नमस्कार मित्रो आज हम आपको बकरी पालन का बिजनेस कैसे करें इसके बारे में बता रहे है, अगर आप अपने क्षेत्र में बकरी पालन शुरू करने की सोच रहे है तो यह लेख आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा, क्युकी इस लेख में हम आपको बकरी पालन के लिए प्रशिक्षण कहाँ से ले, बकरी पालन का बिजनेस शुरू कैसे करें एवं इस बिजनेस में कौन कौनसी सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते है इसकी विस्तृत जानकारी बतायेंगे.

भारत में बकरी पालन के व्यवसाय को बहुत ही लाभदायक व्यवसाय माना जाता है,क्युकी बिजनेस को आप कम लागत में शुरू कर सकते है एवं इसमें आपको बहुत ही जल्दी मुनाफ़ा मिलना शुरू हो जाता है, अगर आप इस बिजनेस को सही ट्रेनिंग लेकर सही प्लानिंग के साथ शुरू करते है तो इसमें नुकसान होने का जोखिम बहुत ही कम हो सकता है.
यह भी पढ़े – पानीपुरी (गोलगप्पे) का बिजनेस कैसे करें? पूरी जानकारी हिंदी में
बकरी पालन का बिजनेस कैसे करें
बकरी पालन का बिजनेस शुरू करने से पहले आपको इसकी ट्रेनिंग लेनी अनिवार्य है, बकरी पालन के लिए आप कृषि विज्ञान केंद्र, पशुपालन विभाग और केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान जैसे विभागों से प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है, यह प्रशिक्षण 5 दिन से लेकर 7 दिन तक का होता है जिसमे आपको बकरी की नस्ल, बीमारियों, टीकाकरण और फीड मैनेजमेंट की पूरी जानकारी दी जाती है ताकि आप सुरक्षित तरीके से इस बिजनेस को शुरू कर सके.
बकरी की नस्ल का चुनाव करें
जब आप बकरी पालन का प्रशिक्षण प्राप्त कर लेते है तो इसके बाद आपको अपने बिजनेस प्लान के हिसाब से बकरी की सही नस्ल का चुनाव करना होगा, ध्यान रखे की आपको अपने क्षेत्र और क्षेत्र के मौसम के ध्यान में रखकर बकरी की नस्ल का चुनाव करना चाहिए ताकि उस नस्ल की बकरी आपके क्षेत्र के मौसम में स्वस्थ्य और सुरक्षित रहे, हम आपको कुछ विभिन्न नस्ल की बकरियां बता रहे है जिनका आप चुनाव कर सकते है
- मांस उत्पादन के लिए – सिरोही, गुजारी, उस्मानाबदी बकरी
- दूध उत्पादन के लिए – जमनापारी, जखराना और बीतल
- अधिक बच्चे देने वाली – ब्लैक बंगाल और बरबरी बकरी
बकरी पालन के लिए शेड तैयार करें
जब आप सही नस्ल का चुनाव कर लेते है तो इसके बाद आपको बकरियों के लिए एक मजबूत और हवादार शेड का निर्माण करना होगा जो बकरियों को सर्दी, गर्मी और नमी से बचाने में मदद करें, इस बिजनेस में प्रत्येक वयस्क बकरी के लिए 12 वर्ग फीट से लेकर 15 वर्ग फीट जगह की जरूरत पडती है, ऐसे में आपके पास जितनी बकरियां है उसके हिसाब से आपके पास पर्याप्त जमीन होनी चाहिए.
दाने और चारे का प्रबंध करें
बकरी पालन के बिजनेस में आपको चारे और दाने का प्रबंधन करना जरूरी है, इस बिजनेस में आप बकरियों के लिए नेपियर घास, मोरिंगा, चने या अरहर का भूसा, गेहूँ का भूसा, मक्का और चोकर आदि का प्रबंध कर सकते है, ध्यान रखे की आपके पास जितनी ज्यादा बकारियाँ होगी आपको उतने ही अधिक चारे और दाने का प्रबंधन करना होगा.
नोट – अगर आपके पास खुद की जमीन है या बकरियों के लिए हरे चारे की व्यवस्था है तो आपको बाजार से दाना और चारे का प्रबंध करने की जरूरत नहीं है, आप बकरियों को खेत का हरा चारा भी खिला सकते है, इससे आपका दाने और चारे के खर्चे में बचत होगी.
बकरियों का टीकाकरण करवाए
जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपको बकरियों का टीकाकरण करवाना होगा, इसके लिए आप समय समय पर सभी बकरियों को इंटरटोक्सेमिया और खुरपका-मुंहपका का टिका करवाते रहना है, इसके साथ ही आपको प्रत्येक 3 महीने में बकरियों को पेट के कीड़े मारने की दवा देनी जरूरी है, इससे बकरियों स्वास्थ्य रहेगी एवं आपका व्यापार तेजी से बढेगा.
बकरी पालन बिजनेस के लिए जरूरी दस्तावेज
अगर आप बकरी पालन का बिजनेस शुरू करने की सोच रहे है तो आपको कुछ आवश्यक दस्तावेज बनाने जरूरी है, इसके लिए आप निम्न प्रकार के दस्तावेज बना सकते है.
- बकरी पालन बिजनेस के लिए आपके पास आधार कार्ड, पेन कार्ड और वोटर आईडी होनी जरूरी है.
- इस बिजनेस में आपके पास बैंक अकाउंट विवरण और 6 महीने का स्टेटमेंट होना चाहिए.
- अगर जमीन आपकी खुद की है तो आपके पास जमीन से जुड़े कागजाद होने चाहिए.
- अगर जमीन किराये की है तो आपके पास उसका लीज अग्रीमेंट होना अनिवर्य है.
- बकरी पालन के लिए आपके पास बकरी पालन प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र होना चाहिए.
- बकरी पालन व्यवस्या शुरू करने के लिए आपको पशुपालन विभाग से सर्टिफिकेट प्राप्त करना होगा.
- आपके पास बकरियों की संख्या, कुल लागत और कमाई का पूरा ब्यौरा होना चाहिए.
- आपको पशु चिकित्सा अधिकारी से बकरियों का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा.
अगर आपके पास निम्न प्रकार के सभी दस्तावेज है तो इसके बाद आप बकरी पालन के बिजनेस को शुरू कर सकते है एवं इस बिजनेस में सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते है.
बकरी पालन में सरकारी लाभ
अगर आप इस बिजनेस को शुरू करते है तो इसमें आपको सरकार की तरह से कई तरह की सुविधाएँ मिल सकती है जिन्हें आपको ध्यान में रखना चाहिए, इस बिजनेस में आप सरकार की निम्न योजनाओ क लाभ ले सकते है.
- नेशनल लाइवस्टॉक मिशन – इस योजना के अंतर्गत 100 बकरियों वाले प्रोजेक्ट में आपको कुल निवेश पर 50% तक की सब्सिडी मिल सकती है.
- नाबार्ड लोन – बकरी पालन उद्योग में आपको नाबार्ड के द्वारा देश की प्रमुख राष्ट्रीयकृत बैंकों से बहुत ही कम ब्याजदर पर लोन मिल सकता है.
- राज्य स्तरीय योजनाये – विभिन्न राज्यों में राज्य सरकार के द्वारा बकरी पालन उद्योग के लिए अलग अलग योजनाये और सब्सिडी दी जाती है आप उसका लाभ भी ले सकते है.
बकरी पालन व्यवसाय के लिए आपके राज्य में कौन कौनसी योजनाये चल रही है इसकी जानकारी आप सम्बंधित वेबसाइट या ग्राम पंचायत आदि के माध्यम से प्राप्त कर सकते है, वहां पर आपको सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी मिल जाएगी.
इस लेख में हमने बकरी पालन का बिजनेस कैसे करें इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके पूछ सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

