नमस्कार मित्रो आज हम आपको सरकारी दूध डेयरी कैसे खोले इसके बारे में बता रहे है, आज के समय में दूध और दूध से बने उत्पाद की मांग साल भर तक बनी रहती है जिसके कारण डेयरी उद्योग का बिजनेस बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है, अगर आप किसी सरकारी दूध डेयरी के साथ मिलकर मिल्क कलेक्शन सेंटर या मिल्क पार्लर खोलते है तो यह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद बिजनेस साबित हो सकता है.

sarkari dudh dairy kaise khole

सरकारी दूध डेयरी कैसे खोलें

सरकारी दूध डेयरी में दूध उत्पादक किसान अपना दूध अधिकृत संग्रह केंद्र पर बेचते है, इसके बाद दूध की गुणवत्ता और वजन की जाँच की जती है और बादमे उस दूध को डेयरी प्लांट तक भेजा जाता है, वही अगर आप मिल्क बूथ शुरू करते है तो इसमें आपको पैकेट दूध, दही, पनीर, घी, मक्खन, छाछ और आइसक्रीम जैसे प्रोडक्ट बेचने होते है, सरकारी दूध डेयरी शुरू करने के लिए आपको कुछ आसान सा तरीका फॉलो करना होगा जो की निम्न प्रकार से है.

सरकारी दूध डेयरी का प्रकार चुने

सरकारी दूध डेयरी शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको डेयरी का प्रकार चुनना होगा की आप किस प्रकार की डेयरी शुरू करना चाहते है, इसके लिए आप मिल्क कनेक्शन सेंटर या मिल्क बूथ में से किसी एक का चुनाव कर सकते है.

मिल्क कलेक्शन सेंटर

इस बिजनेस मॉडल में आप अपने गाँव के किसानो से एवं पशुपालको से दूध खरीदकर उसे सरकारी डेयरी को उपलब्ध करवाते है, इस बिजनेस में आपको निम्न प्रकार के कार्य करने होते है.

  • किसानो से दूध लेना
  • दूध का वजन करना
  • फैट और SNF जांचना
  • कंप्यूटर में डेटा दर्ज करना
  • दूध को सुरक्षित रखना
  • डेयरी वाहन आने पर दूध भेजना

अगर आप ग्रामीण इलाके में अपना बिजनेस शुरू करना चाहते है तो यह बिजनेस मॉडल आपके लिए अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है.

मिल्क बूथ

इसमें आपको दूध कलेक्ट नहीं करना पड़ता बल्कि दूध से बने प्रोडक्ट आदि को बेचना होता है, इस बिजनेस में आप निम्न प्रकार के प्रोडक्ट बेच सकते है.

  • पैकेट दूध
  • दही
  • छाछ
  • घी
  • पनीर
  • मक्खन
  • आइसक्रीम
  • लस्सी
  • फ्लेवर्ड मिल्क आदि

अगर आप किसी शहर या बड़े गाँव में अपना बिजनेस शुरू करने की सोच रहे है तो यह बिजनेस मॉडल आपके लिए अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है.

सरकारी दूध डेयरी खोलने के लिए योग्यता

अगर अप सरकारी दूध डेयरी खोलना चाहते है तो इसके लिए आपकी उम्र सीमा 18 वर्ष या इससे अधिक होनी आवश्यक है, इसके अलावा अगर आप न्यूनतम दंसवी या बाहरवीं उतीर्ण है तो इसमें आपको विशेष फायदा मिल सकता है हालांकि सभी राज्यों में शैक्षणिक योग्यता से जुड़े नियम अलग अलग हो सकते है.

सही लोकेशन का चुनाव करें

अगर आप आवश्यक योग्यताओं को पूरा करते है तो इसके बाद सरकारी दूध डेयरी खोलने के लिए आपको सही लोकेशन का चुनाव करना होगा, अगर आप मिल्क कलेक्शन का बिजनेस शुरू करना चाहते है तो आपको गाँव के बिच में या ऐसी जगह पर डेयरी खोलनी चाहिए जहां पर किसान आसानी से दूध भरवाने आ सके.

वही अगर आप मिल्क पार्लर खोलने की सोच रहे है तो ऐसे में आपको ऐसी लोकेशन का चुनाव करना चाहिए जहां पर लोगो का आना जाना ज्यादा होता है जैसे की शहर के बिच में, मुख्य सड़क के पास या रिहायशी कॉलोनी में, यहाँ पर आपको ज्यादा ग्राहक मिलेंगे जिससे आपकी सेल भी ज्यादा होगी और कमाई भी ज्यादा होगी.

इसके अलावा आपकी डेयरी के पास पार्किंग की सुविधा होनी चाहिए एवं डेयरी के वाहनों के आने जाने की पर्याप्त सुविधा होनी चाहिए, इसके साथ ही आपकी डेयरी में पानी और बिजली की व्यवस्था भी होनी आवश्यक है तभी सरकारी दूध डेयरी खोलने के लिए आपको अप्रूवल मिल सकता है.

गांव में किसानों का समूह बनाएं

अगर आप गाँव में दूध संग्रह केंद्र खोलना चाहते है तो इसके लिए आपको किसानो के समूह की जरूरत पड़ेगी, तो ऐसे में सबसे पहले आपको 20 से 30 दूध उत्पादक किसानो का एक समूह तैयार करना होगा, ध्यान रखे की समूह तैयार करने के लिए आपको निम्न बाते ध्यान में रखनी है.

  • प्रत्येक किसान के पास गाय या भैस हो.
  • सभी किसान नियमित दूध देने के लिए तैयार हो.
  • किसानो के नम्बर और अनुमानित दैनिक दूध उत्पादन का रिकॉर्ड रखे.
  • सहकारी समीति बनाने है तो समीति का गठन करके सदस्यों का पंजीकरण करें.

निम्न प्रकार से अगर आप सहकारी समीति  खोलना चाहते है तो आपको कुछ किसानो के साथ मिलकर एक समीति का गठन करना होगा, इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य आदि भी बनाने होगे.

आवश्यक दस्तावेज तैयार करें

जब आप किसानो का समूह बना लेते है तो इसके बाद बिजनेस शुरू करने के लिए आपको कुछ आवश्यक दस्तावेज तैयार करने होगे, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आप निम्न प्रकार के दस्तावेज तैयार करें.

  • पहचान पत्र – सरकारी दूध डेयरी शुरू करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पेन कार्ड और वोटर आईडी जैसे दस्तावेज होने चाहिए, इसके अलावा आपके पास मूल निवास भी होना जरूरी है.
  • बैंक पासबुक – सरकारी दूध डेयरी शुरू करने के लिए आपको बैंक खाते की जरूरत पड़ेगी, इसके लिए आप किसी भी सरकारी या प्राइवेट बैंक में अपना अकाउंट खुलवा सकते है.
  • किरायानामा – अगर आप किराए की जगह में सरकारी दूध डेयरी शुरू कर रहे है तो आपके पास उस दुकान का किरायानामा या अग्रीमेंट होना चाहिए एवं अगर जगह आपकी खुद की है तो आपके पास उसके मालिकाना हक़ के दस्तावेज होने चाहिए.
  • किसानो की सूचि – सरकारी दूध डेयरी शुरू करने के लिए आपके पास दुग्ध उत्पादन करने वाले किसानो की सूचि होनी चाहिए, इससे आपको सरकारी दूध डेयरी खोलने में आसानी होगी.

डेयरी संघ से संपर्क करे

जब आप आवश्यक दस्तावेज तैयार कर लेते है तो इसके बाद आपको अपने जिले के सरकारी दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ से सम्पर्क करना होगा एवं उनके कार्यालय में जाकर सरकारी डेयरी खोलने के लिए आवेदन करना होगा, हम आपको कुछ अलग अलग राज्यों के सहकारी संघ बता रहे है जहां पर आप संपर्क कर सकते है जैसे.

  • राजस्थन – सरस
  • गुजरात – अमूल
  • उत्तर प्रदेश – पराग
  • बिहार – सुधा
  • कर्नाटक – नंदिनी

डेयरी द्वारा निरीक्षण करवाए

आप जिस राज्य में इस व्यापार को शुरू करना चाहते है आपको उस राज्य के सरकारी दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ से संपर्क करना होगा, इसके बाद उस सरकारी दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अधिकारी आपकी लोकेशन का निरीक्षण करने आयेंगे एवं यह देखेगे की आपकी लोकेशन परा दूध संग्रह केंद्र की आवश्यकता है या नहीं, इसके अलावा अधिकारी निम्न चीजो का भी निरिक्षण कर सकते है.

  • आपके क्षेत्र में पर्याप्त दूध उपलब्ध है या नहीं.
  • आपके गाँव में संभावित संग्रह मात्रा कितनी है.
  • आपकी डेयरी पर बिजली और पानी की व्यवस्था है या नही.
  • डेयरी के पास वाहनों के लिए सड़क की सुविधा है या नही.
  • जहां आप डेयरी शुरू करना चाहते है वहां भवनों की स्थिति कैसी है.

इन सभी चीजो का निरीक्षण करने के बाद अगर अधिकारी संतुष्ट होता है और आपकी लोकेशन इनके नियमो का पालन करती है तो वो आपके आवेदन पत्र को स्वीकृति के लिए आगे भेज देगा.

अगर आपका आवेदन स्वीकृत हो जाता है तो इसके बाद आपको अग्रीमेंट करने के लिए बुलाया जायेगा एवं अग्रीमेंट होने के बाद आपको सिक्यूरिटी डिपाजिट जमा करने के लिए कहा जा सकता है, ऐसे में आपको सिक्यूरिटी डिपाजिट जमा करवा देना है.

प्रशिक्षण प्राप्त करें

सरकारी दूध डेयरी शुरू करने से पहले आपको इसका प्रशिक्षण दिया जाता है जिसमे आपको काम करना सीखाया जायेगा, अगर आप इस बिजनेस को शुरू करने की सोच रहे है तो इसके प्रशिक्षण में आपको निम्न प्रकार की चीजे सीखाई जाएगी.

  • दूध की गुणवत्ता कैसे जांचते है.
  • फैट और एसएनएफ परीक्षण कैसे होता है.
  • रिकॉर्ड का प्रबंधन कैसे किया जाता है.
  • भुगतान की प्रक्रिया होती है.
  • मशीनों का संचालन कैसे होता है आदि

जब आपका प्रशिक्षण पूरा हो जाता है तो इसके बाद आप दूध डेयरी का काम करना शुरू कर सकते है, इस प्रकार से आप बहुत ही आसानी से सरकारी दूध डेयरी शुरू कर सकते है.

आवश्यक उपकरण ख़रीदे

जब आप इसका प्रशिक्षण ले लेते है तो इसके बाद आपको यह बिजनेस शुरू करने के लिए आवश्यक उपकरण खरीदने होगे, इसके लिए आप निम्न प्रकार के उपकरण खरीद सकते है.

  • आटोमेटिक मिल्क कलेक्शन यूनिट – यह सिस्टम दूध का वजन, फैट और शुद्धता का डाटा आटोमेटिक रिकॉर्ड करेगा एवं उसकी पर्ची निकालेगा.
  • मिल्क टेस्टर – इसकी मदद से आप दूध की क्वालिटी और दूध की शुद्धता जांच सकते है, इसमें एक बूंद दूध डालते है उसका डाटा आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन – इसका उपयोग दूध का सटीक वजन करने के लिए किया जाता है, इससे आपको यह पता चलेगा की किस व्यक्ति ने कितना दूध भरवाया है.
  • स्टेनलेस स्टील मिल्क कैन – दूध को एक जगह से दूसरी जगह तक ले जाने के लिए एवं दूध को स्टोर करने के लिए आपको जरूरत के हिसाब से स्टेनलेस स्टील मिल्क कैन खरीदने होंगे.
  • बल्क मिल्क कूलर – यह एक बड़े आकार का रेफ्रिजरेटर (फ्रिज) टैंक होता है जिसमे दूध को ठंडा करने के लिए रखा जाता है, इससे दूध लंबे समय तक खराब नहीं होता.
  • कंप्यूटर और प्रिंटर – इसका उपयोग आप किसानो का रिकॉर्ड रखने, प्रतिदिन के कलेक्शन का एवं पैसो का हिसाब किताब रखने और प्रिंट निकालने के लिए कर सकते है.
  • इन्वर्टर – इसका उपयोग बिजली बैकअप के लिए होता है, अगर कभी लाइट चली जाए तो सभी उपकरणों को चालु रखने के लिए आपको इन्वर्टर  लेना होगा.

यह सभी उपकरण सरकारी डेयरी शुरू करने के लिए बहुत ही उपयोगी सबित होगे, इसलिए अगर आप इस बिजनेस को शुरू करना चाहते है तो आपको निम्न प्रकार के सभी उपकरण खरीदने अनिवार्य है.

सरकारी दूध डेयरी का कलेक्शन कैसे बढाए

अगर आप सरकारी दूध डेयरी से ज्यादा कमाई करना चाहते है तो इसके लिए आपको अपनी डेयरी का कलेक्शन बढ़ाना होगा, दूध डेयरी में आप जितना ज्यादा कलेक्शन करेंगे आपकी कमाई उतनी ही ज्यादा होगी, हम आपको सरकारी दूध डेयरी का कलेक्शन बढाने के कुछ बेहतरीन तरीके बता रहे है जो की निम्न प्रकार से है.

  • किसानो से सम्पर्क करें –  दूध का कलेक्शन बढाने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा दूध उत्पादक किसानो से संपर्क करना चहिये, इससे आपका कलेक्शन तेजी से बढ़ सकता है.
  • समय पर भुगतान करें – जब भी कोई किसान आपके पास दूध भरवाता है तो आपको उन्हें समय पर पैसो का भुगतान करना चाहिए, इससे किसान आपके पास दूध भरवाने में ज्यादा रूचि दिखायेंगे.
  • दूध को सही तरीके से जांचे – दूध कलेक्शन के बिजनेस में आपको दूध का सही तरीके से परिक्षण करना चाहिए ताकि किसानो को फैट के हिसाब से पर्याप्त पैसे मिले, इससे किसान आपके पास दूध भरवाने में अधिक रूचि दिखा सकते है.
  • दूध संग्रह का समय निश्चित रखे – इस बिजनेस में समय बहुत ही महत्वपूर्ण होता है, आपको सुबह और शाम के वक्त दूध संग्रह का समय निश्चित रखना चाहिए ताकि किसान सही समय पर आपके पास दूध भरवाने आ सके.
  • पशुपालकों को जागरूक करें – दूध का कलेक्शन बढाने के लिए पशुपालकों को जागरूक करना अनिवार्य है, इसके लिए आप पशुपालकों को पशुओं के बेहतर पालन-पोषण, संतुलित आहार, स्वच्छ दुग्ध उत्पादन और दूध की गुणवत्ता बढ़ाने के तरीके बताये इससे दूध का उत्पादन बढेगा.

अगर आप यह सभी तरीके अपना लेते है तो इससे आपको बिजनेस में काफी अच्छा फायदा देखने के लिए मिल सकता है एवं इससे आपकी कमाई में भी काफी ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है.

यह भी पढ़ेDJ Ka Business Kaise Start Kare? जानिए पूरी प्रक्रिया 

इस लेख में हमने सरकारी दूध डेयरी कैसे खोले इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

⚠️ महत्वपूर्ण सूचना / Disclaimer

RDC Business Idea पर दी गई जानकारी केवल शैक्षणिक और सूचनात्मक उद्देश्य के लिए है। हम कोई वित्तीय या कानूनी सलाह (Professional Advice) नहीं देते हैं। किसी भी बिजनेस या निवेश को शुरू करने से पहले संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जांच करें और अपनी स्वयं की रिसर्च अवश्य करें। व्यवसाय में होने वाले किसी भी वित्तीय जोखिम, लाभ या हानि के लिए यह वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।

पिछला लेखDJ Ka Business Kaise Start Kare? जानिए पूरी प्रक्रिया
अगला लेखदोना पत्तल का बिजनेस कैसे करें? जानिए पूरी प्रक्रिया
Raghuveer Singh
I’m Raghuveer Singh, the creator of RDCBusinessIdea. I’m passionate about sharing valuable content related to business ideas, online earning, technology, digital growth, and trending updates. Through this blog, my goal is to provide simple, informative, and trustworthy content that helps readers discover new opportunities and stay updated with the latest trends. Here, you’ll regularly find useful guides, tech news, online income tips, and smart business ideas.

अपना सवाल यहाँ पूछे

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें