आज हम आपको ई कॉमर्स का बिजनेस कैसे शुरू करें इसके बारे में बता रहे है, अगर आप घर बैठे खुद का ऑनलाइन बिजनेस शुरू करने की सोच रहे है तो ई कॉमर्स का बिजनेस करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, इस लेख में हम आपको ई कॉमर्स का बिजनेस शुरू करने से जुडी विस्तृत जानकारी बताने वाले है.

ई कॉमर्स का बिजनेस एक ऐसा बिजेनस है जिसमे आपको कोई भी प्रोडक्ट ऑनलाइन सेल करना होता है, इसमें आप घर बैठे दुनियाभर में अपने प्रोडक्ट को सेल कर सकते है, यह बिजनेस उन लोगो के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है जो घर बैठे कम निवेश में अच्छा खासा मुनाफा कमाना चाहते है.
ई कॉमर्स बिजनेस कैसे शुरू करें
ई कॉमर्स का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको कंप्यूटर और इंटरनेट की अच्छी खासी जानकारी होनी चाहिए, क्युकी इस बिजनेस में आपका पूरा काम कंप्यूटर और इंटरनेट पर आधारित होता है, इसलिए अगर आपको इंटरनेट की अच्छी जानकारी है तो इस बिजनेस को शुरू करने में आपको काफी ज्यादा आसानी होगी.
ई कॉमर्स के लिए प्रोडक्ट चुने
ई कॉमर्स का बिजनेस शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको सही प्रोडक्ट का चुनाव करना होगा, अगर आप पहले से कोई प्रोडक्ट बना रहे है तो उस प्रोडक्ट को आप ऑनलाइन सेल कर सकते है, लेकिन अगर आप इसे 0 से शुरू कर रहे है तो आपको किसी ऐसे प्रोडक्ट का चुनाव करना होगा जिसकी बाजार में अधिक डिमांड हो, इससे आपकी सेल ज्यादा हो सकती है एवं आपकी कमाई भी तेजी से बढ़ सकती है.
ई कॉमर्स की मार्केट रिसर्च करें
जब आप प्रोडक्ट का चुनाव कर लेते है तो इसके बाद आपको मार्केट रिसर्च करनी जरूरी है, इसमें आपको यह पता करना होगा की आपके प्रतियोगी कौन कौन है और उनके प्रोडक्ट की क्वालिटी कैसी है, इसके साथ ही आपको यह भी पता करना होगा की उनके प्रोडक्ट की कीमते कितनी है, अगर आप सही तरीके से मार्केट रिसर्च कर लेते है तो इससे आप उनसे बेहतर क्वालिटी का प्रोडक्ट बना पाएंगे जिससे लोग आपके प्रोडक्ट को खरीदने में ज्यादा रूचि दिखा सकते है,
ई कॉमर्स के लिए जरूरी दस्तावेज बनाए
जब आप मार्केट रिसर्च कर लेते है तो इसके बाद आपको ई कॉमर्स का बिजनेस शुरू करने के लिए जरूरी दस्तावेज बनाने होगे, इसके लिए आप निम्न प्रकार के दस्तावेज बना सकते है.
- ई कॉमर्स का बिजनेस शुरू करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पेन कार्ड और वोटर आईडी होनी चाहिए.
- ई कॉमर्स के बिजनेस में पैसो का लेनदेन करने के लिए आपको करंट बैंक अकाउंट खुलवाना होगा.
- अगर आपकी कमाई सरकार द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक है तो आपको GST रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है.
- ई कॉमर्स का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको बिजनेस का रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवर्य है.
- बिजनेस में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए एवं बिजेनस लोन लेने के लिए आप उद्यम रजिस्ट्रेशन करवा सकते है.
अगर आपके पास निम्न प्रकार के सभी दस्तावेज है तो इसके बाद आप ई कॉमर्स का बिजनेस शुरू कर सकते है, इससे आपको ई कॉमर्स का बिजेनस करते वक्त भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी.
खुद की ई कॉमर्स वेबसाइट बनाए
अब आपको अपना प्रोडक्ट बेचने के लिए खुद की वेबसाइट बनानी होगी ताकि यूजर आपकी वेबसाइट पर आकर आपके प्रोडक्ट को खरीद सके, इसके लिए आप Shopify या WooCommerce (WordPress) जैसे प्लाफोर्म पर खुद की वेबसाइट लांच कर सकते है.
अगर आप Shopify पर ऑनलाइन स्टोर ओपन करते है तो आपको एक डोमेन खरीदना होगा और उसे अपनी वेबसाइट के साथ लिंक करना होगा, इसके अलावा आपको Shopify पर वेबसाइट चलाने के लिए अलग से शुल्क देना होगा.
वही अगर आप WooCommerce (WordPress) जैसे प्लेटफार्म पर वेबसाइट बनाना चाहते है तो इसमें आपको डोमेन, होस्टिंग, थीम और प्लगइन जैसी चीजे खरीदनी होगी, WordPress में आपको वेबसाइट कस्टमाइज करने के लिए कई प्रकार के अलग अलग फीचर मिल जायेंगे जो Shopify में मिलना मुश्किल है.
पेमेंट गेटवे सेटअप करें
जब आप वेबसाइट बना लेते है तो इसके बाद आपको अपनी वेबसाइट में जरूरत के हिसाब से पेमेंट गेटवे सेट करना होगा, इसका फायदा यह होगा की जब कोई यूजर आपके प्रोडक्ट को खरीदेगा तो उसे UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से पेमेंट करने का विकल्प उपलब्ध होगा.
इससे कोई भी यूजर बहुत ही आसानी से ऑनलाइन पेमेंट करके आपके प्रोडक्ट को खरीद पायेगा, अगर आप केवल भारत में प्रोडक्ट सेल करना चाहते है तो आप Razorpay या Cashfree का उपयोग कर सकते है लेकिन अगर आप इंटरनेशनल लेवल पर प्रोडक्ट सेल करना चाहते है तो आपको Paypal जैसे प्लेटफार्म का भी उपयोग करना होगा.
वेबसाइट पर प्रोडक्ट को लिस्ट करें
जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपको अपने प्रोडक्ट अपनी वेबसाइट पर लिस्ट करने होगे एवं इसमें आपको प्रोडक्ट के फोटो, प्रोडक्ट की जनकारी और उसकी कीमत भी दर्ज करनी होगी ताकि यूजर उस प्रोडक्ट को देखकर उससे जुडी सभी आवश्यक जानकारियाँ प्राप्त कर सके, अगर आप अपने प्रोडक्ट को वेबसाइट पर अच्छी तरह से लिस्ट करते है तो इससे आपके आर्डर बढ़ने की संभवना बढ़ जाती है.
प्रोडक्ट का प्रमोशन करे
जब आपकी वेबसाइट पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाती है तो इसके बाद आपको अपनी सेल बढाने के लिए अपने प्रोडक्ट का प्रमोशन करना होगा, इसके लिए आप ऑनलाइन विज्ञापन चला सकते है या सोशल मीडिया के द्वारा अपने प्रोडक्ट का प्रमोशन कर सकते है, ध्यान रखे की ई कॉमर्स के बिजनेस में आप अपने प्रोडक्ट का जितना ज्यादा प्रमोशन करेंगे आपको उतना ही ज्यादा फायदा देखने के लिए मिलेगा.
नोट – अगर आप शुरुआत में खुद की वेबसाइट नही बनाना चाहते है आप अपने प्रोडक्ट को मौजूदा मार्केटप्लेस जैसे (अमेज़न या फ्लिप्कार्ट) आदि पर भी लिस्ट कर सकते है, आज के समय में ज्यादातर लोग ऑनलाइन प्रोडक्ट खरीदने के लिए इन वेबसाइट का इस्तमाल करते है ऐसे में अगर आप इन वेबसाइट पर अपने प्रोडक्ट को लिस्ट करेंगे तो इससे आपको काफी अच्छा फायदा देखने के लिए मिल सकता है.
प्रोडक्ट की डिलीवरी करें
इसके बाद जब भी कोई व्यक्ति आपके प्रोडक्ट को खरीदने के लिए आर्डर करता है तो आपको उस व्यक्ति के सही पते पर प्रोडक्ट की डिलीवरी करनी होगी, प्रोडक्ट को डिलीवर करने के लिए आप Shiprocket, BlueDart और Delhivery जैसी कंपनी के साथ जुड़ सकते है एवं इन कंपनियों की मदद से अपने प्रोडक्ट को ग्राहक तक डिलीवरी कर सकते है.
ई कॉमर्स बिजनेस की सेल कैसे बढ़ाये
ई कॉमर्स के बिजनेस को सफल बनाने के लिए आपको अपने प्रोडक्ट की सेल बढानी जरूरी है, इस बिजनेस में आप अपनी सेल को बूस्ट करने के लिए निम्न तरीके अपना सकते है.
- अपने प्रोडक्ट की पैकेजिंग अच्छी और मजबूत रखे.
- ग्रहको को ओरिजिनल प्रोडक्ट डिलीवर करें.
- प्रोडक्ट की रियल फोटो वेबसाइट पर अपलोड करें.
- ग्राहकों को डिस्काउंट ऑफर प्रदान करें.
- प्रोडक्ट पर पॉजिटिव रेटिंग बढाने का प्रयास करें.
- अपने प्रोडक्ट का ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रमोशन करें.
- ई कॉमर्स वेबसाइट को SEO ऑप्टिमाइज़ करें.
- ग्राहकों को फोन और ईमेल सपोर्ट प्रदान करे.
- प्रोडक्ट की निश्चित समय पर डिलीवरी करें.
अगर आप इन सभी तरीको को फॉलो करते है तो इससे आपको बिजनेस में बहुत ही अच्छा फायदा देखने के लिए मिल सकता है एवं इससे आपकी सेल भी तेजी से बढ़ सकती है.
इस लेख में हमने आपको ई कॉमर्स बिजनेस को कैसे शुरू करें इसके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुड़ा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट कर सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

