नमस्कार मित्रो आज हम आपको घी का बिजनेस कैसे शुरू करें इसके बारे में बता रहे है, अगर आप अपने गाँव या शहर में रहकर एक ऐसा बिजनेस शुरू करने की सोच रहे है जिसमे आपको कम मेहनत में अच्छा खासा फायदा मिल सके तो ऐसे में घी का बिजनेस शुरू करना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है, आज के समय में घी की बढती डिमांड को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा सकता है की आने वाले समय में यह बिजनेस कितना फायदेमंद साबित हो सकता है.

घी के बिजनेस को आप कई अलग अलग प्रकार से कर सकते है, हालांकि अगर आपके पास गाय और भैस है तो खुद से घी बनाकर बेचना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है, क्युकी अगर आप खुद से घी बनाते है तो उसकी क्वालिटी हमेशा बेहतर होगी एवं इससे ग्राहक संतुष्ट होगे जिससे आपकी बिक्री तेजी से बढ़ेगी, अगर आप घी का बिजनेस को शुरू करने से जुडी विस्तृत जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो इस लेख को ध्यान से पढ़े.
घी का बिजनेस कैसे शुरू करें
घी का बिजनेस शुरू करना कोई कठिन कार्य नहीं है, अगर आपको घी बनाना और घी को परखना आता है तो आप बहुत ही आसानी से इस बिजनेस को शुरू कर सकते है, इस बिजनेस में आपका कार्य घी बनाना एवं उसे बाजार में बेचना होता है, अगर आप घी बनाने का बिजनेस शुरू करना चाहते है तो आपके पास दुधारू पशु होने चाहिए अन्यथा आप होलसेल विक्रेता के रूप में या खुद की ब्रांड के नाम से घी को बेचकर पैसे कमा सकते है, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.
घी का बिजनेस मॉडल चुने
घी के बिजनेस को शुरू करने से पहले आपको इसके बिजनेस मॉडल का चुनाव करना जरूरी है, इसमें आपको यह सुनिच्चित करना होता है की आप किस प्रकार से घी का व्यापार करेंगे, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आप निम्न प्रकार के बिजनेस मॉडल का चुनाव कर सकते है.
- मैन्युफैक्चरिंग – इसमें आपको खुद से घी बनाकर उसे बाजार में बेचना होता है, अगर आप घी की मैन्युफैक्चरिंग करना चाहते है तो इसके लिए आपके पास गाय या भैस होनी जरूरी है.
- री-पैकिंग – इसमें आप होलसेल विक्रेताओ से या किसानो से घी खरीदते है एवं उस घी की अपने ब्रांड के पैकेट में पैकेजिंग करके बाजार में बेचते है.
- होलसेल विक्रेता – इसमें आप लोकल घी के व्यापारियों से भारी मात्रा में घी खरीदते है एवं उसे रिटेल विक्रेताओं को बेचते है, अक्सर ज्यादातर किराणा व्यापारी इसी प्रकार से बिजनेस करते है.
घी का बिजनेस शुरू करने के लिए लोकेशन चुने
जब आप बिजनेस मॉडल का चुनाव कर लेते है तो इसके बाद आपको घी का बिजनेस शुरू करने के लिए सही लोकेशन का चुनाव करना होगा, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको ऐसी लोकेशन चुननी चाहिए जहाँ पर घी की बिक्री अधिक हो, इसके लिए आप अपने गाँव या शहर का मुख्य बाजार, मुख्य सड़क, मुख्य चौराहा या रिहायशी कॉलोनी आदि का चुनाव कर सकते है, यहाँ पर आपकी बिक्री अधिक हो सकती है.
घी का बिजनेस करने के लिए जरूरी दस्तावेज बनाये
अगर आप घी का बिजनेस शुरू करने की सोच रहे है तो इसके लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने अनिवार्य है, इसके लिए आपको निम्न दस्तावेजो की जरूरत पड़ेगी.
- घी का बिजनेस शुरू करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पेन कार्ड और वोटर आईडी जैसे दस्तावेज होने चाहिए.
- घी के बिजनेस में आपको खाद सुरक्षा के लिए FSSAI में रजिस्ट्रेशन करवाना एवं लाइसेंस बनवाना अनिवर्य है.
- घी के व्यापार में आप बिलिंग के लिए एवं अन्य राज्यों में बिक्री करने के लिए GST रजिस्ट्रेशन करवा सकते है.
- अगर आप घी के बिजनेस में सरकारी योजना का लाभ लेना चाहते है तो आपको उद्यम रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है.
- घी का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको अपने क्षेत्र की ग्राम पंचायत या नगर पालिका से ट्रेड लाइसेंस बनवाना जरूरी है.
- अगर आप खुद की ब्रांड के नाम से घी बेचना चाहते है तो आपको ट्रेड मार्क लेना अनिवार्य है, इससे कोई भी दूसरा व्यक्ति आपकी ब्रांड के नाम से घी नही बेच पायेगा.
अगर आप निम्न प्रकार के सभी दस्तावेज बना लेते है तो इसके बाद आप घी का व्यापार शुरू कर सकते है, इससे आपको बिजेनस करते वक्त भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी नही होगी.
घी बनाना सीखे
अगर आप घी की मैन्युफैक्चरिंग करना चाहते है तो आपको घी बनाने की प्रक्रिया पता होनी चाहिए, क्युकी जब तक आप दूध से घी बनाना नहीं सीखेंगे तब तक आप इस बिजनेस को शुरू नहीं कर पाएंगे, घी को आप 2 अलग अलग तरीको से बना सकते है जो की निम्न प्रकार से है.
- मलाई वाला घी – इसमें सबसे पहले दूध को अच्छे से गर्म करना होता है, इसके बाद आपको दूध ठंडा कर लेना है, जब दूध ठंडा होगा तो उसके ऊपर मलाई आएगी उसे सावधानीपूर्वक अलग कर ले, इसके बाद आपको वो मलाई धीमी आंच पर गर्म करनी है, इससे मलाई और घी अलग होने लगेगे, अब आपको घी को अच्छे से छानकर साफ बर्तन में भर लेना है,
- बिलोना वाला घी – अगर आप बिलौना वाला घी बनाना चाहते है तो सबसे पहले दूध में छाछ मिलाकर उसे दही बनने के लिए छोड़ दे, जब दही बन जाए तो इसके बाद आपको उसे बिलौनी की मशीन में डालकर उसमे से मक्खन और मठ्ठा अलग कर लेना है, इसके बाद आपको मक्खन को सावधानीपूर्वक निकालकर अच्छी तरह से धो लेना है, अंत में उस मक्खन को हल्की आंच पर गर्म करना है, इससे बिलोने वाला घी बनकर तैयार हो जायेगा.
ध्यान रखे की आप घी का बिजनेस कर रहे है इसलिए बिलौने वाला घी बनाना आपके लिए अधिक फायदेमंद साबित होगा, क्युकी इस घी की गुणवत्ता और स्वाद अच्छा होता है और इसमें घी का उत्पादन भी ज्यादा होता है जिससे आपकी कमाई भी अधिक होगी.
घी की पैकेजिंग करें
अगर आप घी को खुद की ब्रांड के नाम से बेचना चाहते है तो आपको खुद की ब्रांड के नाम के पैकेट बनाने होगे एवं एक सीलिंग मशीन लेनी होगी, इसके बाद आपको घी का वजन करके उन्हें पैकेट में भरना होगा और पैकेट को अच्छी तरह से सील करना होगा, इसके बाद आप उस पैकेट पर FSSAI नंबर, न्यूट्रिशन फैक्ट्स, Mfg. Date, Expiry Date, और आपके ब्रांड के नाम के लेबल लगाकर उसे बाजार में सप्लाई कर सकते है, इस तरीके से आप बहुत ही आसानी से घी का बिजनेस शुरू कर सकते है.
घी का बिजनेस करने के लिए जरूरी उपकरण
अगर आप इस बिजनेस को शुरू करने की सोच रहे है तो आपको पता होना चाहिए की घी के बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको विभिन्न उपकरणों की जरूरत पड़ सकती है जो की निम्न प्रकार से है.
- क्रीम सेपरेटर
- घी बॉइलिंग पैन
- स्ट्रेनिंग और फ़िल्टरिंग मशीन
- पैकिंग मशीन
यह सभी चीजे घी बनाने के लिए एवं घी की पैकिंग करने के लिए काम में आएगी, इसमें से आप अपनी जरूरत के हिसाब से मशीने खरीदकर इस बिजनेस को शुरू कर सकते है.
घी को सेल कैसे करे
घी को बेचना कोई कठिन कार्य नहीं है, आप अपने क्षेत्र के किराना के रिटेल और होलसेल विक्रेताओ से संपर्क करके घी को बहुत ही आसानी से बेच सकते है, इसके अलावा आप अपने क्षेत्र के लोगो से मिलकर उन्हें भी घी बेच सकते है, अगर आपके घी की क्वालिटी अच्छी हुई तो लोग खुद आपसे संपर्क करके आपका घी खरीद लेंगे, आज के समय में शुद्ध घी की डिमांड बहुत ही ज्यादा है, इसलिए इस बिजनेस में आपका घी बहुत ही आसानी से उर बहुत ही जल्दी बिक जायेगा.
क्या घी बनाने का व्यवसाय लाभदायक है
हाँ, अगर सही प्लानिंग के साथ शुरू किया जाये तो घी क बिजनेस लाभदायक बिजनेस हो सकता है, इस बिजनेस में आपकी किनती कमाई होगी यह पशुओ की संख्या, दूध के उत्पादन, दूध की गुणवत्ता, लोकेशन और बाजार भाव के ऊपर निर्भर करता है, हालांकि में खुद एक किसान परिवार से हूँ और मेरे घर पर 2 भैस और 1 गाय है जिससे प्रतिमाह इतनी कमाई हो जाती है की घर का पूरा खर्चा आराम से चल सके, इसके अलावा पशुओ का खर्चा भी उसी घी की कमाई से पूरा हो जाता है.
घी की सेल कैसे बढ़ाये
घी के बिजनेस में ज्यादा कमाई करने के लिए आपको अपनी सेल बढानी जरूरी है, आप अपनी सेल को बढाने के लिए कुछ आसान से तरीके अपना सकते है जो की निम्न प्रकार से है.
- हमेशा शुद्ध और अच्छी क्वालिटी का घी बेचे.
- ग्राहकों को घी की होम डिलीवरी दे.
- गाँव और शहर के लोगो से अच्छी पहचान बनाये.
- ग्राहकों को घी की समय पर डिलीवरी दे.
- ग्राहकों को घी का फ्री सैंपल दिखाए.
- गाय और भैस दोनों का घी बेचे.
- अलग अलग साइज़ के पैकेट में घी बेचे.
- घी की पैकेजिंग मजबूत और आकर्षक रखे.
- सोशल मीडिया पर घी का प्रचार करें.
- अगर जरूरत हो तो अपने क्षेत्र म स्टाल लगाये.
- घी की अमेज़न और फ्लिप्कार्ट पर ऑनलाइन बिक्री करें.
अगर आप इन सभी तरीको को फॉलो करते है तो इससे आपकी सेल तेजी से बढ़ सकती है एवं इससे आपके मुनाफे में भी तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है.
इस लेख में हमने घी का बिजनेस कैसे शुरू करें इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें

