नमस्कार मित्रो आज हम आपको मछली पालन का बिजनेस कैसे करें इसके बारे में बता रहे है, आज के समय में मछली पालन का व्यवसाय भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाला कृषि आधारित व्यवसाय माना जाता है, अगर इस व्यवसाय को अच्छी गुणवत्ता, संतुलित आहार और उचित देखभाल के साथ किया जाए तो यह व्यवसाय भविष्य में आपको बहुत ही अच्छा मुनाफा कमाकर दे सकता है.

मछली पालन का बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है जिसमे आप एक तालाब का निर्माण करके उसमे मछलियों को पालते है एवं जब मछलियाँ बड़ी हो जाती है तो उस वक्त आप उन मछलियों को बाजार में बेचते है जिससे आपकी कमाई होती है, अगर आप मछली पालन बिजनेस से जुडी विस्तृत जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो इस लेख को ध्यान से पढ़े.
मछली पालन का बिजनेस कैसे करें
मछली पालन का बिजनेस बहुत ही जिम्मेदारी वाला बिजनेस माना जाता है, इस बिजनेस में थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ा नुकसान करवा सकती है, इसलिए मछली पालन का बिजनेस शुरू करने से पहले आपको इस बिजनेस से जुडी अच्छी खासी जानकारी पता होनी चाहिए, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आप निम्न तरीके को फॉलो कर सकते है.
मछली पालन बिजनेस के लिए आवश्यक चीजे
अगर आप मछली पालन का बिजेनस शुरू करने की सोच रहे है तो आपको इस बिजनेस में कई तरह की चीजो की जरूरत पड़ेगी जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए, यह चीजे निम्न प्रकार से है.
- मछली पालन के लिए आपको तालाब या बायोफ्लॉक टैंक की जरूरत पड़ेगी.
- मछली पालन के बिजनेस में आपके पास स्वच्छ पानी की उपलब्धता होनी चाहिए.
- जिस क्षेत्र में आप मछली पालन का बिजनेस शुरू करना चाहते है वहां बिजली की व्यवस्था होनी चाहिए.
- इस बिजनेस में मछलियों को जीवित रखने के लिए ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए.
- आपके पास पानी की गुणवत्ता जांचने के उपकरण उपलब्ध होने चाहिए.
- आपके पास मछलियों के लिए संतुलित आहार की पर्याप्त व्यवस्था होनी अनिवार्य है.
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको निम्न चीजो की जरूरत पड़ेगी, ध्यान रखे की इस बिजनेस को शुरू करने से पूर्व आप पानी की लैब में जांच जरुर करवा ले, इससे आपको सटीक जानकारी मिल जाएगी की आपके क्षेत्र में जो पानी उपलब्ध है वो मछली पालन के लिए उपयुक्त है या नही.
मछली पालन का प्रशिक्षण ले
मछली पालन का बिजनेस शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको इसका प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है, इसके लिए आप सरकारी कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) या राज्य के मत्स्य विभाग से मछली पालन का प्रशिक्षण ले सकते है, इसमें आपको मछलियों की नश्ल और उन्हें पालने की पूरी प्रक्रिया बताई जाती है एवं मछली पालन करने की पूरी ट्रेनिंग दी जाती है जिससे आप इस बिजनेस को आसानी से शुरू कर पायेंगे.
मछली पालन का बिजनेस मॉडल चुने
जब आप मछली पालन का प्रशिक्षण ले लेते है तो इसके बाद आपको मछली पालन के बिजनेस में बिजनेस मॉडल का चुनाव करना होगा, अगर आप सही बिजनेस मॉडल का चुनाव करेंगे तो इससे आपको बिजनेस शुरू करने में आसानी होगी, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आप निम्न बिजनेस मॉडल का चुनाव कर सकते है.
- तालाब में मछली पालन – भारत में मछली पालन करने के लिए इस तरीके को सबसे अधिक अपनाया जाता है, इसमें आप प्राकृतिक या कृतिम तालाब में मछलियों को पालते है, यह तरीके किसानो और व्यापारियों सभी के लिए उपयुक्त माना जाता है एवं इसमें लागत भी बहुत ही कम आती है.
- बायोफ्लॉक मछली पालन – बायोफ्लॉक मछली पालन की एक आधुनिक तकनीक है, इसमें एक गोल HDPE टैंक में मछलियों का पालन किया जाता है, इस टैंक में मौजूद बैक्टीरिया पानी के अमोनिया को उपयोगी प्रोटीन में बदल देते है जिससे इसमें पानी लंबे समय तक उपयोग करने योग्य बन रहता है.
- पुनर्चक्रण मत्स्य पालन प्रणाली – इसका उपयोग बड़े स्तर पर मछली पालन करने के लिए किया जाता है, इसे सबसे आधुनिक और हाई टेक मछली पालन प्रणाली मानी जाती है जिसमे पानी को बार बार फ़िल्टर करके उपयोग में लिया जाता है, इसमें पूरी तरह से नियत्रित वातावरण में उत्पादन होता है, हालंकि इसके लिए आपको अधिक निवेश करना करना पड़ता है.
अगर आप छोटे स्तर पर इस बिजनेस को शुरू करना चाहते है एवं आपका बजट कम है तो आप तालाब के माध्यम से मछली पालन का कार्य कर सकते है.
मछली पालन के लिए जगह चुने
जब आप बिजनेस मॉडल का चुनाव कर लेते है तो इसके बाद आपको यह बिजनेस शुरू करने के लिए सही लोकेशन का चुनाव करना होगा, इस बिजनेस में आपको ऐसी लोकेशन का चुनाव करना चाहिए जहां पर साल भर पानी की उपलब्धता रहे, इससे आपको मछली पालन करने में बहुत ही आसानी होगी और कभी भी पानी की कमी नही होगी जिससे मछलियाँ सुरक्षित रहेगी.
मछली पालन के लिए तालाब तैयार करें
जब आप सही लोकेशन का चुनाव कर लेते है तो इसके बाद आपको अपनी लोकेशन पर मछली पालन के लिए तालाब का निर्माण करना होगा, अगर वहां पर पहले से प्राकृतिक तालाब बनी हुई है तो आपको तालाब की अच्छी तरह से सफाई करनी होगी एवं तालाब में चुना और आवश्यकतानुसार जैविक खाद डालनी होगी इससे पानी की गुणवत्ता में सुधार होगा.
मत्स्य विशेषज्ञों के अनुसार मछली पालन का बिजनेस शुरू करने के लिए इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखे की तालाब के पानी का pH मान 6.5 से 8.5 तक होना चाहिए एवं पानी में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता होनी चाहिए तभी आप उस तलाब में मछलियों को पाल सकते है.
मछलियों का चयन करें
जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपको मछली पालन का बिजनेस शुरू करने के लिए मछलियों का चयन करना होगा, जैसा की आप जानते होगे की मछलियाँ कई अलग अलग प्रकार की होती है, ऐसे में आप किस प्रकार की मछलियों को पालेगे यह आपको पहले से सुनिच्चित करना होगा.
इस बिजनेस में आपको ऐसी मछलियों का चुनाव करना चाहिए जिनकी भारत में अधिक डिमांड हो जैसे की रोहू और कतला प्रजाति की मछलियाँ, अगर आप अधिक डिमांड वाली मछलियों को पालेंगे तो इससे आपकी बिक्री अधिक होगी एवं आपकी कमाई भी अधिक हो सकती है.
तालाब में मछली के बीज डाले
जब आप मछलियों का चुनाव कर लेते है तो इसके बाद आपको किसी विश्वसनीय हैचरी से स्वस्थ मछली के बीज (बेबी फिश) खरीदने है, ध्यान रखे की आपको केवल वही नश्ल खरीदनी है जिस नश्ल को आप पालना चाहते है, जब आप मछली के बीज खरीद लेते है तो इसके बाद इन्हें तालाब में छोड़ देना है, मछली के बीज तालाब में छोड़ने के बाद मछलियों के वजन और उम्र के अनुसार फ्लोटिंग फीड देना होगा, इससे मछलियाँ जल्दी बड़ी होगी और आपको व्यवसाय में तेज से मुनाफा होने लगेगा.
जब आप मछलियों के बीज तालाब में छोड़ देते है तो इसके बाद आपको उन मछलियों की नियमित रूप से निगरानी और देखभाल भी करनी होगी, अगर कोई मछली रोगग्रस्त हो जाती है तो आपको उस मछली को अलग करके किसी विशेषज्ञ की सलाह लेनी होगी ताकि अन्य मछलियों रोगग्रस्त न हो.
मछलियों की बिक्री करें
जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद जब भी मछलियाँ बढ़ी होगी तो आप उन मछलियों को बेचने के लिए बाजार में भेज सकते है, ध्यान रखे की बाजार में आपको केवल स्वास्थ्य और बिकने योग्य मछलियाँ ही सेल करनी है, इसके बाद जैसे जैसे तालाब में मछलियाँ बढती जायेगी वैसे वैसे आपकी कमाई में भी बढ़ोतरी होने लगेगी, इस तरीके से आप बहुत ही आसानी से मछली पालन का बिजनेस शुरू कर सकते है.
मछली पालन बिजनेस में सरकारी योजनाएं
अगर आप मछली पालन का बिजनेस शुरू करते है तो इसमें आपको प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ मिल कसता है, इस योजना के अंतर्गत आपको तालाब खोदने, मछली के बीज खरीदने और अन्य कार्यों के लिए सरकार की तरफ से सब्सिडी दी जाती है जिससे आप कम लागत में इस बिजनेस को शुरू कर पाएंगे, इसके अलावा इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आप किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कम ब्याजदर पर लोन भी ले सकते है.
इस लेख में हमने मछली पालन का बिजनेस कैसे करें इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

