नमस्कार मित्रो आज हम आपको पानीपुरी का बिजनेस कैसे करें इसके बारे में बता रहे है, अगर आप अपने गाँव या शहर में रहकर कम निवेश में एक बेहतरीन बिजनेस शुरू करने की सोच रहे है तो पानीपुरी का बिजनेस शुरू करना आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है, क्युकी पानीपुरी के बिजनेस में पहले दिन से ही ग्राहक आना शुरू हो जाते है इसलिए इस बिजनेस में आपकी कमाई बहुत ही जल्दी शुरू हो सकती है.

पानीपुरी का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको पानीपुरी बनाने का अच्छा खासा अनुभव होना चाहिए, क्युकी अगर आपको पानीपुरी बनाना नही आता तो आप इस बिजनेस को शुरू नही कर पाएंगे, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको कोई किराए की दुकान लेने की जरूरत नहीं पडती, इस बिजनेस को आप ठेला लगाकर भी शुरू कर सकते है.
पानीपुरी का बिजनेस कैसे करें
पानीपुरी का बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है जिसे आप किसी भी क्षेत्र में शुरू करेंगे तो वहां पर आपको ग्राहक देखने के लिए मिल जायेगे, इस बिजनेस में आपके मुख्य ग्राहक महिलायें और बच्चे होते है एवं पानीपुरी के बिजनेस में अतिरिक्त कमाई करने के लिए आप पानीपुरी के साथ साथ सेवपुरी, रगडा पेटिस और भेल जैसी चीजे भी बेच सकते है, अगर आप इस बिजनेस को शुरू करने की सोच रहे है तो आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.
पानीपुरी के लिए सही लोकेशन चुने
पानीपुरी का बिजनेस शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको सही लोकेशन का चुनाव करना जरूरी है, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आप किसी भीड़भाड़ वाली जगह जैसे बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन, मुख्य बाजार, मुख्य चौराहा या सड़क के पास वाली जगह का चुनाव कर सकते है, यहाँ पर लोगो का आना जाना अधिक होता है इसलिए यहाँ पर आपकी सेल भी ज्यादा हो सकती है.
पानीपुरी का मेनू तैयार करें
जब आप सही लोकेशन का चुनाव कर लेते है तो इसके बाद आपको पानीपुरी का बिजनेस शुरू करने के लिए एक मेनू तैयार करना होगा, इसमें आप पानीपुरी को अलग अलग फ्लेवर देने के लिए इमली, पुदीना, धनिया, हींग, लहसुन, कच्चा आम और जीरा पानी दे सकते है एवं स्टाफिंग के लिए आलू-चना, मटका-रगड़ा या पनीर-मूंग आदि की स्टाफिंग कर सकते है, अगर आप दुसरो से अधिक और अलग वेरायटी देंगे तो इससे ग्राहक आपके पास आना अधिक पसंद करेंगे.
पानीपुरी का कच्चा माल खरीद
जब आप मेनू तैयार कर लेते है तो इसके बाद पानीपुरी बनाने के लिए आपको कच्चा माल खरीदना होगा, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आप जरूरत के हिसाब से निम्न प्रकार का कच्चा माल खरीद सकते है.
- भुना हुआ जीरा पावडर
- काला नमक
- सादा नमक
- चाट मसाला
- जलजीरा
- लाल मिर्च पावडर
- हिंदी
- अमचुर पावडर
- हरा धनिया
- पुदीना
- हरी मिर्च
- अदरक
- निम्बू
- इमली
- गुड
- उबले हुए आलू
- उबले हुए चने
- रायते वाली नमकीन
- बारीक सेव आदि
- सूजी और मेदा
यह सभी चीजे पानीपुरी का बिजनेस शुरू करने के लिए एवं पानीपुरी बनाने के लिए आवश्यक है, इसलिए आपको जरूरत के हिसाब से यह सभी चीजे खरीदनी अनिवर्य है.
पानी पूरी बनाने की विधि
अगर आपको पानीपुरी बनाने की प्रक्रिया पता है तो अच्छा है लेकिन अगर आपको पानीपुरी बनाना नही आता तो हम आपको पानीपुरी बनाने का तरीका बता रहे है जो इस बिजनेस को शुरू करने के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा, इसके लिए आपको निम्न तरीका फॉलो करना होगा.
- सबसे पहले आपको पुरी बनाने के लिए सूजी और मैदे में थोडा सा ग्राम तेल और जरूरत के हिसाब से गुनगुना पानी मिलाकर अच्छी तरह से आटा गूँथ लेना है, इसके बाद आटे को किसी गीले सूती के कपडे से ढककर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ देना है.
- अब आपको आटे की छोटी छोटी गोलियां बनकर उसे पुरी के आकार में बेल लेना है, अब एक कड़ाई में तेल को गर्म करना है और उसमे बेली हुई पुरी को डालकर अच्छी तरह से पका लेना है जब तक की वो फुल न जाये.
- इसके बाद तीखा पानी बनाने के लिए धनिया, हरी मिर्च, पुदीना और अदरक का पेस्ट बनाकर उसे पानी में मिला लेना है और पानी को किसी बड़े बर्तन में अच्छी तरह से छान लेना है, इसके बाद आपको पानी में स्वादनुसार निम्बू का रस, काला नमक, हिंग और सादा नमक मिला लेना है.
- अब आपको खट्टा मीठा पानी बनने के लिए पानी में इमली का पल्प और गुड मिलाकर उसे अच्छी तरह से उबाल लेना है एवं उसमे बाद पानी को ठंडा करके उसमे स्वादनुसार काला नमक, जीरा और लाल मिर्च मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें है.
- इसके बाद मसाला बनाने के लिए आपको उबले आलू और उबले चनो का मिक्स करके आटा गूँथ लेना है एवं उसमे आपको स्वादानुसार भुना हुआ जीरा पावडर, लाल मिर्च, चाट मसाला और हरा धनिया मिला लेना है.
इतनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पानीपुरी, पानीपुरी का पानी और पानीपुरी का मसाला बनकर तैयार हो जायेगा, अब आप इसे अपने ठेले पर सेटअप करके बाजार में बेचना शुरू कर सकते है.
पानीपुरी का बिजनेस करने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
पानीपुरी का बिजनेस शुरू करने के लिए आपके पास कुछ आवश्यक दस्तावेज होने अनिवार्य है, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आप निम्न डॉक्यूमेंट बना सकते है.
- पानीपुरी का बिजनेस करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पेन कार्ड और वोटर आईडी होनी चाहिए.
- पानीपुरी का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको FSSAI का लाइसेंस बनवाना अनिवार्य है.
- जिस क्षेत्र में आप यह बिजनेस शुरू करेंगे उस क्षेत्र की नगर पालिका या पंचायत से अनुमति लेनी जरूरी है,
- पानीपुरी के बिजनेस में आपको अपने क्षेत्र के नगर निगम से हेल्थ ट्रेड लाइसेंस लेना अनिवार्य है.
- पानीपुरी का बिजनेस में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए उद्यम रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है.
- पानीपुरी के बिजनेस में मसाला गर्म करने के लिए गैस का उपयोग होगा इसलिए फायर सेफ्टी से NOC जरुर ले.
- पानीपुरी के बिजनेस में पैसो का लेनदेन करने के लिए आपके पास करंट बैंक अकाउंट होना जरूरी है.
अगर आपके पास निम्न प्रकार के सभी दस्तावेज है तो इसके बाद आप इस बिजनेस को शुरू कर सकते है, इससे आपको बिजनेस चलाने में आसानी होगी.
पानीपुरी के बिजनेस में जरूरी सावधानियां
अगर आप पानीपुरी का बिजनेस शुरू करना चाहते है तो आपको कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी है ताकि भविष्य में आपको किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आप निम्न सावधानियां बरते.
- पानीपुरी बेचते वक्त हमेशा साफ़ और अच्छी क्वालिटी के ग्लब्स पहनकर रखे.
- पानीपुरी के बिजनेस में हमेशा शुद्ध RO पानी का उपयोग करें.
- पानीपुरी बनाने के लिए हमेशा ताजा और फ्रेश कच्चा माल खरीदे.
- पानीपुरी के बर्तन को प्रतिदिन अच्छी तरह से धोकर रखे.
नोट – पानीपुरी के बिजनेस में आप जितनी ज्यादा शुद्धता रखेगे ग्राहक उतने ही ज्यादा आकर्षित होगे एवं इससे आपकी सेल भी अधिक होगी, इसके साथ ही शुद्धता रखने से ग्राहकों की सेहत भी अच्छी रहेगी.
इस लेख में हमने पानीपुरी का बिजनेस कैसे करें इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकरी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

