नमस्कार मित्रो आज हम आपको जिओ पेट्रोल पंप कैसे खोले इसके बारे में बता रहे है, आज के समय में पेट्रोल पंप का बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है जिसकी डिमांड पुरे भारत में बहुत ही तेजी से बढ़ रही है, अगर आप जिओ कंपनी के साथ मिलकर खुद का एक नया पेट्रोल पंप शुरू करना चाहते है तो ऐसे में यह लेख आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा.

जिओ पेट्रोल पंप कैसे खोले
Jio-BP अपने आधुनिक फ्यूल स्टेशनों पर पेट्रोल और डीजल के साथ साथ चार्जिंग, लुब्रिकेंट्स, सुविधा स्टोर और अन्य कई प्रकार की सुविधाएं भी उपलब्ध करवाता है जिससे आपकी कमाई में बहुत ही अच्छी ग्रोथ हो सकती है, अगर आपके पास पर्याप्त जमीन और पर्याप्त बजट है तो जिओ का पेट्रोल पंप खोलना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है, अगर आप जिओ का पेट्रोल पंप खोलना चाहते है तो आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.
जिओ का पेट्रोल पंप खोलने के लिए योग्यता
अगर आप जिओ का पेट्रोल पंप खोलना चाहते है तो आपको कुछ आवश्यक योग्यताएं पूरी करनी अनिवार्य है, इसके लिए कंपनी के द्वारा निम्न प्रक्रिया की योग्यताएं रखी गयी है.
- आपके पास पर्याप्त वित्तीय क्षमता होनी चाहिए ताकि आप पेट्रोल पंप के संचालन और आवश्यक निवेश का प्रबंधन कर सके.
- पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपके पास खुद की जमीन होनी चाहिए, अगर आप किराये की जमीन पर पेट्रोल पंप खोलना चाहते है तो आपको लंबी अवधि पर जमीन किराये पर लेनी होगी.
- पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपके पास स्थानीय पेट्रोलियम नियमो और सरकारी नियमो का पालन करने की क्षमता होनी चाहिए.
- व्यवसाय का संचालन करने के लिए आपके पास आवश्यक संसाधन और प्रबंधन की क्षमता होनी चाहिए.
जब आप जिओ कंपनी में पेट्रोल पंप के लिए आवेदन करेगे तो उस वक्त कंपनी के द्वारा इन सभी पहलुओं की जांच की जाती है एवं इसके आधार पर आपको पेट्रोल पंप खोलने के लिए स्वीकृति दी जाती है.
पेट्रोल पंप खोलने के लिए आवश्यक जमीन
पेट्रोल पंप खोलने के लिए सबसे महत्वपूर्ण भूमिका जमीन की होती है, अगर आप जिओ का पेट्रोल पंप खोलना चाहते है तो आपको जमीन की जुडी कुछ खास योग्यताये पूरी करनी होगी इसके बाद ही आप खुद का पेट्रोल पेट्रोल पंप खोल सकते है, इसके लिए निम्न प्रकार की योग्यता रखी गयी है.
- अगर आप किसी नेशनल हाइवे या स्टेट हाइवे पर पेट्रोल पंप खोलना चाहते है तो आपके पास लगभग 3000 वर्गमीटर की जमीन होनी चाहिए.
- अगर आप किसी शहर में पट्रोल पंप खोलना चाहते है तो आपके पास लगभग 1200 वर्गमीटर की जमीन होनी चाहिए.
- जमीन खुद की है तो आपके पास जमीन का मालिकाना हक होना चाहिए, अगर जमीन किराये की है तो आपके पास लॉन्ग-टर्म लीज का अग्रीमेंट होना चाहिए.
- आपकी जमीन किसी भी सड़क से जुडी होनी चाहिए एवं वहां पर वाहनों के प्रवेश और निकास की पर्याप्त सुविधा होनी चाहिए.
- आपकी लोकेशन के आसपास बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध होनी चाहिए.
- आपकी जमीन पर किसी भी प्रकार का कानूनी विवाद आदि नही होना चाहिए.
अगर आपकी जमीन निम्न मानको को पूरा करती है तो इससे आपको पेट्रोल पंप खोलने के लिए आसानी से स्वीकृति मिल सकती है.
जिओ पेट्रोल पंप खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज
जिओ कंपनी में पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपको कुछ आवश्यक दस्तावेज तैयार करने जरूरी है ताकि आपको आवेदन करते वक्त किसी भी प्रकार की समय न हो, इसमें लिए आप निम्न प्रकार के दस्तावेज तैयार करें.
- पहचान पत्र – पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पेन कार्ड और वोटर आईडी जैसे पहचान पत्र होने आवश्यक है.
- पासपोर्ट साइज़ फोटो – जब आप पेट्रोल पंप के लिए आवेदन करेगे तो उस वक्त आपको नवीनतम पासपोर्ट साइज़ के फोटो की जरुरत पड़ेगी.
- मोबाइल नंबर और ईमेल – जिओ का पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपके पास एक मोबाइल नंबर और एक ईमेल आईडी होनी अनिवार्य है.
- शिक्षा के प्रमाणपत्र – यदि आप शिक्षित है तो आप अपने शिक्षा के सभी प्रमाण्पत्र सुरक्षित रखे, यह आवेदन करते वक्त उपयोगी साबित हो सकते है.
- नेट वर्थ सर्टिफिकेट – पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपको किसी भी चार्टर्ड अकाउंटेंट के द्वारा प्रमाणित नेट वर्थ सर्टिफिकेट बनाना जरूरी है.
- जमीन के दस्तावेज – अगर जमीन आपके नाम पर है तो आपके पास उस जमीन के मालिकाना हक़ से जुड़े दस्तावेज होने चाहिए, अगर जमीन किराए पर है तो आपके पास जमीन का किरायानामा या अग्रीमेंट होना चाहिए.
अगर आपके पास निम्न प्रकार के सभी दस्तावेज है तो यह आवेदन करते वक्त बहुत ही उपयोगी साबित होगे, ध्यान रखे की सभी दस्तावेज सही और अद्यतन होने चाहिए क्युकी बादमे इनका सत्यापन भी किया जाता है.
पेट्रोल पंप के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
अगर आप Jio-bp पार्टनर बनना चाहते है तो आपको इसके लिए ऑनलाइन ऑनलाइन आवेदन करना होगा, इसमें आवेदन करने की प्रक्रिया निम्न प्रकार से रखी गयी है.
- सबसे पहले आपको अपने फोन या कंप्यूटर का ब्राउज़र खोलना है एवं इसके बाद आपको Jio-bp पार्टनर की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना है, इसके बाद आपको अपने राज्य और जिले का चुनाव करना है एवं Proceed के ऊपर क्लिक करना है.
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, इसमें आपको Share the location of your Land by Clicking here का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके उपर क्लिक करना है.
- अब आपको Expression of Interest – Mobility Station Dealer का एक फॉर्म दिखाई देगा, इसमें आपको मांगी गयी सभी जानकारी जैसे पूरा नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, राज्य, जिला, वर्त्तमान व्यवसाय, वार्षिक आय, जमीन का विवरण और प्लाट का साइज़ जैसी जानकारी दर्ज करने के लिए कहा जाएगा, इसमें आपको सभी जानकारी सही सही दर्ज करनी है एवं फॉर्म को सबमिट कर देना है.
आवेदन की समीक्षा
जब आप आवेदन फॉर्म को सबमिट करते है तो इसके बाद Jio-bp की टीम के द्वारा आपके आवेदन पत्र की प्रारंभिक जांच की जाती है जो की निम्न प्रकार से है.
- सबसे पहले आपके आवेदन की जाँच होगी,
- इसके बाद आपके दस्तवेजो का सत्यापन किया जायेगा.
- इसके बाद आपकी जमीन की प्राथमिक जाँच की जाएगी.
- इसके बाद आवेदन की पात्रता का मूल्यांकन किया जायेगा.
अगर सभी जानकारी कंपनी के नियमानुसार सही पायी जाती है तो आवेदन की समीक्षा में आपके आवेदन पत्र को अप्रूवल दे दिया जायेगा एवं इसके बाद आपके आवेदन को आगे की प्रोसेस के लिए अगले चरण में भेज दिया जायेगा.
साइट का निरीक्षण
आवेदन की समीक्षा होने के बाद कंपनी के द्वारा तकनीकी और व्यावसायिक टीम प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण किया जाता है जिसमे निम्न प्रकार की चीजे देखी जाती है.
- सड़क से कनेक्टिविटी कैसी है
- क्षेत्र में ट्रैफिक की संख्या कितनी है
- भविष्य में विकास की संभावना क्या है
- आसपास कितने पेट्रोल पंप है
- जमीन सुरक्षा मानको के हिसाब से कैसी है
- जमीन का आकार कितना है
- जमीन का Frontage कैसा है
- वाहनों के आने जाने की सुविधा कैसी है
- निर्माण की व्यवहार्यता क्या है
निम्न प्रकार की सभी चीजे साइट का निरीक्षण करते वक्त दे देखी जाती है, अगर आपकी लोकेशन इन सभी मानको पर खरा उतरती है तो आपके आवेदन को आगे की प्रक्रिया के लिए सबमिट कर दिया जायेगा.
व्यावसायिक व्यवहार्यता मूल्यांकन
यह पेट्रोल पंप शुरू करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरणों में से एक माना जाता है, इसमें कंपनी के द्वारा निम्न बातो का मूल्यांकन किया जाता है.
- आपके क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की मांग कितनी है.
- प्रतिदिन संभावित कितनी सेल हो सकती है.
- आसपास कितने प्रतिस्पर्धी पेट्रोल पंप है.
- क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियाँ कैसी है.
- औद्योगिक क्षेत्र की निकटता कितनी है.
- हाइवे या शहर का ट्रैफिक कितना है.
- भविष्य में व्यवसाय बढने की संभावना कितनी है
इन सभी चीजो के आधार पर यह तय किया जाता है की उस स्थान पर नया Mobility Station खोलना फायदेमंद साबित हो सकता है या नहीं.
फाइनल स्वीकृति
जब आपकी साइट का पूरी तरह से निरीक्षण हो जाता है और आपकी साइट सभी मानको पर सफल रहती है तो इसके बाद आपको Jio-bp के साथ पार्टनरशिप करने की मंजूरी दी जाती है, इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है एवं आगे की निर्माण प्रक्रिया की तैयारी की जाती है.
पार्टनरशिप अग्रीमेंट
जब आपको अप्रूवल मिल जाता है तो इसके बाद कंपनी और पार्टनर के बिच एक अधिकारिक अग्रीमेंट बनाया जाता है जिसमे निम्न चीजे शामिल हो सकती है.
- दोनों पक्षों की जिम्मेदारियां
- पेट्रोल पंप संचालन से सम्बंधित नियम
- ब्रांड उपयोग की शर्ते
- गुणवत्ता मानक और सुरक्षा नियम
- व्यवसाय संचालन की प्रक्रिया आदि
जब दोनों पक्षों के बिच में अग्रीमेंट बन जाता है तो इसके बाद कंपनी की तरफ से आपको पेट्रोल पंप खोलने के लिए अनुमति मिल जाती है.
पेट्रोल पंप का डिजाईन और निर्माण
अग्रीमेंट बनने के बाद कंपनी के नियमानुसार पेट्रोल पंप का डिजाईन और निर्माण करना होता है, इसमें कंपनी के नियमानुसार आपको निम्न प्रकार से निर्माण करवाना होता है.
- स्टेशन का लेआउट तैयार करना
- अंडरग्राउंड फ्यूल स्टोरेज टैंक लगाना
- फ्यूल डिस्पेंसिंग मशीन लगाना
- पाइपलाइन सिस्टम लगाना
- इलेक्टिकल सिस्टम इंस्टाल करना
- फायर सेफ्टी सिस्टम लगाना
- ऑफिस का सेटअप करना
- कैश काउंटर बनाना
- टॉयलेट बनाना
- पार्किंग एरिया बनाना
- लाइट और पानी की व्यवस्था करना
- ड्रेनेज सिस्टम लगाना
- CCTV इनस्टॉल करना आदि
ध्यान रखे की पेट्रोल पंप का निर्माण कार्य पूरी तरह से कंपनी के द्वारा निर्धारित मानको के अनुसार ही किया जाता है, इसमें आप खुद से कोई मॉडिफिकेशन नहीं कर सकते.
आवश्यक लाइसेंस बनवाये
जब आपके पेट्रोल पंप का निर्माण कार्य पूरा हो जाता है तो इसके बाद आपको कंपनी के नियमानुसार आवश्यक लाइसेंस बनवाने होगे एवं सरकार से आवश्यक अनुमतियाँ प्राप्त करनी होगी, इसके लिए आपको निम्न प्रकार की अनुमति लेनी होगी.
- स्थानीय प्राशासन की अनुमति ले
- अग्निशमन विभाग की स्वीकृति ले
- पेट्रोलियम सुरक्षा से संबंधित अनुमतियां ले
- पर्यावरण संबंधी आवश्यक स्वीकृतियां ले
- अन्य स्थानीय निकायों की मंजूरी ले
ध्यान रखे की पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपकी लोकेशन के हिसाब से लाइसेंस और अनुमतियाँ अलग अलग हो सकती है.
कर्मचारियों की भर्ती करें
जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपको पेट्रोल पंप पर कुशल और ईमानदार कर्मचारियों की भर्ती करनी होगी, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको निम्न कर्मचारियों की जरूरत पड़ेगी.
- स्टेशन मेनेजर
- कैशियर
- फ्यूल अटेंडेंट
- सुपरवाइजर
- हौसेकीपिंग स्टाफ
- सुरक्षा कर्मी (आवश्यकतानुसार)
प्रशिक्षण प्राप्त करें
जब आप कर्मचारियों की नियुक्ति कर लेते है तो इसके बाद आपको पेट्रोल पंप चलाने के लिए कंपनी के द्वारा आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाता है, इसमें आपको निम्न प्रकार की चीजे सिखाई जाएगी.
- स्टेशन का संचालन कैसे होता है
- सुरक्षा नियम कौन कौनसे है
- फ्यूल हैंडलिंग कैसे करते है
- ग्राहक सेवा कैसे देनी है
- मशीनों का संचालन कैसे करना है
- डिजिटल भुगतान कैसे होता है
- आपातकालीन स्थिति में क्या करना चाहिए
- गुणवत्ता नियंत्रण कैसे करना है आदि
जब प्रशिक्षण पूरा हो जाता है तो इसके बाद कर्मचारी पेट्रोल पंप के संचालन के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाते है.
पेट्रोल पंप का शुभारंभ करें
जब आप और आपकी टीम प्रशिक्षण प्राप्त कर लेती है तो इसके बाद कंपनी के द्वारा आपको फ्यूल स्टॉक उपलब्ध करवाया जाता है, इसके बाद कंपनी के द्वारा अंतिम रूप से निम्न प्रकार की जाँच की जाती है.
- मशीनों की जांच और कैलिब्रेशन की जाएगी.
- सुरक्षा प्रणाली की अंतिम जाँच की जाएगी.
- कर्मचारियों की ड्यूटी तय की जाएगी.
- इसके बाद ग्राहकों के लिए सेवायें शुरू कर दी जाएगी.
जब इतनी प्रक्रिया पूरी हो जाती है तो इसके बाद आप Jio-bp Mobility Station का नियमित रूप से संचालन शुरू कर सकते है.
जिओ के पेट्रोल पंप से कमाई के श्रोत
अगर आप जिओ का पेट्रोल पंप खोलते है तो आपकी कमाई केवल पेट्रोल और डीजल तक ही सीमित नहीं रहती बाकि आपकी लोकेशन और स्टेशन मॉडल के आधार पर आपको कई सारे अतिरिक्त आय के श्रोत उपलब्ध हो सकते है जो की निम्न प्रकार से है.
- पेट्रोल बिक्री
- डीजल बिक्री
- EV चार्जिंग
- CNG पंप
- वाइल्ड बीन कैफ़े
- Convenience स्टोर
- कैस्ट्रोल लुब्रिकेंट्स
- नाइट्रोजन टायर फिलिंग
- अन्य मोबिलिटी सर्विस आदि
इन सभी से आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है एवं आपका बिजनेस केवल पेट्रोल और डीजल की ब्रिक्री तक ही सीमित नही रहता, हालंकि यह सभी सेवायें इस बात पर निर्भर करेगी की आपका पेट्रोल पंप किस लोकेशन पर है.
यह भी पढ़े – बिजनेस कैसे करें? नया बिजनेस शुरू करने के लिए क्या करें
इस लेख में हमने जिओ पेट्रोल पंप कैसे खोले इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.
⚠️ महत्वपूर्ण सूचना / Disclaimer
RDC Business Idea पर दी गई जानकारी केवल शैक्षणिक और सूचनात्मक उद्देश्य के लिए है, हम किसी भी प्रकार की वित्तीय या कानूनी सलाह (Professional Advice) नहीं देते, किसी भी बिजनेस को शुरू करने से पहले या उसमे निवेश करने से पहले अपनी स्वयं की रिसर्च जरुर करें एवं संबंधित कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट जरुर देखे, व्यवसाय में होने वाले किसी भी वित्तीय जोखिम, लाभ या हानि के लिए यह वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी.









