होमServices, Energy & Manufacturingसीएनजी पंप कैसे खोले | सीएनजी पंप की डीलरशिप कैसे लें?

सीएनजी पंप कैसे खोले | सीएनजी पंप की डीलरशिप कैसे लें?

नमस्कार मित्रो आज हम आपको सीएनजी पंप कैसे खोले इसके बारे में बता रहे है, अगर आपकी जमीन किसी हाइवे या सड़क के पास है तो वहां पर सीएनजी पंप खोलना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है, इस लेख में हम आपको सीएनजी पंप खोलने से जुडी पूरी जानकारी विस्तृत रूप से बताने वाले है.

cng pump kaise khole

आज के समय में सीएनजी वाहनों की संख्या बहुत ही तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में देश के प्रत्येक क्षेत्रो में सीएनजी पंप की डिमांड भी तेजी से बढ़ रही है, अगर आप किसी अच्छी लोकेशन पर अपना सीएनजी पंप शुरू कर लेते है तो यह बिजनेस आपको भविष्य में बहुत ही अच्छा मुनाफा कमाकर दे सकता है.

CNG पंप कैसे खोले

सीएनजी पंप खोलने की प्रक्रिया काफी हद तक पेट्रोल पंप खोलने जैसी ही होती है, हालांकि पेट्रोल पंप की तुलना में सीएनजी  पंप खोलने के नियम थोड़े आसान रखे गए है, जहां पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपको भारी निवेश करना पड़ता है वही सीएनजी पंप को आप पेट्रोल पंप की तुलना में काफी कम निवेश में शुरू कर सकते है, अगर आप खुद का सीएनजी पंप खोलने की सोच रहे है तो आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.

सीएनजी पंप खोलने के लिए आवश्यक योग्यता

अगर आप सीएनजी पंप खोलना चाहते है तो इसके लिए कुछ अलग अलग आवश्यक योग्यताएं रखी गयी है जिन्हें आपको पूरा करना अनिवार्य है, यह योग्यताएं निम्न प्रकार से है.

  • आवेदक का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है.
  • आवेदक की न्यूनतम उम्र 21 एवं अधिक उम्र 60 वर्ष तक होनी चाहिए.
  • आवेदक न्यूनतम दसंवी उतीर्ण होना अनिवार्य है.
  • आवेदक के खिलाफ कोई क़ानूनी मुकदमा दर्ज नहीं होना चाहिए.

अगर आप इन सभी योग्यताओं को पूरा करते है तो इसके बाद आप सीएनजी पंप खोलने के लिए आवेदन करने योग्य माने जायेंगे एवं सीएनजी पंप के लिए आवेदन कर पाएंगे.

CNG पंप खोलने के लिए आवश्यक जमीन

सीएनजी पंप खोलने के लिए जमीन बहुत ही महत्वपूर्ण होती है, अगर आपकी जमीन एक अच्छी लोकेशन पर है तो इससे आपको सीएनजी पंप खोलने के लिए आसानी से अप्रूवल मिल सकता है, सीएनजी पंप खोलने के लिए आपकी जमीन कंपनी के नियमानुसार निम्न प्रकार की होनी चाहिए.

  • अगर आप हाइवे पर सीएनजी पंप खोलना चाहते है तो आपके पास 1200 वर्ग मीटर से 1600 वर्ग मीटर की जमीन होनी चाहिए, वही अगर आप शहर में सीएनजी पंप खोलना चाहते है तो आपके पास 800 वर्ग मीटर से 1000 वर्ग मीटर तक जमीन होनी चाहिए.
  • जिस जगह आप सीएनजी पंप खोलना चाहते है उस जगह का फ्रंट कम से कम 35 से 40 मीटर का होना अनिवार्य है, ताकि छोटे बड़े सभी प्रकार के वाहन आसानी से सीएनजी पंप तक पहुँच सके.
  • सीएनजी पंप खोलने के लिए जमीन पूरी तरह से विवाद-मुक्त होनी आवश्यक है, अगर जमीन किराये की है तो आपको 15 से 29 साल तक का लॉन्ग-टर्म लीज अग्रीमेंट बनाना जरूरी है.
  • जिस जगह पर आप सीएनजी पंप खोलना चाहते है वो जमीन गैर कृषि (Non-Agricultural) की होनी चाहिए एवं आपके पास उस जमीन का CLU (Change of Land Use) सर्टिफिकेट होना चाहिए.

अगर आपकी जमीन इन सभी योग्यताओं को पूरा करती है तो इसके बाद आप उस जमीन पर सीएनजी पंप खोल सकते है, इससे आपको सीएनजी पंप के लिए अप्रूवल मिलने की संभावना बढ़ जायेगी.

CNG पंप खोलने के लिए जरूरी दस्तावेज

सीएनजी पंप खोलने के लिए आपको विभिन्न प्रकार के दस्तवेजो की ज्रुँत पड़ेगी, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आप निम्न प्रकार के दस्तावेज बना सकते है.

  • सीएनजी पंप खोलने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पेन कार्ड और वोटर आईडी जैसे दस्तावेज होने चाहिए.
  • सीएनजी पंप के लिए आपको पिछले 6 महीने के बैंक स्टेटमेंट और कैंसिल चेक की जरूरत पड़ेगी.
  • सीएनजी पंप खोलने के लिए आपको GST रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है.
  • आपके पास उस जमीन की खाता खतौनी, जमीन का नक्शा या लीज डीड होनी आवश्यक है.
  • आपके पास मान्यताप्राप्त विधालय या विश्वविध्यालय की मार्कशीट होनी चाहिए.
  • आपको  NHAI/PWD, फायर ब्रिगेड और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से NOC बनवानी होगी.
  • आपको अपने क्षेत्र के नगर निगम या नगर पालिका से ट्रेड लाइसेंस बनवाना अ होगा.
  • आपको पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन से अनुमति लेनी आवश्यक है.

अगर आपके पास निम्न प्रकार के सभी दस्तावेज और अनुमतियाँ है तो इसके बाद आप सीएनजी पंप के लिए आवेदन कर पाएंगे.

CNG पंप खोलने का तरीका

सीएनजी पंप को खोलने के मुख्यत 2 तरीके होते है, पहला तो आप DODO मॉडल आधारित सीएनजी पंप खोल सकते है और दुसरा आप CODO मॉडल आधारित सीएनजी पंप खोल सकते है.

  • DODO मॉडल – इसका फुल फॉर्म Dealer Owned Dealer Operated होता है, इस मॉडल में जमीन आपकी होती है और सेटअप एवं संचालन भी आप खुद संभालते है.
  • CODO मॉडल – इसका फुल फॉर्म Company Owned Dealer Operated होता है, इसमें जमीन कंपनी की हो सकती है या आप जमीन कंपनी को किराये पर देते है इसके बाद कंपनी उसमे CNG पंप का सेटअप करती है एवं बादमे आपको संचालन के लिए डीलरशिप देती है.

इन दोनों बिजनेस मॉडल में से जो भी बिजनेस मॉडल आपको अच्छा और उपयुक्त लगता है आप उस बिजनेस मॉडल का चुनाव कर सकते है, अगर आप सीएनजी से अधिक मुनाफ़ा कमाना चाहते है तो आपको DODO मॉडल का चुनाव करना चाहिए एवं अगर आप बिना मेहनत के सब कुछ बना बनाया सेटअप चाहते है तो आपको CODO मॉडल चुनना चाहिए.

CNG पंप के लिए आवेदन कैसे करें

CNG पंप खोलने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन और पारदर्शी रखी जाती है, अगर आप इसमें आवेदन करना चाहते है तो आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी .

1. विज्ञापन देखे

अक्सर GAIL, IGL, MGL, Adani Gas, Torrent Gas, HPCL और IOCL जैसी बड़ी बड़ी कंपनियां CNG पंप खोलने के लिए अखबारों के माध्यम से या ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से विज्ञापन जारी करती है, अगर आपके क्षेत्र में CNG पंप खोलने के लिए कोई विज्ञापन जारी हुआ है तो आप उस कंपनी से संपर्क करके सीएनजी पंप खोलने की प्रक्रिया जान सकते है.

2. ऑनलाइन आवेदन करें

सीएनजी पंप के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है, इसके लिए आपको गूगल पर Apply for CNG Franchise लिखकर सर्च करना है, अब आपको कुछ अलग अलग वेबसाइट की लिस्ट दिखाई देगी, इसमें से आप जिस कंपनी के साथ सीएनजी पंप खोलने के लिए डीलरशिप करना चाहते है आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

3. आवेदन फॉर्म भरे

अब आपको CNG पंप खोलने के लिए एक आवेदन फॉर्म दिखाई देगा, इसमें आपको पर्सनल डिटेल्स, जमीन की लोकेशन, साइज और वित्तीय स्थिति से जुडी जानकारी देने के लिए कहा जायेगा, इस फॉर्म में आपको मांगी गयी सभी जानकरी सही सही दर्ज करनी है एवं इसके बाद फॉर्म को सबमिट कर देना है, अगर फॉर्म सबमिट करते वक्त आपको आवेदन शुल्क जमा करने के लिए कहा जाता है तो आपको आवेदन शुल्क भी जमा करवाना होगा.

4. जमीन की जांच

जब आप आवेदन फॉर्म जमा करते है तो इसके बाद कंपनी के अधिकारी आपकी जमीन का फिजिकल वेरिफिकेशन करने के लिए आपकी लोकेशन का दौरा करते है एवं यह देखते है की आपकी लोकेशन कंपनी के नियम और शर्तो को पूरा करती है या नही.

5. LOI (Letter of Intent) जारी होना

अगर आपकी लोकेशन कंपनी के नियमानुसार सही पायी जाती है तो इसके बाद कंपनी के द्वारा LOI जारी की जाती है जिसका अर्थ है की कंपनी ने आपको अस्थाई डीलरशिप दे दी है, अब आपको सभी आवश्यक विभागों से NOC लाने के लिए कहा जायेगा, इसके लिए कंपनी के द्वारा आपको पर्याप्त समय दिया जाता है.

6. अग्रीमेंट बनाये

जब आपको सभी विभागों से सीएनजी पंप खोलने के लिए अनुमति मिल जाती है तो इसके बाद कंपनी और आपके बिच में एक अग्रीमेंट बनाया जाता है, इसमें आपकी और कंपनी की जिम्मेदारियां, नियम और शर्ते आदि लिखी होती है, जब आपका अग्रीमेंट बन जाता है तो इसका अर्थ है की कंपनी ने आपको सीएनजी पंप खोलने के लिए कानूनी रूप से अनुमति दे दी है.

7. सेटअप करना

जब आपका अग्रीमेंट बन जाता है तो इसके बाद आपको कंपनी के नियमानुसार सीएनजी पंप का कंस्ट्रक्शन करवाना होता है इसके बाद कंपनी के द्वारा फाइनल इंस्पेक्शन करवाया जाता है, अगर फाइनल इंस्पेक्शन में सब सही पाया जाता है तो इसके बाद आपके सीएनजी पंप पर गैस की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी एवं इसके बाद आप वाहनों में सीएनजी भरना शुरू कर सकते सकते है.

नोट – अगर एक लोकेशन पर CNG पंप खोलने के लिए एक से ज्यादा उम्मीदवार आवेदन करते है तो इस स्थिति में कंपनी के द्वारा लॉटरी सिस्टम अपनाया जाता है एवं इसके मध्यम से सीएनजी पंप खोलने के लिए उम्मीदवार का चयन किया जा सकता है.

इस लेख में हमने CNG पंप कैसे खोले इसकी विस्तृत जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में सीएनजी पंप खोलने से जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

Raghuveer Singh
Raghuveer Singhhttps://rdcbusinessidea.in
"I’m Raghuveer Singh, founder of RDCBusinessIdea. I share well-researched, simple, and trustworthy guides on business ideas, government schemes, online earning, and tech updates—backed by official data, market research, and expert insights to help you grow."
RELATED ARTICLES

अपना सवाल यहाँ पूछे

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular