेस को शुरू करेंगे, मुर्गी पालन बिजनेस शुरू करने का सबसे बड़ा फायदा यही है की इसे आप अपने घर या खेत से भी शुरू कर सकते है, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको निम्न प्रकार की लोकेशन खोजनी होगी.

  • गाँव या शहर की भीड़भाड़ से दूर मुर्गी फार्म खोले
  • आपके फार्म में बिजली पानी की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए
  • मुर्गी फार्म की किसी भी सड़क से कनेक्टिविटी होनी चाहिए
  • मुर्गी फार्म के आसपास जलभराव नहीं होना चाहिए
  • मुर्गी फार्म के आसपास पशु चिकित्सालय हो तो बेहतर है
  • मुर्गी फार्म के लिए शांत और स्वच्छ वातावरण वाली जगह चुने

अगर आप इन प्रकार की लोकेशन पर मुर्गी फार्म का बिजनेस शुरू करते है तो यह आपके लिए कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है एवं इन जगहों पर मुर्गियां स्वस्थ्य और सुरक्षित रहेगी जिससे आपको बिजनेस में ज्यादा फायदा हो सकता है.

मुर्गी फार्म के लिए जरूरी दस्तावेज

मुर्गी फार्म शुरू करने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजो की आवश्यकता पडती है, इसके लिए आपके पास निम्न प्रकार के दस्तावेज होने चाहिए.

  • पहचान पत्र – मुर्गी फार्म को शुरू करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पेन कार्ड और वोटर आईडी जैसे जरूरी दस्तावेज होने चाहिए.
  • किरायानामा – अगर आप किराए की जमीन पर मुर्गी फार्म शुरू कर रहे है तो आपके पास उस जमीन का किरायानामा या अग्रीमेंट होना जरूरी है.
  • उद्यम रजिस्ट्रेशन – मुर्गी फार्म के बिजनेस का आपको उद्यम रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है, यह करंट अकाउंट खोलने एवं लोन लेने के लिए उपयोगी साबित होगा.
  • GST रजिस्ट्रेशन – अगर आप बड़े स्तर पर मुर्गी फार्म का बिजनेस शुरू कर रहे है तो आपको GST रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है.
  • करंट बैंक अकाउंट – मुर्गी पालन बिजनेस का लेनदेन करने के लिए आपके पास करंट बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है, आप सरकरी बैंक या प्राइवेट बैंक में अपना करंट बैंक अकाउंट खुलवा सकते है.
  • NOC – आपको मुर्गी फार्म शुरू करने के लिए अपनी ग्राम पंचायत / नगर पालिका या नगर निगम से एनओसी प्राप्त करनी अनिवार्य है.

अगर आपके पास निम्न प्रकार के सभी दस्तावेज है तो इसके बाद आप अपना मुर्गी फार्म का बिजनेस शुरू कर सकते है, इससे आपको भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी नही होगी.

मुर्गी फार्म के लिए शेड का निर्माण करें

जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपको मुर्गी फार्म शुरू करने के लिए शेड का निर्माण करना होगा, शेड बनाते वक्त इस बात का ध्यान रखे की शेड में पर्याप्त वेंटिलेशन और प्रकाश व्यवस्था होनी चाहिए, मुर्गी पालन का शेड बनाते वक्त आपको निम्न बाते ध्यान में रखनी होगी.

  • फर्श साफ़ और मजबूत होना चाहिए
  • गर्मी से बचाव के लिए उचित व्यवस्था करें
  • फीडर और ड्रिंकर की व्यवस्था करें
  • शेड को समय समय पर साफ रखे

इससे आपकी मुर्गिया सुरक्षित रहेगी और बिमारियों से भी बचाव होगा जिससे आपको बिजनेस में अच्छा फायदा देखने के लिए मिल सकता है.

अच्छी नस्ल की मुर्गियां ख़रीदे

जब आप शेड का निर्माण कर लेते है तो इसके बाद मुर्गी फार्म शुरू करने के लिए आपको अच्छी नस्ल वाली मुर्गियां खरीदनी होगी ताकि आप इस बिजनेस को शुरू कर सके, हम आपको कुछ अच्छी नस्ल की मुर्गियों के नाम बता रहे है जिन्हें आप खरीद सकते है.

ब्रॉयलर फार्म के लिए अच्छी नस्ल की मुर्गिया

  • Vencobb
  • Cobb 500
  • Ross 308

लेयर फार्म के लिए अच्छी नस्ल की मुर्गिया

  • Hy-Line Brown
  • BV-300
  • Lohmann Brown

मुर्गियों के आहार का प्रबंधन करें

जब आप अच्छी नस्ल की मुर्गियां खरीद लेते है तो इसके बाद आपको मुर्गियों के आहार का प्रबंधन करना होगा, इसके लिए आप मक्का, सोयाबीन खली, खनिज मिश्रण, विटामिन सप्लीमेंट और साफ और ताजा पानी आदि की व्यवस्था कर सकते है ताकि आप मुर्गियों को अच्छा आहार दे सके और आपकी मुर्गियों की सेहत अच्छी रहे.

नोट – आहार के अलावा आपको समय समय पर मुर्गियों का टीकाकरण भी करवाना चाहिए ताकि आपके मुर्गी फार्म की मुर्गियां सुरक्षित रहे.

जैसे ही आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपका मुर्गी फार्म का बिजनेस शुरू हो जायेगा, इसके बाद जब मुर्गिया तैयार होते है या अंडे देने लगती है तो इसके बाद आप उन्हें बेचकर पैसा कमाना शुरू कर सकते है.

मुर्गी प्लान बिजनेस शुरू करने का खर्च

अगर आप इस बिजनेस को शुरू करने की सोच रहे है तो आपको मुर्गी पालन में होने वाले खर्च के बारे में पता होना चाहिए, हम आपको इस बिजनेस में होने वाले खर्च का अनुमान बता रहे है जो निम्न प्रकार से है.

  • शेड निर्माण – मुर्गी पालन के लिए आपको मजबूत शेड बनानी होती है जिसके लिए आपको अनुमानित 3 लाख रूपए तक खर्च करने पड़ सकते है.
  • चूजे – मुर्गी पालन के बिजनेस में आपको अच्छी नश्ल के चूजे खरीदने होगे एवं इसके लिए आपका खर्च लगभग 50 हजार रूपए के करीब हो सकता है.
  • दाना – मुर्गी पालन के बिजनेस में आपको चूजो के लिए अच्छी क्वालिटी का दाना या आहार भी खरीदना होगा जिसके लिए आपको 1 लाख रूपए तक खर्च करने पड़ सकते है.
  • दवाइयां – चूजो को स्वास्थ्य और सुरक्षित रखने के लिए आपको दवाइयों और टीको को जरूरत पड़ेगी जिसका अनुमानित खर्च 10 हजार रूपए के करीब हो सकता है.
  • अन्य खर्चे – इसके अलावा आपको मुर्गी पालन के बिजनेस में छोटी बड़ी कई तरह की चीजे खरीदी होगी जिसका कुल खर्च लगभग 30 हजार रूपए के करीब हो सकता है.

इस प्रकार से मुर्गी फार्म शुरू करने के लिए आपको अनुमानित 5 लाख रूपए का निवेश करना होता है, अगर जगह किराए की है तो उसके डिपाजिट और किराये का खर्च आपको अलग से करना पड़ सकता है, इस बिजनेस में आपका खर्च कितना होगा यह इस बात पर निर्भर करता है की आप कितना बड़ा मुर्गी फर्म शुरू कर रहे है.

मुर्गी फार्म में कितनी कमाई होती है

मुर्गी फार्म में आपकी कमाई कितनी होगी यह मुर्गी की नस्ल, दानो की कीमत, मुर्गी की मृत्यु दर और बाजार भाव के ऊपर निर्भर करती है, हम आपको इस बिजनेस में होने वाली कमाई के अनुमानित आंकड़े बता रहे है जो की निम्न प्रकर से है.

  • ब्रॉयलर फार्मिंग – अगर आप ब्रॉयलर फार्मिंग का बिजनेस करते है तो एक चूजे को खरीदने में एवं उसे बिक्री के लिए तैयार करने में आपको लगभग 100 रूपए का खर्च आता है, जब चूजा तैयार हो है तो इसके बाद वो 200 से 250 रूपए तक बिक जाता है, अगर आप महीने में 1000 चूजे भी तैयार करके बेच देते है तो आपकी महीने की कमाई 1 लाख से लेकर 1 लाख 50 हजार रूपए के करीब हो सकती है.
  • लेयर फार्मिंग – अगर आप लेयर फार्मिंग करते है तो इसमें एक चूजे को बड़ा करने में एवं अंडे देने लायक बनाने में आपको लगभग 300 रूपए तक का खर्च आता है, अगर हम इसके अंडे की बात करे तो प्रति अंडा आपको 4 से 5 रूपए की दर से पड़ता है एवं वो अंडा नस्ल के हिसाब से बाजार में 10 रूपए से लेकर 30 रूपए तक बिक जाता है, ऐसे में अगर आप महीने में 30,000 अंडो का उत्पादन कर लेते है तो आपका शुद्ध लाभ 1 लाख 50 हजार रूपए से लेकर 7 लाख 50 हजार रूपए प्रतिमाह तक हो सकता है.

एक अच्छा चलने वाला मुर्गी फार्म प्रति माह 2 लाख रूपए से लेकर 10 लाख रूपए या इससे ज्यादा का व्यापार दे सकता है, अगर आपको मुर्गी पालन बिजनेस का अच्छा ख़ासा अनुभव है तो यह बिजनेस आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

मुर्गी फार्म शुरू करने के फायदा

अगर आप मुर्गी फार्म शुरू करते है तो इसमें आपको कई तरह के फायदे देखने के लिए मिल सकते है, हम आपको इस बिजनेस को शुरू करने के कुछ खास फायदे बता रहे है जो निम्न प्रकार से है.

  • तेजी से रिटर्न – मुर्गी का बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है जिसमे आपको अन्य बिजनेस की तुलना में बहुत ही तेजी से रिटर्न मिलना शुरू हो जाता है, एक चूजे को तैयार होने में 2 से 3 महीने का समय लग जाता है इसके बाद आपको इस बिजनेस में रिटर्न मिलना शुरू हो जाता है.
  • कम निवेश – मुर्गी पालन का बिजनेस आप कम निवेश के साथ भी शुरू कर सकते है, इसमें आप अपने बजट के हिसाब से निवेश कर सकते है एवं इसके बाद मुनाफा होने पर अपने बिजनेस को बढा भी सकते है.
  • अच्छी डिमांड – मुर्गी के मांस की और अंडो की बाजार में बहुत ही ज्यादा डिमांड रहती है, इसलिए इस बिजनेस में आपको सेल की कोई परेशानी नही होती.
  • अच्छा प्रॉफिट मार्जिन – मुर्गी के बिजनेस में प्रॉफिट मर्जिंग बहुत ही ज्यादा होता है, इसलिए इस बिजनेस में आपको तगड़ा मुनाफा देखने के लिए मिल सकता है.
  • अतिरिक्त कमाई – मुर्गी पालन के बिजनेस में आप मुर्गियों के बिट को बेचकर अतिरिक्त कमाई कर सकते है, खेतो को उपजाऊ बनाने के लिए इसके बिट की काफी अच्छी डिमांड रहती है.

इस प्रकार से मुर्गी पालन का बिजनेस करना आपके लिए कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है, अगर आप सही प्लानिंग के साथ इस बिजनेस को शुरू करते है तो यह आपके लिए एक अच्छा बिजनेस साबित हो सकता है.

मुर्गी फार्म शुरू करने के नुकसान

मुर्गी पालन का बिजनेस शुरू करने से पहले आपको इसके नुकसान के बारे में भी पता होना चाहिए, हम आपको इस बिजनेस में होने वाले कुछ मुख्य नुकसान बता रहे है जो की निम्न प्रकार से है.

  • भाव में उतार चढाव – बाजार में दाना, मुर्गियों की कीमत और अंडो की कीमत में उतार चढ़ाव होने पर इसका प्रभाव आपकी कमाई पर भी पड़ता है.
  • बिमारियों का ख़तरा – मुर्गियों में बीमारियाँ बहुत ही तेजी से फैलती है, अगर आपसे थोड़ी भी लापरवाही हो जाती है तो मुर्गियों का पूरा बैच साफ हो सकता है और आपको भारी नुकसान हो सकता है.
  • मौसम का प्रभाव – गर्मी के मौसम में मुर्गियों को हीट स्टॉक बहुत ही तेजी से आता है जिससे मुर्गियों की मृत्यु हो सकती है एवं सर्दी में भी आपको तापमान मेंटेन करना होगा नहीं तो मुर्गियां मर सकती है एवं आपको बिजनेस में भारी नुकसान हो सकता है.
  • कड़ी निगरानी – मुर्गियों के बिजनेस में आपको हर तरीके से कड़ी निगरानी रखने की जरूरत है, अगर इसमें थोड़ी भी लापरवाही हो जाये तो यह बड़ा नुकसान करवा सकती है.
  • बदबू – मुर्गी पालन के बिजनेस में बदबू बहुत ज्यादा होती है, ऐसे में आपको शुरुआत में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

इस प्रकार से इस बिजनेस में आपको नुकसान होने की संभावना भी बनी रहती है, अगर आपको मुर्गी पालन का अच्छा खासा अनुभव है तो आप इसमें होने वाले नुकसान से खुद का बचाव कर सकते है.

मुर्गी फार्म में सेल कैसे बढ़ाये

अगर आप मुर्गी पालन का बिजनेस शुरू कर रहे है तो ज्यादा कमाई के लिए आपको ज्यादा सेल की आवश्यक पड़ेगी, आप अपनी सेल को बढाने के लिए निम्न तरीके अपना सकते है.

  • अच्छा सम्पर्क बनाए – मुर्गी पालन के बिजनेस में सेल बढाने के लिए आपको लोकल किराना व्यापारियों से एवं अन्य होटल, रेस्टोरेंट और ढाबो वालो के साथ अच्छे संबंध बनाने चाहिए, इससे आपकी सेल तेजी से बढ़ सकती है.
  • होम डिलीवरी करें – अपनी सेल को बढाने के लिए आप होम डिलीवरी की सुविधा दे सकते है, इससे आपके मुर्गी फार्म के बिजनेस में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.
  • प्रोमोशन करें – मुर्गी फार्म शुरू करने के बाद आपको अपने बिजनेस का ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रमोशन करना होगा ताकि आपके ग्राहक तेजी से बढ़ सके.
  • गूगल पर बिजनेस लिस्ट करें – अपने बिजनेस की सेल बढाने के लिए आपको अपना मुर्गी फार्म गूगल बिजनेस और गूगल मैप पर लिस्ट करना चाहिए.
  • थोक व्यापारियों से सम्पर्क करें – आप अपनी सेल को तेजी से बढाने के लिए थोक व्यापारियों से सम्पर्क कर सकते है वो आपके स्टॉक को भारी मात्रा में खरीद सकते है जिससे आपकी सेल ज्यादा होगी.
  • मंडियों में सप्लाई करें – आप अपनी सेल बढाने के लिए अपने स्टॉक को मंडियों में भी सप्लाई कर सकते है, यहाँ पर आपको कम समय में बड़े बड़े आर्डर मिल सकते है.

अगर आप इन सभी तरीको को फॉलो करते है तो इससे आपकी सेल तेजी से बढ़ सकती है एवं आपको कम समय में ज्यादा मुनाफा मिलना शुरू हो सकता है.

यह भी पढ़े – मसाले का बिजनेस कैसे करें? मसाला व्यवसाय शुरू करने में कितना खर्च आता है

इस लेख में हमने मुर्गी फार्म कैसे खोले इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

पिछला लेखमसाले का बिजनेस कैसे करें? मसाला व्यवसाय शुरू करने में कितना खर्च आता है
अगला लेखपानी की बोतल का बिजनेस कैसे शुरू करें? जानिए पूरी प्रक्रिया हिंदी में
Raghuveer Singh
I’m Raghuveer Singh, the creator of RDCBusinessIdea. I’m passionate about sharing valuable content related to business ideas, online earning, technology, digital growth, and trending updates. Through this blog, my goal is to provide simple, informative, and trustworthy content that helps readers discover new opportunities and stay updated with the latest trends. Here, you’ll regularly find useful guides, tech news, online income tips, and smart business ideas.

अपना सवाल यहाँ पूछे

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें