होमFood, Drinks & Restaurantsजूस की दुकान कैसे खोले? जूस की दुकान खोलने की पूरी प्रक्रिया

जूस की दुकान कैसे खोले? जूस की दुकान खोलने की पूरी प्रक्रिया

आज हम आपको जूस की दुकान कैसे खोले इसके बारे में बता रहे है, अगर आप कम निवेश में ज्यादा प्रॉफिट देने वाला बिजनेस शुरू करना चाहते है तो जूस की दुकान खोलना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, इस लेख में हम आपको जूस की दुकान खोलने से जुडी पूरी जानकारी प्रदान करने वाले है.

Juice Center Kaise Khole

आज के समय में लोग अपनी सेहत को लेकर काफी ज्यादा सचेत है, ऐसे में लोग बेहतर स्वस्थ्य के लिए जूस पीना काफी ज्यादा पसंद करे करते है, अगर आप सही लोकेशन पर इस बिजनेस को शुरू करते है तो पहले दिन से ही आपको इस बिजनेस में अच्छा खासा मुनाफा मिलना शुरू हो सकता है.

जूस की दुकान कैसे खोले

जूस की दुकान खोलना बहुत ही आसान है, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको किसी विशेष स्किल की जरूरत नहीं पडती, अगर आपको फ्रूट्स की अच्छी खासी जानकारी है और आपको किसी भी फ्रूट्स का जूस निकालना आता है तो आप बहुत ही आसानी से इस बिजनेस को शुरू कर पाएंगे, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आप निम्न प्रक्रिया फॉलो कर सकते है.

जूस की दुकान के लिए सही लोकेशन चुने

जूस की दुकान खोलने के लिए सबसे पहले आपको सही लोकेशन का चुनाव करना होगा, ध्यान रखे की इस बिजनेस में आपकी लोकेशन जितनी अच्छी होगी आपको उतने ही ज्यादा ग्राहक मिलेगे, जूस की दुकान खोलने के लिए मुख्य बाजार, बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन, अस्पताल के आसपास, सड़क के आसपास या भीड़ भाड़ वाली जगह एक बेहतरीन लोकेशन साबित हो सकती है.

इस प्रकार की जगह पर लोगो का आना जाना काफी ज्यादा होता है, इसलिए अगर आपकी दुकान निम्न लोकेशन पर होगी तो जूस की बिक्री अधिक हो सकती है एवं इससे आपकी कमाई भी अधिक होगी और आपके बिजनेस के सफल होने की संभावना भी काफी ज्यादा बढ़ जाएगी.

जूस बनाने की मशीने और उपकरण खरीदे

जब आप सही लोकेशन का चुनाव कर लेते है तो इसके बाद आपको जूस बनने के लिए मशीने और आवश्यक उपकरण खरीदने होगे ताकि आप किसी भी फ्रूट्स का जूस निकाल पाए, इसके लिए आप निम्न प्रकार की मशीने और उपकरण खरीद सकते है.

  • कमर्शियल जूसर
  • हेवी ड्यूटी ब्लेंडर
  • डीप फ्रीज़र
  • आइस मेकिंग मशीन
  • सीलिंग मशीन
  • कांच के ग्लास, स्ट्रॉ और नेपकिन
  • UPS
  • फ्रूट्स काटने का सामान

जब आप फ्रुईस का बिजनेस शुरू करेंगे तो उस वक्त आपको निम्न उपकरणों की जरूरत पड़ेगी, इनकी मदद से आप किसी भी फ्रूट का जूस निकाल पाएंगे एवं अपने बिजनेस को चला पायेंगे.

जूस की दुकान के लिए जरूरी लाइसेंस बनवाये

जूस की दुकान में आपको खाने योग्य सामग्री बेचनी होती है, इसलिए इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको कुछ जरूरी लाइसेंस और दस्तावेज बनाने आवश्यक है जो की निम्न प्रकार से है.

  • जूस की दुकान खोलने के लिए आपको FSSAI का लाइसेंस बनवाना अनिवार्य है.
  • जिस क्षेत्र में आप दुकान खोलना चाहते है वहां के नगर निगम या नगर पालिका से आपको ट्रेड लाइसेंस बनवाना होगा.
  • अगर आपका वार्षिक टर्नओवर एक निश्चित सीमा से अधिक है तो आपको GST रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है.
  • आपको अपने क्षेत्र की लोकल हेल्थ अथोरिटी से हेल्थ सर्टिफिकेट बनवाना आवश्यक है.

यह सभी दस्तावेज जूस की दुकान चलाते वक्त आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगे एवं इससे आप किसी भी प्रकार की पेनेलिटी या परेशानी से खुद का बचाव कर पाएंगे.

जूस की दुकान तैयार करें

जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपको अपनी दुकान का सेटअप करना होगा, इसमें आपको अपनी दुकान में सभी उपकरणों और मशीनों को व्यवस्थित तरीके से सेटअप करना होगा एवं फ्रूट्स को रखने के लिए लकड़ी या स्टील के रैक बनाने होगे, इसके अलावा आपको अपने प्रोडक्ट का एक मेनू बनाना होगा एवं ग्रहको के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था आदि भी करनी होगी.

अगर आप दुकान नहीं लेना चाहते तो आप किसी टेम्पो या हाथ गाडी पर भी अपने बिजनेस का सेटअप कर सकते है, इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा की आप अपने जूस सेंटर को बहुत ही आसानी से एक जगह से दूसरी जगह तक ले जा सकते है एवं अपने क्षेत्र के आसपास के एरिया में जाकर भी जूस की बिक्री कर सकते है.

जूस बनाने का सामान खरीदे

जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपको बाजार से ताजे फ्रूट्स खरीदने होगे, शुरुआत में आपको वो सभी फ्रूट लेने होगे जिनके जूस आपके मेनू में ऐड किये हुए है, इसके अलावा आप जूस को स्वादिष्ट बनाने के लिए आवश्यक मसाले भी खरीद सकते है, ताकि लोगो को जूस का स्वाद पसंद आये और आपकी सेल तेजी से बढे

जूस बेचना शुरू करें

जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपको ग्राहक की डिमांड के हिसाब से फ्रूट का जूस तैयार करना है एवं इसके बाद आपको तैयार जूस ग्राहकों को सर्व करना है, इस तरीके से आप बहुत ही आसानी से खुद की जूस की दुकान खोल सकते है एवं इससे पैसा कमाना शुरू कर सकते है.

जूस की दुकान खोलने के फायदे

अगर आप जूस की दुकान खोलते है तो इसके विभिन्न प्रकार के फायदे हो सकते है जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए, हम आपको इसके कुछ बेहतरीन फायदे बता रहे है जो निम्न प्रकार से है.

  • इस बिजनेस में आपको प्रॉफिट मार्जिन काफी अच्छा मिलता है, इसलिए कम सेल में भी आपका अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है.
  • इस बिजनेस को आप अपने बजट के हिसाब से कम निवेश में भी शुरू कर सकते है, इसमें एक साथ बहुत बड़ा निवेश करना आवश्यक नहीं है.
  • जूस की दुकान में उधारी बहुत ही कम होती है एवं इसमें रेगुलर ग्राहक आते रहते है जिससे आपकी रेगुलर कैश में इनकम हो सकती है.
  • जूस की दुकान में आप फ्रूट्स, शेक और चाट आदि बेचकर अतिरिक्त कमाई भी कर सकते है, यह आपकी पसंद के ऊपर निर्भर करता है.

जूस की दुकान खोलने के नुकसान

जिस प्रकार से जूस की दुकान खोलने के कुछ फायदे है वैसे ही इस बिजनेस को शुरू करने के कुछ नुकसान भी हो सकते है जिन्हें आपको ध्यान में रखना चाहिए, इस बिजनेस में होने वाले नुकसान निम्न प्रकार से है.

  • जूस की दुकान में अगर ज्यादा समय तक ग्राहक ना आये तो इससे फ्रूट्स ख़राब होने लगेगे जिससे आपको बिजनेस में नुकसान हो सकता है.
  • सर्दी और बारिश में मौसम में जूस की डिमांड थोड़ी कम होती है, इसलिए इन मौसम में आपको थोड़ी मंदी देखने के लिए मिल सकती है.
  • फ्रूट्स के भाव हर दिन बदलते रहते है, ऐसे में अगर फ्रूट्स महंगे भी हो जाए तो आप मेनू में लिखी हुई कीमतों को बार बार बदल नही सकते, इससे आपका प्रॉफिट मार्जिन कम हो सकता है.
  • अगर आपकी दुकान में थोड़ी भी गन्दगी दिखाई दी तो इसका असर आपकी सेल पर पड़ सकता है एवं इससे आपके ग्राहक टूट सकते है.

इस प्रकार से जूस के बिजनेस में आपको नुकसान होने की संभावना भी बनी रहती है, अगर आप एक अच्छी रणनीति के साथ इस बिजनेस को शुरू करते है तो इससे आपको बिजनेस में नुकसान होने की संभावना कम हो जाती है.

जूस के बिजनेस में सेल कैसे बढ़ाये

अगर आप जूस की दुकान से ज्यादा पैसा कमाना चाहते है तो इसके लिए आपको अपनी सेल को बढाने पर फोकस करना चाहिए, हम आपको जूस की दुकान में सेल बढाने के कुछ बेहतरीन तरीके बता रहे है जो निम्न प्रकार से है.

  • अच्छी क्वालिटी का शुद्ध जूस बनाकर बेचे.
  • अलग अलग प्रकार के जूस बनाकर बेचे.
  • जूस की होम डिलीवरी शुरू करें.
  • ऑनलाइन पेमेंट को स्वीकार करें.
  • ग्राहकों से अच्छे से बातचीत करें.
  • जूस की दुकान को गूगल मैप पर लिस्ट करें.
  • सोशल मीडिया पर दुकान का प्रमोशन करें.
  • अपने क्षेत्र में दुकान के टेम्पलेट बांटे.

अगर आप इन छोटी छोटी बातो को ध्यान में रखकर बिजनस शुरू करते है तो इससे आपको बिजनेस में काफी अच्छा फायदा देखने के लिए मिल सकता है एवं इससे आपकी सेल में काफी अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है.

इस लेख में हमने जूस सेंटर कैसे खोले इसके बारे में जानकारी दी है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

Raghuveer Singh
Raghuveer Singhhttps://rdcbusinessidea.in
"I’m Raghuveer Singh, founder of RDCBusinessIdea. I share well-researched, simple, and trustworthy guides on business ideas, government schemes, online earning, and tech updates—backed by official data, market research, and expert insights to help you grow."
RELATED ARTICLES

अपना सवाल यहाँ पूछे

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular