होमServices, Energy & ManufacturingGas Agency Kaise Khole? गैस एजेंसी खोलने की पूरी प्रक्रिया

Gas Agency Kaise Khole? गैस एजेंसी खोलने की पूरी प्रक्रिया

आज हम आपको गैस एजेंसी कैसे खोले इसके बारे में बता रहे है, गैस एजेंसी का बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है जिसकी डिमांड प्रत्येक गाँव और शहर में रहती है, अगर आप इस बिजनेस को शुरू करते है तो गैस एजेंसी का बिजनेस आपके लिए कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है एवं इस बिजनेस में आप कम समय में बहुत ही अच्छा पैसा कमा सकते है.

gas agency kaise khole

गैस एजेंसी के बिजनेस में आपको घरेलु और कमर्शियल गैस सिलेंडर में एलपीजी गैस भरनी होती है एवं उसे ग्राहकों के घर या दुकान तक पहुंचाना होता है, आज के समय में अधिकांश लोग खाना बनाने एवं अन्य कार्यो के लिए एलपीजी गैस का इस्तमाल कर रहे है जिसके कारण बाजार में इस बिजनेस की डिमांड बहुत ही तेजी से बढ़ रही है.

गैस एजेंसी कैसे खोले

गैस एजेंसी का कार्य बहुत ही जिम्मेदारी वाला कार्य माना जाता है, इसलिए यह बिजनेस शुरू करने के लिए आपको इस बिजनेस की अच्छी खासी जानकारी पता होनी चाहिए, अगर आप खुद की गैस एजेंसी खोलना चाहते है तो इसके लिए आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.

गैस एजेंसी खोलने के लिए आवश्यक योग्यता

अगर आप खुद की गैस एजेंसी खोलना चाहते है तो इसके लिए आपको कुछ आवश्यक योग्यताएं पूरी करनी अनिवर्य है, इसके लिए निम्न प्रकार की योग्यता रखी गयी है.

  • आवेदक की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष एवं अधिकतम उम्र 60 वर्ष तक होनी अनिवार्य है.
  • आवेदक का शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होना जरूरी है.
  • आवेदन किसी भी मान्यता प्राप्त विधालय से न्यूनतम दंसवी उतीर्ण होना अनिवार्य है.
  • आवेदन के परिवार का कोई भी व्यक्ति गैस या तेल कंपनी का कर्मचारी नहीं होना चाहिए.
  • आवेदक के खिलाफ किसी भी प्रकार का अपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए.

अगर आप इन सभी योग्यताओं को पूरा करते है तो इसके बाद आप गैस एजेंसी खोलने के लिए आवेदन कर सकते है, ध्यान रखे की सभी राज्यों और केटेगरी के लिए गैस एजेंसी खोलने की योग्यताएं अलग अलग भी हो सकती है.

गैस एजेंसी के लिए आवश्यक जमीन

गैस एजेंसी शुरू करने के लिए जमीन बहुत ही महत्वपूर्ण होती है, अगर आपके पास कंपनी के नियमनुसार सही लोकेशन पर उपयुक्त साइज़ की जमीन है तो इससे आपको गैस एजेंसी का अप्रूवल आसानी से मिल सकता है, इसके लिए आपकी जमीन निम्न प्रकार से होनी चाहिए.

  • कार्यलय – अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में गैस एजेंसी खोलना चाहते है तो आपके पास न्यूनतम 13.5 वर्गमीटर की जमीन होनी चाहिए, वही आप शहरी क्षेत्र में कार्यलय खोलना चाहते है तो आपके पास न्यूनतम 20 वर्ग मीटर की जमीन होनी चाहिए.
  • गोदाम – अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में गैस एजेंसी खोल रहे है तो आपके पास गोदाम के लिए न्यूनतम 600 वर्गमीटर का जमीन होनी चाहिए वही अगर आप शहरी क्षेत्र में गोदाम खोलन चाहते है तो आपके पास 1054 वर्गमीटर की जगह होनी चाहिए.

इसके साथ ही आपको ध्यान रखना होगा की गैस एजेंसी का गोदाम पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव्स सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन (PESO) के नियमानुसार सुरक्षित होना चाहिए.

नोट – गैस एजेंसी का कार्यालय आप सड़क के पास या मुख्य बाजार में बना सकते है जहाँ पर लोग आसानी से बुकिंग करवाने आ सके, इसके अलावा ध्यान रखे की गोदाम और कर्यालय के पास पार्किंग की पार्यप्त व्यवस्था होनी चाहिए ताकि लोगो को वहां पार्क करने में कोई दिक्कत न हो.

गैस एजेंसी शुरू करने के लिए जरूरी दस्तावेज

गैस एजेंसी शुरू करने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने अनिवार्य है, इसके लिए आपको निम्न दस्तावेजो की जरूरत पड़ेगी.

  • गैस एजेंसी खोलने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पेन कार्ड और वोटर आईडी जैसे दस्तावेज होने अनिवार्य है.
  • गैस एजेंसी खोलने के लिए आपके पास मान्यताप्राप्त विधालय से दंसवी या बाहरवीं उतीर्ण की मार्कशीट होनी चाहिए.
  • अगर जमीन खुद की है तोआपके पास जमीन का नक्शा, नक़ल और जमाबंदी होनी चाहिए एवं जगह किराए की है तो सेल डीड होनी चाहिए.
  • गैस एजेंसी खोलने के लिए आपको बैंक अकाउंट, बैंक स्टेटमेंट, कैंसिल चेक और नेटवर्थ के सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ेगी.
  • इस बिजनेस में आपको शपथ पत्र बनाना अनिवार्य है एवं आपके पास जाति प्रमाण पत्र भी होना आवश्यक है.
  • गैस एजेंसी का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको GST रजिस्ट्रेशन करवना अनिवार्य है.
  • गैस एजेंसी खोलने के लिए आपको PESO से लाइसेंस लेना होगा एवं फायर ब्रिगेड की NOC प्राप्त करनी होगी.
  • जिस क्षेत्र में आप गैसं एजेंसी खोल रहे है उस क्षेत्र की नगर पालिका या नगर नगम से आपको NOC प्राप्त करनी होगी.

गैस एजेंसी शुरू करने के लिए आपको निम्न दस्तावेजो और सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ेगी, इसलिए यह बिजनेस शुरू करने के लिए आपको सभी आवश्यक दस्तावेज बनाने अनिवार्य है, ध्यान रखे की सभी दस्तावेजो में आपका और आपकी गैस एजेंसी का नाम सही तरीके से अंकित होना चाहिए, किसी भी प्रकार की त्रुटी होने पर आपको कई तरह की दिक्कते हो सकती है.

गैस एजेंसी के लिए आवेदन कैसे करें

गैस एजेंसी के लिए आप ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकते है, इसमें आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान होती है इसके लिए आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.

  • सबसे पहले आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट lpgvitarakchayan.in पर जाना है, यहाँ पर कंपनी राज्य या जिलावार गैस एजेंसी के विज्ञापन जारी करती है.
  • जब आपके क्षेत्र का विज्ञापन जारी होता है तो इसके बाद आपको रजिस्टर के ऊपर क्लिक करना है, इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन का फॉर्म ओपन होगा उसमे आपको मांगी गयी सभी जानकारी सही सही दर्ज करनी है एवं इसमें अपना अकाउंट बना लेना है.
  • जब आप इसमें रजिस्ट्रेशन कर लेते है तो इसके बाद पोर्टल पर आपको अपनी जमीन से जुडी जानकारी दर्ज करनी है एवं जरूरी दस्तावेजो की प्रतिलिपि उपलोड करनी है.
  • इसके बाद आपको अपनी केटेगरी के अनुसार नॉन-रिफंडेबल आवेदन फीस जमा करने के लिए कहा जायेगा, इसमें आपको ऑनलाइन तरीके से आवेदन शुल्क जमा करना है.
  • इसके बाद एक लोकेशन के लिए जितने भी वैध आवेदन आते है उनका कंप्यूटर आधारित लाइव लकी ड्रा निकाला जाता है, अगर लकी ड्रा में आपका नाम आता है तो इसकी सुचना आपको ईमेल और एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी.
  • इसके बाद कंपनी के अधिकारी आपकी बताई गयी लोकेशन पर फील्ड वेरिफिकेशन करेंगे एवं मौके पर आपके सभी दस्तावेजो की जाँच की जाएगी, अगर सब कुछ कंपनी के नियमानुसार पाया जाता है तो इसके बाद आपको लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) दिया जायेगा.
  • जब आपको LOI जारी किया जाता है तो इसके बाद आपका और कंपनी का एक अग्रीमेंट बनाया जाता है, जब आप दोनों के बिच में अग्रीमेंट बन जाता है तो इसके बाद आपको क़ानूनी रूप से उस कंपनी की डीलरशिप मिल जाएगी.

जब इतनी प्रक्रिया पूरी हो जाती है तो इसके बाद आप कंपनी के नियमानुसार कार्यालय और गोदाम का निर्माण करवाना शुरू कर सकते है, इसके बाद कंपनी के अधिकरियों द्वारा आपके गोदाम का अंतिम वेरिफिकेशन किया जाएगा इसमें यह देखा जाएगा की आपका गोदाम कंपनी के नियमनुसार सुरक्षा की दृष्टि से सही है या नही, जब इतना सब कुछ हो जाता है तो इसके बाद कंपनी से आपको एलपीजी का स्टॉक मिलना शुरू हो जायेगा.

गैस एजेंसी में कर्मचारियों की भर्ती करें

गैस एजेंसी के बिजनेस में आपको विभिन्न कर्मचारियों की नियुक्ति करनी होती है, इसके लिए आप अपनी जरूरत के हिसाब से निम्न कर्मचरियों की भर्ती कर सकते है.

  • मेनेजर
  • अकाउंटेंट
  • डिलीवरी स्टाफ
  • वाहन ड्राईवर
  • ऑफिस स्टाफ
  • गोदाम स्टाफ

इन सभी कर्मचरियों का गैस एजेंसी में बहुत ही उपयोगी रोल होता है, अगर आप इन कर्मचारियों की नियुक्ति करते है तो इससे आपको बिजनेस में बहुत ही अच्छा फायदा देखने के लिए मिलेगा.

गैस एजेंसी में कमाई कैसे होगी

गैस एजेंसी में आपकी कमाई कमीशन के आधार पर होती है, जैसे की आप जितनी ज्यादा एलपीजी सेल करेंगे आपकी कमाई उतनी ही ज्यादा होगी, इसके अलावा आप गैस के रेगुलेटर, गैस की पाइप और गैस सर्विस जैसी सुविधाएं देकर गैस एजेंसी से अतिरिक्त कमाई कर सकते है.

नोट – गैस एजेंसी खोलने से पहले बात ध्यान में रखे की Indane Gas, HP Gas और Bharat Gas ये सभी सरकारी गैस एजेंसियां है जबकि Reliance Gas, Go Gas और Super Gas यह सभी प्राइवेट गैस एजेंसियां है.

इस लेख में हमने गैस एजेंसी कैसे खोले इसके बारे में जानकरी प्रदान की है, अगर आपको गैस एजेंसी खोलने में किसी भी प्रकार की परेशानी हो रही है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

Raghuveer Singh
Raghuveer Singhhttps://rdcbusinessidea.in
"I’m Raghuveer Singh, founder of RDCBusinessIdea. I share well-researched, simple, and trustworthy guides on business ideas, government schemes, online earning, and tech updates—backed by official data, market research, and expert insights to help you grow."
RELATED ARTICLES

अपना सवाल यहाँ पूछे

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular