होमServices, Energy & ManufacturingDropshipping Business Kaise Start Kare? पूरी जानकारी हिंदी में

Dropshipping Business Kaise Start Kare? पूरी जानकारी हिंदी में

आज हम आपको ड्रॉपशिपिंग बिजनेस कैसे शुरू करें इसके बारे में बता रहे है, अगर आप घर बैठे एक प्रोफेशनल बिजनेस शुरू करना चाहते है तो ड्रॉपशिपिंग का बिजनेस शुरू करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, इस लेख में हम ड्रॉपशिपिंग का बिजनेस शुरू करने से जुडी पूरी जानकारी विस्तृत रूप से बताने वाले है.

dropshipping business kaise start kare

ड्रॉपशिपिंग का बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है जिसे आप अपने घर या दुकान कही से भी शुरू कर सकते है, इसके अलावा अगर आपका बजट कम है तो भी आप इस बिजनेस को शुरू कर सकते है, ध्यान रखे की इस बिजनेस में आपको ऑनलाइन खरीददारी और बिक्री करनी होती है इसलिए आपको कंप्यूटर और इंटरनेट की बेसिक जानकारी पता होनी चाहिए.

ड्रॉपशिपिंग बिजनेस कैसे शुरू करें?

ड्रॉपशिपिंग के बिजनेस में आप किसी कंपनी या डीलर से कम कीमत में बल्क में प्रोडक्ट को खरीदते है एवं उसे ऑनलाइन अधिक कीमत पर सेल करते है जिससे आपकी कमाई होती है, इस बिजनेस में आपको प्रोडक्ट खरीदकर उन्हें ऑनलाइन प्रोडक्ट बेचने वाली साईट पर लिस्ट करना होता है, इसके बाद जब भी कोई आर्डर आता है तो आपको वो प्रोडक्ट अच्छे से पैक करके डिलीवर करना होता है. अगर आप इस बिजनेस को शुरू करने की सोच रहे है तो आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.

ड्रॉपशिपिंग बिजनेस के लिए आवश्यक स्किल्स सीखे

ड्रॉपशिपिंग का बिजनेस शुरू करने के लिए आपके पास कुछ जरूरी स्किल्स होनी आवश्यक है, बिना स्किल्स के इस बिजनेस को करना थोडा कठिन हो सकता है, इसलिए सबसे पहले आपको निम्न प्रकार की स्किल्स सीखनी चाहिए.

  • ड्रॉपशिपिंग का बिजनेस पूरी तरह से ऑनलाइन होता है, इसलिए यह बिजनेस शुरू करने के लिए आपको कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना चाहिए एवं इंटरनेट की जानकारी होनी चाहिए.
  • ड्रॉपशिपिंग के बिजनेस में कई ग्राहक ऐसे होते है जिन्हें केवल अंग्रेजी भाषा समझ में आती है, इसलिए आपको अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है.
  • ड्रॉपशिपिंग का बिजनेस मुख्यत डिजिटल मार्केटिंग के उपर ही निर्भर करता है, इसलिए इस बिजनेस को करने के लिए आपको ऑनलाइन ऐड चलाने एवं ऑनलाइन प्रोडक्ट का प्रमोशन करने का अनुभव होना चाहिए.

अगर आपको निम्न प्रकार की स्किल्स आती है तो इसकी मदद से आप बहुत ही आसानी से ड्रॉपशिपिंग का बिजनेस कर पायेंगे एवं इससे आपके बिजनेस के सफल होने की संभावना भी काफी ज्यादा बढ़ जाएगी.

ड्रॉपशिपिंग का बिजनेस कैसे शुरू करें

ड्रॉपशिपिंग का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको एक अच्छा बिजनेस प्लान बनाना होगा, ध्यान रखे की आपका बिजनेस प्लान जितना अच्छा होगा आपको बिजनेस में उतना ही ज्यादा फायदा हो सकता है, ड्रॉपशिपिंग का बिजनेस आप निम्न प्रकार से शुरू कर सकते है.

प्रोडक्ट की मार्केट रिसर्च करें

ड्रॉपशिपिंग का बिजनेस शुरू करने से पहले आपको मार्किट रिसर्च करनी आवश्यक है, इसमें आपको यह पता करना होगा की हाल में कौनसे प्रोडक्ट की डिमांड सबसे ज्यादा है और कौनसा प्रोडक्ट बेचना आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है, इसके अलावा इस बिजनेस में आपके प्रतियोगी कौन कौन है एवं उनके प्रोडक्ट की कीमत और क्वालिटी कैसी है, अगर आप इन सब बातो को ध्यान में रखकर बिजनेस करते है तो इससे आपके बिजनेस के सफल होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाएगी.

सही प्रोडक्ट का चुनाव करें

ड्रॉपशिपिंग का बिजनेस शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको सही प्रोडक्ट का चुनाव करना होगा, इस बिजनेस के लिए ज्यादा डिमांड वाले प्रोडक्ट चुनना अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है एवं इसमें आपको प्रोडक्ट डिलीवरी करके भेजने होते है इसलिए आपको ऐसा प्रोडक्ट चुनना चाहिए जिसकी डिलीवरी करना आसान हो.

इसके साथ ही आपको उस प्रोडक्ट के खरीद मूल्य और प्रॉफिट मार्जिन को भी ध्यान में रखना चाहिए, ताकि जब भी उस प्रोडक्ट की सेल हो तो आपको अच्छा प्रॉफिट मार्जिन मिल सके, इस बिजनेस में आप एक से ज्यादा प्रोडक्ट भी बेच सकते है हालांकि शुरुआत एक या दो प्रोडक्ट से करे तो यह अधिक बेहतर होगा.

भरोसमंद सप्लायर ढूंढे

जब आप प्रोडक्ट का चुनाव कर लेते है तो इसके बाद आपको वो प्रोडक्ट खरीदने के लिए एक विश्वसनीय सप्लायर को ढूँढना होगा जो आपको समय पर अच्छी क्वालिटी का प्रोडक्ट डिलीवर कर सके, अगर आप भारत में बिजनेस करना चाहते है तो आपको GlowRoad, IndiaMart या Meesho जैसे प्लेटफार्म पर कई सारे सप्लायर मिल जायेगे.

अगर आप इंटरनेशनल लेवल पर ड्रॉपशिपिंग करना चाहते है तो आपको AliExpress, CJ Dropshipping या Spocket जैसे प्लेटफार्म पर अपने प्रोडक्ट के लिए सप्लायर मिल जायेंगे, ध्यान रखे की भारत के मुकाबले इंटरनेशनल ड्रॉपशिपिंग करने पर आपको प्रॉफिट मार्जिन ज्यादा मिलता है लेकिन इसमें इन्वेस्टमेंट थोडा अधिक हो सकता है.

ऑनलाइन स्टोर / वेबसाइट बनाये

जब आप सप्लायर से प्रोडक्ट ले लेते है तो इसके बाद उस प्रोडक्ट को बेचने के लिए आपको ऑनलाइन स्टोर या वेबसाइट बनानी होगी जहां से आप प्रोडक्ट को ऑनलाइन सेल कर सके, इसके लिए आप Shopify का उपयोग कर सकते है, इस प्लेटफार्म पर ऑनलाइन स्टोर बनाना थोड़ा आसान होता है एवं इसमें आपको कोडिंग की जरूरत भी नहीं पडती.

जब आप ऑनलाइन स्टोर ओपन कर लेते है तो इसके बाद आपको अपना प्रोडक्ट अपने ऑनलाइन स्टोर में लिस्ट करना है एवं इसके साथ आपको प्रोडक्ट की आवश्यक जानकारी और प्रोडक्ट के फोटो भी लिस्ट करने है ताकि यूजर को आपके प्रोडक्ट की पूरी जानकारी प्राप्त हो सके, इससे यूजर प्रोडक्ट को खरीदने में ज्यादा रूचि दिखा सकते है.

नोट – अगर आप चाहो तो सोशल मीडिया पर पेज या ग्रुप बनाकर भी अपने प्रोडक्ट को सेल कर सकते हो, वेबसाइट और सोशल का कॉम्बिनेशन आपको एक मजबूत बेस प्रदान करेगा.

पेमेंट गेटवे सेटअप करें

जब आप ऑनलाइन स्टोर बना लेते है तो इसके बाद आपको प्रोडक्ट का पेमेंट प्राप्त करने के लिए अपने ऑनलाइन स्टोर में पेमेंट गेटवे सेटअप करना होगा, अगर आप केवल भारत से पेमेंट एक्सेप्ट करना चाहते है तो आप अपने ऑनलाइन स्टोर में Razorpay और Cashfree का पेमेंट गेटवे सेटअप कर सकते है.

लेकिन अगर आप इंटरनेशनल पेमेंट भी एक्सेप्ट करना चाहते है तो इसके लिए Stripe या PayPal का भी उपयोग कर सकते है, इसके अलावा आपको अपने प्रोडक्ट में COD (कैश ऑन डिलीवरी) का ऑप्शन भी देना चाहिए इससे आपको ज्यादा आर्डर मिल सकते है.

प्रोडक्ट की मार्केटिंग करें

जब आप इतनी प्रोसेस पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपको अपने प्रोडक्ट की सेल बढाने के लिए अपने प्रोडक्ट की ऑनलाइन मार्केटिंग करनी होगी, इसके लिए आप अपने प्रोडक्ट की ऑनलाइन ऐड चला सकते है एवं अपने प्रोडक्ट को सोशल मीडिया पर प्रोमोट कर सकते है.

जब आप अपने प्रोडक्ट को प्रोमोट करते है तो इससे दुसरे लोगो को आपके प्रोडक्ट की जानकारी मिलती है एवं अगर किसी यूजर को आपका प्रोडक्ट अच्छा लगता है तो वो आपसे संपर्क करके या आपके ऑनलाइन स्टोर पर जाकर उस प्रोडक्ट को खरीद सकता है.

प्रोडक्ट डिलीवर करें

इसके बाद जब आपको प्रोडक्ट का आर्डर प्राप्त होता है तो उस वक्त आपको प्रोडक्ट की अच्छी तरह से पैकिंग करके तय समय तक उस प्रोडक्ट को ग्राहक तक पहुंचना होता है, ध्यान रखे की आप जो प्रोडक्ट डिलीवर कर रहे है वो किसी भी प्रकार से ख़राब या डैमेज नहीं होना चाहिए नहीं तो यूजर उसे रिफंड कर सकता है एवं यूजर का आपके प्रति विश्वास कम हो सकता है.

आप ग्राहक को जितना अच्छा क्वालिटी का प्रोडक्ट डिलीवर करेंगे ग्राहक आपको उतनी ही अच्छी रेटिंग दे सकता है, इससे आपकी सेल में बढ़ोतरी होगी एवं ग्राहक दुबारा उस प्रोडक्ट को खरीदने में रूचि दिखा सकता है, जिससे आपकी कमाई तेजी से बढ़ेगी.

ड्रॉपशिपिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज

ड्रॉपशिपिंग का बिजनेस शुरू करने के लिए आपके पास कुछ आवश्यक दस्तावेज होने जरूरी है, हम आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों बता रहे है जिन्हें बनाना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा.

  • पेन कार्ड
  • बिजनेस रजिस्ट्रेशन
  • GST रजिस्ट्रेशन
  • करंट बंक अकाउंट
  • आयात निर्यात कोड (इंटरनेशनल के लिए)

अगर आप अकेले ड्रॉपशिपिंग का बिजनेस शुरू कर रहे है तो शुरुआत में आपको कोई बड़ा रजिस्ट्रेशन करवाने की जरूरत नहीं है, लेकिन जब आपका बिजनेस बढ़ता है तो इसके बाद आप LLP या PVT LTD में अपने बिजनेस को कन्वर्ट करवा सकते है.

इस लेख में हमने ड्रॉपशिपिंग बिजनेस कैसे शुरू करें इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपको ड्रॉपशिपिंग  का बिजनेस शुरू करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत हो रही है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

Raghuveer Singh
Raghuveer Singhhttps://rdcbusinessidea.in
"I’m Raghuveer Singh, founder of RDCBusinessIdea. I share well-researched, simple, and trustworthy guides on business ideas, government schemes, online earning, and tech updates—backed by official data, market research, and expert insights to help you grow."
RELATED ARTICLES

अपना सवाल यहाँ पूछे

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular