नमस्कार मित्रो आज हम आपको दूध डेयरी कलेक्शन सेंटर कैसे खोले इसके बारे में बता रहे है, अगर आप अपने गाँव या शहर में रहकर एक ऐसा बिजनेस शुरू करना चाहते है जो आपको लंबे समय तक मुनाफा कमाकर दे तो ऐसे में आप एक मिल्क कलेक्शन सेंटर खोल सकते है, यह बिजनेस कम निवेश में शुरू होने वाला एक बेहतरीन बिजनेस है.

मिल्क कलेक्शन का बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है जिसमे आप अपने गाँव या शहर के किसानो से दूध एकत्रित करते है, अक्सर किसानो को और पशु पालको को दूध भरवाने के लिए मिल्क कलेक्शन सेंटर की जरूरत होती है ताकि वो एक साथ पूरा दूध एक ही जगह पर सेल कर पाए, इसलिए अगर आप इस बिजनेस को सही लोकेशन पर शुरू करते है तो यह आपके लिए एक फायदेमंद बिजनेस साबित हो सकता है.
दूध डेयरी कलेक्शन सेंटर कैसे खोले
दूध डेयरी कलेक्शन सेंटर खोलने की प्रक्रिया बहुत ही आसान होती है, इसमें आप 2 अलग अलग तरीको से अपना बिजनेस शुरू कर सकते है, पहला तो किसी कंपनी के साथ डीलरशिप करके और दूसरा स्वतंत्र कलेक्शन सेंटर खोलकर, जो की निम्न प्रकार से है.
- कंपनी के साथ डीलरशिप – इसमें आपको अमूल, सरस और मदर डेयरी जैसी बड़ी कंपनी की फ्रैंचाइजी लेनी होती है इसके बाद आप जो मिल्क कलेक्ट करते हो वो सारा मिल्क सामने वाली कंपनी खरीद लेती है, अगर आप किसी कंपनी की फ्रैंचाइजी लेते है तो कंपनी के द्वारा आपको आवश्यक उपकरण और ट्रेनिंग निशुल्क प्रदान किये जाते है.
- स्वतंत्र कलेक्शन सेंटर – इसमें आप खुद से दूध कलेक्ट करके उसे होटल, बाजार और अन्य डेयरी पर बेच सकते है, इसमें आपको दूध बेचने के लिए खुद से मेहनत करनी होगी, इसमें मेहनत अधिक होती है एवं कमाई के अवसर भी अधिक होते है,
आज के समय में ज्यादातर लोग इस कार्य के लिए फ्रैंचाइजी लेना ज्यादा उपयोगी समझते है क्युकी इसमें प्रतिदिन कंपनी का वाहन आपका दूध कलेक्ट करके ले जाता है इसलिए आपको खुद से कोई मेहनत नहीं करनी पडती एवं इसमें दूध के ख़राब होने की संभावना भी ना के बराबर होती है.
दूध कलेक्शन सेंटर खोलने के लिए लोकेशन चुने
दूध कलेक्शन सेंटर को शुरू करने से पहले आपको सही लोकेशन का चुनाव करना जरूरी है, अगर आपकी डेयरी अच्छी लोकेशन पर होगी तो इससे लोगो को दूध भरवाने में आसानी होगी और कंपनी को भी दूध कलेक्ट करने में आसानी होगी, इसके लिए आप दूध का अधिक उत्पादन करने वाले गाँव में अपनी डेयरी खोल सकते है या ऐसी जगह पर डेयरी खोल सकते है जहाँ पर 2 या 2 से अधिक गावो के लोग दूध भरवाने आ सके.
ध्यान रखे की आपकी डेयरी किसी पक्की सड़क से जुडी हुई होनी चाहिए एवं आपकी डेयरी के पास पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए ताकि कंपनी के वाहन को डेयरी तक पहुँचाने में एवं दूध कलेक्ट करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके साथ ही जहां पर आप दूध कलेक्शन सेंटर खोलना चाहते है वहां पर बिजली और पानी की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए.
दूध कलेक्शन सेंटर के लिए उपकरण खरीदे
दूध कलेक्शन सेंटर का बिजनेस करने के लिए आपको विभिन्न प्रकार के उपकरणों की जरूरत पड़ेगी, इसके लिए आपको जरूरत के हिसाब से निम्न प्रकार के उपकरण खरीदने होगे.
- ऑटोमैटिक मिल्क कलेक्शन यूनिट – यह मशीन किसानो से मिलने वाले दूध का वजन, फैट और कीमत को आटोमेटिक रिकॉर्ड करती है.
- मिल्क टेस्टर – किसानो से मिलने वाले दूध की गुणवत्ता को जांचने के लिए आपको मिल्क टेस्टर खरीदना होगा.
- मिल्क कैन – दूध को स्टोर करने के लिए एवं एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए आपको मिल्क कैन की जरूरत पड़ेगी,
- बल्क मिल्क कूलर – दूध लंबे समय तक ख़राब न हो इसके लिए आपको बल्क मिल्क कूलर खरीदना होगा, यह दूध को ठंडा रखता है जिससे दूध लंबे समय तक खराब नही होता.
- पॉवर बैकअप – अगर कभी लाइट चली जाए तो उस वक्त आवश्यक उपकरणों को चालु रखने के लिए आपको पॉवर बैकअप खरीदना होगा.
यह सभी उपकरण मिल्क कलेक्शन सेंटर चलाते वक्त आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगे एवं इससे आपको बिजनेस करने में काफी ज्यादा मदद मिलेगी.
मिल्क सेंटर खोलने के लिए जरूरी दस्तावेज बनाये
मिल्क कलेक्शन सेंटर खोलने के लिए आपको विभिन्न प्रकार के दस्तावेज बनाने होते है, अगर आप इस बिजनेस को शुरू करने की सोच रहे है तो इसके लिए आपको निम्न प्रकार के दस्तावेज तैयार करने होगे.
- दूध कलेक्शन सेंटर शुरू करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पेन कार्ड और वोटर आईडी जैसे दस्तावेज होने जरूरी है.
- दूध कलेक्शन के बिजनेस में पैसो का लेनदेन करने के लिए आपके पास करंट बैंक अकाउंट होना जरूरी है.
- मिल्क कलेक्शन सेंटर का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको FSSAI का लाइसेंस बनवाना जरूरी है.
- अगर आप बड़े स्तर पर इस बिजनेस को शुरू कर रहे है तो आपको GST रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है.
- सरकारी योजना और सब्सिडी का लाभ लेने के लिए आप अपने बिजनेस का उद्यम रजिस्ट्रेशन करवा सकते है.
- इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको नगर पालिका या ग्राम पंचायत को NOC लेनी अनिवार्य है.
- दूध कलेक्शन सेंटर खोलने के लिए आपके पास दुकान का किरायानामा या मालिकाना हक़ के दस्तावेज होने चाहिए.
अगर आपके पास निम्न प्रकार के सभी दस्तावेज है तो इसके बाद आप अपने बिजनेस को शुरू कर सकते है, इससे आपको बिजनेस शुरू करने में आसानी होगी एवं भविष्य में यह दस्तावेज आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगे.
दूध कलेक्शन सेंटर की फ्रैंचाइजी कैसे ले
अगर आप कंपनी के लिए दूध कलेक्शन का कार्य करना चाहते है तो इसके लिए आपको सरकारी या प्राइवेट कंपनी की फ्रैंचाइजी लेनी जरूरी है, दूध कलेक्शन सेंटर की फ्रैंचाइजी लेने के लिए आपको कुछ आसान सी प्रक्रिया को फॉलो करना होगा जो की निम्न प्रकार से है.
फील्ड ऑफिसर से संपर्क करें
दूध डेयरी की फ्रैंचाइजी लेने के लिए सबसे पहले आपको अपने क्षेत्र के फील्ड ऑफिसर से संपर्क करना होगा, इसके बाद आपको उन्हें दूध कलेक्शन सेंटर खोलने के लिए कहना है, इसके बाद वो आपको एक फॉर्म देंगे आपको फॉर्म में मांगी गयी सभी जानकारी सही सही दर्ज करनी है एवं फॉर्म के साथ अपने जरूरी दस्तवेजो की प्रतिलिपि संकलित करनी है.
फील्ड वेरिफिकेशन करवाए
जब फील्ड ऑफिसर आपके दस्तावेजो की जाँच कर लेता है तो इसके बाद वो आपकी दूकान का फिजिकल दौरा करेगा एवं मौके पर वो आपके जरूरी दस्तावेजो को वेरीफाई कर सकता है, अगर आपकी दूकान या लोकेशन कंपनी के नियमो को फॉलो करती है तो आपके आवेदन को स्वीकृति दे दी जाएगी.
अग्रीमेंट बनवाये
जब फील्ड वेरिफिकेशन हो जाता है तो इसके बाद आपको अग्रीमेंट के लिए बुलाया जायेगा, इसमें आपके और कंपनी के बिच एक अग्रीमेंट बनाया जाता है जब आपका अग्रीमेंट बन जाता है तो इसके बाद आप कंपनी के लिए दूध कलेक्शन कर कार्य शुरू कर सकते है.
नोट – जब भी आप कंपनी के साथ अग्रीमेंट बनवाते है तो उस वक्त आपको उस अग्रीमेंट में लिखे हुए नियम और शर्तो को ध्यान से पढना है एवं इसके बाद ही आपको अग्रीमेंट के ऊपर सिग्नेचर करने है ताकि भविष्य में आपको किसी भी प्रकार की परेशानी न हो.
मिल्क कलेक्शन सेंटर शुरू करें
जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपका मिल्क कलेक्शन सेंटर शुरू हो जायेगा, इसमें आपको सुबह और शाम के वक्त दूध का कलेक्शन करना होता है, इसके बाद कंपनी का वाहन आपके दूध कलेक्शन सेंटर पर आकर दूध को कलेक्ट कर लेगा, इस प्रकार से आप बहुत ही आसानी से अपना दूध कलेक्शन सेंटर शुरू कर सकते है.
दूध कलेक्शन कैसे बढ़ाये
दूध कलेक्शन के बिजनेस में ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए आपको दूध कलेक्शन बढ़ाना जरूरी है, आप अपने दूध कलेक्शन सेंटर में दूध के कलेक्शन को बढाने के लिए निम्न तरीके फॉलो कर सकते है.
- ज्यादा किसानो से जुड़े – दूध का कलेक्शन बढाने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा किसानो के साथ जुड़ना होगा, आप जितने ज्यादा किसानो के साथ जुड़ेंगे आपके दूध का कलेक्शन भी उतना तेजी से बढेगा.
- समय पर भुगतान करें – आपके पास दूध भरवाने वाले किसानो को समय पर भुगतान करें, इससे किसान आपके पास दूध भरवाने में ज्यादा रूचि दिखायेंगे.
- फैट सही तरीके से जांचे – आप जो दूध प्राप्त करते है उसके फैट की आपको सही तरीके से जाँच करनी चाहिए, इससे किसानो का आपके ऊपर विश्वास बढेगा एवं वो आपके पास दूध भरवाने में अधिक रूचि रखेंगे.
- उचित मूल्य पर खरीदे – आपको हमेशा उचित मूल्य पर किसानो से दूध खरीदना चाहिए, अगर आप किसानो को उचित मूल्य देंगे तभी वो आपके पास दूध भरवाएंगे.
- डिजिटल भुगतान करें – कई बार किसान आपको डिजिटल भुगतान करने के लिए कह सकते है ऐसे में आपको डिजिटल भुगतान करने की सुविधा भी प्रदान करनी चाहिए.
- दूध जल्दी रिसीव करें – दूध कलेक्शन सेंटर में इस बात का ध्यान रखे की दूध भरवाने के लिए किसानो को लम्बी लाइन में न लगना पड़े, अगर आप दूध को जल्दी रिसीव करेंगे तो इससे किसानो को परेशान नहीं होगा पड़ेगा जिससे वो आपके पास दूध भरवाने में ज्यदा रूचि दिखायेंगे.
- रेफरल योजना चलाये – आप अपने दूध कलेक्शन को बढाने के लिए रेफरल योजना भी चला सकते है इससे एक किसान दुसरे किसानो को आपके पास दूध भरवाने के लिए प्रेरित करेगा जिससे आपका कलेक्शन तेजी से बढ़ेगा.
- त्योहारों पर बोनस दे – किसानो के साथ अच्छे संबंध बनाने के लिए एवं अपने दूध कलेक्शन को बढ़ाने के लिए आपको त्योहार आदि पर बोनस जैसे लाभ प्रदान करने चाहिए.
अगर आप यह सभी तरीके फॉलो करते है तो इससे आपका बिजनेस बहुत ही तेजी से ग्रो कर सकता है एवं आपके मिल्क कलेक्शन सेंटर में दूध का कलेक्शन बहुत ही तेजी से बढ़ सकता है जिससे आपकी कमाई में भी तेजी से बढ़ेगी.
इस लेख में हमने दूध डेयरी कलेक्शन सेंटर कैसे खोले इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.


फील्ड ऑफिसर से संपर्क कैसे करे
आप कंपनी के नजदीकी कार्यालय में जाकर या ऑनलाइन तरीके से संपर्क कर सकते है