नमस्कार मित्रो आज हम आपको मसाले का बिजनेस कैसे करें इसके बारे में बता रहे है, अगर आप कम निवेश में एक अच्छा बिजनेस शुरू करना चाहते है तो यह जानकरी आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगी क्युकी इसमें हम आपको मसाले का बिजनेस शुरू करने की विस्तृत जानकारी बताने वाले है.

मसाले का बिजनेस कैसे करें
आज के समय में हर गाँव और शहर में मसालों की डिमांड बहुत ही तेजी से बढती जा रही है ऐसे में यह बिजनेस शुरू करना आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है, मसाले का बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है जिसे आप भारत में बहुत ही कम निवेश में शुरू कर सकते है, अगर आप इस बिजनेस को शुरू करना चाहते है तो आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.
मसालों का चयन करें
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको मसालों का चयन करना होगा की आप इसमें कौन कौनसे मसाले बेचना चाहते है, जैसा की आप जानते होगे की भारत में कई तरह के मसाले उपलब्ध है ऐसे में आपको अपनी जरूरत के हिसाब से सही मसालों का चुनाव करना होगा जिन्हें आप बेचने में सक्षम हो, इसके लिए आप निम्न मसालों को चुन सकते है.
- हल्दी
- लाल मिर्च
- धनिया
- जीरा
- गरम मसाला
- काली मिर्च
यह सभी ऐसे मसाले है जो प्रतिदिन इस्तमाल होते है इसलिए मार्केट में इन मसालों की भारी डिमांड रहती है, अगर आप निम्न प्रकार के मसाले बेचते है तो आपको काफी ज्यादा कस्टमर मिल सकते है.
दुकान के लिए लोकेशन खोजे
जब आप बिजनेस मॉडल सेलेक्ट कर लेते है तो इसके बाद आपको दुकान खोलने के लिए सही लोकेशन का चुनाव करना होगा, आपको हमेशा ऐसी लोकेशन खोलने का प्रयास करना चाहिए जहां पर मसालों की डिमांड सबसे ज्यादा हो, ऐसे में हम आपको मसाले की दुकान खोलने के लिए कुछ बेहतरीन लोकेशन बता रहे है जो निम्न प्रकार से है.
- मुख्य मार्केट में
- मंडी के आसपास
- होटल या रेस्टोरेंट के पास
- रिहायशी इलाको में
- सब्जी मंडी के पास
- बस स्टेंड पर
इन जगहों पर लोगो का आना जाना ज्यादा होता है और यहाँ पर लोगो को मसालों की डिमांड भी ज्यादा रहती है इसलिए अगर आप इन लोकेशन का चुनाव करते है तो आपको काफी अच्छा फायदा देखने के लिए मिल सकता है.
मार्केट रिसर्च करें
जब आप सही लोकेशन चुन लेते है तो इसके बाद आपको मार्केट रिसर्च करनी होगी एवं यह पता करना होगा की आपकी लोकेशन पर और कौन कौनसे व्यक्ति यही मसाले बेचते है एवं लोग किस कीमत पर मसाले बेचते है, इसके अलावा आपको यह भी पता करना होगा की लोगो को किस प्रकार के मसाले पसंद है और अभी आपकी लोकेशन में जो मसाले मिल रहे है उसमे क्या क्या कमी है, इससे आपको बिजनेस बढाने में काफी ज्यादा मदद मिलेगी.
जरूरी दस्तावेज बनवाये
इतनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको मसाले की दुकान शुरू करने से पहले कुछ जरूरी दस्तावेज बनाने होगे, जैसा की आप जानते है की मसाले एक खाद सामग्री है इसलिए यह बेचने से पहले आपको निम्न प्रकार के दस्तावेज तैयार करने होगे.
- आधार कार्ड
- पेन कार्ड
- दुकान का किरायानामा
- करंट बैंक अकाउंट
- GST रजिस्ट्रेशन
- खाद्य लाइसेंस आदि
- नगर निगम की NOC
दुकान का इंटीरियर तैयार करें
जब आप सभी दस्तावेज बना लेते है तो इसके बद आपको दुकान का इंटीरियर तैयार करना होगा, इसके लिए आपको मसाले रखने के लिए अलग अलग शेल्फ बनाने होगे एवं दुकान में लाइट लगानी होगी, इसके अलावा ग्राहक के बैठने के लिए कुछ खुर्शियाँ भी लगानी होगी एवं यह ध्यान रखना होगा की दुकान में पानी का बिलकुल भी रिसाव न हो और कही भी नमी न हो नहीं तो मसाले खराब हो सकते है.
कच्चे मसाले मंगवाए
इतनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको किसानो से या होलसेल विक्रेता से जरूरत के हिसाब से कच्चे मसाले खरीदने होगे, यह मसाले आपको कम कीमत में मिल जायेंगे एवं मसाले लेते वक्त आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए एवं हमेशा फ्रेश और अच्छी क्वालिटी के मसाले लेने चाहिए ताकि ग्राहक आपकी दुकान से मसाले खरीदने में ज्यादा रूचि दिखाए.
प्रोफेसिंग और पैकेजिंग करें
जब आप कच्चे मसाले खरीद लेते है तो इसके बाद आपको उन मसालों की प्रोसेसिंग करनी होगी एवं प्रोसेसिंग करने के बाद आपको मसालों की अच्छी तरह से पैकेजिंग करनी होगी, अगर आप चाहे तो खुद की ब्रांड के पैकेट में मसाले पैक करके भी बेच सकते है, पैकेजिंग करते वक्त ध्यान रखे की पैकेट पर मसाले से जुडी सभी आवश्यक जानकरी प्रिंट होनी चाहिए एवं आपके खाद्य लाइसेंस नंबर भी प्रिंट होने चाहिए, इसके अलावा पैकेट अच्छी तरह से पैक किये हुए होने चाहिए ताकि पैकेट एक जगह से दूसरी जगह ले जाते वक्त बिच में ना खुल जाये.
मार्केट में मसालों को बेचे
जब आप मसालों की अच्छी तरह से पैकिंग कर लेते है तो इसके बाद आप मसाले बेचना शुरू कर सकते है, इसके लिए आप होलसेल विक्रेता और रिटेलर विक्रेता से सम्पर्क करके उन्हें अपना प्रोडक्ट बेच सकते है, इसके बाद जैसे जैसे आपके प्रोडक्ट की डिमांड बढ़ने लगेगी वैसे वैसे दुकानदार आपसे मसाले खरीदने में ज्यादा रूचि दिखाने लगेगे.
इसके अलावा आप अपने प्रोडक्ट की सेल को बढाने के लिए अपने मसालों को ऑनलाइन भी बेच सकते है, इसके लिए आप खुद की वेबसाइट बना सकते है या अमेज़न या फ्लिप्कार्ट जैसे प्लेटफार्म पर अपने प्रोडक्ट लिस्ट कर सकते है, इससे आपके प्रोडक्ट की ऑनलाइन बिक्री बढ़ जाएगी जिससे आपको ज्यादा मुनाफा होने लगेगा.
मसालों का बिजनेस करने के लिए कितने पैसे लगेगे
भारत में मसालों का बिजनेस शुरू करना एक कम निवेश वाला व्यापार माना जाता है, अगर आप इस बिजनेस को शुरू करना चाहते है तो आपका खर्च निम्न प्रकार से होगा.
- दुकान का डिपाजिट लगभग 50-60 हजार रूपए
- दुकान का किराया लगभग 5 हजार रूपए
- दुकान का फर्नीचर लगभग 20 हजार रूपए
- प्रोसेसिंग और पैकिंग का सामान लगभग 35 हजार रूपए
- शुरुआती स्टॉक लगभग 30 हजार रूपए
- लाइसेंस और अन्य दस्तावेज लगभग 2 हजार रूपए
- बैनर और लाइट आदि का खर्च लगभग 5 हजार रूपए
इस प्रकार से यह बिज़नस शुरू करने के लिए आपको अनुमानित 1 लाख रूपए से लेकर 1 लाख 50 हजार रूपए तक का निवेश करना होगा, अगर दुकान आपकी खुद की है तो आप कम निवेश के साथ भी इस बिजनेस को शुरू कर सकते है.
मसालों के बिजनेस में कितनी कमाई होगी
मसाले के बिजनेस में प्रॉफिट मार्जिन काफी ज्यादा होता है, अगर आप साबुत मसाले बेचते है तो आपको 10% से लेकर 20% का प्रॉफिट मार्जिन मिल सकता है वही अगर आप पीसे हुए मसाले बेचते है तो आपको 15% से लेकर 30% तक का प्रॉफिट मार्जिन मिल सकता है.
जैसे की आप एक महीने में 3 लाख रूपए के मसाले बेचते है तो एक महीने में आपकी कमाई 30 हजार से लेकर 90 हजार रूपए तक हो सकती है, एक अच्छी चलने वाली मसाले की दुकान महीने के 40 से 50 हजार रूपए तक आराम से कमा लेती है.
मसाले की दुकान में सेल कैसे बढाए
अगर आप मसाले की दुकान में ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते है तो इसके लिए आपको सेल बढानी आवश्यक है, हम आपको मसाले की सेल बढाने के कुछ ख़ास तरीके बता रहे है जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते है.
- अच्छी क्वालिटी के मसाले बेचे
- मिलावट करने से बचे
- किराना व्यापारियों से अच्छा सम्पर्क रखे
- ऑनलाइन ऑफलाइन प्रमोशन करें
- खरीद पर कॉम्बो ऑफर चलाये
- विशेष दिन पर डिस्काउंट ऑफर दे
- गूगल बिज़नस पर प्रोफाइल बनाए
- गूगल मैप पर बिज़नस लिस्ट करें
- होम डिलीवरी की सेवा प्रदान करें
अगर आप यह तरीके फॉलो करते है तो इससे लोगो का आपके ऊपर विश्वास बढ़ता है एवं लोगो को बेहतर सुविधाएँ प्राप्त होती है जिससे आपकी सेल तेजी से बढ़ सकती है.
यह भी पढ़े – मखाना का बिजनेस कैसे शुरू करें? जानिए पूरी प्रक्रिया
इस लेख में हमने मसाले का बिजनेस कैसे करें इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आप मसाले की दुकान खोलने से जुडा किसी भी प्रकार का सवाल पूछना चाहते है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.









