नमस्कार मित्रो आज हम आपको मेडिकल स्टोर कैसे खोले इसके बारे में बता रहे है, अगर आप खुद का नया मेडिकल स्टोर ओपन करना चाहते है तो ऐसे में यह जानकारी आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगी, इस लेख में हम आपको मेडिकल स्टोर खोलने से जुडी सभी जानकारी विस्तृत रूप से बताने वाले है ताकि आप इस बिजनेस को आसानी से शुरू कर सके.

medical store kaise khole

मेडिकल स्टोर कैसे खोले

आज के समय में मेडिकल का बिजनेस एक फायदेमंद बिजनेस माना जाता है, क्युकी प्रत्येक गाँव और शहर में एक अच्छे मेडिकल की भारी डिमांड रहती है ऐसे में अगर आप इस बिजनेस को शुरू करते है तो इसमें आपको काफी अच्छा फायदा देखने के लिए मिल सकता है, खुद का मेडिकल स्टोर खोलने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.

फार्मेसी पूरी करें

मेडिकल खोलने के लिए सबसे पहले आपको बी फार्म या डी फार्म का डिप्लोमा पूरा करना होगा, इस डिप्लोमा के लिए आप बाहरवीं के बाद आवेदन कर सकते है, अगर आपने बाहरवीं साइंस स्टीम से उतीर्ण की है तो इसके बाद आपको इस डिप्लोमा के लिए आवेदन करना होगा, यह डिप्लोमा 2 वर्ष का होता है जिसे पूरा करने के बाद आपको एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा वो सर्टिफिकेट प्राप्त होने के बाद आप कानूनी रूप से दवाइयां बेच सकते है.

मेडिकल के लिए लोकेशन खोजे

जब आप फार्मेसी पूरी कर लेते है तो इसके बाद मेडिकल खोलने के लिए सबसे पहले सही लोकेशन का चुनाव करना होगा, अगर आप अच्छी लोकेशन का चुनाव कर लेते है तो इससे आपको ज्यादा ग्राहक मिलने की संभावना बढ़ जाएगी, हम आपको मेडिकल खोलने के लिए कुछ बेहतरीन लोकेशन बता रहे है जो निम्न प्रकार से है.

  • बड़े अस्पताल के आसपास
  • किसी क्लिनिक के आसपास
  • किसी रिहायशी कॉलोनी में
  • गाँव या शहर के मुख्य बाजार में

आवश्यक दस्तावेज तैयार करें

जब आप लोकेशन का चुनाव कर लेते है तो इसके बाद आपको मेडिकल शुरू करने के लिए कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार करने होगे, इसके लिए आप निम्न प्रकार के दस्तावेज तैयार कर सकते है.

  • आधार कार्ड
  • पेन कार्ड
  • दुकान का किरायानामा
  • दुकान के बिजली का बिल
  • फार्मासिस्ट रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र
  • विधालय के सर्टिफिकेट
  • करंट बैंक अकाउंट
  • मेडिकल के हिसाब से ड्रग लाइसेंस
  • GST रजिस्ट्रेशन
  • नगर निगम या पंचायत की NOC

मेडिकल का इंटीरियर तैयार करें

जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपको मेडिकल शुरू करने के लिए इंटीरियर तैयार करना होगा, मेडिकल का इंटीरियर आप निम्न प्रकार का बना सकते है.

  • कांच की अलमारियाँ
  • बिलिंग के लिए कैश काउंटर
  • फ्रिज और एयर कंडीशनिंग (वैकल्पिक)
  • लाइट की व्यवस्था

यह सभी चीजे आपको अपने मेडिकल में व्यवस्थित तरीके से सेट करनी होगी, जब आप मेडिकल शुरू करेंगे तो उस वक्त आपको इन सभी चीजो की जरूरत पड़ेगी.

दवाइयों का स्टॉक ख़रीदे

जब आप मेडिकल का इंटीरियर तैयार कर लेते है तो इसके बाद आपको जरूरत के हिसाब से दवाइयों का स्टॉक खरीदना होगा, आप अपने मेडिकल के लिए केवल अधिकृत वितरकों और कंपनियों से ही दवाइयां ख़रीदे, जब आप दवाइयां खरीदते है तो उस वक्त आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए की आपके क्षेत्र में कौनसी दवाइयों की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है उसके हिसाब से आपको दवाइयों का स्टॉक खरीदना चाहिए.

जब आप पर्याप्त स्टॉक खरीद लेते है तो इसके बाद आप अपने मेडिकल में दवाइयां बेचना शुरू कर सकते है, इस प्रकार से आप बहुत ही आसानी से खुद का नया मेडिकल शुरू कर सकते है और अपने मेडिकल में दवाइयां बेच सकते है.

मेडिकल शुरू करने का खर्च

अगर आप इस बिजनेस को शुरू करने की सोच रहे है तो आपको पता होना चाहिए की एक मेडिकल को शुरू करने के लिए कितना निवेश करना होगा, हम आपको मेडिकल शुरू करने के लिए अनुमानित खर्च बता रहे है जो की निम्न प्रकार से है.

  • दुकान क डिपाजिट लगभग 2 लाख रूपए
  • दुकान का किराया लगभग 20 हजार रूपए
  • दुकान का इंटीरियर लगभग 1 लाख रूपए
  • रेफ्रिजरेटर का खर्च लगभग 20 हजार रूपए
  • कंप्यूटर और बिलिंग लगभग 40 हजार रूपए
  • प्रारंभिक स्टॉक लगभग 4 लाख रूपए
  • अन्य खर्च लगभग 20 हजार रूपए

इस प्रकार से एक मेडिकल को शुरू करने के लिए आपको अनुमानित 7 लाख रूपए तक का निवेश करना पड़ सकता है, यह निवेश आपके बिजनेस प्लान के हिसाब से ज्यादा या कम भी हो सकता है एवं दुकान अगर आपकी खुद की है तो आपको डिपाजिट और किराये की बचत हो सकती है.

मेडिकल में कितनी कमाई होगी

मेडिकल में प्रत्येक दवाई पर आपको अलग अलग प्रॉफिट मार्जिन मिलता है, अगर आप ब्रांडेड दवाइयां बेचते है तो उसमे आपको 2% से लेकर 10% तक का प्रॉफिट मार्जिंग मिल सकता है वही जेनेरिक दवाइयों पर आपको 20% से लेकर 50% तक का प्रॉफिट मार्जिन मिल सकता है.

अगर आप अपने मेडिकल में प्रतिमाह 3 लाख रूपए की सेल कर लेते है तो आपकी महीने की कमाई 30 हजार से लेकर 1.5 लाख रूपए तक हो सकती है, मेडिकल में अपनी कमाई को बढाने के लिए आपको अपनी सेल बढानी होगी, क्युकी इसमें आपकी जितनी ज्यादा सेल होगी उतनी ही ज्यादा कमाई भी होगी.

मेडिकल में सेल कैसे बढाए

अगर आप अपने मेडिकल में सेल को बढ़ाना चाहते है तो इसके लिए आपको कुछ आसान सी प्रोसेस फॉलो करनी होगी, हम आपको मेडिकल की सेल बढाने के कुछ आसान से तरीके बता रहे है जो निम्न प्रकार से है.

  • जेनेरिक और ब्रांडेड दोनों दवाएं बेचे
  • डॉक्टर से अच्छा संपर्क रखे
  • होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान करें
  • डिजिटल पेमेंट का सुविधा दे
  • गूगल मैप पर दुकान लिस्ट करें
  • मरीजो को समय पर दवाई उपलब्ध करवाए

अगर आप इन सभी बातो को ध्यान में रखकर बिजनेस करते है तो इससे आपकी सेल तेजी से बढ़ सकती है एवं आपको मेडिकल में ज्यादा प्रॉफिट हो सकता है.

यह भी पढ़ेमसाले का बिजनेस कैसे करें? मसाला व्यवसाय शुरू करने में कितना खर्च आता है

इस लेख में हमने मेडिकल स्टोर कैसे खोले इसके बारे में विस्तृत जानकरी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

पिछला लेखमखाना का बिजनेस कैसे शुरू करें? जानिए पूरी प्रक्रिया
अगला लेखमसाले का बिजनेस कैसे करें? मसाला व्यवसाय शुरू करने में कितना खर्च आता है
Raghuveer Singh
I’m Raghuveer Singh, the creator of RDCBusinessIdea. I’m passionate about sharing valuable content related to business ideas, online earning, technology, digital growth, and trending updates. Through this blog, my goal is to provide simple, informative, and trustworthy content that helps readers discover new opportunities and stay updated with the latest trends. Here, you’ll regularly find useful guides, tech news, online income tips, and smart business ideas.

अपना सवाल यहाँ पूछे

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें