नमस्कार मित्रो आज हम आपको साइबर कैफ़े कैसे खोले इसके बारे में बता रहे है, अगर आपको कंप्यूटर का अच्छा खासा अनुभव है और आप एक ऐसा बिजनेस शुरू करना चाहते है जिसकी डिमांड हर वक्त बनी रहे तो ऐसे में साइबर कैफ़े खोलना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, अगर इस बिजनेस को सही प्लानिंग के साथ शुरू किया जाये तो यह बिजनेस आपको बहुत ही अच्छा मुनाफा कमा कर दे सकता है,

आज के डिजिटल दौर में लगभग सभी कार्य ऑनलाइन हो चुके है, ऐसे में प्रत्येक क्षेत्र में साइबर कैफ़े की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है, जिस प्रकार से आज के समय में सब कार्य ऑनलाइन हो रहा है उसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है की आने वाले समय में यह बिजनेस कितना फायदेमंद साबित हो सकता है, अगर आप इस बिजनेस को शुरू करने की सोच रहे है तो इस लेख को ध्यान से पढ़े.
साइबर कैफ़े कैसे खोले
साइबर कैफ़े का बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है जिसमे आपको मुख्यत कंप्यूटर पर ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से कार्य करना होता है, इसलिए यह बिजनेस शुरू करने के लिए आपको कंप्यूटर का बेसिक नोर्लेज होना जरूरी है, खुद का साइबर कैफ़े खोलने के लिए आपको निम्न बाते पता होनी चाहिए.
साइबर कैफ़े खोलने के लिए आवश्यक योग्यता
साइबर कैफ़े शुरू करने के लिए आपको कुछ आवश्यक योग्यताएं पूरी करनी आवश्यक है, इसके लिए निम्न प्रकार की योग्यताएं रखी गयी है.
- आपकी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए.
- आपका न्यूनतम दंसवी या बाहरवीं उतीर्ण होना अनिवार्य है.
- आपको कंप्यूटर का बेसिक नोर्लेज होना चाहिए.
- आपको इंटरनेट की जानकारी पता होनी चाहिए.
अगर आप निम्न योग्यताओं को पूरा करते है तो इसके बाद आप अपना साइबर कैफ़े शुरू कर सकते है, ध्यान रखे की सभी राज्यों में साइबर कैफ़े खोलने के लिए अलग अलग योग्यताएं हो सकती है.
साइबर कैफ़े खोलने के लिए कंप्यूटर सीखे
साइबर कैफ़े खोलने के लिए सबसे पहले आपको कंप्यूटर कोर्स करना जरूरी है, क्युकी जब तक आप कंप्यूटर चलना नहीं सीखेंगे तब तक आप खुद का साइबर कैफ़े नही खोल सकते, इसलिए सबसे पहले आपको एक ऐसा कंप्यूटर कोर्स करना होगा जिसमे आप कंप्यूटर की बेसिक जानकारी, ईमेल, एक्सेल, पॉवरपॉइंट, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग, इंटरनेट की बेसिक जानकारी और हार्डवेयर की बेसिक जानकारी सीख सके.
साइबर कैफ़े के लिए सही लोकेशन चुने
जब आप कंप्यूटर चलाना सीख जाते है तो इसके बाद आपको साइबर कैफ़े खोलने के लिए सही लोकेशन का चुनाव करना होगा, इसके लिए आप भीड़भाड़ वाले क्षेत्र जैसे स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, कोचिंग, कोर्ट, सरकारी कार्यालय, तहसील या ग्राम पंचायत, गाँव या शहर का मुख्य बाजार अथवा चौराहे पर अपना साइबर कैफ़े खोल सकते है, यहाँ पर साइबर कैफ़े खोलना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है.
साइबर कैफे के लिए आवश्यक उपकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर
जब आप लोकेशन का चुनाव कर लेते है तो इसके बाद साइबर कैफ़े शुरू करने के लिए आपको आवश्यक उपकरण खरीदने होगे एवं अपने बिजनेस का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना होगा, इसके लिए आपको निम्न चीजो की जरूरत पड़ेगी.
- कम से कम 2 या 3 अच्छे प्रोसेसर वाले कंप्यूटर या लैपटॉप लेने होगे.
- एक ऑल-इन-वन प्रिंटर लेना होगा, जिसमे सभी प्रकार की प्रिंट निकल जाए.
- इंटरनेट चलाने के लिए हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन लेना आवश्यक है.
- लाइट जाने पर कंप्यूटर बंद न हो इसके लिए UPS लेना होगा.
- साइबर कैफ़े का फर्नीचर तैयार करवना होगा ताकि कंप्यूटर रख सके.
- जरूरत के हिसाब से लेमिनेशन मशीन, स्पाइरल बाइंडिंग मशीन और बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट स्कैन ले सकते है.
- सुरक्षा की दृष्टि से साइबर कैफ़े में CCTV कैमरा लगवाना अनिवार्य है.
साइबर कैफ़े खोलने के लिए जरूरी दस्तावेज बनाये
जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद साइबर कैफ़े खोलने के लिए आपको कुछ आवश्यक दस्तावेज बनाने होगे जो की निम्न प्रकार से है.
- साइबर कैफ़े खोलने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पेन कार्ड और वोटर आईडी जैसे दस्तावेज होने चाहिए.
- कुछ राज्यों में साइबर कैफ़े खोलने के लिए CSC ID या ई-मित्र आईडी बनानी आवश्यक है.
- साइबर कैफ़े की गाइडलाइन के अनुसार आपको पुलिस वेरिफिकेशन करवाना जरूरी है.
- सुरक्षा कारणों से ग्राहकों का रिकॉर्ड रखने के लिए आपको ग्राहक लॉग बुक बनानी आवश्यक है.
- अगर आपकी कमाई सरकार द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक है तो आपको GST रजिस्ट्रेशन करवाना होगा.
- जिस क्षेत्र में आप साइबर कैफ़े खोल रहे है उस क्षेत्र की नगर पालिका या नगर निगम से ट्रेड लाइसेसं बनवाये.
- साइबर कैफ़े का आप उद्यम रजिस्ट्रेशन जरुर करें, यह बिजनेस लोन लेने में काम आएगा.
साइबर कैफ़े के लिए सेवाएं चुने
साइबर कैफ़े में आप अपने अनुभव और योग्यता के हिसाब से विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान कर सकते है, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको यह सुनिच्चित करना आवश्यक है की आप अपने साइबर कैफ़े में कौन कौनसी सुविधाएँ प्रदान करेंगे, हम आपको साइबर कैफ़े से जुड़े विभिन्न कार्य बता रहे है जो आप कर सकते है
- सरकारी नौकरी, सरकारी योजना, कॉलेज एडमिशन और छात्रवृत्ति आदि के फॉर्म भरना.
- आधार कार्ड डाउनलोड करना, पेन कार्ड बनाना, पासपोर्ट के लिए आवेदन करना एवं आयुष्मान कार्ड बनाना.
- प्रिंट निकालना, लेमिनेशन करना, पासपोर्ट साइज़ फोटो बनाना और स्पाइरल बाइंडिंग.
- बैंक से जुड़े कार्य जैसे अकाउंट से पैसे निकालना, पैसे जमा करना और मनी ट्रांसफर करना.
- बिजली, पानी और गैस के बिल भरना एवं विभिन्न प्रकार के रिचार्ज करना.
- राशन कार्ड, मूल निवास और जाति प्रमाण पत्र आदि बनाना.
- टाइपिंग से जुडा करना करना एवं फोटो एडिटिंग करना आदि
आप अपने साइबर कैफ़े में निम्न प्रकार के अलग अलग कार्य कर सकते है, ध्यान रखे की आप अपने साइबर कैफ़े में जितनी ज्यादा सुविधाएँ प्रदान करेंगे आपकी कमाई भी उतनी ही ज्यादा होगी.
साइबर कैफ़े को शुरू करें
जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आप अपने साइबर कैफ़े को शुरू कर सकते है, इसके बाद जब भी कोई ग्राहक आता है तो आपको उस ग्राहक का काम करना होगा एवं इसके बदले वो आपको पैसे देगा जो आपकी कमाई होगी, इस प्रकार से आप बहुत ही आसानी से अपना साइबर कैफ़े शुरू कर सकते है एवं इस बिजनेस से पैसे कमा सकते है.
इस लेख में हमने साइबर कैफ़े कैसे खोले इसके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट कर सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

