नमस्कार मित्रो आज हम आपको अचार का बिजनेस कैसे करें इसके बारे में बता रहे है, अगर आपको अचार बनाने का अच्छा खास अनुभव है तो यह बिजनेस शुरू करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, इस लेख में हम आपको अचार का बिजनेस शुरू करने से जुडी पूरी जानकारी विस्तृत रूप से बताने वाले है ताकि आप इस बिजनेस को आसानी से शुरू कर सके.

achar ka business kaise kare

अचार का बिजनेस कैसे करें

अचार का बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है जिसकी डिमांड साल भर तक रहती है, अगर आपके अचार का स्वाद अच्छा है एवं उसकी पैकिंग और मार्केटिंग अच्छी है तो आने वाले समय में आपके अचार की एक लोकप्रिय ब्रांड बन सकती है, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.

बिजनेस की योजना बनाए

अचार का बिजनेस शुरू करने के लिए सबसे आपको सही बिजनेस प्लानिंग करनी होगी, जैसा की आप जानते होगे की अचार में कई तरह की अलग अलग क्वालिटी होती है इसमें से आप किस प्रकार का अचार बनायेंगे यह आपको पहले से सुनिश्चित करना होगा, हम आपको कुछ विभिन्न प्रकार के अचार के नाम बता रहे है जिसमे से आप अपनी रूचि और अनुभव के आधार पर किसी भी प्रकार का अचार बना सकते है.

  • आम का अचार
  • नींबू का अचार
  • मिर्च का अचार
  • मिक्स अचार
  • गाजर का अचार
  • लहसुन का अचार
  • आंवला अचार
  • कटहल का अचार

इसमें से आपको जो भी अचार बनाना आता है वो अचार बनाकर आप बेचना शुरू कर सकते है, ध्यान रखे की आपके पास जितने ज्यादा आधार की क्वालिटी होगी आपकी सेल भी उतनी ही ज्यादा हो सकती है, हालाँकि अपनी क्वालिटी को बनाए रखने के लिए आपको केवल वही अचार बनाने है जिसमे आप निपूर्ण है.

मार्केट रिसर्च करें

जब आप बिजनेस प्लानिंग कर लेते है तो इसके बाद आपको मार्केट रिसर्च करनी होगी, इसमें आपको यह पता करना होगा की कौनसे क्षेत्र में इस बिजनेस को शुरू करना अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है एवं कौनसे क्षेत्र में किस प्रकार के अचार की डिमांड सबसे ज्यादा है.

इसके अलावा आपको यह भी पता करना होगा की आप जिस क्षेत्र में इस बिजनेस को शुरू करने की सोच रहे है वहां पर पहले से कितनी अचार की दुकाने चल रही है एवं उनके अचार का टेस्ट और कीमते किनती है, अगर उस क्षेत्र में पहले से कोई अचार का बिजनेस कर रहा है तो आपको उससे बेहतर क्वालिटी और स्वाद देना होगा तभी ग्राहक आपसे अचार खरीदेंगे, ध्यान रखे की आपकी मार्किट रिसर्च जितनी अच्छी होगी आपके बिजनेस को उतना ही ज्यादा फायदा मिलेगा.

सही लोकेशन का चुनाव करें

जब आप मार्केट रिसर्च कर लेते है तो इसके बाद आपको बिजनेस शुरू करने के लिए सही लोकेशन का चुनाव करना होगा, ध्यान रखे की अगर आपका बिजनेस अच्छी लोकेशन पर होगा तो इससे आपकी सेल भी ज्यादा होगी, हम आपको अचार का बिजनेस शुरू करने के लिए कुछ बेहतरीन लोकेशन बता रहे है जो की निम्न प्रकार से है.

  • रिहायशी इलाका – इस बिजनेस को शुरू करने के लिए कोई बड़ा रिहायशी  इलाका आपके आपके लिए एक शानदार लोकेशन साबित हो सकता है क्युकी इन इलाको में अच्छी क्वालिटी के अचार की बहुत ही ज्यादा डिमांड रहती है.
  • इंडस्ट्रियल एरिया – अगर आपके क्षेत्र में कोई इंडस्ट्रियल एरिया है तो वहां भी आप इस बिजनेस को शुरू कर सकते है, इस तरह की लोकेशन पर आपको काफी अच्छी सेल देखने के लिए मिल सकती है.
  • मुख्य बाजार में – अगर आप कम समय में ज्यादा सेल चाहते है तो मुख्य बाजार में इस बिजनेस को शुरू करना फायदेमंद साबित हो सकता है, मुख्य बाजार में दुकान का किराया ज्यादा होता है लेकिन वहां पर सेल भी बहुत ही अच्छी होती है.
  • बस स्टेंड और रेलवे स्टेशन – अक्सर बस और ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को भोजन करने के लिए अचार की डिमांड रहती है, ऐसे में अगर आपकी दुकान किसी बस स्टेंड या रेलवे स्टेशन के पास होती तो आपके अचार की बिक्री काफी ज्यादा हो सकती है.

यह कुछ बेहतरीन लोकेशन है जहां पर आप अचार के बिजनेस को शुरू कर सकते है, ध्यान रखे की अगर आपकी दुकान भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में है तो वहां पर आपकी सेल तेजी से बढ़ सकती है एवं आपका अचार का स्टॉक जल्दी बिक सकता है.

अचार के बिजनेस के लिए जरूरी दस्तावेज बनाये

जब आप सही लोकेशन का चुनाव कर लेते है तो इसके बाद बिजनेस शुरू करने के लिए आपको कुछ आवश्यक दस्तावेज तैयार करने होगे, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आप निम्न प्रकार के दस्तावेज बना सकते है.

  • पहचान पत्र – अचार का बिजनेस शुरू करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पेन कार्ड और वोटर आईडी जैसे दस्तावेज होने चाहिए.
  • किरायानामा – अगर आप किराये की दुकान में अचार का बिजनेस शुरू कर रहे है तो आपके पास दुकान का किरायानामा और अग्रीमेंट होना जरूरी है.
  • करंट बैंक अकाउंट – अचार की दुकान में पैसो का लेनदेन करने के लिए आपके पास करंट बैंक अकाउंट होना जरूरी है, यह अकाउंट आप किसी भी सरकारी या प्राइवेट बैंक में खुलवा सकते है.
  • FSSAI लाइसेंस – अचार के बिजनेस में आप खाने की चीजे बेचते है इसलिए यह बिजनेस शुरू करने के लिए आपको FSSAI का लाइसेंस बनवाना जरूरी है.
  • उद्यम रजिस्ट्रेशन – इस बिजनेस को शुरू करने से पहले या शुरू करने के बाद आपको उद्यम रजिस्ट्रेशन करवा लेना चाहिए, यह डॉक्यूमेंट  करंट अकाउंट खोलते वक्त एवं बिजनेस लोन लेते वक्त बहुत ही उपयोगी साबित होगा.
  • ट्रेडमार्क – अगर आप खुद की ब्रांड का अचार बनकर बेचते है तो ऐसे में आपको ट्रेडमार्क लाइसेंस बनवाना जरूरी है यह ब्रांड की सुरक्षा के लिए जरूरी है.
  • GST रजिस्ट्रेशन – अगर आप बड़े स्तर पर अचार का बिजनेस शुरू कर रहे है या आपका बिजनेस GST लिमिट को क्रॉस कर देता है तो ऐसे में आपको GST रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है.
  • NOC – अचार का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको अपने क्षेत्र की नगर पालिका, नगर निगम या नगर परिषद् से NOC प्राप्त करनी जरूरी है.

इस प्रकार से अगर आपके पास निम्न प्रकार के सभी दस्तावेज है तो आप इस बिजनेस को शुरू कर सकते है, इससे आपको बिजनेस चलाते वक्त कई तरह के फायदे हो सकते है.

अचार की दुकान का इंटीरियर तैयार करें

जब आप सभी दस्तावेज तैयार कर लेते है तो इसके बाद आपको दुकान का इंटीरियर तैयार करवना होता है, अचार की दुकान का इंटीरियर ऐसा होना चाहिए की लोग आपकी दुकान को देखकर आकर्षित हो सके, इससे आपको सेल काफी तेजी से बढ़ सकती है, हम आपको दुकान का इंटीरियर तैयार करने के लिए कुछ बेहतरीन टिप्स बता रहे है जिन्हें आप फॉलो कर सकते है.

  • थीम – अपनी दुकान को आकर्षक और प्रोफेशनल लुक देने के लिए आपको अपनी अचार की दुकान में लकड़ी का थीम लगाना चाहिए.
  • डिस्प्ले प्रोडक्ट – आप अपनी दुकान के एंट्रंस में एक कांच का डिस्प्ले एरिया बनाना चाहिए जिसमे आप अपने सभी प्रोडक्ट को डिस्प्ले कर सके.
  • लाइटिंग – अचार की दुकान में अच्छी क्वालिटी की लाइटिंग होनी जरूरी है, इससे ग्राहक को प्रोडक्ट देखने में आसानी होगी.
  • बिलिंग काउंटर – अचार की दुकान में हिसाब किताब रखने के लिए एवं पैसो का लेनदेन करने के लिए आपको एक बिलिंग काउंटर बनाना आवश्यक है.
  • टेस्टिंग काउंटर – जब ग्राहक आपकी दुकान में आये तो वो आपके प्रोडक्ट को टेस्ट कर सके इसके लिए आपको एक टेस्टिंग काउंटर बनाना जरूरी है.
  • स्टोरेज एरिया – आपकी दुकान में अचार का जितना भी अतिरिक्त स्टॉक है उसे सुरक्षित और व्यवस्थित रखने के लिए आपको एक स्टोरेज एरिया भी बनाना होगा.
  • बैठने की सुविधा – आपकी दुकान में 4 से 5 लोगो के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए एवं ग्राहकों के बैठने के लिए कुर्सियां भी होनी जरूरी है.
  • CCTV कैमरा –  अपनी दुकान की निगरानी करने के लिए एवं बेहतर सुरक्षा के लिए आपको अपनी दुकान में CCTV कैमरा लगवा सकते है.

निम्न प्रकार से आप अपनी दुकान का इंटीरियर तैयार करवा सकते है, इससे ग्राहक आपकी दुकान में आना पसंद करेगे एवं आपकी दुकान से प्रोडक्ट खरीदने में ज्यादा रूचि दिखायेंगे.

अचार के बिजनेस के लिए जरूरी उपकरण खरीदे

जब आपकी दुकान का इंटीरियर तैयार हो जाता है तो इसके बाद आपको अचार बनाने के लिए कुछ जरूरी उपकरण खरीदने होगे, इसकी  मदद से आप बड़े स्तर पर अचार का प्रोडक्शन कर पायेंगे, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आप निम्न प्रकार के उपकरण खरीद सकते है.

  • स्टेनलेस स्टील कटिंग टेबल – इसका उपयोग फल सब्जियां या अन्य चीजो को हाइजीनिक तरीके से काटने के लिए किया जाता है.
  • चाकू – इसकी मदद से आप अचार के लिए आवश्यक चीजो को आसानी से काट पाएंगे.
  • स्लाइसर मशीन – अगर आप किसी चीज को एक ही साइज़ में कटिंग करना चाहते है तो इसे खरीद सकते है.
  • मिक्सिंग मशीन – कटे हुए अचार और मसालों को अच्छी तरह से मिलाने के लिए इसका उपयोग कर सकते है.
  • मसाला ग्राइंडर – इसकी मदद से आप अचार के मसालों को ताजा पीस पायेंगे, जिससे मसालों का स्वाद बना रहेगा.
  • स्टील ड्रम – अचार और तेल को कुछ दिन तक मिक्स करके रखने के लिए आप स्टील ड्रम खरीदना होगा.
  • स्टील कंटेनर – तैयार अचार को अलग अलग रखने के लिए स्टील कंटेनर का उपयोग कर सकते है.
  • इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन – अचार का वजन करने के लिए आपको इलेक्ट्रोनिक वेट मशीन लेनी होगी.
  • सीलिंग मशीन – अचार को पैकेट या बोतल में सिल बंद करने के लिए सीलिंग मशीन खरीद सकते है.
  • लेबलिंग मशीन – अपने प्रोडक्ट पर कंपनी का नाम, तिथि और कीमत प्रिंट करने के लिए लेबलिंग मशीन लेनी होगी.
  • बोतल या जार – तैयार अचार को पैक करके बेचने के लिए आपको बोतल और जार खरीदने होंगे.

अगर आपके पास निम्न प्रकार के सभी उपकरण है तो इससे आपका अचार बनाने का एवं उसकी पैकिंग करने का कार्य बहुत ही आसान हो जाएगा.

अचार तैयार करें

जब आप जरूरी उपकरण खरीद लेते है तो इसके बाद आपको बाजार से अचार बनाने के लिए आवश्यक कच्चा माल खरीदना होगा एवं इसके बाद आपको घर पर या दुकान पर उस कच्चे माल की मदद से अचार तैयार करना होगा, ध्यान रखे की अचार बनाने के लिए आपको अच्छी क्वालिटी का कच्चा माल खरीदना है ताकि अचार भी अच्छी क्वालिटी का बने और उसका स्वाद अच्छा रहे.

जब आपका अचार बनाकर तैयार हो जाता है तो इसके बाद आपको अपने अचार की जरूरत के हिसाब से अलग अलग पैकेट में पैकिंग करनी होगी, जब आपके अचार की पैकिंग हो जाती है तो इसके बाद आप अपने अचार को दुकान पर बेचना शुरू कर सकते है, इस तरीके से आप बहुत ही आसानी से खुद का अचार बनाने का बिजनेस शुरू कर सकते है.

अचार का बिजनेस शुरू करने का खर्च

अगर आप इस बिजनेस को शुरू करने की सोच रहे है तो इसमें आपका कितना खर्चा हो सकता है इसकी जानकारी आपको पता होनी चाहिए, हम आपको अचार के बिजनेस को शुरू करने का अनुमानित खर्च बता रहे है जो की निम्न प्रकार से है.

  • किराया – अगर आप किराए की दुकान में इस बिजनेस को शुरू करना चाहते है तो दुकान का डिपाजिट 1 लाख रूपए एवं दुकान का किराया 10 हजार रूपए तक हो सकता है.
  • दुकान का इंटीरियर – अचार की दुकान का पूरा इंटीरियर तैयार करने में आपका अनुमानित खर्चा 50 हजार रूपए के करीब हो सकता है.
  • अचार बनाने के उपकरण – अचार बनाने के लिए आपको विभिन्न प्रकार के उपकरण खरीदने होते है इन सभी उपकरणों की अनुमानित कीमत 60 हजार रूपए के करीब हो सकती है.
  • कच्चा माल – अचार बनाने के लिए आपको जरूरत के हिसाब से कच्चा माल खरीदना होता है, शुरुआत में कच्चा माल खरीदने के लिए आपका अनुमानित खर्चा 50 हजार रूपए तक हो सकता है.
  • अन्य खर्च – अगर हम इस बिजनेस में अन्य खर्च जैसे पैकिंग और प्रमोशन आदि की बात करें तो इसका अनुमानित खर्चा 30 हजार तक हो सकता है.

अचार का बिजनेस शुरू करने के लिए आपका खर्चा निम्न प्रकार से हो सकता है, ध्यान रखे की अगर आप बड़े स्तर पर यह बिजनेस शुरू करते है तो आपका खर्च ज्यादा हो सकता है वही अगर आप छोटे स्तर पर यह बिजनेस शुरू करते है तो आपका खर्चा कम भी हो सकता है.

अचार के बिजनेस में कितनी कमाई होगी

अचार के बिजनेस में शुद्ध प्रॉफिट मार्जिन 10% से लेकर 15% तक होता है, मान लीजिये आपको एक किलो अचार बनाने के लिए 300 रूपए खर्च करने होते है इसके बाद आप उस अचार को 500 रूपए प्रति किलो के हिसाब से बेचते है, ऐसे में आपको एक किलो अचार पर 200 रूपए का मुनाफा होगा, अगर आप दिन में 10 किलो भी अचार बेच लेते है तो आपकी कमाई 2000 रूपए के करीब होगी और महीने की कमाई 60 हजार रूपए के करीब होगी.

अचार के बिजनेस में सेल कैसे बढ़ाये

अगर आप कम समय में ज्यादा सेल चाहते है तो इसके लिए आपको कुछ खास बाते ध्यान में रखनी होगी, हम आपको सेल बढाने के कुछ बेहतरीन तरीके बता रहे है जो निम्न प्रकार से है.

  • होम डिलीवरी दे – आज के समय में ज्यादातर ग्राहकों को होम डिलीवरी लेने में ज्यादा रूचि होती है, ऐसे में अगर आप ग्राहकों को होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान करते है तो इससे आपकी सेल में बढ़ोतरी हो सकती है.
  • अच्छी क्वालिटी का अचार बेचे – अपने ग्राहकों का विश्वास जितने के लिए एवं अपनी सेल को बूस्ट करने के लिए आपको हमेशा अच्छी क्वालिटी का अचार बनाकर बेचना चाहिए.
  • विभिन्न प्रकार के अचार बेचे – अचार की सेल को बढाने के लिए आपको विभिन्न प्रकार के अचार बनाकर बेचने चाहिए ताकि ग्राहक अपनी पसंद के हिसाब से अचार को खरीद सके.
  • होलसेल विक्रेता से जुड़े – अपनी सेल को तेजी से बढाने के लिए आप होलसेल विक्रेता, रिटेल विक्रेता और होटल संचालको से मिलकर उन्हें अपना प्रोडक्ट बेच सकते है इससे आपकी सेल काफी तेजी से बढ़ेगी.
  • डिस्काउंट ऑफर दे – अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए आप अपने प्रोडक्ट पर डिस्काउंट ऑफर दे सकते है एवं एक के साथ एक फ्री जैसे ऑफर दे सकते है, इससे आपकी सेल में काफी तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है.
  • बिजनेस का प्रमोशन करें – अपने बिजनेस को सेल को बढाने के लिए आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से अचार की दुकान का प्रमोशन करना होगा, आप अपने बिजनेस का जितना ज्यादा प्रमोशन करेंगे आपको उतना ही ज्यादा फायदा देखने के लिए मिलेगा.

अगर आप यह सभी तरीके फॉलो करते है तो इससे आपको अपने बिजनेस में काफी अच्छा फायदा देखने के लिए मिल सकता है एवं इससे आपकी सेल और आपके मुनाफे में भी बहुत ही तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है.

यह भी पढ़े – साड़ी का बिजनेस कैसे करें? साड़ी के बिजनेस में कितना फायदा है?

इस लेख में अचार का बिजनेस कैसे करें इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

पिछला लेखसाड़ी का बिजनेस कैसे करें? साड़ी के बिजनेस में कितना फायदा है?
अगला लेखअंडे का बिजनेस कैसे करें? अंडे का बिजनेस शुरू करने की पूरी प्रक्रिया
Raghuveer Singh
I’m Raghuveer Singh, the creator of RDCBusinessIdea. I’m passionate about sharing valuable content related to business ideas, online earning, technology, digital growth, and trending updates. Through this blog, my goal is to provide simple, informative, and trustworthy content that helps readers discover new opportunities and stay updated with the latest trends. Here, you’ll regularly find useful guides, tech news, online income tips, and smart business ideas.

अपना सवाल यहाँ पूछे

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें