होमAgriculture & Dairy Businessअमूल डेयरी कैसे खोलें? अमूल डेयरी खोलने की पूरी प्रक्रिया

अमूल डेयरी कैसे खोलें? अमूल डेयरी खोलने की पूरी प्रक्रिया

नमस्कार मित्रो आज हम आपको अमूल डेयरी कैसे खोले इसके बारे में बता रहे है, अगर आप अपने गाँव या शहर में कम बजट में एक बेहतरीन बिजनेस शुरू करने की सोच रहे है तो अमूल डेयरी खोलना आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है, इस लेख में हम आपको अमूल डेयरी के लिए आवेदन कैसे करते है एवं इसके लिए क्या क्या योग्यताएं होनी चाहिए इसकी विस्तृत जानकारी बताने वाले है.

amul dairy kaise khole

अगर आप अमूल डेयरी का बिजनेस शुरू करते है तो इसमें आपको अमूल कंपनी का दूध और दूध से बने अन्य उत्पाद बेचने होते है, इसमें होने वाली सेल के उपर आपको एक निश्चित कमीशन दिया जाता है वही आपकी कमाई होती है, अगर आप अमूल डेयरी खोलने से जुडी विस्तृत जनकारी प्राप्त करना चाहते है तो इस लेख को ध्यान से पढ़े.

अमूल डेयरी कैसे खोले

अमूल डेयरी खोलने से पहले आपको यह पता होना चाहिए की अमूल आपको 2 प्रकार से फ्रेंचाइजी ऑफर करता है, पहला तो अमूल प्रिफर्ड आउटलेट और दुसरा अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर, इन दोनों में से आप अपनी इच्छानुसार किसी भी एक फ्रेंचाइजी का चुनाव कर सकते है, यह फ्रेंचाइजी निम्न प्रकार से है.

  • अमूल प्रिफर्ड आउटलेट – इसमें आप अमूल कंपनी का दूध, दही, छाछ, घी और मक्खन जैसी चीजे बेच सकते है, इस फ्रेंचाइजी को लेने के लिए आपके पास न्यूनतम 100 से 150 वर्गफूट की जगह होनी चाहिए.
  • अमूल आइसक्रीम पार्लर – इसमें आप अमूल कंपनी की आइसक्रीम, स्कूप आइसक्रीम, शेक और अन्य पैक्ड प्रोडक्ट बेचते है, इस फ्रेंचाइजी को शुरू करने के लिए आपके पास कम से कम 400 वर्गफूट जमीन होनी आवश्यक है.

अमूल डेयरी खोलने के लिए जरूरी दस्तावेज बनाये

अमूल डेयरी खोलने के लिए आपको कुछ अलग अलग दस्तावेजो की जरूरत पड़ेगी, इसके लिए आप निम्न प्रकार के दस्तावेज बना सकते है.

  • अमूल डेयरी खोलने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पेन कार्ड और वोटर आईडी जैसे दस्तावेज होने चाहिए.
  • जिस दुकान में आप अमूल डेयरी शुरू करना चाहते है आपके पास उस दुकान का बिजली का बिल होना चाहिए.
  • अगर आप किराये की दुकान में अमूल डेयरी खोलना चाहते है तो आपके पास दुकान का किरायानामा होना चाहिए.
  • अमूल डेयरी में आपको खाद्य सामग्री बेचनी होती है, इसलिए इसमें आपको FSSAI का लाइसेंस बनाना जरूरी है.
  • अमूल डेयरी खोलने के लिए आपको बैंक अकाउंट विवरण और कैंसिल चेक की जरूरत पड़ेगी.
  • जिस क्षेत्र में आप अमूल डेयरी खोलना चाहते है वहां की नगर पालिका या नगर निगम से आपको ट्रेड लाइसेंस बनाना होगा.

अमूल डेयरी की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको निम्न दस्तावेजो की जरूरत पड़ेगी, इसलिए आपको निम्न प्रकार के सभी दस्तावेज बनाने अनिवार्य है.

अमूल डेयरी के लिए लोकेशन चुने

जब आप जरूरी दस्तावेज बना लेते है तो इसके बाद आपको यह बिजनेस शुरू करने के लिए सही लोकेशन का चुनाव करना होगा, अमूल डेयरी खोलने के लिए गाँव या शहर का मुख्य बाजार अथवा चौराहा एक बेहतरीन लोकेशन साबित हो सकता है, क्युकी अक्सर इन क्षेत्रो में भीड़भाड़ ज्यादा होती है इसलिए यहाँ पर आपको अच्छी सेल देखने के लिए मिल सकती है.

अमूल डेयरी के लिए आवेदन करें

जब आप सही लोकेशन का चुनाव कर लेते है तो इसके बाद आप अमूल डेयरी के लिए आवेदन कर सकते है, इसमें आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको amul.com की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना है, इसके बाद होमपेज पर आपको Partner with Us का ऑप्शन दिखाई देगा उसके ऊपर क्लिक करें.

अब आपको कुछ अलग अलग ऑप्शन दिखाई देंगे इसमें आपको Retail के ऊपर क्लिक करना है, जब आप रिटेल के ऊपर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपको एक नया पेज दिखाई देगा, इसमें आपको सभी जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ लेनी है एवं इसके बाद आपको अमूल कंपनी की ईमेल आईडी और कांटेक्ट नंबर दिखाई देंगे, इसके द्वारा आप अमूल डेयरी खोलने के लिए आवेदन कर सकते है.

लोकेशन का वेरिफिकेशन करवाएं

जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद अमूल कंपनी के अधिकारी आपकी दुकान का फिजिकल दौरा करने आयेंगे एवं आपकी दुकान को वेरीफाई करेंगे, इसके साथ ही वो आपके सभी दस्तावेजो की जाँच भी कर सकते है एवं उन्हें वेरीफाई भी कर सकते है, अगर आपकी जमीन कंपनी के नियमानुसार सही पायी जाती है तो आपके आवेदन पत्र को Approve कर दिया जायेगा.

अग्रीमेंट बनाये और सिक्यूरिटी डिपाजिट जमा करें

जब आपका आवेदन पत्र Approve हो जाता है तो इसके बाद कंपनी आपको अग्रीमेंट बनाने के लिए बुलाएंगी, इसमें आपके और कंपनी के बिच में एक अग्रीमेंट बनाया जाता है जिसमे आपके और कंपनी के नियम, शर्ते और अन्य चीजे लिखी होती है, अग्रीमेंट पर सिग्नेचर करने से पहले आप उस अग्रीमेंट को एक बार अच्छी तरह से पढ़ ले.

जब आप अग्रीमेंट करेंगे तो उस वक्त कंपनी अपने नियमानुसार आपको सिक्यूरिटी डिपाजिट जमा करवाने के लिए कह सकती है, ऐसे में जो भी कंपनी के द्वारा निर्धारित सिक्यूरिटी डिपाजिट शुल्क है उसे आप जमा करवा दे, इससे आपको कानूनी रूप से अमूल डेयरी खोलने की अनुमति मिल जाती है.

दुकान का इंटीरियर तैयार करें

जब आपका और कंपनी का अग्रीमेंट बन जाता है तो इसके बाद आपको अपनी दुकान का इंटीरियर तैयार करवाना होगा एवं अपनी दुकान में कलर करवाना होगा, ध्यान रखे की आप अमूल कंपनी से फ्रेंचाइजी ले रहे है इसलिए दूकान का इंटीरियर आपको कंपनी के नियमानुसार ही बनाना होगा, इसे आप अपनी इच्छानुसार नहीं बना सकते, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको अपनी दुकान में बिलिंग काउंटर, डीप फ्रीजर, मजबूत रैक और UPS जैसी चीजे सेटअप करनी आवश्यक है.

जब आपकी दुकान का सेटअप तैयार हो जाता है तो इसके बाद आप अमूल कंपनी से जरूरत के हिसाब से प्रोडक्ट का स्टॉक मंगवा सकते है एवं इसके बाद आप अपने प्रोडक्ट को सेल करना शुरू कर सकते है, इसमें प्रति सेल के ऊपर आपको एक निश्चित कमीशन दिया जायेगा वही आपकी कमाई होती है, ध्यान रखे की आइसक्रीम जैसी चीजे बेचने पर आपको सबसे ज्यादा प्रॉफिट मार्जिन मिल सकता है.

इस लेख में हमने अमूल डेयरी कैसे खोले इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

Raghuveer Singh
Raghuveer Singhhttps://rdcbusinessidea.in
"I’m Raghuveer Singh, founder of RDCBusinessIdea. I share well-researched, simple, and trustworthy guides on business ideas, government schemes, online earning, and tech updates—backed by official data, market research, and expert insights to help you grow."
RELATED ARTICLES

अपना सवाल यहाँ पूछे

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular