नमस्कार मित्रो आज हम आपको ट्रैवल एजेंसी कैसे खोले इसके बारे में बता रहे है, अगर आपको ट्रैवल से जुडी बिजनेस में रूचि है तो यह बिजेनस शुरू करना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है, आज के समय में भारत में ट्रैवल एजेंसी की डिमांड बहुत ही तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में अगर आप इस बिजनेस को सही प्लानिंग के साथ शुरू करते है तो यह आपको काफी अच्छा मुनाफा कमा कर दे सकता है.

ट्रैवल एजेंसी कैसे खोले
ट्रैवल एजेंसी का बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है जिसमे आप टिकट बुकिंग से जुडा कार्य करते है, इसके अलावा आप कई तरह के अलग अलग टूर और पैकेज बना सकते है इससे आपकी कमाई काफी हद तक बढ़ जाती है, अगर आप इस बिजनेस को शुरू करने की सोच रहे है तो इसके लिए आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.
बिजनेस मॉडल चुने
खुद की ट्रैवल एजेंसी खोलने के लिए सबसे पहले आपको बिजनेस मॉडल का चुनाव करना होगा, ट्रैवल एजेंसी में भी कई अलग अलग तरह की केटेगरी होती है उसमे से आप अपने बजट और अपनी रूचि के हिसाब से सही बिजनेस मॉडल का चुनाव कर सकते है जो की निम्न प्रकार से है.
- रिटेल ट्रैवल एजेंसी – इसमें आप डायरेक्ट ग्राहकों से पैसे लेकर उन्हें बस, ट्रेन, फ्लाइट या होटल के टिकट बुक करके दे सकते है, ट्रैवल एजेंसी में यह सबसे आसान बिजनेस मॉडल माना जाता है.
- थोक ट्रैवल एजेंसी – इसमें आप खुद बड़े बड़े टूर और पॅकेज तैयार करते है एवं इसके बाद आप उन पॅकेज को छोटी छोटी ट्रैवल एजेंसी को बेचते है.
- निश ट्रैवल एजेंसी – इसमें आप किसी एक चीजे के ऊपर फोकस करते है जैसे धार्मिक यात्रा, एडवेंचर टूर और कॉपरेट टूर आदि एवं उसका आप एक निश्चित शुल्क निर्धारित करते है.
इस प्रकार से आप अपने अनुभव और बजट के हिसाब से कोई भी एक बिजनेस मॉडल चुन सकते है एवं उस बिजनेस मॉडल के हिसाब से आप आगे की बिजनेस प्लानिंग कर सकते है.
बिजनेस प्लान तैयार करें
जब आप बिजनेस मॉडल का चुनाव कर लेते है तो इसके बाद आपको बिजनेस प्लान तैयार करना होगा, बिजनेस प्लान में आप बिजनेस शुरू करने से लेकर बिजनेस को सफल बनाने तक की पूरी रणनीति बनाते है, ट्रैवल एजेंसी का बिजनेस प्लान बनाते वक्त आपको निम्न बातो पर ध्यान देना चाहिए.
- आपके क्षेत्र में पहले से कौन कौनसे ट्रैवल एजेंसी काम कर रही है और उनकी सेवाएं कैसी है.
- आपके क्षेत्र में किस प्रकार की ट्रैवल एजेंसी की डिमांड सबसे ज्यादा है और लोग किस प्रकार की सेवाए चाहते है.
- ट्रैवल एजेंसी के बिजनेस में आप कौनसे ग्रहको को टारगेट करेंगे एवं आपकी प्रायोरिटी क्या रहेगी.
- ट्रैवल एजेंसी के बिजनेस में आप ग्राहकों को कौन कौनसे सेवाएं प्रदान करेंगे.
- इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आप कितने पैसो का निवेश करेंगे.
- इस बिजनेस में आप न्यूनतम और अधिकतम प्रॉफिट मार्जिन कितना रखेगे.
- बिजनेस को बढाने के लिए आप उसकी मार्केटिंग किस प्रकार से करेंगे.
अगर आप इन सभी बातो को ध्यान में रखकर बिजनेस प्लानिंग करते है तो इससे आपको बिजनेस शुरू करने में काफी ज्यादा आसानी हो सकती है एवं इससे आपके बिजनेस के सफल होने की संभावना भी बढ़ जाएगी.
लोकेशन का चुनाव करें
जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपको ट्रैवल एजेंसी का ऑफिस खोलने के लिए सही लोकेशन का चुनाव करना होगा, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आप निम्न प्रकार की लोकेशन चुन सकते है.
- मुख्य बाजार – ट्रैवल एजेंसी का बिजनेस शुरू करने के लिए शहर या गाँव का मुख्य बाजार आपके लिए सबसे बेहतरीन लोकेशन साबित हो सकता है, क्युकी अक्सर ज्यादातर लोग टिकट बुकिंग या इससे जुड़े कार्य के लिए मुख्य बाजार में जाना ज्यादा पसंद करते है.
- बस स्टेंड या रेलवे स्टेशन – अगर आप चाहे तो अपनी ऑफिस बस स्टेंड या रेलवे स्टेशन के पास भी खोल सकते है, इन लोकेशन पर ट्रैवल एजेंसी ऑफिस की बहुत ही ज्यादा डिमांड रहती है.
- इंडस्ट्रियल एरिया – अगर आपके क्षेत्र में कोई इंडस्ट्रियल एरिया है तो वहां भी ट्रैवल एजेंसी की ऑफिस खोलना फायदेमंद साबित हो सकता है एवं इससे आपको ज्यादा ग्राहक मिल सकते है.
- एयरपोर्ट – अगर आप किसी एयरपोर्ट के आसपास अपनी ट्रैवल एजेंसी खोलते है तो यह भी आपके लिए एक अच्छी लोकेशन साबित हो सकती है क्युकी अक्सर इस जगह पर टिकट बुकिंग की डिमांड काफी ज्यादा रहती है.
- पर्यटन स्थल – अगर आपके क्षेत्र में कोई लोकप्रिय या बड़ा धार्मिक या पर्यटन स्थल है तो वहां भी आप अपनी ऑफिस खोल सकते है, इस तरह की लोकेशन पर आपको अच्छे खासे कस्टमर मिल सकते है.
अगर आप अपनी ट्रैवल एजेंसी खोलने के लिए निम्न प्रकार की लोकेशन का चुनाव करते है तो यहाँ पर आपको अच्छे खासे कस्टमर देखने के लिए मिल सकते है एवं आपकी कमाई काफी अच्छी हो सकती है.
ऑफिस का सेटअप करें
जब आप सही लोकेशन का चुनाव कर लेते है तो इसके बाद आपको उस लोकेशन पर अपना ऑफिस सेटअप करना होगा, ध्यान रखे की आपके ऑफिस का इंटीरियर अच्छा होना चाहिए और ऑफिस में ग्राहकों के बैठने के लिए अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए, इसके अलावा आपको अपने ऑफिस में निम्न प्रकार की चीजे भी लगानी होगी.
- सोफे या खुर्शियाँ
- बिलिंग काउंटर
- कंप्यूटर या लैपटॉप
- फाइल रैक
- प्रिंटर / स्कैनर
- एसी या कूलर
- फ़ास्ट इंटरनेट कनेक्शन
- UPS / इनवेटर
- सीसीटीवी कैमरा
- लाइटिंग और टीवी
- पानी की व्यवस्था
- ऑफिस की ब्रांडिंग
- लॉकर
- QR कोड आदि
यह सभी चीजे आपको अपनी ऑफिस में सेटअप करनी होगी क्युकी जब आप ट्रैवल एजेंसी का काम शुरू करेंगे तो उस वक्त आपको इन सभी चीजो की जरूरत पड़ेगी, इसके अलावा आपको A4 पेपर, पेन, पेन्सिल, पंचिंग मशीन, कैलकुलेटर, मार्कर और डायरी आदि की भी जरूरत पड़ेगी.
ट्रैवल एजेंसी के लिए जरूरी दस्तावेज बनाये
जब आप ऑफिस का सेटअप कर लेते है तो इसके बाद आपको अपना बिजनेस शुरू करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज बनने होगे इसके बाद ही आप अपने काम को शुरू कर सकते है, इसके लिए आपको निम्न दस्तावेजो की जरूरत पड़ेगी.
- पहचान पत्र – ट्रैवल एजेंसी को शुरू करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पेन कार्ड और वोटर आईडी जैसे दस्तावेज होने जरूरी है.
- किरायानामा – अगर आपने किराए की जगह पर ऑफिस बनाई है तो आपके पास ऑफिस का किरायानामा या अग्रीमेंट होना जरूरी है.
- करंट बैंक अकाउंट – ट्रैवल एजेंसी में पैसो का लेनदेन करने के लिए आपके पास करंट बैंक अकाउंट होना जरूरी है, आप किसी भी सरकारी या प्राइवेट बैंक में अपना करंट अकाउंट खुलवा सकते है.
- उद्यम रजिस्ट्रेशन – आपको अपने बिजनेस का उद्यम रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है, यह करंट अकाउंट खोलते वक्त एवं बिजनेस लोन लेते वक्त काम आयेगा.
- GST रजिस्ट्रेशन – अगर आप बड़े स्तर पर इस बिजनेस को शुरू कर रहे है या आप GST लिमिट को पूरा कर देते है तो ऐसे में आपको GST रजिस्ट्रेशन करवना जरूरी है.
- ट्रेड लाइसेंस – ट्रैवल एजेंसी शुरू करने के लिए आपको नगर पालिका, नगर निगम या नगर परिषद से ट्रेड लाइसेंस प्राप्त करना जरूरी है.
- बिजनेस रजिस्ट्रेशन – यह बिजेनस शुरू करने के लिए आपको बिजनेस का रजिस्ट्रेशन करवना जरूरी है इसके लिए आप प्रोपराइटरशिप, पार्टनरशिप, LLP या प्राइवेट लिमिटेड आदि में अपने बिजनेस को रजिस्टर कर सकते है.
- पासपोर्ट – अगर आप विदेश यात्रा, वीज़ा या अंतरराष्ट्रीय टूर से जुडा कार्य करना चाहते है तो इसके लिए आपको अपना पासपोर्ट बनाना अनिवार्य है.
- डिजिटल सिग्नेचर – अगर आप LLP या प्राइवेट लिमिटेड कंपनी शुरू करना चाहते है तो इसके लिए आपको डिजिटल सिग्नेचर का सर्टिफिकेट बनवाना होगा.
- TAN – अगर आपके व्यवसाय के स्रोत पर कर कटौती (TDS) लागू होती है तो ऐसे में आपको TAN की आवश्यकता पड़ सकती है.
- IRCTC अकाउंट – अगर आप रेलवे टिकट बुकिंग की सेवा शुरू करना चाहते है तो इसके लिए आपको IRCTC पर अपना एजेंट अकाउंट बनाना होगा.
जब आप निम्न प्रकार के सभी दस्तावेज और सर्टिफिकेट बना लेते है तो इसके बाद आप अपने काम को शुरू कर सकते है, इससे आपको बिजनेस चलाते वक्त भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी.
बुकिंग पोर्टल से जुड़े
जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपको अपना बिजनेस शुरू करने के लिए किसी भी विश्वसनीय बुकिंग पोर्टल के साथ जुड़ना होगा, अगर आप चाहे तो B2B बुकिंग पोर्टल के साथ जुड़कर फ्लाइट, बस, होटल और कैब आदि की बुकिंग कर सकते है, इसमें आपको बुकिंग करते वक्त काफी अच्छा डिस्काउंट भी मिलता है जिससे आपकी कमाई बढ़ सकती है.
जब आप बुकिंग पोर्टल ले लेते है तो इसके बाद आपको अपने अकाउंट में लॉग इन करना है एवं इसके बाद आपको अपने अकाउंट का वॉलेट रिचार्ज करना है, आप अपने वॉलेट में जितना भी रिचार्ज करेंगे वो पैसा आप टिकट बुकिंग में इस्तमाल कर सकते है, इसके अलावा आपको सभी प्रकार के टिकट बुकिंग करने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी जिसे देखकर आप टिकट बुक करना सीख सकते है.
ट्रैवल एजेंसी को शुरू करें
जैसे ही आपका बुकिंग पोर्टल एक्टिवेट हो जाता है तो इसके बाद आप अपने ऑफिस में टिकट बुकिंग का काम शुरू कर सकते है, इसके बाद जब भी कोई कस्टमर आता है तो आप उस कस्टमर को टिकट बुक करके दे सकते है एवं ग्राहक से टिकट के पैसे ले सकते है, इस तरीके से आप खुद की ट्रैवल एजेंसी शुरू कर सकते है एवं इससे पैसे कमा सकते है.
ट्रैवल एजेंसी में कौन कौनसे सेवाए दे सकते है
खुद की ट्रैवल एजेंसी खोलने के बाद आप कई तरह एक अलग अलग कार्य कर सकते है एवं ध्यान रखे की आप जितनी ज्यादा सेवाएं प्रदान करेंगे आपकी कमाई भी उतनी ही ज्यादा होगी, हम आपको कुछ कार्यों की सूचि बता रहे है जिन्हें आप ट्रैवल एजेंसी के द्वारा कर सकते है.
- हवाई टिकट
- होटल बुकिंग
- बस बुकिंग
- ट्रेन टिकट (IRCTC एजेंट बनने पर)
- टैक्सी बुकिंग
- पासपोर्ट सहायता
- वीज़ा सेवा
- यात्रा बीमा
- हनीमून पैकेज
- ग्रुप टूर
- स्कूल टूर
- कॉर्पोरेट टूर
- धार्मिक टूर आदि
ट्रैवल एजेंसी शुरू करने का खर्च
ट्रैवल एजेंसी शुरू करने के लिए आपका खर्च कितना होगा यह इस बात पर निर्भर करता है की आप कितनी बड़ी ट्रैवल एजेंसी शुरू करना चाहते है, हम आपको इस बिजनेस के खर्च से जुड़े कुछ अनुमानित आंकड़े बता रहे है जो की निम्न प्रकार से है.
- डिपाजिट / किराया – अगर आप गाँव या शहर के मुख्य बाजार में अपनी ऑफिस बनाते है तो उसका डिपाजिट एक लाख रूपए एवं किराया 5 हजार से लेकर 10 हजार रूपए तक हो सकता है.
- फर्नीचर – ट्रैवल एजेंसी शुरू करने के लिए आपको टेबल, सोफे या खुर्शियाँ आदि बनानी होगी जिसका कुछ खर्च 50 हजार से लेकर 1 लाख रूपए तक हो सकता है.
- कंप्यूटर और इंटरनेट – ट्रैवल एजेंसी का कार्य करने के लिए आपको एक अच्छे कंप्यूटर या लैपटॉप की जरूरत होगी इसके अलावा आपको एक अच्छा इंटरनेट कनेक्शन भी लेना होगा जिसका कुल खर्च 60 हजार रूपए के करीब हो सकता है.
- प्रिंटर और स्कैनर – इस बिजनेस में आपको आल इन वन प्रिंटर और स्कैनर आदि की भी जरूरत पड़ेगी जिसका खर्च 15 हजार रूपए के करीब हो सकता है.
- मर्केटिंग – अपने बिजनेस को प्रमोट करने के लिए एवं ज्यादा ग्राहक प्राप्त करने के लिए आपको अपने बिजनेस की मार्केटिंग करनी होगी जिसके लिए आपका खर्च 50 हजार से लेकर 80 हजार रूपए तक हो सकता है.
- बिजनेस रजिस्ट्रेशन – ट्रैवल एजेंसी का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको विभिन्न प्रकार के दस्तावेज और सर्टिफिकेट बनाने होगे जिसका कुल खर्चा 20 हजार रूपए के करीब आ सकता है.
- अन्य खर्च – इसके अलावा आपको लाइट, पानी, A4 पेपर, पंचिंग मशीन, पेन, डायरी, बैनर आदि भी खरीदने होगे जिसका कुल खर्च 2 हजार रूपए से लेकर 5 हजार रूपए के करीब हो सकता है.
इस प्रकार से यह बिजनेस शुरू करने लिए आपको लगभग 3 लाख रूपए से लेकर 4 लाख रूपए तक का निवेश करना पड़ सकता है, अगर जगह आपकी खुद की है तो आपको डिपाजिट और किराये की बचत हो सकती है.
ट्रैवल एजेसी में कमाई कितनी होती है
एक सफल ट्रैवल एजेंसी किसी एक चीज पर निर्भर नहीं रहती बल्कि वो 8 – 10 अलग अलग श्रोतो से पैसे कमाती है, अगर आप खुद की ट्रैवल एजेंसी खोलते है तो इसमें आपकी कमाई निम्न प्रकार से हो सकती है.
- फ्लाइट टिकट – फ्लाइट बुकिंग में एक टिकट पर आपको अनुमानित 400 रूपए तक का लाभ प्राप्त होता है, ऐसे में अगर आप दिन के 5 टिकट भी बुक कर ले तो आपकी कमाई 2000 रूपए के करीब होगी.
- होटल बुकिंग – होटल बुकिंग में आपको मार्जिन दिया जाता है, जैसे की किसी होटल के बुकिंग की कीमत 10,000 रूपए है और उसमे आपको 15% का मार्जिन दिया जा रहा है तो ऐसे में अगर आप दिन में एक बुकिंग भी कर लेते है तो आपकी कमाई 1500 रूपए के करीब होगी.
- बस टिकट – अगर आप बस टिकट बुक करते है तो इसमें आपको 80 रूपए से लेकर 200 रूपए तक का लाभ प्राप्त होता है, अगर आप दिन में 20 टिकट भी बुक कर लेते है तो आपकी कमाई 1600 रूपए से लेकर 4000 रूपए के करीब हो सकती है.
- टूर बुकिंग – टूर बुकिंग में ग्राहक को यात्रा, रहने और खाने की सुविधा भी प्रदान करनी होती है, मान लीजिये आप कोई टूर प्लान करते है जिसका खर्च 15,000/- रूपए प्रति व्यक्ति हो रहा है तो ऐसे में आप ग्राहकों से उस बुकिंग के 18,000/- रूपए प्रति व्यक्ति ले सकते है, इससे एक व्यक्ति पर आपको 3000 रूपए तक का मुनाफा मिल जाता है.
- ट्रेन टिकट – अगर आप ट्रेन टिकट की बुकिंग करते है तो इसमें आपको सरकारी नियमानुसार कमीशन दिया जाता है जो की अन्य की तुलना में थोडा कम होता है लेकिन इसमें आपको ग्राहक ज्यादा मिलते है इसलिए आपकी कमाई ज्यादा हो सकती है.
एक अच्छी चलने वाली ट्रैवल एजेंसी प्रतिमाह 50 हजार रूपए से लेकर 3 लाख रूपए तक आराम से कमा लेती है, अगर आपको इस बिजनेस का अच्छा खासा अनुभव है तो आप इस बिजेनस में बहुत ही अच्छा मुनाफ़ा कमा सकते है.
ट्रैवल एजेंसी शुरू करने के फायदे
अगर आप इस बिजनेस को शुरू करना चाहते है तो आपको इस बिजनेस से जुड़े कुछ ख़ास पता होने चाहिए, हम आपको ट्रैवल एजेंसी शुरू करने के कुछ फायदे बता रहे है जो निम्न प्रकार से है.
- कम निवेश – इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको भारी भरकम निवेश करने की जरूरत नही है, यह बिजनेस आप बहुत ही कम निवेश में शुरू कर सकते है.
- अधिक कमाई – इस बिजनेस में आपको कमाई काफी ज्यादा होती है, अगर आप सही लोकेशन पर अपना ऑफिस सेटअप कर लेते है तो आप हर महीने 1 लाख रूपए तक की कमाई आराम से कर सकते है.
- ऑनलाइन कार्य – इसके अंतर्गत आपका पूरा कार्य ऑनलाइन होता है, इसमें आपको शारीरिक श्रम करने की जरूरत नहीं पडती, इसके अलावा इस बिजनेस में आप परिवार के लिए भी समय निकाल सकते है.
ट्रैवल एजेंसी शुरू करने के नुकसान
जिस प्रकार से ट्रैवल एजेंसी शुरू करने के कई सारे फायदे होते है वैसे ही इस बिजनेस में कई तरह के नुकसान और परेशानियां भी होती है जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, हम आपको इस बिजनेस में होने वाले कुछ ख़ास नुकसान और परेशानियां बता रहे है जो निम्न प्रकार से है.
- अधिक प्रतियोगिता – ट्रैवल एजेंसी के बिजनेस में प्रतियोगिता बहुत ही ज्यादा होती है, इसमें जितने ज्यादा प्रतियोगी होगे आपकी कमाई भी उतनी ही कम हो सकती है.
- सीजन आधारित बिजनेस – ट्रैवल एजेंसी का बिजनेस सीजनल होता है, यानि की समर, फेस्टिवल और होलीडे में आपको ज्यादा कस्टमर मिल सकते है वहीआम दिनों में मंदी भी देखने के लिए मिल सकती है.
- रिफंड में समस्या – कई बार कस्टमर को अलग अलग कारणों से रिफंड करना पड़ सकता है, लेकिन सामने वाली कंपनी अगर रिफंड देने में देरी करे तो आपको अपनी जेब से ग्राहक को रिफंड करना होगा, हालांकि रिफंड मिलने के बाद आपका पैसा रिकवर हो जाता है.
- 24×7 Support – ट्रैवल एजेंसी के बिजनेस में ग्राहक किसी भी वक्त आपको कॉल कर सकता है, ऐसे में आपको 24×7 सेवाएं देनी होगी, अगर आप चाहे तो कस्टमर केयर के तौर पर किसी व्यक्ति को जॉब पर रख सकते है.
इस प्रकार से इस बिजनेस में कुछ अलग अलग तरह की समस्या भी देखने के लिए मिल सकती है, अगर आपको इस बिजनेस का अच्छा खासा अनुभव है तो आप इस बिजनेस में होने वाली समस्याओं को आसानी से हल कर पाएंगे.
यह भी पढ़े – ट्रांसपोर्ट का बिजनेस कैसे करें? ट्रांसपोर्ट कंपनी खोलने में कितना खर्च आता है
इस लेख में हमने ट्रैवल एजेंसी कैसे खोले इसके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.









