नमस्कार मित्रो आज हम आपको आधार सेंटर कैसे खोले इसके बारे में बता रहे है, अगर आप अपने गाँव या शहर में रहकर एक ऐसा बिजनेस शुरू करने की सोच रहे है जिसकी डिमांड हर वक्त रहे और जिसमे आपको रेगुलर ग्राहक मिलते रहे तो ऐसे में आधार सेंटर खोलना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है.

अक्सर जब भी लोगो को आधार कार्ड बनाना होता है या आधार कार्ड में कोई अपडेट करवाना होता है तो ऐसे में लोगो को आधार सेंटर पर जाना पड़ता है, अगर आपके क्षेत्र में पहले से कोई आधार सेंटर नहीं है तो इस बिजनेस को शुरू करने के बाद आपको बहुत ही कम समय में अच्छे खासे ग्राहक मिलना शुरू हो सकते है.
आधार सेंटर कैसे खोले
आधार सेंटर का कार्य एक जिम्मेदारी वाला कार्य होता है, इसलिए आधार सेंटर को खोलने के लिए UIDAI के द्वारा कुछ नियम और शर्ते रखी गयी है जिन्हें पूरा करने के बाद ही आप खुद का आधार सेंटर खोल सकते है, UIDAI के नियमनुसार आधार सेंटर खोलने के लिए आपको UIDAI के Authorized Partners के साथ जुड़ना जरूरी है, अगर आप आधार सेंटर शुरू करने की सोच रहे है तो आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.
आधार सेंटर खोलने के लिए आवश्यक योग्यता
आधार सेंटर खोलने के लिए UIDAI के द्वारा कुछ विशेष योग्यताएं रखी गयी है जिन्हें पूरा करने के बाद ही आप आधर सेंटर के लिए आवेदन कर सकते है, इसके लिए आपका निम्न योग्यताओं को पूरा करना आवश्यक है.
- आधार सेंटर खोलने के लिए आपकी न्यूनतम उम्र 18 वर्ष या इससे अधिक होनी आवश्यक है.
- आधार सेंटर खोलने के लिए आपका न्यूनतम दंसवी उतीर्ण होना अनिवार्य है.
- आधार सेंटर शुरू करने के लिए आपको कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना चाहिए.
- आधार सेंटर शुरू करने के लिए आपके उपर किसी भी प्रकार का क़ानूनी मुकदमा नहीं होना चाहिए.
- आपके पास UIDAI द्वारा आयोजित परीक्षा का NSEIT सुपरवाइज़र / ऑपरेटर सर्टिफ़िकेट होना अनिवार्य है.
अगर आप इन सभी योग्यताओ को पूरा करते है तो इसके बाद आप आधार सेंटर खोलने के लिए योग्य माने जायेंगे एवं इसके बाद आप आधार सेंटर खोलने के लिए आवेदन कर सकते है.
NSEIT के लिए रजिस्टर करें
आधार सेंटर खोलने के लिए सबसे पहले आपको NSEIT सुपरवाइज़र / ऑपरेटर सर्टिफ़िकेट बनाना होगा, इस सर्टिफ़िकेट को बनाने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा एवं इसके बाद आपको इसकी परीक्षा देनी होगी, अगर आप परिक्ष में सफल हो जाते है तो इसके बाद आप आधर सेंटर खोलने के लिए आवेदन करने योग्य माने जायेंगे. NSEIT सर्टिफ़िकेट के लिए आप निम्न तरीके से आवेदन कर सकते है.
- सबसे पहले आपको https://uidai.dexitglobalexams.com/ की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपको Create New User के ऊपर क्लिक करना है.
- अब आपको Aadhaar Paperless Offline e-KYC और Share Code अपलोड करने के लिए कहा जायेगा, इसे आप UIDAI की अधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करके अपलोड कर सकते है.
- XML फाइल वैलिडेट होने के बाद आपका जो भी विवरण होगा वो आपको अपने फ़ोन या कंप्यूटर की स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसमें आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर और शैक्षणिक योग्यता से जुडी जानकारी दर्ज करें एवं फॉर्म को सबमिट करें
- अब आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एक User ID और Password प्राप्त होगा उसकी मदद से आपको पोर्टल में लॉग इन कर लेना है.
- इसके बाद आपको परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए कहा जायेगा, इसमें आपको डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बँकिंग के द्वारा परीक्षा शुल्क जमा करवाना है.
- इसके बाद आपको परीक्षा केंद्र, तारीख और समय का चुनाव करने के लिए कहा जायेगा, इसमें आप अपनी पसंद के हिसाब से परीक्षा केंद्र, त्रिख और समय का चुनाव कर सकते है.
जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपको फॉर्म सबमिट कर देना है, जब आप फॉर्म को सबमिट करेंगे तो इसके बाद आपको NSEIT का एग्जाम देना होगा, इस एग्जाम में सफल होने के बाद आपको NSEIT का सर्टिफिकेट दिया जायेगा जिसकी वैधता 3 वर्ष की होगी.
आधार सेंटर के लिए आवेदन कैसे करें
जब आप NSEIT की परीक्षा उतीर्ण कर लेते है तो इसके बाद आपको आधार सेंटर खोलने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करना होगा, आधार सेंटर खोलने के लिए आप 2 तरीको से आवेदन कर सकते है जो की निम्न प्रकार से है.
CSC के माध्यम से आवेदन करें
अगर आप आधार कार्ड सेंटर खोलने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते ही तो आप CSC आईडी के माध्यम से बहुत ही आसानी से आधार सेंटर के लिए आवेदन कर सकते है, इसके लिए आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.
- सबसे पहले आपको CSC ID के लिए आवेदन करना है एवं इसके बाद आपको CSC ID को एक्टिवेट करना है.
- अब आपको NSEIT एग्जाम के लिए आवेदन करना है एवं NSEIT का सर्टिफिकेट प्राप्त करना है.
- इसके बाद आपको CSC के बैंकिंग पोर्टल के द्वारा किसी भी बैंक का बैंक मित्र बनना है (CSC केवल बैंक मित्रो को आधार का काम देती है)
- अब आपको CSC के UCL (Update Client Lite) पोर्टल पर आधार सेंटर खोलने के लिए रजिस्ट्रेशन करना है.
- इसके बाद वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी एवं अंत में आपका क्रेडेंशियल बन जायेगा, इसके बाद आप काम शुरू कर सकते है.
UIDAI के अधिकृत रजिस्ट्रार से संपर्क करें
UIDAI किसी भी व्यक्ति को आधार सेंटर खोलने के लिए डायरेक्ट फ्रेंचाइजी नही देता, इसके लिए सबसे पहले आपको किसी भी UIDAI अधिकृत रजिस्ट्रार जैसे बैंक, डाकघर या निजी सरकारी एजेंसी के साथ जुडना होगा, इसके बाद ही आप आधार सेंटर के लिए आवेदन कर सकते है, इसके लिए आपको निम्न तरीका फॉलो करना होगा.
- सबसे पहले आपको NSEIT एग्जाम के लिए आवेदन करना है एवं इस एग्जाम को उतीर्ण करना है.
- इसके बाद आपको नजदीकी UIDAI अधिकृत रजिस्ट्रार जैसे सरकारी बैंक, डाकघर या जिला कार्यालय में जाना है.
- इसके बाद आप उन्हें बताये की आपके पास सुपरवाइजर सर्टिफिकेट है और आप आधार सेंटर खोलना चाहते है.
- अब आपको एक फॉर्म मिलेगा उसमे आपको मांगी गयी सभी जानकारी दर्ज करनी है एवं फॉर्म के साथ दस्तावेज संकलित करने है.
- इसके बाद आपको फॉर्म सबमिट कर देना है, यदि वे आपको लोकेशन को मंजूरी देते है तो आपकी डिटेल्स UIDAI को भेजी जाएगी.
- इसके बाद आपको क्रेडेंशियल (यूजर आईडी और पासवर्ड) दिया जायेगा जिसकी मदद से आप आधार का सॉफ्टवेर इनस्टॉल कर सकते है.
इन दोनों तरीको से आप आधार सेंटर के लिए आवेदन कर सकते है, इसमें आपको जो भी तरीका अच्छा लगे आप उस तरीके को आप अपना सकते है, ध्यान रखे की रजिस्ट्रार की तुलना में CSC से आवेदन करना अधिक आसान होगा.
आधार सेंटर खोलने के लिए जरूरी दस्तावेज
आधार सेंटर खोलने के लिए आपको विभिन्न दस्तवेजो की जरूरत पड़ेगी, इसके लिए आपके पास निम्न प्रकार के दस्तावेज होने अनिवर्य है.
- आधार कार्ड और पेन कार्ड
- NSEIT ऑपरेटर / सुपरवाइजर सर्टिफिकेट
- पुलिस वेरिफिकेशन
- पासपोर्ट साइज़ फोटो (नवीन)
- ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर
- बैंक अकाउंट की जानकारी
- शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र
- दुकान का किरायानामा या मालिकाना हक़ के दस्तावेज
आधार सेंटर खोलने के लिए आवश्यक उपकरण
अगर आप आधार सेंटर खोलना चाहते है तो इस बिजनस को शुरू करने के लिए आपको विभिन्न उपकरणों की जरूरत पड़ेगी, इसके लिए आपको निम्न उपकरण खरीदने होगे.
- आवेदको की आँखों की पुतलियों को स्कैन करने के लिए आइरिस स्कैनर लेना होगा.
- उँगलियों का निशान लेने के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर लेना होगा.
- आवेदक का लाइव फोटो लेने के लिए हाई-रिजॉल्यूशन वेबकैम लेना होगा.
- ऑनलाइन कार्य करने के लिए कंप्यूटर और इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत पड़ेगी.
- आधार सॉफ्टवेर को एक्टिवेट करने के लिए एवं लोकेशन को वेरीफाई करने के लिए GPS डिवाइस लेनी होगी,
- आवश्यक दस्तावेजो की प्रिंट निकालने के लिए आपको आल इन वन प्रिंटर लेना होगा.
- काम के दौरान बिजली जाने पर सिस्टम बंद न हो इसके लिए UPS लेना आवश्यक है.
- आवेदक का फोटो लेते वक्त पर्याप्त रोशनी रहे इसके लिए LED लाइट लेनी होगी.
- आधार फोटो के बैकग्राउंड में इस्तमाल करने के लिए सफ़ेद पर्दा लेना होगा.
जब आप आधार सेंटर का कार्य शुरू करेंगे तो उस वक्त आपको इन सभी उपकरणों की जरूरत पड़ेगी, इसलिए आपको निम्न प्रकार के उपकरण लेने आवश्यक है.
आधार सेंटर शुरू करने के फायदे
अगर आप खुद का आधार सेंटर शुरू करते है तो इसके कई अलग अलग फायदे हो सकते है जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए, हम आपको इस बिजेनस से जुड़े कुछ बेहतरीन फायदे बता रहे है जो निम्न प्रकार से है.
- आधार सेंटर का बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है जिसकी मांग हर एक गाँव और शहर में रहती है, इसमें आपको ग्राहक ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी, ग्राहक खुद आपसे सम्पर्क करेंगे.
- आधार सेंटर में आपको रेगुलर ग्राहक मिल जाते है जिससे आपकी रेगुलर आय होती है एवं साल भर यह बिजनेस एक जैसा ही चलता रहता है.
- आधार सेंटर के बिजनेस में आप सरकार के साथ जुडकर काम करते है जिससे लोगो के मन में आपके प्रति विश्वास बढ़ता है.
- आधार सेंटर का बिजनेस लंबे समय तक चलने वाला बिजनेस है, यह बिजनेस शुरू करने के बाद आप लंबे समय तक इससे कमाई कर सकते है.
- इस बिजनेस को शुरू करने के बाद आपको व्यवसाय विस्तार के अवसर मिल सकते है, अगर आप चाहो तो इसमें बीमा, बैंकिंग और डिजिटल सेवाएं जोड़कर अपने बिजनेस का विस्तार कर सकते है.
आधार सेंटर शुरू करने के नुकसान
अगर आप आधार सेंटर का बिजनेस शुरू करते है तो इसमें आपको विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है एवं नुकसान का सामना करना पड़ सकता है जो की निम्न प्रकार से है.
- आधार सेंटर खोलने के लिए आपको अधिकृत एजेंसी या संस्था से अनुमति लेनी होती है, इसकी अनुमति लेना आसान नहीं होता, कई बार अलग अलग कारणों से लोगो के आवेदन पत्र निरस्त कर दिए जाते है जो की सबसे बड़ी समस्या है.
- आधार सेंटर के बिजनेस में आपको सरकारी नियमानुसार कार्य करना होता है, इसमें आप खुद की मर्जी से कोई कार्य नहीं कर सकते, इसमें आपको सरकार के द्वारा बनाये गये नियमो का पालन करना जरूरी है.
- इसमें प्रति सेवा के लिए शुल्क पहले से निर्धारित होती है जिससे आपकी कमाई सीमित होती है, इसमें अधिक आय के लिए आपको अधिक ग्राहकों की जरूरत पड़ेगी.
- आधार सेंटर का कार्य बहुत ही जिम्मेदारी वाला कार्य है, अगर आधार बनाने में या अपडेट करने में कोई भी गलती होती है तो उसकी जिम्मेदारी आपकी होगी.
- आधार सेंटर का लाइसेंस एक निश्चित अवधि के लिए दिया जाता है, जब अवाधि पूरी हो जाती है तो इसका प्रभाव आपके बिजनेस पर पड़ता है.
इस प्रकार से यह बिजनेस शुरू करने के कुछ बेहतरीन फायदे है तो कुछ नुकसान भी हो सकते है, यह बिजनेस शुरू करने से पहले आपको इसमें होने वाले सभी फायदे और नुकसान के बारे में गहनता से विचार करना चाहिए, अगर आप अपने क्षेत्र में कम निवेश में एक अच्छा बिजनेस शुरू करने की सोच रहे है तो यह आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है.
इस लेख में हमने आधार सेंटर कैसे खोले इसकी विस्तृत जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट कर सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

