नमस्कार मित्रो आज हम आपको सीमेंट की दुकान कैसे खोले इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आप अपने गाँव या शहर में सीमेंट की नई दुकान खोलना चाहते है तो ऐसे में यह जानकारी आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा, इस लेख में हम आपको सीमेंट की दुकान खोलने से जुडी सभी जानकारी विस्तृत रूप से बताने वाले है.

सीमेंट की दुकान कैसे खोले
सीमेंट का बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है जिसकी हमेशा मार्केट में भारी मांग रहती है, क्युकी जब भी गाँव या शहर में कोई घर, बिल्डिंग, सड़क या अन्य निर्माण होता है तो वहां पर सीमेंट की मांग रहती है, ऐसे में अगर आप खुद की सीमेंट की दुकान खोलना चाहते है तो आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.
सही लोकेशन का चुनाव करें
सीमेंट की दुकान खोलने के लिए सबसे पहले आपको सही लोकेशन का चुनाव करना होगा, क्युकी अगर आप अच्छी लोकेशन पर यह बिजनेस शुरू करेंगे तो इसमें आपको ज्यादा कस्टमर मिल सकते है, सीमेंट की दुकान खोलने के लिए आप निम्न प्रकार की लोकेशन चुन सकते है.
- मुख्य सड़क के आसपास
- नई कॉलोनी के पास
- गाँव के बस स्टेंड पर
- जहाँ निर्माण कार्य ज्यादा होता हो.
इन जगहों पर आप सीमेंट की दुकान खोलते है तो यहाँ पर सीमेंट की डिमांड काफी ज्यादा रहती है इसलिए इन जगहों पर आपको ज्यादा कस्टमर देखने के लिए मिल सकते है, इसके अलावा सीमेंट की दुकान खोलने के लिए आपको 300 से 1000 वर्ग फुट जगह की जरूरत पड़ेगी.
बिजनेस प्लान तैयार करें
जब आप सही लोकेशन का चुनाव कर लेते है तो इसके बाद आपको बिजनेस प्लान तैयार करना होगा की आप शुरुआत में कितना पैसा निवेश करेंगे, कौनसी ब्रांड या कंपनी का सीमेंट खरीदेंगे एवं खुदरा व्यवसाय करेंगे या थोक में सीमेंट बेचेंगे, अगर आप सही तरीके से बिजनेस प्लान चुन लेते है तो इससे आपको सीमेंट की दुकान खोलने में आसानी होगी और नुकसान होने की संभावना काफी कम हो जाएगी.
आवश्यक दस्तावेज तैयार करें
जब आप सीमेंट की दुकान शुरू करेंगे तो उस वक्त सीमेंट खरीदने के लिए आपको किसी कंपनी के साथ डीलरशिप करनी होगी एवं कंपनी के साथ डीलरशिप करने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए, इसके लिए आपको निम्न दस्तावेजो की जरूरत पड़ेगी.
- आधार कार्ड
- पेन कार्ड
- करंट बैंक अकाउंट
- कैंसिल चेक
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- किरायानामा या दुकान के दस्तावेज
- ग्राम पंचायत या नगर पलिका की NOC
- GST रजिस्ट्रेशन
- उद्यम (MSME) रजिस्ट्रेशन
अगर आपके पास यह सभी दस्तावेज पुरे है तो आपको कंपनी की डीलरशिप लेने में आसानी होगी एवं आप आसानी से खुद का बिजनेस शुरू कर पाएंगे.
सीमेंट कंपनी से डीलरशिप ले
जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपको सीमेंट खरीदने के लिए किसी भी कंपनी के साथ डीलरशिप करनी होगी, इसके लिए हम आपको भारत में चलने वाली कुछ बेहतरीन सीमेंट कंपनियों के नाम बता रहे है जिनके साथ आप डीलरशिप कर सकते है.
- UltraTech Cement
- Ambuja Cements
- ACC Limited
- Shree Cement
- JK Cement
इसमें से किसी भी कंपनी के साथ डीलरशिप करने के लिए आपको उस कंपनी की नजदीकी ब्रांच में जाना होगा एवं वहां पर आपको डीलरशिप के लिए फॉर्म भरना होगा, इसके बाद आपको अपने बिजनेस से जुड़े कुछ जरूरी दस्तावेजो की प्रतिलिपि आवेदन फॉर्म के साथ संकलित करनी होगी.
इसके बाद उस कंपनी का अधिकारी आपकी लोकेशन पर आकर दुकान को वेरीफाई करेगा एवं इसके अलावा वो आपके दस्तावेजो को भी वेरीफाई कर सकता है, अगर सब कुछ सही रहा तो वो आपके आवेदन फॉर्म को अप्रूवल के लिए सबमिट करेगा एवं जब आपके आवेदन फॉर्म को अप्रूवल मिल जायेगा तो इसके बाद आप उस कंपनी से सीमेंट मंगवा सकते है.
नोट – ध्यान रखे की आपकी लोकेशन पर अगर किसी कंपनी ने दुसरे व्यक्ति को डीलरशिप दी हुई है तो वो कंपनी दुबारा आपको उसी लोकेशन पर डीलरशिप नही देगी, एक लोकेशन पर एक कंपनी एक ही व्यक्ति को डीलरशिप देती है,
सीमेंट रखने के लिए गोदाम तैयार करे
कंपनी से अप्रूवल मिलने के बाद आपको सीमेंट रखने के लिए गोदाम तैयार करना होगा, सीमेंट के गोदाम को तैयार करने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है, इसके लिए आपका गोदाम निम्न प्रकार से होना चाहिए.
- कही भी पानी का रिसाव नहीं होना चाहिए
- फर्श थोडा ऊँचा होना चाहिए ताकि सीमेंट न भीगे
- गोदाम का वेंटिलेशन अच्छा होना चाहिए
- 500 से 1500 सीमेंट के बैग रखने की क्षमता होनी चाहिए
- गोदाम में लाइट की व्यवस्था होनी चाहिए
इस तरीके से आपको अपना गोदाम तैयार करना होगा एवं गोदाम तैयार करते वक्त आपको ख़ास इसी बात का ध्यान रखना चाहिए की पानी की एक बूंद भी आपके सीमेंट के बैग पर नहीं गिरनी चाहिए नहीं तो माल ख़राब हो सकता है.
शुरूआती स्टॉक ख़रीदे
जब आप गोदाम तैयार कर लेते है तो इसके बाद आपको कंपनी से विभिन्न ग्रेड के सीमेंट खरीदने होगे, जैसे की OPC सीमेंट, PPC सीमेंट और White सीमेंट आदि, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए शुरुआत में आप 500 से लेकर 1000 बैग खरीद सकते है इसके बाद जैसे जैसे आपकी सेल बढती है वैसे वैसे आप अपने स्टॉक को बढ़ा सकते है.
सीमेंट का पूरा स्टॉक आपको उसी कंपनी से लेना होगा जिस कंपनी के साथ आपने डीलरशिप की हुई है, इसके अलावा आप दुसरे किसी भी व्यक्ति या कंपनी से सीमेंट खरीदकर नहीं बेच सकते नहीं तो आपकी डीलरशिप रद्द हो सकती है.
दुकान को शुरू करें
जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आप अपनी दुकान में सीमेंट बेचना शुरू कर सकते है, ध्यान रखे की सीमेंट को वाहन में लोड करने के लिए आपको 1 या 2 मजदूरों की जरुरत पड़ सकती है एवं सीमेंट को सही स्थान पर पहुंचाने के लिए आपको टेम्पो या मिनी ट्रक की जरूरत पड़ेगी, अगर आपके पास खुद का टेम्पो या मिनी ट्रक नहीं है तो शुरुआत में आप किराये के वाहनों से सीमेंट को सही लोकेशन तक पहुंचा सकते है.
सीमेंट की दुकान खोलने का खर्च
सीमेंट की दुकान खोलने से पहले आपको इसका खर्च पता होना चाहिए, इस बिजनेस में आप अपनी जरूरत के हिसाब से निवेश कर सकते है, एक सामान्य सीमेंट की दुकान शुरू करने के लिए आपका खर्च निम्न प्रकार से होगा.
- गोदाम का डिपाजिट लगभग 1 लाख रूपए
- गोदाम का किराया लगभग 10 हजार रूपए
- फर्नीचर आदि का खर्च लगभग 25 हजार रूपए
- GST और अन्य लाइसेंस का खर्च लगभग 5 हजार रूपए
- दुकान का स्टॉक लगभग 2 लाख रूपए
इस प्रकार से एक दुकान को शुरू करने के लिए आपको अनुमानित 3 लाख रूपए से लेकर 3 लाख 50 हजार रूपए तक का निवेश करना पड़ेगा, अगर दुकान आपकी खुद की है तो आपको डिपाजिट और किराये की बचत हो सकती है जिससे आप कम निवेश में यह बिजनेस शुरू कर पायेंगे.
सीमेंट की दुकान में कमाई
सीमेंट की दुकान में आपको प्रति बैग की सेल पर निश्चित कमीशन दिया जाता है, इसमें आपको 1 बैग पर 10 रूपए से लेकर 50 रूपए तक का कमीशन दिया जा सकता है, अगर आप दिन में 100 बैग भी बेच लेते है तो इसमें आपकी दिन की कमाई 1 हजार रूपए से लेकर 5 रूपए तक हो सकती है एवं महीने की कमाई 30 हजार रूपए से लेकर 1 लाख 50 हजार रूपए तक हो सकती है.
एक अच्छी चलने वाली सीमेंट की दुकान प्रतिमाह एक लाख रूपए तक की कमाई आराम से कर सकती है, इसमें आपको कमाई बढाने के लिए अपनी सेल को बढ़ाना होगा, सीमेंट की दुकान में आप जितनी सेल करेंगे उतनी ही आपकी कमाई होगी.
सीमेंट की दुकान में सेल कैसे बढ़ाये
ज्यादा कमाई करने के लिए आपको ज्यादा सीमेंट बेचने की जरुरत होती है, ऐसे में हम आपको कुछ आसान से टिप्स बता रहे है जिन्हें फॉलो करके आप अपनी दुकान में तेजी से सेल बढ़ा सकते है, इसके लिए आपको निम्न बाते फॉलो करनी होगी.
- बिल्डरों से अच्छा संपर्क रखे
- ठेकेदारों से अच्छे संबंध रखे
- ग्राहक को समय पर माल पहुंचाए
- हार्डवेयर की दुकानों से संपर्क रखे
- गूगल बिजनेस और गूगल मैप में दुकान लिस्ट करें
- स्थानीय क्षेत्र में विज्ञापन करें
- निर्माण क्षेत्र में जाकर ग्राहक जोड़े
अगर आप इन सभी बातो को फॉलो करते है तो इससे आपकी सेल बढ़ने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाएगी एवं इससे आपको कम समय में ज्यादा ग्राहक मिल सकते है.
यह भी पढ़े – कपडे की दुकान कैसे खोले? कपड़े की दुकान खोलने में कितना खर्चा आता है
इस लेख में हमने सीमेंट की दुकान कैसे खोले इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.









