नमस्कार मित्रो, आज हम आपको कैफे कैसे खोले इसके बारे में बताने वाले है, आज के समय में गाँव और शहर हर जगह पर कैफ़े की डिमांड काफी तेजी से बढती जा रही है ऐसे में अगर आप सही लोकेशन पर इस बिजनेस को शुरू करते है तो यह बिजनेस आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है.

कैफ़े का बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है जो साल के 12 महीने चलता रहता है एवं इस बिजनेस में आप कई प्रकार की अलग अलग चीजे बनाकर बेच सकते है जिससे आपकी सेल में काफी तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है, अगर आप कैफ़े शुरू करने से जुडी विस्तृत जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो इस लेख को ध्यान से पढ़े.
कैफे कैसे खोले
कैफ़े का बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है जो बहुत ही तेजी से ग्रो होता है, इसलिए इस बिजनेस में आपको बहुत ही कम समय में मुनाफा मिलना शुरू हो सकता है, इस बिजनेस में आपको लोकल रेगुलर कस्टमर मिल जाते है जिससे आपकी प्रतिदिन अच्छी सेल होने की संभावना बनी रहती है, अगर आप इस बिजनेस को शुरू करने की सोच रहे है तो आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.
1. कैफे का कांसेप्ट तय करें
कैफ़े शुरू करने से पहले आपको इसका कांसेप्ट तैयार करना जरूरी ही की आप किस प्रकार का कैफ़े शुरू करना चाहते है, कैफ़े में आप अपने कस्टमर को कौन कौनसी चीजे उपलब्ध करवाने वाले है, अगर आप सही कांसेप्ट का चुनाव कर लेते है तो इससे आपको कैफ़े शुरू करने में काफी ज्यादा आसानी हो सकती है
अगर आप कम बजट में कैफ़े शुरू करना चाहते है तो आप रेगुलर कैफ़े खोल सकते है जिसमे आप चाय, कॉफ़ी और स्नैक्स जैसी चीजे बेच सकते है एवं अगर आप थोडा ज्यादा इन्वेस्ट करने में सक्षम है तो आप फ़ास्ट फ़ूड कैफ़े खोल सकते है जिसमे आप चाय, कॉफ़ी के साथ पिज्जा, बर्गर, पास्ता और सैंडविच जैसी चीजे बेच सकते है, इसमें आपको ज्यादा कस्टमर मिलते है एवं मुनाफ़ा भी ज्यादा होता है.
2. सही लोकेशन का चुनाव
जब आप सही कांसेप्ट का चुनाव कर लेते है तो इसके बाद आपको सही लोकेशन का चुनाव करना होगा, अगर आप सही लोकेशन का चुनाव कर लेते है तो इससे आपके कस्टमर तेजी से बढ़ सकती है, वही अगर आपने लोकेशन का चुनाव करने में कोई गलती कर दी तो आपको इसमें नुकसान भी हो सकता है.
कैफ़े खोलने के लिए शहर का मुख्य बाजार, ऑफिस, यूनिवर्सिटी, कोचिंग सेंटर और पार्क आदि बेहतरीन लोकेशन मानी जाती है क्युकी यहाँ पर लोगो का आना जाना अधिक होता है इसलिए इस तरह की लोकेशन पर आपको अच्छे खासे कस्टमर देखने के लिए मिल सकते है.
3. जरूरी लाइसेंस बनवाये
कैफ़े में आप खाने की चीजे बेचने वाले है इसलिए कैफ़े शुरू करने के लिए आपको कुछ जरूरी लाइसेंस बनवाने जरूरी है ताकि भविष्य में आपको किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए आप निम्न प्रकार के लाइसेंस बनवा सकते है.
- खाद्य सामग्री बेचने के लिए सबसे पहले आपको FSSAI का लाइसेंस बनवाना होगा.
- टैक्स और बिलिंग के लिए आपको GST रजिस्ट्रेशन करवाना होगा.
- दुकान शुरू करने के लिए आपको स्थानीय नगर निगम या नगर पालिका से ट्रैड लाइसेंस बनवाना होगा.
- सुरक्षा की दृष्टि से आपको फायर डिपार्टमेंट से NOC प्राप्त करनी होगी.
- स्थानीय स्वास्थ्य विभाग से आपको स्वास्थ्य व्यापार का लाइसेंस बनवाना होगा.
जब आप यह सभी लाइसेंस बनवा लेते है तो इसके बाद आप खुद की दुकान शुरू कर सकते है एवं उसमे आप अलग अलग प्रकार की खाद्य सामग्री बेच सकते है.
4. मेनू का डिजाइन चुने
कैफ़े शुरू करने के लिए आपको मेनू का डिजाइन सेलेक्ट करना जरूरी है की आप अपने कैफ़े में कौन कौनसी चीजे बेचने वाले है एवं अपने प्रोडक्ट की कीमत कितनी रखना चाहते है, शुरुआत में आपको कम और स्वादिष्ट प्रोडक्ट बनाने चाहिए जिनकी मार्केट में डिमांड ज्यादा हो, इससे आप कम बजट में अपना बिजनेस शुरू कर पाएंगे.
इसके बाद जैसे जैसे आपका कस्टमर बढ़ते है वैसे वैसे आप अपने मेनू में अतिरिक्त आइटम जोड़ सकते है, इसके अलावा आपको 1 अच्छे शेफ और 2 हेल्पर की भी जरुरत पड़ेगी ताकि वो आपके कैफ़े में अच्छी अच्छी चीजे बना सके एवं कस्टमर को बेहतर तरीके से आर्डर सर्व करें.
5. कैफ़े का इंटीरियर चुने
आज के समय में ज्यादातर लोग खाना खाने से ज्यादा समय बिताने के लिए कैफ़े में जाना पसंद करते है, ऐसे में आपको कैफ़े के लिए इंटीरियर पर ध्यान देना अनिवार्य है, एक अच्छा कैफ़े शुरू करने के लिए आप अपने कैफ़े में कस्टमर की प्राइवेसी और सिक्यूरिटी को ध्यान में रखकर अच्छी लाइटिंग, CCTV और बैठने के लिए आरामदायक टेबल खुसी आदि का चुनाव करें.
ध्यान रखे की आपके कैफ़े में कस्टमर को जितनी बेहतर सर्विस मिलेगी आपके कस्टमर उतनी ही तेजी से बढ़ते जायेंगे, इसलिए अगर आप थोडा ज्यादा पैसा खर्च करने में सक्षम है तो आपको इंटीरियर पर थोडा अधिक पैसा खर्च करना चाहिए ताकि आपका कैफ़े दुसरो की तुलना में सबसे बेहतर दिखाई दे.
6. किचन सेटअप करें
जब आप कैफ़े का इंटीरियर तैयार कर लेते है तो इसके बाद आपको किचन का सेटअप करना होगा, कैफ़े के लिए आपका किचन हाइजीनिक होना अनिवार्य है एवं किचन में मेनू के हिसाब से चीजे बनाने के लिए आवश्यक उपकरण और मशीने होनी चाहिए, इसके अलावा किचन में पर्याप्त मसाले और सब्जियां आदि भी होनी चाहिए ताकि ग्राहकों को तुरतं आर्डर प्राप्त हो सके.
किचन का सेटअप करे वक्त आपको किचन में कमर्शियल एस्प्रेसो मशीन, रेफ्रिजरेटर और डीप फ्रीजर, ओवन, टोस्टर, ग्रिलर, ब्लेंडर्स, जूशर्स बेहतरीन क्वालिटी के कप, प्लेट्स और कटलरी आदि चीजे खरीदनी होगी, क्युकी कैफ़े के किचन में इन चीजो का उपयोग काफी ज्यादा होता है.
7. स्टाफ की भर्ती करें
कैफ़े का बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है जिसे कोई एक व्यक्ति नही चला सकता, इस बिजनेस को चलाने के लिए आपको स्टाफ की भर्ती करनी अनिवार्य है, इस बिजनेस में आप अपनी जरूरत के हिसाब से निम्न स्टाफ की भर्ती कर सकते है.
- एक मुख्य कुशल सेफ
- किचन के लिए हेल्पर
- फ़ूड को सर्व करने के लिए वेटर
अगर आप चाहे तो अपने बिजनेस में मेनेजर और बिल बनाने वाले स्टाफ को भी भर्ती कर सकते है एवं कैफ़े में प्रतिदिन कितने ग्राहक आते है इसके आधार पर आपको स्टाफ की भर्ती करनी चाहिए, ताकि एक व्यक्ति के ऊपर कार्य का ज्यादा बोझ न आये.
8. कैफ़े की मर्केटिंग करें
कम समय में ज्यादा कस्टमर प्राप्त करने के लिए आपको अपने कैफ़े की मार्केटिंग करनी जरूरी है, इसके लिए आप अपने शहर में कैफ़े के टेम्पलेट बाँट सकते है या आप सोशल मीडिया पर कैफ़े के विडियो और फोटो बनाकर पोस्ट कर सकते है, इससे कस्टमर को आपके कैफ़े के बारे में जानकारी मिलेगी एवं वो आपके कैफ़े पर विजिट करने में रूचि दिखाएँगे.
इसके अलावा आप कैफ़े को प्रमोट करने के लिए Buy 1 Get 1 Free जैसे ऑफर देख सकते है या प्रोडक्ट पर अच्छा डिस्काउंट भी दे सकते है, इससे कस्टमर के मन में एक उत्सुकता पैदा होगी और आपके कस्टमर तेजी से बढ़ने लगेगे, इसके अलावा कस्टमर अपने मित्रो से या रिश्तेदारों से आपके ऑफर की चर्चा कर सकते है इससे आपको नए कस्टमर मिलने की संभावना बढ़ जाएगी.
9. ऑनलाइन डिलीवरी पार्टनरशिप करें
कैफ़े के बिजनेस में सेल को बढाने के लिए आपको अपना बिजनेस Zomato और Swiggy जैसे प्लेटफार्म पर लिस्ट करना चाहिए एवं अपने प्रोडक्ट के फोटो और प्रोडक्ट की डिटेल्स भी यहाँ पर सबमिट करनी चाहिए, इससे आपको लोकल एरिया के ऑनलाइन आर्डर मिलना शुरू हो जायेंगे जिससे आपकी सेल में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है एवं आपकी कमाई भी तेजी से बढ़ सकती है.
क्या कैफ़े खोलने के लिए लोन मिलता है
जी हाँ, अगर आप खुद का कैफ़े शुरू करना चाहते है तो इसके लिए आप बैंक से लोन भी ले सकते है, इसके लिए कई सरकारी बैंक आपको कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध करवाती है जिससे आप खुद का बिजनेस शुरू कर पाएंगे एवं जब आप कैफ़े शुरू कर लेते है तो इसके बाद अपने मुनाफे में से आप बैंक के लोन को किसी भी वक्त क्लियर करवा सकते है.
इस लेख में हमने कैफ़े कैसे खोले इसके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में कैफ़े खोलने से जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

