नमस्कार मित्रो आज हम आपको फाइनेंस का बिजनेस कैसे करें इसके बारे में बता रहे है, अगर आप कम निवेश में एक ऐसा बिजनेस शुरू करने की सोच रहे है जिसमे आपको प्रतिमाह अच्छा खासा कमीशन मिले तो ऐसे में आप फाइनेंस का बिजनेस शुरू सकते है, इस लेख में हम आपको फाइनेंस का बिजनेस शुरू करने से जुडी विस्तृत जानकारी बताने वाले है.

फाइनेंस के बिजनेस में आप ग्राहक और बैंक या वित्तीय संस्थान के बिच डायरेक्ट सेलिंग एजेंट के रूप में कार्य करते है एवं इसमें आपका मुख्य कार्य ग्राहकों को सही बैंक या NBFC से जोड़ना होता है एवं उनके लोन को स्वीकृत करवाना होता है जिसके बदले बैंक या NBFC के द्वारा आपको एक निश्चित कमीशन दिया जाता है वही आपकी कमाई होती है.
फाइनेंस का बिजनेस कैसे करें
फाइनेंस के बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको किसी भी विशेष डिग्री या सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं पडती, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको लोन और बैंकिंग की अच्छी खासी जानकारी पता होनी चाहिए एवं लोगो के साथ सही तरीके से बात करने का अनुभव होना चाहिए, अगर आप इस बिजनेस को शुरू करने की सोच रहे है तो आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.
फाइनेंस बिजनेस के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट बनाये
फाइनेंस का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको विभिन्न दस्तावेजो की जरूरत पड़ेगी, इसके लिए आप निम्न प्रकार के आवश्यक दस्तावेज बना सकते है.
- फाइनेंस का बिजनेस शुरू करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पेन कार्ड और वोटर आईडी जैसे दस्तावेज होने चाहिए.
- इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपके पास करंट बैंक अकाउंट होना चाहिए जिसमे आप बिजनेस के पैसो का लेनदेन करेंगे.
- फाइनेंस का बिजनेस शुरू करने के लिए आपके पास ऑफिस का एड्रेस प्रूफ होना चाहिए, इसके लिए आप लाइट बिल का उपयोग कर सकते है.
- इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपके पास पासपोर्ट साइज़ फोटो, मोबाइल नंबर और एक ईमेल आईडी होनी अनिवार्य है.
- अगर दुकान आपकी खुद की है तो आपके पास दुकान के मालिकाना हक़ के दस्तावेज होने चाहिए, वही अगर दुकान किराये की है तो आपके पास किरायानामा के दस्तावेज होने चाहिए.
- आप जिस क्षेत्र में फाइनेंस का ऑफिस खोल रहे है उस क्षेत्र की नगर पालिका, नगर निगम या ग्राम पंचायत से आपको NOC प्राप्त करनी अनिवार्य है.
अगर आपके पास निम्न प्रकार के सभी दस्तावेज है तो इसके बाद खुद का फाइनेंस का बिजनेस शुरू कर सकते है, इससे आपको बिजनेस करने में आसानी होगी एवं भविष्य में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी.
फाइनेंस का बिजनेस प्लान तैयार करें
जब आप जरूरी दस्तावेज बना लेते है तो इसके बाद आपको फाइनेंस का बिजनेस शुरू करने के लिए एक बिजनेस प्लान बनाना होगा एवं यह सुनिच्चित करना होगा की आप अपने ग्राहकों को कौन कौनसी सेवाए प्रदान करेंगे जैसे:
- केवल होम लोन
- सभी प्रकार के लोन
- लोन और इंश्योरेंस
- लोन और क्रेडिट कार्ड
- लोन, इंश्योरेंस और क्रेडिट कार्ड आदि
इसमें से आपको जो भी कार्य अच्छा लगता है आप उस कार्य को कर सकते है, इन सभी में आपको एक निश्चित कमीशन दिया जाता है एवं ध्यान रखे की आप अपने ग्राहकों को जितनी ज्यादा सेवाएं प्रदान करेंगे आपकी कमाई भी उतनी ही ज्यादा होगी.
ऑफिस के लिए सही लोकेशन चुने
जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपको फाइनेंस की ऑफिस खोलने के लिए सही लोकेशन का चुनाव करना होगा, ध्यान रखे की इस बिजेनस को शुरू करने के लिए गाँव या शहर के मुख्य बाजार, मुख्य चौराहा या मुख्य सड़क के पास ऑफिस खोलना फायदेमंद साबित हो सकता है एवं आप चाहे तो किसी बैंक के पास भी अपनी फाइनेंस की ऑफिस खोल सकते है इससे आपको अधिक ग्राहक मिलने की संभावना होती है.
फाइनेंस के बिजनेस का रजिस्ट्रेशन करवाएं
फाइनेंस का बिजेनस शुरू करने के लिए आपको अपने बिजनेस का रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है, अगर आप अकेले इस बिजनेस को शुरू कर रहे है तो आप Proprietorship में अपने बिजनेस का रजिस्ट्रेशन करवा सकते है, वही अगर आप 2 या 2 से अधिक लोग मिलकर इस बिजनेस को शुरू कर रहे है तो आपको Partnership में बिजनेस रजिस्ट्रेशन करवाना होगा.
अगर आप बड़े स्तर पर इस बिजनेस को शुरू कर रहे है तो आप LLP या प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में भी अपने बिजनेस को शुरू कर सकते है, अगर अपने Proprietorship या Partnership में बिजनेस का रजिस्ट्रेशन किया है तो बिजेनस बढ़ने के बाद आप उसे LLP या प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में अपग्रेड भी कर सकते है.
बैंक या NBFC की DSA एजेंसी लें
जब आप अपने बिजनेस का रजिस्ट्रेशन करवा लेते है तो इसके बाद आपको किसी भी नजदीकी बैंक या NBFC से DSA की एजेंसी लेनी अनिवर्य है, फाइनेंस का बिजनेस शुरू करने के लिए यह एक महत्वपूर्ण चरण होता है, क्युकी जब तक आप किसी बैंक या NBFC कंपनी से DSA एजेंसी नही लेते तब तक आप इस बिजनेस को शुरू नहीं कर पाएंगे.
विभिन्न बैंकों के साथ जुड़े
फाइनेंस के बिजनेस में आपको केवल एक बैंक या NBFC कंपनी के साथ सीमित नही रहना है, बल्कि इस बिजनेस में आप जितने अधिक बैंक और NBFC कंपनी के साथ जुड़ सकते है आपको उतनी बैंको के साथ जुड़ने का प्रयास करना चाहिए, इससे आपको अधिक ग्राहक मिल सकते है एवं इससे ग्राहकों के लोन के आवेदन पत्रों को स्वीकृत करवाने में भी आसानी हो सकती है.
फाइनेंस की ऑफिस का सेटअप करें
फाइनेंस का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको ऑफिस का सेटअप करना जरूरी है, अगर आप ऑफिस का सही तरीके से सेटअप कर लेते है तो इससे ग्राहक आकर्षित हो सकते है एवं आपको बिजनेस में अच्छा फायदा देखने के लिए मिल सकता है, फाइनेंस के ऑफिस का सेटअप करते वक्त आपको निम्न चीजो की जरूरत पड़ेगी.
- कंप्यूटर या लैपटॉप
- हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन
- आल इन वन प्रिंटर
- स्कैनर
- ऑफिस टेबल
- कुर्सियां
- फाइल कैबिनेट
- सीसीटीवी कैमरा
- इन्वर्टर
- विजिटिंग कार्ड आदि
इन सभी चीजो की जरूरत आपको उस वक्त पड़ेगी जिस वक्त आप ऑफिस बनायेंगे, इसकी मदद से आपको कार्य करने में आसानी होगी एवं लोन से सम्बंधित ताजा अपडेट करने प्राप्त करने में आसानी होगी.
CRM सॉफ्टवेयर का सेटअप करें
फाइनेंस का बिजनेस शुरू करने के लिए CRM सॉफ्टवेयर का सेटअप करना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद सबित हो सकता है, इस सॉफ्टवेयर की मदद से आप फाइनेंस से जुड़े निम्न प्रकार के कार्य कर पाएंगे.
- ग्राहकों का रिकॉर्ड रख सकते है.
- फॉलो-अप करने में आसानी होगी.
- दस्तावेज व्यवस्थित रख सकते है.
- लोन के स्टेटस को ट्रैक कर सकते है.
- टीम को आसानी से मैनेज कर सकते है.
लोन की प्रक्रिया शुरू करें
जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आप ग्राहकों से जुड़कर उन्हें लोन दिलवाना शुरू कर सकते है, ग्राहकों से जुड़ने के लिए एवं उन्हें लोन दिलवाने के लिए आपको निम्न तरीका फॉलो करना होगा.
- ग्राहकों से संपर्क करें
- उनकी आवश्यकताओ को समझें
- आवेदकों की पात्रता जांचे
- आवेदकों के दस्तावेज प्राप्त करें
- लोन के आवेदन पत्र तैयार करें
- आवेदन पत्र बैंक में जमा करें
- बैंक के वेरिफिकेशन में मदद करें
- लोन का Approval कर्व्यें
- डिस्बर्समेंट करवाए
जब आप सभी प्रोसेस पूरी कर लेते है एवं ग्राहक को लोन मिल जाता है तो इसके बाद आप उस बैंक से अपना कमीशन प्राप्त कर सकते है, इस तरीके से आप बहुत ही आसानी से खुद का फाइनेंस का बिजनेस शुरू कर सकते है.
फाइनेंस का बिजनेस करने के फायदे
अगर आप फाइनेंस का बिजनेस शुरू करते है तो इसके कई अलग अलग फायदे हो सकते है जिन्हें आपको ध्यान में रखना चाहिए, हम आपको इसके कुछ बेहतरीन फायदे बता रहे है जो निम्न प्रकार से है.
- इस बिजनेस को आप बहुत ही कम निवेश के साथ शुरू कर सकते है.
- इस बिजनेस में आपको बहुत ही अच्छा कमीशन मिल सकता है.
- बढती डिमांड के कारण आपको ज्यादा ग्राहक मिल सकते है.
- इस बिजनेस में आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीको से काम कर सकते है,
फाइनेंस का बिजनेस करते वक्त चुनौतियां
जब आप फाइनेंस का बिजनेस शुरू करते है तो उस वक्त आपके सामने कई तरह की चुनौतियां भी आ सकती है जिन्हें आपको ध्यान में रखना होगा, यह चुनौतियां निम्न प्रकार से हो सकती है.
- कई बार आवेदकों के दस्तावेज अधूरे होने पर आवेदन निरस्त हो सकता है.
- कई बार CIBIL ख़राब होने के कारण उनका आवेदन निरस्त हो सकता है.
- लोन देने वक्त बैंक की प्रक्रिया में समय लग सकता है.
- इस बिजनेस में प्रतिस्पर्धा बहुत ही अधिक हो सकती है.
जब आप इस बिजनेस को शुरू करते है तो उस वक्त आपको निम्न बाते ध्यान में रखनी चाहिए ताकि भविष्य में आपको किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो एवं आप इस बिजनेस को आसानी से शुरू कर सके.
इस लेख में हमने फाइनेंस का बिजनेस कैसे करें इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इस बिजनेस से जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

