नमस्कार मित्रो आज हम आपको मखाना का बिजनेस कैसे शुरू करें इसके बारे में बता रहे है, अगर आप एक प्रोफेशनल बिजनेस शुरू करना चाहते है तो यह बिजनेस आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है, इसमें आप खुद की ब्रांड बना सकते है और अपने प्रोडक्ट को भारत के अलावा अन्य कई देशो में बेच सकते है, अगर आप मखाना का बिजनेस शुरू करने से जुडी विस्तृत जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो यह लेख ध्यान से पढ़े.

मखाना का बिजनेस कैसे शुरू करें
मखाना का बिजनेस आज के समय में बहुत ही तेजी से ग्रो कर रहा है क्युकी मार्केट में हेल्दी स्नैक के रूप में इसकी बहुत ही ज्यादा डिमांड है, ऐसे में अगर आप मखाना को होलसेल, रिटेल, पैकेजिंग या ऑनलाइन तरीके से सेल करते है तो इसमें आपको काफी अच्छा मुनाफा देखने के लिए मिल सकता है, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.
मखाना बिजनेस का प्रकार चुने
मखाना का बिजनेस शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको इस बिजनेस का प्रकार चुनना होगा की आप किस तरह से इस बिजनेस को शुरू करना चाहते है, इस बिजनेस को आप निम्न प्रकार से शुरू कर सकते है जैसे
- कच्चा मखाना खरीदकर बेचना
- पैकिंग करके ब्रांड के नाम से बेचना
- होलसेल व्यापार करना
- रिटेल दुकान में बेचना
- ऑनलाइन बेचना
- फ्लेवर्ड मखाना बेचना
इस प्रकार से मखाना के बिजनेस में आपको कई अलग अलग विकल्प मिल जाते है जिसमे से आप अपनी पसंद के हिसाब से किसी भी एक विकल्प को चुन सकते है और उसमे अपना बिजनेस शुरू कर सकते है.
मार्केट रिसर्च करें
जब आप सही बिजनेस केटेगरी का चुनाव कर लेते है तो इसके बाद आपको मार्केट रिसर्च करनी होगी की आपके क्षेत्र में कौन कौनसे लोग यह बिजनेस कर रहे है और कौनसे भाव में मखाना बेच रहे है, इसके अलावा आपको यह भी पता करना होगा की आपके क्षेत्र में किस प्रकार के मखाना की डिमांड सबसे ज्यादा है और आपके क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकने वाले ब्रांड कौनसे है, अगर आप अच्छी तरह से मार्केट रिसर्च कर लेते है तो इससे आपको यह बिजनेस शुरू करने में काफी ज्यादा आसानी होगी.
मखाना बिजनेस के लिए लोकेशन खोजे
अब आपको अपना बिजनेस शुरू करने के लिए एक बेहतरीन लोकेशन का चुनाव करना होगा जहाँ पर आप अपनी दुकान खोलकर मखाना बेच सके, ध्यान रखे की अगर आप सही लोकेशन पर इस बिजनेस को शुरू करेंगे तो इससे आपके बिजनेस के सफल होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाएगी, इसके लिए हम आपको कुछ बेहतरीन लोकेशन बता रहे है जो निम्न प्रकार से है.
- किसी सुपर मार्केट के आसपास
- जिम और फिटनेस सेंटर के पास
- पॉश रिहायशी कॉलोनी में
- अच्छे मेडिकल स्टोर के पास
- हेल्थ फूड मार्केट में
- कॉलेज या किसी ऑफिस के पास
इन क्षेत्रो में मखाना की काफी ज्यादा डिमांड रहती है, इसलिए अगर आप ऐसी लोकेशन पर यह बिजनेस शुरू करेंगे तो शुरुआत से ही आपको अच्छे कस्टमर मिलना शुरू हो जायेंगे.
मखाना बिजनेस के लिए आवश्यक दस्तावेज
मखाना का बिजनेस शुरू करने से पहले आपको कुछ जरूरी दस्तावेज बनाने होगे ताकि आप बिना किसी परेशानी के इस बिजनेस को शुरू कर सके, इसके लिए आप निम्न दस्तावेज तैयार करने होगे.
- आधार कार्ड
- पेन कार्ड
- दुकान का किरायानामा
- दुकान के बिजली का बिल
- दुकान का प्रमाण पत्र
- FSSAI का लाइसेंस
- नगर निगम या पंचायत की NOC
- GST पंजीकरण
- उद्यम रजिस्ट्रेशन
दुकान का इंटीरियर तैयार करें
जब आप इनती प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपको अपनी दुकान का इंटीरियर तैयार करना होगा, इसके लिए सबसे पहले आपको इस बात का ध्यान रखना है की दुकान में कही भी पानी का रिसाव या नमी नहीं होनी चाहिए नहीं तो मखाना ख़राब हो सकते है, इसके अलावा आपको अपनी दुकान में स्टॉक रखने के लिए पर्याप्त स्पेस बनाना होगा और मखाना की पैकिंग करने के लिए विभिन्न उपकरण सेट करने होगे जो निम्न प्रकार से है.
- इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन
- हीट सीलिंग मशीन
- पैकिंग पाउच
- लेबल स्टिकर
- कार्टन बॉक्स आदि
सही जगह से मखाना ख़रीदे
जब दुकान का इंटीरियर तैयार हो जाता है तो इसके बाद आपको किसानो से या मंडी में जाकर उचित मूल्य पर अच्छी क्वालिटी के मखाना खरीदने होगे, ध्यान रखे की मखाना की क्वालिटी अच्छी होनी चाहिए और मखाना बेचने पर आपको पर्याप्त प्रॉफिट मार्जिन भी मिलना चाहिए, जब आप मखाना खरीदने के लिए डीलर चुन लेते है तो इसके बाद आपको उसके पास से मखाना का स्टॉक खरीदना है.
मखाना की पैकिंग करें
जब आप मखाना खरीद लेंगे तो इसके बाद आपको मखाना की अच्छी तरह से पैकिंग करनी होगी ताकि आप उसे अपनी ब्रांड के नाम से बेच सके, इसके लिए आप 50 ग्राम, 100 ग्राम, 250 ग्राम, 500 ग्राम और 1 किलो जैसे अलग अलग पैकेट में मखाना की पैकिंग कर सकते है.
मखाना की पैकिंग करते वक्त ध्यान रखे की उसपर पैकिंग की तारीख, एक्सपायरी तारीख, कीमत, FSSAI नंबर और ब्रांड का नाम होना जरूरी है एवं मखाना की पैकिंग अच्छी तरह से होनी चाहिए ताकि पैकेट को एक जगह से दूसरी जगह ले जाते वक्त पैकिंग ना खुले और नमी से मखाना सुरक्षित रहे.
मखाना बेचना शुरू करें
जब आप मखाना की पैकिंग कर लेते है तो इसके बाद आपको अपनी ब्रांड के नाम से मखाना बेचना शुरू कर देना है, आप चाहे तो होलसेल विक्रेता को भारी मात्रा में मखाना सेल कर सकते है और आप चाहे तो रिटेलर को भी मखाना सेल कर सकते है, इसके अलावा आप अपनी ब्रांड के नाम से ऑनलाइन भी मखाना सेल कर सकते है.
आपको मखाना सेल करने के लिए जो भी तरीका उचित लगे उस तरीके से आप अपने प्रोडक्ट को सेल कर सकते है, अगर आपके प्रोडक्ट की क्वालिटी अच्छी होती तो आपके मखाना की डिमांड भी तेजी से बढ़ने लगेगी एवं इससे आपकी कमाई भी ज्यादा होने लगेगी.
मखाना का बिजनेस शुरू करने के लिए कितना पैसा लगेगा
अगर आप इस बिजनेस को शुरू करने की सोच रहे है तो आपको यह पता होना चाहिए की मखाना का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको कितना निवेश करना होगा, अगर आप बड़े लेवल पर इस बिजनेस को शुरू कर रहे है तो आपका निवेश ज्यादा होगा वही अगर आप छोटे लेवल से यह बिजनेस शुरू करते है तो आपका निवेश कम हो सकता है, इसमें होने वाला निवेश निम्न प्रकार से होगा.
- दुकान का डिपाजिट लगभग 1 लाख रूपए
- दुकान का किराया लगभग 10 हजार रूपए
- मखाना का स्टॉक लगभग 1 लाख रूपए
- पैकिंग की सामग्री लगभग 10 हजार रूपए
- पैकिंग की मशीने लगभग 20 हजार रूपए
- FSSAI व अन्य खर्च लगभग 5 हजार रूपए
- मार्केटिंग का खर्च लगभग 10 हजार रूपए
इस प्रकार से मखाना का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको अनुमानित 2 लाख 50 हजार रूपए से लेकर 3 लाख रूपए तक का निवेश करना पड़ सकता है, अगर दुकान आपकी खुद की है तो आप कम निवेश के साथ इस बिजनेस को शुरू कर पायेंगे.
मखाना के बिजनेस में कितनी कमाई होती है
मखाना के बिजनेस में कितनी कमाई होगी यह इस बात पर निर्भर करता है की आप मखाना को किस कीमत पर खरीदते है और किस कीमत पर बेचते है, इसके अलावा आप महीने में कितनी सेल करते है उसके हिसाब से आपकी कमाई निश्चित होती है, हम आपको इस बिजनेस में होने वाले मुनाफे का एक उदाहरण दे रहे है जो निम्न प्रकार से है.
- मखाना ख़रीदा 450 रूपए प्रति किलो
- पैकिंग और अन्य खर्च 50 रूपए
- कुल लगात हुई 500 रूपए प्रति किलो
- मखाना बेचा 650 रूपए प्रति किलो
- आपका शुद्ध लाभ हुआ 150 रूपए प्रति किलो
इस प्रकार से आप प्रतिदिन 10 किलो मखाना बेच लेते है तो आपके महीने की कमाई लगभग 45 हजार रूपए के करीब होगी, इस बिजनेस में आपका अनुमानित प्रॉफिट मार्जिन लगभग 10% से लेकर 30% तक होता है इसलिए एक अच्छी चलने वाली मखाने की दुकान हर महीने 50 हजार से लेकर 1 लाख रूपए तक आराम से कमा लेती है.
मखाना की दुकान में सेल कैसे बढ़ाये
अगर आप मखाना का बिजनेस करके ज्यादा पैसा कमाना चाहते है तो इसके लिए आपको अपनी सेल बढानी होगी, मखाना के बिजनेस की सेल बढाने के लिए आप निम्न तरीके फॉलो कर सकते है.
- होलसेल और रिटेलर दोनों पर ज्यादा फोकस रखे
- अपने प्रोडक्ट को ऑनलाइन वेबसाइट पर लिस्ट करें
- समय समय पर ग्राहकों को डिस्काउंट ऑफर दे
- अच्छी क्वालिटी के फ्रेश मखाने सेल करें
- अलग अलग वैरायटी के मखाने बेचे
- ग्राहकों को और दुकानदारो को फ्री सैंपल दे
- बिजनेस का ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रमोशन करें
- WhatsApp पर मार्केटिंग करें
- गूगल मैप और गूगल बिजनेस पर लिस्ट करें
यह कुछ खास तरीके है जो आपके मखाना के बिजनेस में ग्राहकों को तेजी से बढ़ा सकते है, अगर एक बार मार्केट में आपकी ब्रांड की अच्छी पहचान बन जाती है तो इसके बाद ग्राहक खुद चलकर आपके पास आने लगेगे और आपकी सेल बढ़ने लगेगी.
यह भी पढ़े – लाइब्रेरी कैसे खोले? एक लाइब्रेरी खोलने में कितना खर्चा आता है
इस लेख में हमने आपको मखाना का बिजनेस कैसे शुरू करें इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.









