नमस्कार मित्रो आज हम आपको दाल का बिजनेस कैसे शुरू करें इसके बारे में बता रहे है, अगर आप कम कीमत में एक अच्छा बिजनेस शुरू करने की सोच रहे है जो सालभर तक चलता रहे तो दाल का बिजनेस शुरू करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, इस लेख में हम आपको दाल का बिजनेस शुरू करने से जुडी पूरी जानकारी विस्तृत रूप से बताने वाले है.

दाल का बिजनेस कैसे शुरू करें
दाल का बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है जिसकी डिमांड साल भर तक रहती है, ऐसे में अगर आप इस बिजनेस को शुरू करते है तो इसमें आपको काफी अच्छा मुनाफा देखने के लिए मिल सकता है, अगर आप इस बिजनेस को शुरू करना चाहते है तो इसके लिए आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.
दाल की बिजनेस का प्रकार चुने
दाल का बिजनेस शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको बिजनेस का प्रकार चुनना होगा, यह बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है जिसे आप 3 अलग अलग तरीको से शुरू कर सकते है, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आप निम्न में से कोई एक बिजनेस प्रकार चुन सकते है.
- थोक विक्रेता – इसमें आपको दाल मिल से या मंडी से भारी मात्रा में दाल खरीदकर उसे होलसेल भाव में बेचनी होती है, इसमें प्रॉफिट मार्जिन कम होता है लेकिन सेल ज्यादा होती है.
- खुदरा व्यापारी – इसमें आप होलसेल विक्रेता से दाल खरीदकर उसे अपनी दुकान में बेच सकते है, इसमें होलसेल के मुकाबले प्रॉफिट मार्जिन थोडा ज्यादा मिलता है.
- पैकिंग ब्रांड – अगर आप खुद की ब्रांड बनाना चाहते है तो आप दाल को अपनी ब्रांड के पैकेट में पैक करके मार्केट में बेच सकते है, इसमें आपका इन्वेस्टमेंट थोडा ज्यादा होगा लेकिन आपकी ब्रांड बन जाएगी.
इसमें से आपको जो भी बिजनेस प्लान सबसे अच्छा लगे आप उस बिजनेस प्लान को चुन सकते है, ध्यान रखे की थोक और खुदरा व्यापार में आपको ज्यादा मशीनरी की जरूरत नहीं पडती जबकि पैकिंग ब्रांड बनाने के लिए आपको विभिन्न प्रकार की मशीनों की जरूरत पड़ेगी.
दाल के बिजनेस की मार्केट रिसर्च करें
जब आप बिजनेस प्लान बना लेते है तो इसके बाद आपको यह पता करना होगा की आपके क्षेत्र में कौन कौनसी दाल सबसे ज्यादा बिकती है, इसके अलावा आपको यह भी पता करना होगा की आपके प्रतियोगी कौन कौनसे है और वो किस कीमत पर दाले बेच रहे है, अगर आप सही तरह से मार्केट रिसर्च कर लेते है तो इससे आपको बिज़नस शुरू करने में बहुत ही आसानी होगी.
दाल के बिजनेस के लिए लोकेशन चुने
जब आप मार्केट रिसर्च कर लेंगे तो इसके बाद आपको बिजनेस शुरू करने के लिए सही लोकेशन का चुनाव करना होगा, दाल का बिजनेस शुरू करने के लिए आप भीड़ भाड़ वाली जगह चुन सकते है, हम आपको इस बिजनेस के लिए कुछ बेहतरीन लोकेशन बता रहे है जहां पर आप दाल का बिजनेस शुरू करने की सोच सकते है.
- मुख्य बाजार में – शहर या गाँव के मुख्य बाजार में अक्सर लोग अलग अलग प्रकार की खरीददारी करने के लिए आते रहते है, ऐसे में अगर आपकी दुकान मुख्य बाजार में होगी तो आपको ज्यादा ग्राहक मिल सकते है.
- किराना मार्किट में – दाल का बिजनेस किराना मार्किट में खोलना भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है, अगर आप इस बिजनेस को किराना मार्किट में या किसी बड़ी किराने की दुकान के आसपास शुरू करते है तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा.
जैसा की आप जानते है की दाल खरीदने के लिए ज्यादातर लोग मार्केट या किराना की दुकान पर ही जाते है ऐसे में अगर आप इन जगहों पर अपना बिजनेस शुरू करेंगे तो आपको काफी अच्छा फायदा देखने के लिए मिलेगा.
दाल का बिजनेस शुरू करने के लिए दस्तावेज
दाल का बिजनेस शुरू करने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए, यह दस्तावेज भविष्य में आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो सकते है, इसके लिए आपको निम्न प्रकार के दस्तावेज तैयार करने होगे.
- पहचान पत्र – इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पेन कार्ड और वोटर आईडी जैसे दस्तावेज होने जरूरी है यह आपके लिए भविष्य में बहुत ही उपयोगी साबित होगे.
- करंट बैंक अकाउंट – दाल के बिजनेस में पैसो का लेनदेन करने के लिए आपके पास करंट बैंक अकाउंट होना चाहिए, ताकि आप बिजनेस के सभी ट्रांजेक्शन अपने करंट अकाउंट के माध्यम से कर सके.
- किरायानामा – अगर आप किराये की दुकान लेकर बिजनेस शुरू कर रहे है तो आपके पास दुकान का किरायानामा होना चाहिए एवं दुकान का अग्रीमेंट होना चाहिए.
- FSSAI लाइसेंस – दाल एक खाद्य सामग्री है, इसलिए इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपके पास FSSAI का लाइसेंस होना चाहिए, यह लाइसेंस आप सम्बंधित विभाग से बनवा सकते है.
- GST रजिस्ट्रेशन – अगर आप बड़े स्तर पर यह बिजनेस शुरू करना चाहते है या आपका बिजनेस GST की लिमिट को क्रोस कर देता है तो ऐसे में आपको GST रजिस्ट्रेशन करवाना आवश्यक है.
- NOC – दाल का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको अपने क्षेत्र की ग्राम पंचायत, नगर पलिका या नगर निगम की NOC प्राप्त करनी होगी.
यह सभी दस्तावेज बिजनेस शुरू करने के लिए महत्वपूर्ण है इसलिए जब भी आप बिजनेस को शुरू करते है तो उस वक्त आपको निम्न प्रकार के दस्तावेज तैयार कर लेने चाहिए ताकि भविष्य में आपको किसी भी प्रकार की परेशानी न हो.
दाल की खरीददारी करें
जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपको मंडी से या दाल मिल से भारी मात्रा में दाल का स्टॉक खरीदना होगा ताकि आप उसे बेचकर पैसे कमा सके, ध्यान रखे की दाल को आप जितनी कम कीमत में खरीदेंगे आपका प्रॉफिट मार्जिन उतना ही ज्यादा होगा एवं दाल एकदम फ्रेश और अच्छी क्वालिटी की होनी चाहिए तभी ग्राहक उसे खरीदने में रूचि दिखा सकते है.
पैकिंग के लिए मशीने ख़रीदे
अगर आप खुद की ब्रांड बनाना चाहते है और खुद की ब्रांड के पैकेट में दाल को सेल करना चाहते है तो इसके लिए आपको कुछ अलग अलग प्रकार की मशीने खरीदनी होगी जो की निम्न प्रकार से है.
- डिजिटल वेट मशीन – इसकी मदद से आप दाल का वजन तोल सकते है एवं सही तौल के अलग अलग पैकेट बना सकते है.
- पैकिंग पाउच – दाल को पैकेट में रखने के लिए आपको अलग अलग साइज़ के पाउच की जरूरत पड़ेगी, इसके लिए आप पाउच बनाने की मशीन ले सकते है या रेडीमेड बाजार से अलग अलग साइज़ के पाउच खरीद सकते है.
- सीलिंग मशीन – इस मशीन की मदद से आप दाल को पैकेट में भरने के बाद उस पैकेट को सील कर सकते है, ताकि पैकेट में बंद दाल खराब ना हो.
- लेबल प्रिंटर – जब आप दाल के पैकेट तैयार कर लेते है तो इसके बाद आपको उन पैकेट पर आवश्यक जानकारी के लेबल लगाने होते है, इसके लिए आपको लेबल प्रिंटर मशीन की जरूरत पड़ेगी.
यह सभी मशीने उन लोगो के लिए उपयोगी है जो खुद की नई ब्रांड बनाना चाहते है, अगर आप होलसेल या रिटेल में दाल बेचना चाहते है तो इसके लिए आपको यह सभी मशीने खरीदने की जरुरत नहीं है.
दाल को बेचना शुरू करें
जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आप दाल की बिक्री शुरू कर सकते है, अगर आप होलसेल या रिटेल विक्रेता है तो आप अपनी दुकान से दाल को बेच सकते है वही अगर आप खुद की ब्रांड बनाकर दाल बेच रहे है तो आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से अपनी दाल बेच सकते है एवं मार्किट के बड़े बड़े होलसेल विक्रेताओं से संपर्क करके उन्हें अपनी ब्रांड का प्रोडक्ट बेच सकते है.
अगर आप अपने प्रोडक्ट को ऑनलाइन बेचना चाहते है तो इसके लिए आप अपने प्रोडक्ट को Amazon या Flipkart जैसे प्लेटफार्म पर लिस्ट कर सकते है एवं अगर आप चाहो तो खुद के ब्रांड के नाम से एक वेबसाइट बनाकर उसमे भी अपने प्रोडक्ट की सेलिंग कर सकते है.
दाल की दुकान में कौन कौनसा स्टॉक रखे
अगर आप दाल का बिजनेस शुरू कर रहे है तो आपको विभिन्न प्रकार की दाल के बारे में अच्छी खासी जानकारी पता होनी चाहिए, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको अलग अलग प्रकार की दाल बेचनी होगी इसके लिए हम आपको कुछ ज्यादा बिकने वाली दाल के नाम बता रहे है जिन्हें आप अपने स्टॉक में रख सकते है.
- अरहर दाल
- मूंग दाल
- उड़द दाल
- मसूर दाल
- चना दाल
- मूंग साबुत
- चना साबुत
दाल के बिजनेस में निवेश कितना है
दाल का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको कितना निवेश करना होगा यह पूरी तरह सी आपके बिजनेस प्लानिंग के ऊपर निर्भर करता है, अगर आप बड़े लेवल पर यह बिजनेस शुरू करते है तो आपको ज्यादा निवेश करना पड़ सकता है वही अगर आप छोटे लेवल से यह बिजनेस शुरू करते है तो आपको कम निवेश करना पड़ेगा, इसमें आपका निवेश निम्न प्रकार से होगा.
- डिपाजिट और किराया – अगर आप मुख्य बाजार में किराए की दुकान लेते है तो आपकी दुकान का डिपाजिट एक लाख रूपए एवं किराया दस हजार रूपए तक हो सकता है.
- मशीनरी – अगर आप खुद की ब्रांड बनाना चाहते है तो आपको पैकिंग और लेबल लगाने के लिए विभिन्न प्रकार की मशीने खरीदनी होगी जिसका खर्च 2 लाख रूपए तक हो सकता है.
- रेक और काउंटर – अगर आप होलसेल या रिटेल विक्रेता है तो आपको अपनी दुकान में अलग अलग प्रकार की दाल रखने के लिए अलग अलग रैक बनाने होगे एवं बिक्री के लिए एक काउंटर भी बनाना होगा जिसका कुल खर्च लगभग 50 हजार रूपए तक हो सकता है.
- इलेक्ट्रॉनिक काँटा – दाल का सही वजन करने के लिए आपको इलेक्ट्रोनिक कांटे की जरुरत पड़ेगी, इसकी कीमत लगभग 5 हजार रूपए से लेकर 10 हजार रूपए तक हो सकती है.
- शुरुआती स्टॉक – अगर आप होलसेल विक्रेता के रूप में बिजनेस शुरू करना चाहते है तो आपको शुरुआत में 3 लाख रूपए तक का स्टॉक खरीदना होगा वही अगर आप रिटेल या खुद की ब्रांडिंग का बिजनेस कर रहे है तो आप शुरुआत में एक लाख का स्टॉक ले सकते है.
- लाइसेंस – दाल का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको अलग अलग प्रकार के दस्तवेजो की जरूरत पडती है जिसका कुल खर्च 10 हजार रूपए के करीब हो सकता है.
इस प्रकार से इस बिजनेस को शुरू करने में आपका कितना खर्च होगा यह आपके बिजनेस प्लान के उपर निर्भर करता है, अगर आपका बजट कम है तो आप रिटेल विक्रेता बन सकते है और आपका बजट ज्यादा है तो आप होलसेल विक्रेता या खुद की ब्रांड बना सकते है.
दाल के बिजनेस में कितनी कमाई है
दाल के बिजनेस में प्रॉफिट मार्जिन काफी अच्छा होता है, हालंकि इसमें मिलने वाला प्रॉफिट मार्जिन इस बात पर निर्भर करता है की आप किस प्रकार का बिजनेस शुरू कर रहे है, हम आपको इस बिजनेस में होने वाली अनुमानित आय बता रहे है जो की निम्न प्रकार से है.
- होलसेल विक्रेता – अगर आप होलसेल दुकान खोलते है होलसेल बिजनेस में आपका प्रॉफिट मार्जिन 2% से लेकर 10% तक हो सकता है, हालांकि इसमें सेल ज्यादा होती है.
- रिटेल विक्रेता – अगर आप रिटेल में दाल बेचते है तो इसमें सेल कम होती है लेकिन इसमें प्रॉफिट मार्जिन 5% से लेकर 15% तक हो सकता है.
- खुद की ब्रांड – अगर आप दाल को पैकेट में बंद करके खुद की ब्रांड के नाम से बेचते है तो इसमें आपकी सेल भी ज्यादा हो सकती है और आपका प्रॉफिट मार्जिन भी 15% से लेकर 40% तक रह सकता है.
इस प्रकार से दाल के बिजनेस में प्रॉफिट मार्जिन काफी अच्छा देखने के लिए मिल जायेगा, अगर आपकी दुकान अच्छी लोकेशन पर है और आपकी दुकान पर अच्छे खासे कस्टमर आते है तो आप महीने के 50 हजार रूपए से लेकर 80 हजार रूपए तक की कमाई आराम से कर सकते है.
दाल के बिजनेस में सेल कैसे बढाए
दाल के बिजनेस में सेल बढाने के लिए आपके क्षेत्र के लोगो को आपकी दुकान के बारे में पता होना चाहिए तभी वो आपकी दुकान पर आयेगे एवं इससे आपकी सेल बढ़ेगी, हम आपको दाल से जुड़े बिजनेस की सेल बढाने के कुछ बेहतरीन टिप्स बता रहे है जो निम्न प्रकार से है.
- बिजनेस का प्रमोशन करें – आप अपने बिजनेस का जितना ज्यादा प्रमोशन करेंगे आपकी दुकान पर उतने ही ज्यादा कस्टमर बढ़ सकते है, इसके लिए आपको अपने बिजनेस का ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रमोशन करना होगा, इसके लिए आप सोशल मीडिया पर उपयोग कर सकते है एवं ऑफलाइन टेम्पलेट आदि बाँट सकते है.
- अच्छी क्वालिटी की दाल बेचे – सेल को बढाने के लिए आपको हमेशा अच्छी क्वालिटी की दाल बेचनी चाहिए, आपकी दाल की क्वालिटी अच्छी होगी तो लोग आपकी दुकान से दाल को खरीदने में ज्यादा रूचि दिखायेंगे.
- होम डिलीवरी की सुविधा दे – अगर आप अपने ग्राहकों को होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान करते है तो इससे लोग आपकी दुकान से दाल खरीदने में ज्यादा रूचि दिखा सकते है,
- ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा दे – अगर आप अपने बिजनेस को बढ़ाना चाहते है और ज्यादा ग्राहक लाना चाहते है तो आपको अपने बिजनेस में ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा प्रदान करनी चाहिए.
- होटल रेस्टोरेंट से संपर्क रखे – दाल का सर्वाधिक उपयोग होटल और रेस्टोरेंट में ही किया जाता है ऐसे में आपको अपनी सेल बढाने के लिए नजदीकी होटल और रेस्टोरेंट वालो से अच्छे सम्बन्ध रखने होंगे.
अगर आप यह सभी तरीके अपना लेते है तो इससे आपकी सेल तेजी से बढ़ सकती है और आपका बिजनेस बहुत ही तेजी से ग्रो करने लग सकता है जिससे आपका मुनाफा ही काफी हद तक बढ़ जाएगा.
यह भी पढ़े – Cosmetic Shop Kaise Start Kare? कॉस्मेटिक का बिजनेस कैसे शुरू करें
इस लेख में हमने दाल का बिजनेस कैसे शुरू करें इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.









