अगर आप खुद का पेट्रोल पंप खोलने की सोच रहे है तो इस लेख में हम आपको पेट्रोल पंप कैसे खोले इसकी विस्तृत जानकारी बताने वाले है, अक्सर आपने शहर, गाँव या सड़क पर कई तरह के पेट्रोल पंप देखे होगे एवं जब भी हम किसी पेट्रोल पंप को देखते है तो हमारे मन में यही ख्याल आता है की आखिर एक पेट्रोल को खोलने में कितना खर्च आ सकता है और एक पेट्रोल पंप से हम महीने के कितने रूपए कमा सकते है तो इसकी पूरी जानकारी हम आपको इस लेख में बताने वाले है. petrol pump kaise khole

पेट्रोल पंप कैसे खोले

भारत में पेट्रोल पंप का बिज़नस एक सुरक्षित और बेहद मुनाफे वाला बिज़नस माना जाता है हालंकि इस बिज़नस को शुरू करने के लिए आपके पास अच्छा खासा इन्वेस्टमेंट होना जरूरी है, अगर आप भारत में पट्रोल पंप शुरू करना चाहते है तो आप IOCL, HPCL, BPCL Nayara या Reliance जैसी बड़ी कंपनी के साथ डीलरशिप कर सकते है.

पेट्रोल पंप खोलने के लिए योग्यता

अक्सर हर कंपनी के लिए पेट्रोल पंप खोलने की योग्यता लगभग समान ही रहती है, अगर आप एक नया पेट्रोल पंप शुरू करना चाहते है तो आपको निम्न योग्यताएं पूरी करनी आवश्यक है.

  • आवेदक का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है, NRI के लिए भी कुछ विशेष नियम बनाए गए है.
  • आवेदक की उम्र न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 60 वर्ष तक होनी आवश्यक है.
  • ग्रामीण इलाके में पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपका न्यूनतम दंसवी उतीर्ण होना जरूरी है.
  • शहरी इलाके में पट्रोल पंप खोलने के लिए आपका न्यूनतम बाहरवीं उतीर्ण होना जरूरी है.

पेट्रोल पंप खोलने के लिए जमीन

पेट्रोल पंप शुरू करने के लिए एक अच्छी लोकेशन पर जमीन होना जरूरी है, अगर आपके पास खुद की जमीन है तो अच्छी बात है अन्यथा आप लम्बे समय के लिए लीज (Lease) पर जमीन लेकर पेट्रोल पंप शुरू कर सकते है, इसके लिए आपको निम्न प्रकार की जमीन चाहिए.

  • हाईवे -अगर आप नॅशनल हाईवे या स्टेट हाईवे पर पेट्रोल पंप खोलना चाहते है तो आपके पास कम से कम 1200 से 1600 वर्ग मीटर की जमीन होनी आवशक है.
  • गाँव या शहर – अगर आप किसी ग्रामीण या शहरी इलाके में पेट्रोल पंप खोलना चाहते है तो इसके लिए आपके पास 800 से 1000 वर्ग मीटर की जगह होनी आवश्यक है.

इसके अलावा आपकी जमीन का फ्रंट अच्छा होना चाहिए ताकि वाहन आसानी से आ जा सके एवं जमीन किसी भी प्रकार से विवादित नहीं होनी चाहिए, इसके अलावा उस जमीन पर बिजली और पानी जैसी सुविधाएँ होनी जरूरी है

पेट्रोल पंप खोलने के लिए दस्तवेज

पेट्रोल पंप शुरू करने के लिए आपको विभिन्न प्रकार के दस्तवेजो की आवश्यकता पड़ेगी, हम आपको इसके लिए कुछ खास दस्तावेज बता रहे है जो निम्न प्रकार से है.

  • आपका आधार कार्ड
  • पेन कार्ड
  • वोटर आईडी
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • दसंवी या बाहरवीं की मार्कशीट
  • जमीन के मालिकाना हक़ का प्रमाण पत्र
  • जमीन लीज पर है तो Lease Deed होना चाहिए
  • जमीन का नक्शा, म्यूटेशन और नॉन एग्रीकल्चर का सर्टिफिकेट

एक पेट्रोल पंप को शुरू करने के लिए आपको निम्न प्रकार के दस्तावेजो की आवश्यकता पडती है, यह सभी दस्तावेज सही और प्रमाणित होने चाहिए तभी आप पेट्रोल पंप शुरू कर सकते है.

पेट्रोल पंप खोलने के लिए कुल निवेश

पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपको कितना निवेश करना होगा यह आपकी लोकेशन के ऊपर निर्भर करता है, ग्रामीण इलाको में आप कम कीमत में पेट्रोल पंप खोल सकते है जबकि शहरी इलाको में या हाइवे पर पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपको ज्यादा निवेश करना होगा जो की निम्न प्रकार से है.

ग्रामीण इलाका

शहर और हाइवे की तुलना में ग्रामीण इलाको में पट्रोल पंप शुरू करने की लगत कम होती है, हम आपको ग्रामीण इलाके में पेट्रोल पंप शुरू करने की कुल लागत बता रहे है जो निम्न प्रकार से है.

  • अगर जमीन लीज पर लेते हो तो अनुमानित वर्षिक किराया 6 लाख रूपए
  • सिक्योरिटी डिपॉजिट और डीलरशिप फीस केटेगरी के अनुसार 5 से 10 लाख रूपए
  • पुरे इंफ्रास्ट्रक्चर का खर्च लगभग 40 लाख रूपए तक
  • जनरेटर, अग्निशमन यंत्र, कंप्यूटर, प्रिंटर और ऑफिसर सेटअप का खर्च लगभग 15 लाख रूपए
  • पहला स्टॉक (पेट्रोल और डीजल) मंगवाने का खर्च लगभग 10 लाख रूपए

इसके अलावा कर्मचारियों का वेतन, लाइट बिल और मेंटेनेंस को मिला दिया जाए तो कुल खर्च लगभग 75 से 80 लाख रूपए तक हो सकता है, अगर जमीन आपकी खुद की है तो आप 65 से 70 लाख रूपए तक का इन्वेस्टमेंट करके खुद का पेट्रोल पंप खोल सकते है.

शहरी इलाका या हाइवे

अगर आप शहरी इलाके में पेट्रोल पंप खोलना चाहते है या हाइवे पर पेट्रोल पंप खोलना चाहते है तो आपको थोडा ज्यादा इन्वेस्टमेंट करना होगा जो की निम्न प्रकार से है.

  • जमीन लीज पर है तो अनुमानित वार्षिक किराया लगभग 15 लाख रूपए
  • फिक्स्ड डीलरशिप फीस 10 से 15 लाख रूपए तक
  • सिक्यूरिटी डिपाजिट लगभग 5 लाख रूपए तक
  • पुरे इंफ्रास्ट्रक्चर का खर्च लगभग 60 लाख रूपए तक
  • जनरेटर, कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर, अग्निशमन यंत्र और ऑफिस सेटअप लगभग 15 लाख रूपए
  • पहला स्टॉक (पेट्रोल डीजल) मंगवाने का खर्च लगभग 40 लाख रूपए

इस प्रकार से शहर या हाइवे पर पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपको 1 करोड़ 50 लाख रूपए तक का निवेश करना पड़ सकता है, जिसमे कर्मचारियों का वेतन, लाइट के बिल और मेंटेनेंस आदि भी शामिल होते है. ध्यान रखे की हाईवे और शहरो में सेल ज्यादा होती है इसलिए आपको ज्यादा स्टॉक की जरूरत पड़ेगी.

Hidden Fees

इसके अलावा जब आप जिला मजिस्ट्रेट (DM), फायर, पुलिस, नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) और पॉल्यूशन बोर्ड से NOC लेने जायेंगे तो वहां पर आपको कागजी कार्यवाही और लीगल फीस के रूप अतिरिक्त खर्चा आ सकता है एवं तेल कंपनियों को प्रति लीटर बिक्री पर एक छोटी सी लाइसेंस फ़ीस देनी पड़ सकती है.

नोट – अगर आप चाहो तो पेट्रोल पंप खोलने के लिए किसी सरकारी या प्राइवेट बैंक से लोन भी ले सकते है, पेट्रोल पंप खोलने के लिए बैंक आपको काफी कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध करवाती है.

कंपनी की तरफ से क्या मिलेगा

राहत की बात ये है की कंपनी की तरफ से आपको कुछ सुविधाएँ फ्री में मिल सकती है जिसमे पेट्रोल और डीजल की मशीने, स्टोरेज के लिए बड़े बड़े टैंक आदि कंपनी खुद के खर्चे पर लगाती है जिसके लिए आपको अलग से पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पडती.

पेट्रोल पंप के लिए रजिस्टर कैसे करें

पेट्रोल पंप के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीको से रजिस्टर कर सकते है, अगर आप ऑनलाइन रजिस्टर करना चाहते है तो आपको सम्बंधित आयल कंपनी के नजदीकी कार्यालय में जाकर पेट्रोप पंप खोलने के लिए आवेदन करना होगा और अगर आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो आपको निम्न तरीका अपनाना होगा.

  • सबसे पहले आपको Petrol Pump Dealer Chayan की वेबसाईट पर जाना है,
  • अब आपको Advertisements का विकल्प दिखाई देगा उसके ऊपर क्लिक करें.
  • अब आपको एक नया पेज दिखाई देगा इसमें आपको रजिस्टर के ऊपर क्लिक करना है.
  • इसके बाद आपको नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर आदि डालकर रजिस्टर करना है.
  • रजिस्टर करने के बाद आपको इसमें लॉग इन करना है एवं Available Advertisements पर क्लिक करना है.
  • इसके बाद आपको राज्य और HPCL, IOCL, BPCL में से किसी भी एक कंपनी का चुनाव करना है.
  • अब आपको कुछ अलग अलग लोकेशन की लिस्ट दिखाई देगी, इसमें आपको अपनी लोकेशन सेलेक्ट करनी है.
  • इसके बाद आपको Apply Online का विकल्प दिखाई देगा उसके ऊपर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपको मांगी गयी सभी जानकारी सही सही दर्ज करनी है और आवश्यक दस्तवेज अपलोड करने है.
  • अब आपको Application Fee जमा करने के लिए कहा जायेगा वो जमा करवाए.

इतनी प्रोसेस पूरी करने के बाद आपको फॉर्म सबमिट कर देना है. इसके बाद कंपनी के द्वारा ड्रॉ निकाला जायेगा जिसकी जानकारी आपको मैसेज और मेल के द्वारा दी जाएगी उसे आप ऑनलाइन लाइव भी देख सकते है, इसी के माध्यम से कंपनी आपको पेट्रोल पंप की डीलरशिप आवंटित करती है.

फिल्ड वेरिफिकेशन

जब ड्रॉ में आपका नाम आ जाता है तो इसके बाद आपकी जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है, इसके लिए कंपनी आपको 1 लाख रूपए तक की इनिशियल सिक्योरिटी फीस जमा करवाने के लिए कहेगी वो जमा करवानी होगी, इसके बाद कंपनी के अधिकारी आपकी लोकेशन पर विजिट करेंगे और आपकी जमीन को वेरीफाई करेंगे.

इसमें यह सब देखा जाता है की आपकी जमीन विज्ञापन के अनुरूप सही है या है और आपकी जमीन किसी सड़क से जुडी हुई है या नहीं, इसके अलावा यह भी देखा जाता है की वो जमीन किसी भी प्रकार के विवाद से जुडी हुई है या नही.

LOI (Letter of Intent) जारी होना

जब आपकी जमीन का वेरिफिकेशन हो जाता है और आपकी जमीन सही पायी जाती है तो इसके बाद कंपनी एक LOI (Letter of Intent) जारी करेगी, यह एक अधिकारिक प्रमाण होता है की कंपनी आपको  डीलरशिप देने के लिए तैयार है.

सरकारी NOC बनवाये

LOI (Letter of Intent) जारी होने के बाद पेट्रोप पंप शुरू करने के लिए आपको कुछ अलग अलग सरकारी विभागों से NOC बनवानी होती है इसके लिए कंपनी आपको पर्याप्त समय देती है उसके अंतर्गत आप सभी प्रकार की NOC बनवा सकते है जो की निम्न प्रकार से है.

  • जिला कलेक्टर से NOC
  • यदि पेट्रोल पंप हाइवे पर है तो नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) की NOC
  • फायर ब्रिगेड और पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की NOC
  • बिजली विभाग और वन विभाग की NOC

जब आप सभी प्रकार की NOC प्राप्त कर लेते है तो इसके बाद नक़्शे के अनुसार पेट्रोल पंप का निर्माण कार्य शुरू किया जाता है, इसके बाद डीलरशिप एग्रीमेंट साइन किया जाता है और अंत में आपका पेट्रोल पंप शुरू हो जायेगा.

भारत की टॉप आयल कंपनियां

भारत में कई बड़ी बड़ी कंपनियां है जिनसे आप पेट्रोल पंप खोलने के लिए डीलरशिप ले सकते है, हम आपको भारत की टॉप कंपनी की लिस्ट बता रहे है जो निम्न प्रकार से है.

  • Bharat Petroleum Corporation Limited
  • Essar Oil Limited
  • Hindustan Petroleum Corporation Limited
  • Indian Oil Corporation
  • Indraprastha Gas Limited
  • Oil and Natural Gas Corporation Limited
  • Reliance Petroleum Limited.

पेट्रोल पंप में कितनी कमाई होती है

पेट्रोल पंप की कमी कमीशन के आधार पर होती है, यानी की आप जितना ज्यादा डीजल पेट्रोल बेचेंगे आपकी कमाई भी उतनी ही ज्यादा होगी, जैसे की वर्तमान समय में एक लीटर पेट्रोल पर लगभग ₹3.25 से ₹4.10 प्रति लीटर का कमीशन मिलता है जबकि डीजल पर ₹2.00 से ₹2.60 प्रति लीटर तक कमीशन मिलता है यह कमीशन लोकेशन के आधार पर अलग अलग हो सकता है.

मान लीजिये ₹3.25 प्रति लीटर के हिसाब से आप दिन का 10 हजार लीटर पेट्रोल बेचते है तो आपकी दिन की कमाई लगभग ₹32,500 तक होगी और महीने की कमाई लगभग 9 लाख 75 हजार रूपए के करीब होगी, इसमें से हम लाइट बिल, कर्मचारियों के वेतन और मेंटेनेंस का कुल खर्च 2 लाख रूपए भी मान ले तो आपकी महीने की कमाई 7.5 लाख रूपए से लेकर 8 लाख रूपए तक होगी.

इस लेख में हमने पेट्रोल पंप कैसे खोले इसके बारे में विस्तृत रूप से बताने का प्रयास किया है अगर आपके मन में इससे संबंधित कोई सवाल है तो आप हमे कमेंट में पूछ सकते है एवं जानकरी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

अपना सवाल यहाँ पूछे

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें