नमस्कार मित्रो आज हम आपको Blinkit स्टोर कैसे खोले इसके बारे में बता रहे है, अगर आप अपने गाँव या शहर में Blinkit स्टोर खोलना चाहते है तो आपको इसकी सही जानकरी पता होनी चाहिए, इस लेख में हम आपको Blinkit स्टोर खोलने के लिए आवश्यक योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया आदि से जुडी विस्तृत जानकरी बताने वाले है.

जब आप Blinkit स्टोर खोलने के लिए कंपनी के साथ पार्टनरशिप करते है तो उसे डार्क स्टोर पार्टनरशिप प्रोग्राम कहा जाता है, यह एक ऐसा गोदाम होता है जिसमे केवल ऑनलाइन आर्डर की पैकिंग करके उसे सही लोकेशन पर डिलीवर किया जाता है, इस बिजनेस में सभी प्रोडक्ट ऑनलाइन डिलीवर करने होते है, इस बिजनेस में कोई भी व्यक्ति फिजिकल रूप से प्रोडक्ट नहीं खरीद सकता.
Blinkit Store कैसे खोले
Blinkit स्टोर खोलने से पहले आपको यह पता होना चाहिए की Blinkit हमेशा Partner-Operated Dark Store पर काम करता है, यानी की इसमें आपको कंपनी के लिए लोकल वेयरहाउस (गोदाम) खोलना होता है, ताकि जब भी कोई ऑनलाइन आर्डर आये तो उस आर्डर की जल्दी डिलीवर की जा सके, इस बिजनेस में बैकएंड, टेक्नोलॉजी और ऑर्डर लाने का पूरा काम Blinkit कंपनी का होगा, आपको केवल अपने वेयरहाउस को संभालना है, अगर आप इस बिजनेस को शुरू करना चाहते है है तो आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.
Blinkit स्टोर खोलने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
Blinkit स्टोर खोलने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए तभी आप Blinkit कंपनी के साथ पार्टनरशिप कर सकते है, इसके लिए आपको निम्न दस्तावेजो की जरूरत पड़ेगी.
- Blinkit स्टोर खोलने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पेन कार्ड और वोटर आईडी जैसे सरकारी दस्तावेज होने आवश्यक है.
- अगर Blinkit स्टोर खोलने के लिए जगह आपकी खुद की है तो आपके पास जमीन के मालिकाना हक़ के दस्तावेज होने चाहिए, अगर जमीन किराए की है तो आपके पास किरायानामा या अग्रीमेंट होना चाहिए.
- Blinkit स्टोर खोलने के लिए आपको GST रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है एवं FSSAI का लाइसेंस प्राप्त करना जरूरी है.
- जिस लोकेशन पर आप बिजनेस शुरू करना चाहते है उस लोकेशन की नगर पालिका या नगर निगम से आपको ट्रेड लाइसेंस प्राप्त करना जरूरी है.
- Blinkit स्टोर खोलने के लिए आपके पास 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट, बैंक खाते का विवरण और कैंसिल चेक होने चाहिए.
- इसके साथ ही आपके पास एक्टिव मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और नवीनतम पासपोर्ट साइज़ के फोटो होने जरूरी है.
ध्यान रखे की अगर Blinkit स्टोर में आप खाने की सामग्री रखते है तो ही आपको FSSAI लाइसेंस बनवाना है, अगर आप खाद्य सामग्री नहीं रखते तो आपको ये लाइसेंस बनाना जरूरी नहीं है.
Blinkit स्टोर खोलने के लिए आवश्यक जमीन
Blinkit स्टोर खोलने के लिए आपके पास जो जमीन है वो कंपनी के नियमानुसार होनी चाहिए तभी आपको Blinkit खोलने के लिए कंपनी का अप्रूवल मिल सकता है, इसके लिए निम्न प्रकार की जमीन होनी चाहिए.
- आपके पास कम से कम 1000 वर्ग फुट और अधिकतम 2000 वर्ग फुट की खाली जमीन होनी अनिवार्य है.
- आपकी फ़्रैंचाइज़ी घनी आबादी वाले क्षेत्र में होनी चाहिए या इसके बहुत ही नजदीक होनी चाहिए.
- गोदाम पर वाहनों के आने जाने के लिए पर्याप्त जगह होनी चाहिए एवं पार्किंग की सुविधा होनी चाहिए.
- लोकेशन पर 20-30 KV का कमर्शियल बिजली कनेक्शन और स्टाफ के लिए वॉशरूम की व्यवस्था होनी चाहिए.
Blinkit स्टोर खोलने के लिए आवेदन कैसे करें
Blinkit स्टोर खोलने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा, इसमें आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान रखी गयी है, अगर आप Blinkit स्टोर के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.
- सबसे पहले आपको इसकी अधिकरिक वेबसाइट Blinkit Seller Portal पर जाना है एवं इसके बाद आपको Sell on Blinkit का विकल्प दिखाई देगा उसके ऊपर क्लिक करें.
- अब आपके सामने लॉग इन का पॉपअप खुल जायेगा, इसमें आपको मोबाइल नंबर या ईमेल की मदद से अपने अकाउंट को लॉग इन कर लेना है, अगर आपका पहले से अकाउंट बना हुआ नहीं है तो आपको रजिस्टर के ऊपर क्लिक करके अपना नया अकाउंट बना लेना है.
- लॉग इन करने के बाद आपको ‘Franchise’ या ‘Business Opportunity’ का विकल्प दिखाई देगा उसके ऊपर क्लिक करें.
- अब आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा उसमे आपको मांगी गयी सभी जानकारी सही सही दर्ज करनी है एवं इसके बाद आपको फॉर्म सबमिट कर देना है.
- अगर आपके द्वारा दी गयी जानकरी कंपनी की नीतियों के अनुकूल पायी गयी तो फ़्रैंचाइज़ी प्रबंधक या जोनल मैनेजर आपसे सम्पर्क करेंगे.
- इसके बाद Blinkit की टीम आपके साथ एक व्यक्तिगत बैठक करेगी एवं इसके बाद आपकी लोकेशन का दौरा किया जायेगा.
अगर आपकी लोकेशन कंपनी के नियमानुसार उपयुक्त पायी जाती है तो कंपनी आपके साथ एक अग्रीमेंट बनाएगी, अग्रीमेंट बनने के बाद कंपनी के द्वारा आपको और आपके द्वारा रखे गए स्टाफ को इन्वेंट्री मैनेजमेंट, ऑर्डर पैकिंग और Blinkit के सॉफ्टवेयर चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी.
जब इतनी प्रक्रिया पूरी हो जाती है तो इसके बाद कंपनी की गाइडलाइंस के अनुसार रैक्स, कोल्ड रूम और टेक-सिस्टम इंस्टॉल किए जाएंगे एवं आपको पहला स्टॉक डिलीवर किया जाएगा, जब आपको स्टॉक प्राप्त हो जाता है तो इसके बाद आपके बिजनेस को लाइव कर दिया जाएगा.
नोट – ध्यान रखे की इसमें फ़्रैंचाइज़ी का अग्रीमेंट 2 वर्ष के लिए वैध होता है, अगर आपका कार्य संतोषजनक रहा तो इस अग्रीन्मेंट को 2 वर्ष बाद नवीनीकृत करवाया जा सकता है.
Blinkit कंपनी से आपको क्या लाभ मिलेगा
अगर आप Blinkit स्टोर खोलते है तो इसमें Blinkit कंपनी के द्वारा आपको कई प्रकार के लाभ दिए जाते है जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए, हम आपको इसमें मिलने वाले कुछ बेहतरीन लाभ बता रहे है जो की निम्न प्रकार से है .
- जब स्टोर ओपन हो जाता है तो इसके बाद स्टोर का प्रमोशन और मार्केटिंग कंपनी के द्वारा की जाती है, इसमें आउटडोर, ऑनलाइन और टेलीविज़न विज्ञापन आदि शामिल होते है.
- स्टोर में बिलिंग, इन्वेंट्री मैनेजमेंट और सॉफ्टवेयर का उपयोग करने के लिए कंपनी आपको पूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करती है एवं आवश्यक सॉफ्टवेयर का एक्सेस भी प्रदान करती है.
- कंपनी आपको डेटा एनालिटिक्स समझाने में मदद करती है इससे आपको यह पता चलता है की आपके क्षेत्र में किस प्रकार के ग्राहक अधिक है और आपको कौनसे स्टॉक ज्यादा रखने चाहिए.
- Blinkit बहुत ही लोकप्रिय कंपनी है जिसके पास पहले से बहुत ही अधिक ग्राहक है, ऐसे में आपको पहले दिन से ही अच्छे खासे ग्राहक देखने के लिए मिल सकते है.
- Blinkit कंपनी खुद आपको आर्डर लाकर देती है, आपको खुद से कोई भी आर्डर लाने की जरूरत नहीं है, आपको केवल समय पर प्रोडक्ट डिलीवर करने है.
इस प्रकार से Blinkit के द्वारा आपको विभिन्न प्रकार के लाभ और सपोर्ट दिए जाते है, इसका मुख्य फायदा यह है की इसमें आपको कंपनी की ब्रांडिंग मिल जाती है एवं बिना कुछ किये आपको कंपनी से आर्डर मिलना शुरू हो जाते है.
Blinkit स्टोर में कमाई कैसे होगी
Blinkit स्टोर शुरू करने से पहले आपको पता होना चाहिए की इसमें आपकी कमाई किस प्रकार से होगी, तो हम आपको बता दे की कंपनी आपको प्रत्येक सेल पर एक निश्चित कमीशन देती है वही आपकी कमाई होगी, यानी की आपको जितने ज्यादा आर्डर प्राप्त होगे आपका कमीशन भी उतना ही ज्यादा बनेगा और आपकी कमाई भी उतनी ही ज्यादा होगी.
इस लेख में हमने Blinkit Store कैसे खोले इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

