नमस्कार मित्रो आज हम आपको अंडे का बिजनेस कैसे करें इसके बारे में बता रहे है, अगर आप कम कीमत में साल भर चलने वाला बिजनेस शुरू करना चाहते है तो यह बिजनेस आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है, इस लेख में हम आपको अंडे का बिजनेस शुरू करने से जुडी पूरी जानकारी विस्तृत रूप से बताने वाले है.

अंडे का बिजनेस कैसे करें
अंडे का बिजनेस एक ऐसा बिजनस होता है जिसमे आप मार्केट से कम कीमत में अंडे खरीदकर उन्हें ज्यादा कीमत पर बेचते है, आज के समय में हर क्षेत्र में अंडो की बहुत ही भारी डिमांड रहती है ऐसे में अगर आप अंडो का बिजनेस शुरू करते है तो शुरुआत से ही आपको अच्छे खासे कस्टमर मिलना शुरू हो जायेंगे एवं इससे आपकी सेल भी तेजी से बढ़ने लगेगी.
मार्केट रिसर्च करें
अंडे का बिजनेस शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको मार्किट रिसर्च करनी होगी एवं यह पता करना होगा की कौनसी लोकेशन पर यह बिजनेस शुरू करना अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है, इसके अलावा आपको यह भी पता करना होगा की उस लोकेशन पर पहले से कितनी अंडे की दुकाने चल रही है और उसकी सेल कितनी हो रही है, अगर आप सही तरीके से मार्किट रिसर्च करने के बाद इस बिजनेस को शुरू करते है तो इससे आपको बिजनेस में बहुत ही अच्छा फायदा देखने के लिए मिल सकता है.
सही लोकेशन का चुनाव करें
जब आप मार्किट रिसर्च कर लेते है तो इसके बाद आपको बिजनेस शुरू करने के लिए सही लोकेशन का चुनाव करना होगा, ध्यान रखे की आपके बिजनेस की लोकेशन जितनी अच्छी होगी आपको बिजनेस में उतना ही ज्यादा फायदा देखने के लिए मिलेगा, अंडे की दुकान खोलने के लिए हम आपको कुछ बेहतरीन लोकेशन बता रहे है जो की निम्न प्रकार से है.
- मुख्य बाजार में – अगर आप अपने शहर के मुख्य बाजार में अंडे की दुकान खोलते है तो वहां पर आपको बहुत ही अच्छी सेल देखने के लिए मिल सकती है.
- सब्जी मंडी में – अंडे की दुकान शुरू करने के लिए सब्जी मंडी भी एक बेहतरीन लोकेशन है, यहाँ पर आपको कम समय में अच्छे खासे कस्टमर मिल सकते है.
- रिहायशी कॉलोनी में – अगर आपके आस पास कोई रिहायशी कॉलोनी है तो वहां पर अंडे की दुकान खोलना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है, यहं पर आपकी सेल काफी अच्छी हो सकती है.
- फिटनेस सेंटर के पास – फिटनेस सेंटर में अंडे की काफी ज्यादा डिमांड रहती है, अगर आप किसी फिटनेस सेंटर के आसपास अपना बिजनेस शुरू करते है तो वहां पर आपको बहुत ही अच्छे सेल देखने के लिए मिल सकती है.
- इंडस्ट्रियल एरिया में – अंडे का बिजनेस शुरू करने के लिए इंडस्ट्रियल एरिया भी एक बेहतरीन लोकेशन साबित हो सकता है जहाँ पर अंडो की डिमांड काफी ज्यादा रहती है.
- अस्पातल के पास – अगर आपके आस पास कोई बड़ा अस्पताल है तो वहां पर आप अपने बिजनेस को शुरू कर सकते है, इस तरह की लोकेशन पर आपको हॉस्पिटल में आने वाले लोगो आपसे अंडो की खरीददारी कर सकते है.
- होटल ढाबा के पास – अगर आप कम समय में अच्छी सेल चाहते है तो ऐसे में आप किसी अच्छी होटल या ढाबे के आसपास अपना बिजनेस शुरू कर सकते है.
- बस स्टेंड और रेलवे स्टेशन – बस स्टेंड और रेलवे स्टेशन पर अंडो के बिजनेस की डिमांड काफी ज्यादा रहती है, अगर आप किसी बस स्टेंड के पास या रेलवे स्टेशन के पास अपना बिजनेस शुरू करते है तो वहां पर आपको काफी अच्छी सेल देखने के लिए मिल सकती है.
इस तरीके से निम्न स्थानों पर आप अपने बिजनेस को शुरू कर सकते है, ध्यान रखे की अगर आपका बिजनेस भीड़भाड़ वाली जगह पर होगा तो वहां पर आपको ज्यादा सेल देखने के लिए मिलेगी एवं इस तरह की लोकेशन पर आपकी कमाई भी ज्यादा होगी.
अंडे की दुकान के लिए जरूरी दस्तावेज बनाये
जब आप सही लोकेशन का चुनाव कर लेते है तो इसके बाद आपको बिजनेस शुरू करने के लिए आवश्यक दस्तावेज बनाने होगे, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आप निम्न प्रकार के दस्तावेज बना सकते है.
- पहचान पत्र – अंडे की दुकान शुरू करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पेन कार्ड और वोटर आईडी जैसे दस्तावेज चाहिए.
- करंट बैंक अकाउंट – अंडे की दुकान में पैसो का लेनदेन करने के लिए आपके पास करंट बैंक अकाउंट होना जरूरी है, आप सरकारी या प्राइवेट बैंक में अपना करंट बैंक अकाउंट खुलवा सकते है.
- किरायानामा – अगर आप किराये की दुकान लेकर अंडे का बिजनेस शुरू कर रहे है तो आपके पास उस दुकान का किरायानामा या अग्रीमेंट होना जरूरी है,
- FSSAI लाइसेंस – अंडे की दुकान चलाने के लिए आप FSSAI लाइसेंस बनवा सकते है, इससे आपको बिजनेस करते वक्त किसी भी प्रकार की परेशानी नही होगी.
- GST रजिस्ट्रेशन – अगर आप बड़े स्तर पर अंडे का बिजनस शुरू करना चाहते है या आपका बिजनेस GST लिमिट को क्रॉस कर देता है तो ऐसे में आपको GST रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है.
- उद्यम रजिस्ट्रेशन – अंडे के बिजनेस में आपको उद्यम रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है, इससे आपको करंट अकाउंट खोलने में एवं बिजनेस लोन लेने में आसानी होगी.
- NOC – आप जिस क्षेत्र में अंडे की दुकान खोलना चाहते है उस क्षेत्र की ग्राम पंचायत, नगर पालिका या नगर निगम से आपको NOC प्राप्त करनी अनिवर्य है.
इस प्रकार से अगर आप निम्न प्रकार के दस्तावेज तैयार कर लेते है तो इससे आपको बिजनेस चलाने में बहुत ही आसानी होगी एवं भविष्य में आपको कई तरह के फायदे देखने के लिए मिल सकते है.
दुकान का इंटीरियर तैयार करें
जब आप जरूरी दस्तावेज तैयार कर लेते है तो इसके बाद आपको दुकान का इंटीरियर तैयार करवाना होगा, इसमें आपको महँगा इंटीरियर करवाने की जरूरत नहीं है, अगर आप चाहे तो अंडे की दुकान का इंटीरियर निम्न प्रकार से तैयार कर सकते है.
- दुकान का बोर्ड – अंडे की दुकान शुरू करने के लिए सबसे पहले तो आपको अपनी दुकान के लिए एक अच्छा और बड़ा बोर्ड बनाना होगा ताकि लोगो को पता चल सके की आपकी दुकान में क्या मिलेगा.
- मजबूत काउंटर – अंडे की दुकान में आपको एक मजबूत काउंटर की जरूरत पड़ेगी, इसके लिए आप लकड़ी का काउंटर बना सकते है.
- अंडो के लिए रैक – अपनी दुकान में अंडो को व्यवस्थित तरीके से रखने के लिए आपको अलग अलग प्रकार के रैक बनने होगे जिसमे आप अंडो को सुरक्षित रख सके.
- LED लाइट – अंडे की दुकान में रौशनी के लिए आपको अच्छी क्वालिटी की LED लाइट लगवानी चाहिए ताकि आपको दुकान में अच्छी रौशनी मिल सके.
- उचित वेंटिलेशन – दुकान में हवा के आगमन के लिए आपको पंखा या वेंटिलेशन लगाना चाहिए ताकि दुकान का तापमान सामान्य रहे.
- स्टोरेज एरिया – अंडो के अतिरिक्त स्टॉक को सुरक्षित रखने के लिए आपको अपनी दुकान में एक स्टोरेज एरिया भी बनाना होगा उसमे आपको अंडे स्टोरेज करने होगे.
- पैकिंग कार्नर – जो अंडे बिक जाते है उनकी अच्छी तरह से पैकिंग करने के लिए आप एक पैकिंग कार्नर बना सकते है ताकि अंडो को बेहतर तरीके से पैक किया जा सके.
- CCTV कैमरा – अपनी दुकान की निगरानी करने के लिए एवं बेहतर सुरक्षा के लिए आप अपनी दुकान में CCTV कैमरा इंस्टाल कर सकते है.
इस प्रकार से अगर आप अपनी दुकान का सेटअप करते है तो इससे आपको बिजनेस करने में काफी ज्यादा आसानी होगी एवं आपकी दुकान में अंडे भी सुरक्षित रहेगे जिससे आपको नुकसान होने की संभावना कम हो जाएगी.
अंडे खरीदकर बेचना शुरू करें
जब आपकी दुकान का इंटीरियर तैयार हो जाता है तो इसके बाद आपको मार्केट से या मुर्गी फार्म से अंडे खरीदने होगे, अंडे खरीदते वक्त आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी ताकि आपको कोई ख़राब अंडा न मिले, जब आप अंडे खरीद लेते है तो इसके बाद आप उन अंडो को अपनी दुकान पर बेचना शुरू कर सकते है एवं इस बिजनेस से पैसा कमाना शुरू कर सकते है.
ध्यान रखे की शुरुआत में आपको कम स्टॉक खरीदना चाहिए इसके बाद आपकी दुकान में जितनी सेल होती है उसके हिसाब से अंडो की खरीदारी करनी चाहिए एवं जब भी अंडो की बिक्री होती है तो उस वक्त अंडो की अच्छी तरह से पैकिंग करके ग्राहक को देने चाहिए ताकि घर पहुचने तक ग्राहक के पास अंडे सुरक्षित रहे.
अंडे का बिजनेस शुरू करने का खर्च
अगर आप अंडे का बिजनेस शुरू करने की सोच रहे है तो आपको इसका खर्च पता होना चाहिए, हम आपको यह बिजनेस शुरू करने का अनुमानित खर्च बता रहे है जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए जो की निम्न प्रकार से है.
- किराया – अगर आप मुख्य बाजार में किराये की दुकान लेकर इस बिजनेस को शुरू करते है तो दुकान का डिपाजिट 1 लाख रूपए और किराया 10 हजार रूपए तक हो सकता है.
- इंटीरियर – अगर आप अपनी दुकान में अच्छी क्वालिटी का इंटीरियर तैयार करवाते है तो इसका अनुमानित खर्च 60 हजार रूपए के करीब हो सकता है.
- स्टॉक – आप इस बिजनेस को शुरू करते वक्त कितना स्टॉक लेंगे यह आपकी सेल और लोकेशन के उपर निर्भर करता है, हालांकि अच्छी लोकेशन में दुकान होने पर आपको 10 हजार रूपए तक का स्टॉक लेना पड़ सकता है.
- दस्तावेज – अंडे की दुकान खोलने के लिए आपको विभिन्न प्रकार के दस्तावेज तैयार करने होगे जिसका अनुमानित खर्च 10 हजार रूपए के करीब हो सकता है.
इस प्रकार से अंडे की दुकान आप लगभग 2 लाख रूपए के निवेश में शुरू कर सकते है, अगर आप बड़े स्तर पर अंडे की दुकान खोलते है तो आपका खर्च ज्यादा भी हो सकता है एवं अगर आप छोटे स्तर पर इस बिजनेस को शुरू करते है तो आपका खर्च कम भी हो सकता है.
अंडे की दुकान में कमाई कितनी है
अंडे के बिजनेस में कितनी कमाई होगी यह अंडे की क्वालिटी के उपर निर्भर करता है, हालांकि मार्किट में बिकने वाले अंडे आपको मंडी से या मुर्गी फर्म से 7 रूपए से लेकर 8 रूपए की कीमत में मिल जाते है जिसे आप 10 रूपए की कीमत में बेचते है, अगर आप प्रतिदिन 1000 अंडे भी सेल कर देते है तो आपके दिन की कमाई 2 हजार रूपए से लेकर 3 हजार रूपए के करीब हो सकती है.
नोट -अगर आपकी दुकान एक अच्छी लोकेशन पर है तो आपकी बिक्री काफी ज्यादा भी हो सकती है जिससे आपकी कमाई में भी एक बड़ा उछाल आ सकता है.
अंडे की दुकान में सेल कैसे बढ़ाये
अगर आप अंडे के बिजनेस में ज्यादा कमाई करना चाहते है तो इसके लिए आपको अपनी सेल बढानी होगी, हम आपको अंडे के बिजनेस में सेल को बढाने के लिए कुछ बेहतरीन तरीके बता रहे है जो की निम्न प्रकार से है.
- ताजा अंडे बेचे – अक्सर ग्राहकों को ताजा अंडे खरीदना काफी ज्यादा पसंद होता है, अगर आप अपने ग्रहको को हमेशा ताजा अंडे बेचते है तो इससे ग्राहकों का आपके उपर विश्वास बढेगा एवं वो आपकी दुकान से अंडे खरीदने में ज्यादा रूचि दिखायेंगे.
- उचित कीमत रखे – जब भी आप अंडे का बिजनेस शुरू करते है तो उस वक्त आपको अंडो की उचित कीमत रखनी चाहिए, आपके क्षेत्र में अंडो की जो भी कीमत चल रही है उस कीमत पर आपको अंडे बेचने चाहिए ताकि ग्राहक आपकी दुकान से अंडे खरीदने में रूचि दिखाए.
- देसी अंडे भी रखे – आज के समय में ज्यादातर लोग अच्छी हेल्थ के लिए देसी अंडे भी खरीदते है इसलिए आपको अपनी दुकान में ब्राउन कलर के देसी अंडे भी बेचने चाहिए ताकि ग्राहक अपनी पसंद के हिसाब से अंडे खरीद सके.
- होटल और ढाबो में सप्लाई करें – अंडे की सेल को बढ़ाने के लिए आपको होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा वालो से संपर्क करना चाहिए एवं इन जगहों पर अंडो की सप्लाई शुरू करनी चाहिए, यहाँ पर अक्सर अंडो की भारी डिमांड रहती है.
- होम डिलीवरी करें – आज के समय में लोग इतने व्यस्त होते है की उन्हें मार्केट से खरीददारी करने का पर्याप्त समय नही मिल पाता, ऐसे में अगर आप अपने ग्राहकों को होम डिलीवरी की सेवा प्रदान करते है तो इससे ग्राहक आपकी दुकान से अंडे खरीदने में ज्यादा रूचि दिखाने लगेगे.
- सुबह जल्दी दुकान खोले – अंडो की सबसे ज्यादा डिमांड सुबह के वक्त होती है, इसलिए अगर आप अंडो का बिजनेस करते है तो आपको अपनी दुकान सुबह जल्दी खोलने की आदत डालनी होती ताकि सुबह के वक्त आपकी अच्छी खासी सेल हो जाये.
- ऑनलाइन पेमेंट स्वीकार करें – हाल में ज्यादतर लोग पेमेंट करने के लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और UPI का ही उपयोग करते है, इसलिए अगर आप इस बिजनेस में अपनी सेल को बूस्ट करना चाहते है तो आपको अपने ग्राहकों को ऑनलाइन पेमेंट करने का फीचर प्रदान करना होगा.
- नियमित स्टॉक उपलब्ध रखे – आपको अपनी दुकान में हमेशा अंडो का स्टॉक उपलब्ध रखना चाहिए एवं इस बात का ध्यान रखना चाहिए की कोई भी ग्राहक आपकी दुकान से खाली हाथ न जाए, अगर हर वक्त आपके पास स्टॉक उपलब्ध रहेगा तो ग्राहक सीधे आपकी दुकान से ही अंडे खरीदेंगे.
अगर आप यह सभी तरीके फॉलो करते है तो इससे आपकी सेल बहुत ही तेजी से बढ़ सकती है एवं आपकी कमाई भी पहले से काफी ज्यादा बढ़ सकती है, ध्यान रखे की अंडे का बिजनेस करते वक्त आपको ग्राहकों से अच्छे संबंध बनाने चाहिए ताकि वो हर बार आपकी दुकान से अंडे खरीदने में रूचि दिखाए.
यह भी पढ़े – अचार का बिजनेस कैसे करें? अचार के बिजनेस में कितनी कमाई है
इस लेख में हमने अंडे का बिजनेस कैसे करें इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके पूछ सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.









