नमस्कार मित्रो आज हम आपको किराना की दुकान कैसे खोले इसके बारे में बता रहे है, अगर आप अपने गाँव या शहर में हमेशा चलने वाला एक बेहतरीन बिजनेस शुरू करना चाहते है तो किराने की दुकान खोलना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, इस लेख में हम आपको किराने की दुकान खोलने की विस्तृत जानकारी बताने वाले है.

kirana ki dukan kaise khole

किराने की दुकान कैसे खोले

किराने की दुकान एक ऐसी दुकान है जहां पर लोगो को रोजमर्रा का सामान आसानी से मिल जाता है, किराने की दुकान में आप चाय पत्ती, टूथपेस्ट, ब्रश, चॉकलेट और कोल्डड्रिंक जैसी कई अलग अलग चीजे बेच सकते है, इस बिजनेस का सबसे बड़ा फायदा यही है की इसमें आपको रेगुलर कस्टमर मिल जाते है जिससे आपकी प्रतिदिन काफी अच्छी सेल हो सकती है, अगर आप खुद की किराने की दुकान खोलना चाहते है तो आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.

बिजनेस प्लान बनाए

किराने की दुकान खोलने से पहले आपको सही बिजनेस प्लान बनाना जरूरी है, इसके लिए आपको यह सुनिच्चित करना होगा की आप रिटेल में सामान बेचेंगे या होलसेल में सामान को बेचेंगे एवं आप कौन कौनसे प्रोडक्ट को अपनी दुकान में सेल करेंगे, अगर आप सही तरीके से बिजनेस प्लान बना लेते है तो इससे आपको दुकान शुरू करने में काफी ज्यादा आसानी होगी.

सही लोकेशन का चुनाव करें

जब आप बिजनेस प्लान बना लेते है तो इसके बाद आपको दुकान शुरू करने के लिए सही लोकेशन का चुनाव करना होगा, ध्यान रखे की आपके दुकान की लोकेशन जितनी बेहतर होगी आपको उतने ही ज्यादा कस्टमर मिल सकते है, इसलिए आपको ऐसी जगह पर दुकान खोलनी चाहिए जहां पर लोगो का आना जाना ज्यादा हो, हम आपको किराने की दुकान खोलने के लिए कुछ खास लोकेशन बता रहे है जो निम्न प्रकार से है.

  • गाँव या शहर के मुख्य बाजार में
  • लोकप्रिय स्थान के पास
  • सड़क के पास में
  • बस स्टेंड या रेलवे स्टेशन
  • किसी बड़ी सोसाइटी के पास
  • स्कुल, अस्पताल या ऑफिस के पास

इस प्रकार की लोकेशन किराने की दुकान खोलने के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है एवं ध्यान रखे की आपकी दुकान के सामने पार्किंग के लिए पर्याप्त स्पेस होना चाहिए एवं आपकी दुकान दूर से भी आसानी से दिख जानी चाहिए, इससे आपको काफी ज्यादा फायदा होगा.

नोट – अगर आप किराने की छोटी दुकान शुरू करना चाहते है तो आपकी दुकान 100 से 300 वर्गफुट की होनी चाहिए वही अगर आप बड़ी दुकान शुरू करना चाहते है तो आपकी दुकान 500+ वर्गफुट की होनी चाहिए.

जरूरी दस्तावेज तैयार करें

जब आप लोकेशन का चुनाव कर लेते है तो इसके बाद आपको दुकान शुरू करने से पहले कुछ जरूरी दस्तावेज तैयार करने होगे ताकि दुकान शुरू करने के बाद आपको किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आप निम्न दस्तावेज तैयार करें.

  • आधार कार्ड
  • पेन कार्ड
  • दुकान के बिजली का बिल
  • दुकान का किरायानामा
  • नगर पालिका या पंचायत की NOC
  • उद्यम रजिस्ट्रेशन
  • GST रजिस्ट्रेशन
  • FSSAI का लाइसेंस
  • करंट बैंक अकाउंट

दुकान का इंटीरियर तैयार करें

इतनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको अपनी दुकान का इंटीरियर तैयार करना होगा, ध्यान रखे की आपकी दुकान का इंटीरियर जितना अच्छा होगा आपके ग्राहक उतने ही ज्यादा आकर्षित होगे, इसके लिए आप अपनी दुकान में निम्न प्रकार से इंटीरियर तैयार कर सकते है.

  • दुकान के बाहर एक अच्छा बोर्ड लगाये
  • दुकान के आगे काउंटर लगाये
  • काउंटर पर QR और ज्यादा बिकने वाले छोटे सामान रखे
  • भारी सामान दुकान में निचे रखे
  • कम बिकने वाले सामान दुकान में ऊपर रखे
  • ज्यादा मार्जिन वाले सामान आँखों के सामने रखे
  • फर्श पर टाइल्स लगाये ताकि आसानी से साफ़ हो
  • दुकान में लाइट लगाये ताकि अँधेरा न हो
  • अतिरिक्त स्टॉक को स्टोर रूम में रखे
  • CCTV कैमरा लगवाये (वैकल्पिक)
  • दुकान में इमरजेंसी के लिए UPS रहे
  • दुकान में सुरक्षा के लिए अग्निशामक यंत्र रखे

इस प्रकार से आप अपनी दुकान को सेटअप कर सकते है, आपकी दुकान का सेटअप जितना अच्छा होगा आपको उसमे काम करने का उतना ही ज्यादा मजा आयेगा एवं ध्यान रखे की दुकान में सभी सामान व्यवस्थित ढंग से रखना है ताकि ग्राहक आने पर आपको तुरंत वो सामान मिल जाये.

स्टॉक खरीदे

जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपको अपनी दुकान शुरू करने के लिए होलसेल विक्रेता से जरूरी सामान खरीदना होगा, शुरुआत में आपको वही सामान खरीदना है जिसकी डिमांड आपके क्षेत्र में सबसे ज्यादा हो, इसके बाद जैसे जैसे ग्राहक बढ़ेगे वैसे वैसे आप अपने स्टॉक को बढ़ा सकते है, किराने की दुकान खोलने के लिए शुरुआत में आप निम्न प्रकार के अलग अलग सामान खरीद सकते है.

  • आटा
  • चावल
  • दालें
  • चीनी
  • नमक
  • तेल
  • मसाले
  • साबुन
  • शैम्पू
  • टूथपेस्ट
  • ब्रश
  • डिटर्जेंट
  • फिनाइल
  • स्नैक्स
  • बिस्कुट
  • नमकीन
  • चिप्स
  • चॉकलेट
  • कोल्ड ड्रिंक
  • डेयरी उत्पाद
  • दूध
  • दही
  • घी
  • मक्खन आदि

इस तरह के प्रोडक्ट की गाँव और शहर दोनों जगह पर भारी डिमांड रहती है इसलिए शुरुआत में आप इस तरह क सामान खरीदकर अपनी दुकान को भर सकते है.

दुकान को शुरू करें

जब आप पूरा स्टॉक खरीद लेते है तो इसके बाद आपको वो स्टॉक अपनी दुकान में व्यवस्थित तरीके से रखना है इसके बाद आप अपनी दुकान में सामान बेचना शुरू कर सकते है, इस तरीके से आप बहुत ही आसानी से खुद की किराने की दुकान खोल सकते है एवं पैसा कमाना शुरू कर सकते है.

किराने की दुकान खोलने का खर्च

अगर आप इस बिजनेस को शुरू करना चाहते है तो आपको पता होना चाहिए की एक किराने की दुकान को शुरू करने में अनुमानित कितना खर्चा आ सकता है, तो हम आपको इसका खर्च बता रहे है जो की निम्न प्रकार से है.

  • दुकान का डिपाजिट लगभग 50 हजार रूपए
  • दुकान का किराया लगभग 5 हजार रूपए
  • दुकान का इंटीरियर लागभग 50 हजार रूपए
  • UPS, इनवेटर और लाइट लगभग 30 हजार रूपए
  • दुकान का स्टॉक लगभग 2 लाख रूपए

इस प्रकार से एक किराने की दुकान को शुरू करने में आपको 2 लाख 50 हजार रूपए से लेकर 3 लाख रूपए तक का निवेश करना पड़ सकता है, अगर आप बड़ी दुकान खोल रहे है तो आपका निवेश ज्यादा भी हो सकता है एवं अगर दुकान आपकी खुद की है तो आपको डिपाजिट और किराए की बचत हो सकती है.

किराने की दुकान में कमाई

किराने की दुकान में प्रत्येक प्रोडक्ट का प्रॉफिट मार्जिन अलग अलग होता है, अगर हम इसके प्रॉफिट मार्जिन की बात करे तो कुल प्रॉफिट मार्जिन 8% से लेकर 15% तक हो सकता है, ऐसे में अगर आप महीने में 5 लाख की सेल करते है तो आपको 32 हजार से लेकर 75 हजार रूपए तक का मुनाफ़ा हो सकता है.

अगर आपकी दुकान गाँव में है और दुकान अच्छी चल रही है तो आप महीने के 20 से 30 हजार रूपए आराम से कमा सकते है वही अगर आपकी दुकान शहर में है तो आप महीने के 50 हजार रूपए से लेकर 2 लाख रूपए तक आराम से कमा सकते है, इसमें आपकी कमाई कितनी होगी यह आपकी सेल के ऊपर निर्भर करता है.

किराने की दुकान में ग्राहक कैसे बढ़ाये

किराने की दुकान में ज्यादा पैसा कमाने के लिए आपको ज्यादा ग्राहक लाने होगे ऐसे में हम आपको कुछ बेहतरीन से टिप्स दे रहे है जिन्हें फॉलो करके आप अपनी दुकान में तेजी से ग्राहक बढ़ा सकते है, इसके लिए आपको निम्न बाते फॉलो करनी होगी.

  • होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान करें
  • ग्राहक की जरूरत का हर सामान रखे
  • ग्राहक से अच्छा व्यवहार करें
  • UPI पेमेंट का फीचर प्रदान करें
  • अच्छी क्वालिटी क प्रोडक्ट रखे
  • विशेष अवसर पर डिस्काउंट प्रदान करें
  • ज्यादा बिकने वाले सामान का स्टॉक ख़त्म न होने दे

अगर आप इन सभी बातो को ध्यान में रखकर दुकान चलाते है तो इससे ग्राहक आपकी दुकान से सामान खरीदने में ज्यादा रूचि दिखा सकते है जिससे आपकी सेल तेजी से बढ़ने लग जाएगी.

यह भी पढ़े – सीमेंट की दुकान कैसे खोले? सीमेंट की दुकान खोलने में कितना खर्चा आता है

इस लेख में हमने किराने की दुकान कैसे खोले इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

पिछला लेखसीमेंट की दुकान कैसे खोले? सीमेंट की दुकान खोलने में कितना खर्चा आता है
अगला लेखलाइब्रेरी कैसे खोले? एक लाइब्रेरी खोलने में कितना खर्चा आता है
Raghuveer Singh
I’m Raghuveer Singh, the creator of RDCBusinessIdea. I’m passionate about sharing valuable content related to business ideas, online earning, technology, digital growth, and trending updates. Through this blog, my goal is to provide simple, informative, and trustworthy content that helps readers discover new opportunities and stay updated with the latest trends. Here, you’ll regularly find useful guides, tech news, online income tips, and smart business ideas.

अपना सवाल यहाँ पूछे

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें