नमस्कार मित्रो आज हम आपको फर्नीचर का बिजनेस कैसे करें इसके बारे में बता रहे है, जैसा की आप जानते होगे की आज के समय में फर्नीचर की डिमांड बहुत ही तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में अगर आप सही प्लानिंग के साथ फर्नीचर का बिजनेस शुरू करते है तो इस बिजनेस में आपको बहुत ही अच्छा मुनाफ़ा देखने के लिए मिल सकता है.

फर्नीचर का बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है जिसमे आप लकड़ी के अलग अलग प्रोडक्ट और उपकरण बनाते है एवं घर, दुकान और ऑफिस आदि के लिए लकड़ी का इंटीरियर तैयार करते है, इस बिजनेस की बढती डिमांड को देखते हुए ये अंदाजा लगाया जा सकता है की आने वाले समय में यह बिजनेस एक शानदार करियर विकल्प साबित हो सकता है.
फर्नीचर का बिजनेस कैसे करें
फर्नीचर के बिजनेस को शुरू करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान होती है, अगर आप फर्नीचर का बिजनेस शुरू करने की सोच रहे है तो आपको इस कार्य का अच्छा खासा अनुभव होना चाहिए, इसके बाद ही आप इस बिजनेस को शुरू कर सकते है, हम आपको फर्नीचर का बिजनेस शुरू करने की पूरी प्रक्रिया बता रहा रहे है जो की निम्न प्रकार से है,
सबसे पहले फर्नीचर का कार्य सीखे
इस बिजनेस को शुरू करने से पहले आपको फर्नीचर से जुडा काम सीखना जरूरी है, फर्नीचर का काम सीखने के लिए आप कुछ वर्षो तक किसी अच्छी फर्नीचर की दुकान में नौकरी कर सकते है, इससे आपको फर्नीचर के बिजनेस की पूरी जानकारी प्राप्त हो जायेगी, इसके बाद आप इस बिजनेस को शुरू करेंगे तो इसमें आपको बहुत ही अच्छा फायदा देखने के लिए मिल सकता है.
फर्नीचर का बिजनेस मॉडल चुने
फर्नीचर का बिजनेस शुरू करने से पहले आपको सही बिजनेस मॉडल का चुनाव करना जरूरी है, फर्नीचर के बिजनेस में आपको अपने बजट और अपने अनुभव के आधार पर निम्न प्रकार से बिजनेस मॉडल को चुन सकत है.
- मैन्युफैक्चरिंग – इसमें आप लकड़ी, प्लाईवुड और अन्य कच्चा माल खरीदकर कारीगरों की मदद से फर्नीचर तैयार करते है.
- रिटेल विक्रेता – इसमें आप प्रोडक्ट निर्माताओं से एवं होलसेल व्यापारियों से तैयार फर्नीचर खरीदते है एवं उसे अपनी दुकान पर बेचते है.
- होलसेल विक्रेता – इसमें आप बड़े पैमाने पर फर्नीचर का निर्माण या आयात करते है एवं वो फर्नीचर रिटेल दुकानदारो को सप्लाई करते है.
- ऑनलाइन स्टोर – इसमें आप खुद की वेबसाइट बनाकर या अमेज़न और फ्लिप्कार्ट पर फर्नीचर के प्रोडक्ट को ऑनलाइन सेल करते है.
फर्नीचर की मार्केट रिसर्च करें
फर्नीचर का बिजनेस शुरू करने से पहले आपको इस बिजनेस की मार्केट रिसर्च करनी जरूरी है, इसमें आपको यह पता करना होगा की आप जो प्रोडक्ट सेल करना चाहते है उसकी डिमांड सबसे ज्यादा कौनसे क्षेत्र में है, इसके अलावा आपको यह भी पता करना होगा की उस क्षेत्र में पहले से फर्नीचर की कितनी दुकाने चल रही है एवं उनके प्रोडक्ट की क्वालिटी और प्रोडक्ट की कीमते कितनी है, इससे आपको बिजनेस शुरू करने के आसानी होगी.
सही लोकेशन का चुनाव करें
जब आप मार्केट रिसर्च कर लेते है तो इसके बाद आपको फर्नीचर का बिजनेस शुरू करने के लिए सही लोकेशन का चुनाव करना होगा, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आप शहर का मुख्य बाजार, फर्नीचर मार्केट, या न्यू डेवलपिंग रेजिडेंशियल एरिया या शहर की मुख्य सड़क का चुनाव कर सकते है, यहाँ पर आपको ग्राहक मिलने की संभावना काफी अधिक रहती है.
इसके अलावा उस जगह पर पार्किंग और वाहनों के लोडिंग अनलोडिंग की सुविधा भी होनी चाहिए ताकि बिजनेस शुरू करने के बाद ग्राहकों को वाहन पार्क करने में एवं आपको फर्नीचर का सामान लोडिंग अनलोडिंग करने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, वही अगर आप मैन्युफैक्चरिंग का बिजनेस शुरू कर रहे है तो ऐसे में आप शहर से थोड़ा बाहर या औद्योगिक क्षेत्र में अपना बिजनेस शुरू कर सकते है.
फर्नीचर के बिजनेस के लिए दस्तावेज बनाये
फर्नीचर के बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको कुछ आवश्यक दस्तावेज बनाने जरूरी है, इसके लिए आप निम्न प्रकार के दस्तावेज और लाइसेंस बना सकते है.
- फर्नीचर का बिजनेस शुरू करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पेन कार्ड और वोटर आईडी जैसे दस्तावेज होने अनिवार्य है.
- फर्नीचर के बिजनेस में टैक्स इनवॉइस के लिए एवं पक्के बिल बनाने के लिए आपको GST रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है.
- बिजनेस में सरकारी योजना, सब्सिडी और बिजनस लोन लेने के लिए आप उद्यम रजिस्ट्रेशन करवा सकते है, यह निशुल्क बन जाता है.
- जिस क्षेत्र में आप फर्नीचर की दुकान शुरू कर रहे है उस क्षेत्र की नगर पालिका या नगर निगम से आपको ट्रेड लाइसेंस बनवाना जरूरी है.
- फर्नीचर के बिजनेस में आपको लकड़ी, थिनर और पॉलिश जैसी ज्वलनशील सामग्री रखनी होती है इसलिए आपको फायर विभाग से NOC प्राप्त करनी जरूरी है.
अगर आप निम्न प्रकार के सभी दस्तावेज है तो इसके बाद आप फर्नीचर का बिजनेस शुरू कर सकते है, इससे आपको बिजनेस शुरू करने में एवं बिजनेस चलाने में काफी ज्यादा आसानी होगी.
फर्नीचर बिजनस के लिए मशीनरी ख़रीदे
अगर आप फर्नीचर के मैन्युफैक्चरिंग का बिजनेस करना चाहते है तो इसमें आपको विभिन्न प्रकार की मशीने खरीदनी होगी, जो की निम्न प्रकार से है.
- लकड़ी के बड़े टुकडो को सही और सटीक आकार में काटने के लिए टेबल सॉ मशीन खरीदनी होगी.
- लकड़ी की तेजी से एवं सीधी कटिंग करने के लिए सर्कुलर सॉ मशीन लेनी होगी.
- लकड़ी की सतह को समतल और चिकना करने के लिए प्लेनर मशीन लेनी होगी.
- लकड़ी में छेद करने के लोए ड्रिल मशीन की जरूरत पड़ेगी.
- लकड़ी की सतह को चिकना करके फिनिशिंग देने के लिए सैंडिंग मशीन लेनी होगी.
- लकड़ी के किनारों को अच्छी शेप देने के लिए राउटर मशीन लेनी होगी.
- फर्नीचर पर पेंट करने के लिए आपको स्प्रे पेंटिंग मशीन लेनी होगी.
इन सभी मशीनों की जरूरत आपको फर्नीचर का बिजनेस शुरू करते वक्त पड़ने वाली है, इसमें से आप अपनी जरूरत के हिसाब से उपयोगी मशीने खरीद सकते है.
कुशल कारीगरों की भर्ती करें
फर्नीचर के बिजनेस में आपको मजबूत और फिनिशिंग वाले प्रोडक्ट बनाने के लिए कुशल कारीगरों की भर्ती करनी होगी, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आप अनुभवी कारीगरों को काम पर रख सकते है जो अच्छी डिजाईन में मजबूत प्रोडक्ट बनाने में सक्षम हो, अगर आप फर्नीचर के बिजनेस में अनुभवी कारीगरों की भर्ती करते है तो इससे आपका बिजनेस बहुत ही तेजी से ग्रो कर सकता है.
कच्चा माल ख़रीदे
फर्नीचर के बिजनेस में प्रोडक्ट बनाने के लिए आपको कच्चे माल की जरूरत पड़ेगी, इसके लिए आपको जरूरत के हिसाब से शीशम, सागवान, नीम और महुआ की लकडियाँ खरीदनी होगी एवं इसके साथ ही आपको प्लाईवुड, एमडीएफ बोर्ड, सनमाइका, फेविकोल, कीलें और अन्य हार्डवेयर का सामान खरीदना होगा, यह सभी सामान आप निम्न लोकेशन से खरीद सकते है.
- इमारती लकड़ी का बाजार
- प्लाईवुड विक्रेता
- एमडीएफ (MDF) शीट विक्रेता
- हार्डवेयर बाजार
- स्थानीय आरा मिल
- फर्नीचर कच्चा माल थोक बाजार
फर्नीचर का सामान बनाये
जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपको लकड़ियों से टेबल, कुर्सी, सोफे और अन्य प्रकार के प्रोडक्ट बनाने होगे एवं जब आप फर्नीचर के प्रोडक्ट बना लेते है तो इसके बाद आप उन्हें बाजार में सेल करना शुरू कर सकते है, इस तरीके से आप बहुत ही आसानी से खुद का फर्नीचर का बिजनेस शुरू कर सकते है एवं इससे पैसा कमा सकते है.
फर्नीचर के बिजनेस में सेल कैसे बढ़ाये
अगर आप फर्नीचर के बिजनेस में ज्यादा कमाई करना चाहते है तो इसके लिए आपको अपनी सेल बढाने पर फोकस करना होगा, आप अपने बिजनेस की सेल को बूस्ट करने के लिए निम्न तरीके अपना सकते है.
- आप अपने बिजनेस में ग्राहकों को बजाज फाइनेंस आदि के ऊपर EMI की सुविधा दे सकते है, इससे आपको एक बार में पूरा पैसा मिल जायेगा और ग्राहक EMI में कंपनी को पैसा चुका पायेगा.
- विशेष त्योहारों पर आप अपने ग्राहकों को डिस्काउंट ऑफर दे सकते है, इससे त्योहारों पर आपके प्रोडक्ट की डिमांड बढ़ सकती है.
- आप अपने ग्राहकों को फर्नीचर की फ्री डिलीवरी दे सकते है, इससे ग्राहक आपसे प्रोडक्ट खरीदने में ज्यादा रूचि दिखायेंगे.
- आप अपने ग्राहकों को फर्नीचर के फ्री इनस्टॉल करने की सुविधा दे सकते है, इससे ग्राहक आपसे प्रोडक्ट खरीदने में अधिक रूचि दिखायेंगे.
- आप अपने प्रोडक्ट के ऊपर गारंटी या वारंटी भी दे सकते है, इससे ग्राहकों का आपके प्रोडक्ट के ऊपर भरोषा बढ़ेगा एवं आपकी सेल अधिक होगी.
- अपनी सेल को बूस्ट करने के लिए आप कस्टम फर्नीचर बना सकते है, अगर आपके कस्टम फर्नीचर अच्छे और आकर्षक होगे तो इससे आपकी बिक्री तेजी से बढ़ेगी.
अगर आप इन सभी तरीको को फॉलो करते है तो इससे आपकी सेल तेजी से बढ़ सकती है एवं आपके मुनाफे में भी अच्छी ग्रोथ हो सकती है.
इस लेख में हमने फर्नीचर का बिजनेस कैसे करें इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

