नमस्कार मित्रो आज हम आपको केक का बिजनेस कैसे करें इसके बारे में बता रहे है, अगर आप एक ऐसा बिजनेस शुरू करना चाहते है जिसकी डिमांड साल भर तक रहे तो केक का बिजनेस शुरू करना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है, इस लेख में हम आपको केक का बिजनेस शुरू करने से जुडी विस्तृत जानकारी बताने वाले है.

केक का बिजनेस कैसे करें
केक का बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है जिसमे आप खुद से केक बनाकर ग्राहकों को सेल करते है, आज के समय में लोग बर्थडे, पार्टी और ख़ुशी के मौके पर केक की खरीददारी करना काफी ज्यादा पसदं करते है, ऐसे में इस बिजनेस की डिमांड हर मौसम में काफी अच्छी रहती है, केक के बिजनेस में आपको रेगुलर कस्टमर मिल जाते है जिससे आपकी कमाई भी बहुत ही अच्छी होती है, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.
केक के बिजनेस की प्लानिंग बनाये
केक का बिजनेस शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको सही तरीके से बिजनेस प्लनिंग करनी होगी की आप किस प्रकार की दुकान खोलेंगे एवं किस प्रकार के केक बनायेगे, इसके अलावा आपका बजट क्या होगा और आपके टार्गेट ग्राहक कौन कौनसे होगे, इस प्रकार से यह बिजनेस शुरू करने से पहले आपको इसकी पूरी प्लनिंग कर लेनी चाहिए इसके बाद ही आपको यह बिजनेस शुरू करना चाहिए ताकि आपको इस बिजनेस में अच्छा फायदा देखने के लिए मिल सके.
केक के बिजनेस के लिए मार्कट रिसर्च करें
जब आप बिजनेस प्लानिंग कर लेते है तो इसके बाद आपको मार्केट रिसर्च करनी होगी, इसमें आपको यह पता करना होगा की आपके क्षेत्र में पहले से कौन कौनसे लोग केक की दुकान चला रहे है एवं उनकी सेल क्या है, इसके अलावा आपको यह भी पता करना होगा की वो किस प्रकार के केक बनाते है कौनसे केक कितनी कीमत में बेचते है, अगर आप अच्छी तरह से मार्केट रिसर्च कर लेते है तो इससे आपको बिजनेस शुरू करने में बहुत ही आसानी होगी एवं आपके बिजनेस के सफल होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाएगी.
अगर आप कम समय में अपने बिजनेस को ग्रो करना चाहते है तो ऐसे में आपको अपने क्षेत्र के लोगो की पसंद और नापसंद को जानना जरूरी है, आपके क्षेत्र में जिस प्रकार के केक की सबसे ज्यादा डिमांड है आपको उसी प्रकार के केक बनाकर अपनी दुकान में बेचने चाहिए, इससे कम समय में आपकी दुकान में अच्छी खासी सेल हो सकती है एवं आपकी कमाई भी तेजी से बढ़ सकती है.
केक के बिजनेस के लिए लोकेशन चुने
जब आप अच्छी तरह से मार्केट रिसर्च कर लेते है तो इसके बाद केक की दुकान शुरू करने के लिए आपको सही लोकेशन का चुनाव करना जरूरी है, केक की दुकान शुरू करने के लिए आपको हमेशा भीड़भाड़ वाली जगह का चुनाव करना चाहिए क्युकी इस तरह की लोकेशन पर बिक्री काफी ज्यादा होती है, हम आपको केक की दुकान शुरू करने के लिए कुछ बेहतरीन लोकेशन बता रहे है जो की निम्न प्रकार से है.
- मुख्य सड़क पर – अगर आपके क्षेत्र में कोई ऐसी मुख्य सड़क है जहां पर लोगो का आना जाना काफी ज्यादा रहता है तो आप इस तरह की लोकेशन पर केक की दुकान शुरू कर सकते है.
- रिहायशी कॉलोनी के पास – केक की दुकान शुरू करने के लिए आप किसी बड़ी रिहायशी कॉलोनी का चुनाव कर सकते है, इस तरह की लोकेशन में केक की डिमांड ज्यादा होती है.
- स्कूल और कॉलेज के आसपास – अगर आप चाहे तो किसी स्कुल या कॉलेज के आसपास भी केक की दुकान शुरू कर सकते है, यह तरह की लोकेशन पर केक की डिमांड अच्छी खासी रहती है.
- मार्केट एरिया – अगर आप केक की दुकान खोलने के लिए सबसे अच्छी लोकेशन का चुनाव करना चाहते है तो आप अपने शहर या गाँव के मुख्य बाजार में केक की दुकान शुरू कर सकते है.
- मॉल के पास – अगर आपके क्षेत्र में कोई बड़ा और लोकप्रिय मॉल है तो उसके आसपास केक की दुकान शुरू करना काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है, क्युकी इससे मॉल में आने वाले ग्राहक आपसे केक खरीद सकते है जिससे आपकी सेल में बढ़ोतरी हो सकती है.
इन सभी जगहों पर केक की डिमांड काफी ज्यादा रहती है, इसलिए अगर आप इन जगहों पर अपना बिजनेस शुरू करते है तो इससे आपको काफी अच्छी सेल देखने के लिए मिल सकती है.
केक के बिजनेस के लिए जरूरी दस्तावेज बनाये
जब आप सही लोकेशन का चुनाव कर लेते है तो इसके बाद आपको यह बिजनेस शुरू करने के लिए जरूरी दस्तावेज तैयार करने होगे, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको निम्न दस्तावेजो की जरूरत पड़ेगी.
- पहचान पत्र – केक का बिजनेस शुरू करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पेन कार्ड और वोटर आईडी जैसे जरूरी दस्तावेज होने अनिवार्य है
- करंट बैंक अकाउंट – केक के बिजनेस में पैसो का लेनदेन करने के लिए आपको एक करंट बैंक अकाउंट खुलवाना होना, यह अकाउंट आप किसी भी सरकारी या प्राइवेट बैंक अकाउंट में खुलवा सकते है.
- दुकान का किरायानामा – अगर आप केक के बिजनेस के लिए किराये की दुकान ले रहे है तो आपके पास उस दुकान का किरायानामा या अग्रीमेंट होना जरूरी है.
- FSSAI लाइसेंस – केक की दुकान में आपको खाद्य सामग्री बेचनी होती है इसलिए इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको FSSAI का लाइसेंस बनवाना जरूरी है.
- GST रजिस्ट्रेशन – अगर आप बड़े स्तर पर केक का बिजनेस शुरू कर रहे है या आपका बिजनेस GST लिमिट को क्रॉस कर देता है तो ऐसे में आपको GST रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है.
- ट्रेड लाइसेंस – केक का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको अपने क्षेत्र की नगर पालिका से या नगर निगम से ट्रेड लाइसेंस प्राप्त करना आवश्यक है.
जब आप यह सभी दस्तावेज बना लेते है तो इसके बाद आप इस बिजनेस को शुरू कर सकते है, इससे आपको केक का बिजनेस चलाते वक्त किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी.
दुकान और किचन का सेटअप करें
जब आप जरूरी दस्तावेज और लाइसेंस बना लेते है तो इसके बाद आपको अपनी दुकान और किचन का सेटअप करना होगा, आपकी दुकान और किचन का सेटअप जितना अच्छा होगा आपको अपने बिजनेस में उतना ही ज्यादा फायदा देखने के लिए मिलेगा, आप अपनी दुकान और किचन का सेटअप निम्न प्रकार से कर सकते है.
- हाइजीनिक किचन – आपका किचन एकदम साफ़ सुथरा होना चाहिए एवं उसमे केक बनाना के लिए पर्याप्त जगह होनी चाहिए, आपका किचन जितना हाइजीनिक होगा आपको खाने की सुरक्षा बनाए रखने में उतनी ही ज्यादा आसानी होगी.
- अच्छी लाइटिंग – आपकी दुकान और किचन में अच्छी लाइटिंग होनी आवश्यक है, इससे आपको केक सजाने में आसानी होगी एवं इससे ग्राहक को केक का रंग और डिजाईन साफ़ साफ़ दिखाई देंगे.
- वेंटिलेशन – किचन की गर्मी और धुंए को बाहर निकालने के लिए आपको किचन में एक वेंटिलेशन लगाना जरूरी है, यह आपके किचन को ठंडा रखने में भी मदद करेगा.
- स्टोरेज रैक – केक बनाने के उपकरण और कच्चे माल को रखने के लिए आपको स्टोरेज रैक बनने जरूरी है, इससे किचन में जगह की बचत होगी और स्टोरेज रैक में आपको सभी सामान आसानी से मिल जायेंगे.
- केक डिस्प्ले फ्रिज – तैयार केक को रखने के लिए आपको अपनी दुकान में केक डिस्प्ले फ्रिज लगाना होगा, इससे केक सुरक्षित और ताजा रहेगे एवं ग्राहक आपके बनाये गए केक को आसानी से देख सकेगे एवं पसंद कर सकेगे, यह आपकी दुकान में सेल को बढाने में मददगार साबित होगा.
- पैकिंग काउंटर – जब कोई ग्राहक केक खरीदता है तो उस केक की सही तरह से पैकिंग करने के लिए आपको एक अलग पैकिंग काउंटर बनाना होगा ताकि आप पैकिंग का काम व्यवस्थित तरीके से कर सके.
- ग्राहकों के बैठने की व्यवस्था – आपकी दुकान में ग्राहकों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए, इससे दुकान प्रोफेशनल लगेगी एवं ग्राहक आराम से बैठकर अपने आर्डर को चुन पायेंगे जिससे आपकी सेल बढ़ेगी.
- बिलिंग काउंटर – आपको अपनी दुकान में एक बिलिंग काउंटर भी बनाना होगा जहाँ पर आप बिक्री के बिल बनायेंगे, अगर आप डिजिटल बिल बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको कंप्यूटर, प्रिंटर आदि भी खरीदने होंगे.
- CCTV कैमरा – दुकान और किचन की निगरानी करने के लिए एवं बेहतर सुरक्षा के लिए आपको अपनी दुकान में CCTV कैमरा इंस्टाल करने जरूरी है.
- इनवेटर – दुकान या किचन में कभी भी बिजली चली जाए तो ऐसे में दुकान में फ्रिज और लाइट बंद न हो इसके लिए आपको इनवेटर लेना होगा ताकि विधुत विधुत की सप्लाई बंद न हो.
इस तरह से आपको अपनी दुकान और किचन का सेटअप करेंगे तो इससे आपको बिजनेस में काफी अच्छा फायदा देखने के लिए मिल सकता है.
केक के बिजनेस के लिए जरूरी उपकरण ख़रीदे
केक का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको विभिन्न प्रकार के उपकरणों की जरूरत पड़ेगी, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आप निम्न प्रकार के उपकरण खरीद सकते है.
- कमर्शियल ओवन – इसकी मदद से आप केक, पेस्ट्री और कुकीज तैयार कर सकते है एवं बड़े आर्डर को आसानी से समय पर पूरा कर सकते है.
- प्लैनेटरी मिक्सर – इसका उपयोग आप बैटर, क्रीम और आटे को अच्छी तरह से मिक्स करने के लिए कर सकते है, इससे आपके समय और मेहनत दोनों की काफी ज्यादा बचत होगी.
- इलेक्ट्रोनिक वेट मशीन – सभी सामग्री को सही मात्रा में तोलने के लिए आपको इलेक्ट्रोनिक वेट मशीन की जरूरत पड़ेगी ताकि आप हर बार एक ही क्वालिटी का केक बना सके.
- केक टर्नटेबल – केक को घुमाकर उसके ऊपर क्रीम लगाने के लिए एवं केक को सजाने के लिए आपको केक टर्नटेबल की जरूरत पड़ेगी.
- केक मोल्ड – अलग अलग आकार के एवं अलग अलग डिजाईन के केक बनाने के लिए आपको केक मोल्ड खरीदना होगा.
- स्पैटुला – केक के ऊपर क्रीम को फैलाने के लिए एवं केक को स्मूथ फिनिश देने के लिए आपको स्पैटुला खरीदना होगा.
- पाइपिंग बैग और नोजल – केक के ऊपर सुंदर डिजाईन, बॉर्डर और केक के उपर फ्लावर बनाने के लिए आपको पाइपिंग बैग और नोजल खरीदना होगा.
- फ्रिज – केक बनाने के लिए खरीदनी गयी कच्ची सामग्री जैसे क्रीम, मक्खन, दूध और तैयार केक को ठंडा और सुरक्षित रखने के लिए आपको फ्रिज की जरूरत पड़ेगी.
- डीप फ्रीजर – आप क्रीम और फ्रोजन आइटम सुरक्षित रखने के लिए डिप फ्रीजर ले सकते है, अगर आपको इसकी जरूरत है तो ही आप इसे खरीदे अन्यथा आप नार्मल फ्रिज से काम चला सकते है.
- स्टेनलेस स्टील टेबल – केक को तैयार करने के लिए एवं केक को सजाने के लिए आपको एक मजबूत स्टेनलेस स्टील टेबल की जरूरत पड़ेगी.
- मापने के कप और चम्मच – केक बनाने के लिए छोटी मात्रा में सामग्री को तोलने के लिए आपको सही माप के कप और चम्मच आदि की जरूरत पड़ेगी.
- व्हिस्क – केक बनने के लिए क्रीम, बैटर और अंडे को अच्छी तरह से फेंटना होता है इसके लिए आपको व्हिस्क की जरूरत पड़ेगी.
- कूलिंग रैक – बेक होने के बाद केक को ठंडा करने के लिए आपको कुलिंग रैंक की जरूरत पड़ेगी, इससे केक निचे से गिला नहीं होगा.
- पैकिंग सामग्री – तैयार केक को ग्राहक तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए आपको अच्छी क्वालिटी के केक बॉक्स और केक को सजाने के लिए रिबन, टेप, बैग और स्टिकर आदि खरीदने होगे.
यह सभी उपकरण केक का बिजनेस शुरू करने के लिए बहुत ही जरूरी है, अगर आप इस बिजनेस को शुरू करने की सोच रहे है तो इसके लिए आपको निम्न प्रकार के उपकरण खरीदने होगे इसके बाद ही आप इस बिजनेस को शुरू कर सकते है.
केक बनने के लिए कच्चा माल ख़रीदे
जब आप आवश्यक उपकरण खरीद लेते है तो इसके बाद आपको केक बनाने के लिए कच्चा माल खरीदना होगा, आप अपनी दुकान किस प्रकार के केक बनायेंगे उसके हिसाब से आपको कच्चा माल लेना होगा, हम आपको केक बनाने के लिए कुछ विभिन्न प्रकार की आवश्यक चीजे बता रहे है जो निम्न प्रकार से है.
- मैदा
- चीनी
- मक्खन
- क्रीम
- दूध
- अंडे (वैकल्पिक)
- कोको पाउडर
- चॉकलेट
- बेकिंग पाउडर
- बेकिंग सोडा
- वनीला एसेंस
- विभिन्न प्रकार के फ्लेवर
- फूड कलर
- ड्राई फ्रूट्स
- फ्रूट फिलिंग
- स्प्रिंकल्स
यह सभी चीजे आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगी, इन सभी चीजो का उपयोग करके ही आप केक बना सकते है इसलिए आपको निम्न प्रकार की चीजे खरीदनी अनिवार्य है.
केक की दुकान में स्टाफ रखे
जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपको अपनी दुकान में आवश्यक स्टाफ का सिलेक्शन करना होगा, इसके लिए आप निम्न प्रकार के कर्मचरियों की जरूरत पड़ेगी.
- बेकर – दुकान में केक, पेस्ट्री और अन्य बेकरी आइटम तैयार करने के लिए एवं सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाने के लिए आपको बेकर की जरूरत पड़ेगी.
- केक डेकोरेटर – केक को ग्राहक की पसंद के हिसाब से क्रीम लगाने एवं केक को फिनिशिंग देने के लिए केक डेकोरेटर की जरूरत पड़ेगी.
- हेल्पर – बेकर और डेकोरेटर की मदद करने के लिए एवं किचन और दुकान की साफ़ सफाई के लिए आपको एक हेल्पर की जरूरत पड़ेगी.
- कैशियर – ग्राहकों से आर्डर लेने के लिए, बिल बनाने के लिए एवं दुकान का हिसाब किताब रखने के लिए आपको एक कैशियर की जरूरत पड़ेगी.
- डिलीवरी बॉय – जब आपको केक का आर्डर मिलता है तो केक की डिलीवरी करने के लिए आपको डिलीवरी बॉय को काम पर रखना होगा
केक के बिजनेस में आपको निम्न प्रकार के कर्मचरियों की जरूरत पड़ेगी, अगर आप सभी पोस्ट पर कुशल कर्मचारियों की नियुक्ति करते है तो आपको बिजनेस में बहुत ही अच्छे परिणाम देखने के लिए मिल सकते है.
केक बेचना शुरू करें
जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आप केक बनाना शुरू कर सकते है एवं केक बनाने के बाद उस केक को बनाने में कितना पैसा खर्च हुआ है और आपका प्रॉफिट मार्जिन कितना है इन सब को मिलाकर आपको केक की कीमत तय करनी होगी, इसके बाद आप अपनी दुकान में केक को बेचना शुरू कर सकते है, इस प्रकार से आप बहुत ही आसानी से खुद का केक बनाने का बिजनेस शुरू कर सकते है.
केक का बिजनेस शुरू करने का खर्च
अगर आप केक का बिजनेस शुरू करना चाहते है तो आपको इस बिजनेस में होने वाले खर्च के बारे में पता होना चाहिए, इस बिजनेस में आपका खर्चा निम्न प्रकार से हो सकता है.
- किराया – अगर आप किराए की दुकान लेकर केक का बिजनेस शुरू कर रहे है तो दुकान का डिपाजिट लोकेशन के हिसाब से 1 से 2 लाख रूपए तक हो सकता है एवं दुकान का किराया 5 हजार से लेकर 15 हजार तक हो सकता है.
- इंटीरियर – केक की दुकान में आपको प्रोफेशनल तरीके का इंटीरियर करवना होता है जिसका अनुमानित खर्चा 1 लाख से लेकर 2 लाख रूपए तक हो सकता है.
- कमर्शियल ओवन – केक बनाने के लिए आपको कमर्शियल ओवन खरीदना होगा जिसका खर्चा 20 हजार से लेकर 1 लाख रूपए तक हो सकता है.
- प्लैनेटरी मिक्सर और फ्रिज – केक की दुकान में आपको प्लैनेटरी मिक्सर और विभिन्न प्रकार के फ्रिज खरीदने होगे जिनका खर्चा 1 लाख से लेकर 3 लाख रूपए तक हो सकता है.
- बर्तन और अन्य उपकरण – केक के बिजनेस में आपको विभिन्न प्रकार के बर्तन और उपकरण खरीदने होते है जिसका अनुमानित खर्च 1 लाख रूपए के करीब हो सकता है.
- कच्चा माल – केक का बिजनेस शुरू करने के लिए आप कितना कच्चा माल खरीदेंगे यह आपके ऊपर निर्भर करता है, इस बिजनेस में कच्चा माल खरीदने के लिए आपको अनुमनित 50 हजार से लेकर 1 लाख रूपए तक का खर्चा करना पड़ सकता है.
- पैकिंग सामग्री – केक के बिजनेस में आपको विभिन्न प्रकार की पैकिंग सामग्री खरीदनी होती है जिसका अनुमानित खर्च 10 हजार से लेकर 30 हजार रूपए तक हो सकता है.
- लाइसेंस और अन्य खर्च – केक का बिजनेस शुरू करने के लिए लाइसेंस और अन्य चीजो के लिए आपको अनुमानित 10 हजार से लेकर 50 हजार रूपए तक का निवेश करना होगा.
केक का बिजनेस शुरू करने के लिए आपका खर्चा निम्न प्रकार से हो सकता है, ध्यान रखे की अगर आप बड़े स्तर पर यह बिजनेस शुरू करते है तो आपका खर्चा ज्यादा हो सकता है एवं अगर आप छोटे स्तर पर इस बिजनेस को शुरू करते है तो आपका खर्चा कम भी हो सकता है.
केक के बिजनेस में कमाई कितनी है
केक के बिजनेस में अनुमानित 20% तक का प्रॉफिट मार्जिन होता है, यानी की अगर आप एक केक बनाते है तो उसे बनाने में 400 रूपए तक का खर्च आता है तो उसे आप 500 रूपए तक बेच सकते है, अगर आप दिन में 50 केक सेल कर देते है तो आपके दिन की सेल 25 हजार रूपए के करीब होगी एवं सभी खर्च निकालने के बाद आपकी कमाई लगभग 5000 रूपए तक हो सकती है, इस हिसाब से आप महीने के 1 लाख 50 हजार रूपए तक कमा सकते है.
ध्यान रखे की यह एक अनुमानित आंकड़ा है, अगर आपकी दुकान किसी अच्छी लोकेशन पर है तो आपकी सेल ज्यादा भी हो सकती है एवं केक की दुकान में कई अलग अलग प्रकार के केक होते है ऐसे में सभी केक का प्रॉफिट मार्जिन भी अलग अलग हो सकता है, हालांकि एक अच्छी चलने वाली केक की दुकान एक महीने में 50 हजार से लेकर 2 लाख रूपए तक की कमाई आराम से कर लेती है.
केक की दुकान में सेल कैसे बढाए
केक की दुकान में जितनी ज्यादा सेल होगी उतनी ही ज्यादा आपकी कमाई होगी, हम आपको केक की दुकान में सेल को बढाने के लिए कुछ बेहतरीन तरीके बता रहे है जो की निम्न प्रकार से है.
- अच्छी क्वालिटी रखे – अपनी सेल को बढाने के लिए आपको विभिन्न प्रकार के अलग अलग फ्लेवर वाले अच्छी क्वालिटी के केक बनाने चाहिए इससे ग्राहक आपकी दुकान से केक खरीदने में ज्यादा रूचि दिखायेंगे.
- कस्टमाइज्ड केक बनाये – अगर आप तेजी से सेल को बढ़ाना चाहते है तो ऐसे में आपको फोटो वाले केक एवं थीम केक बनाये चाहिए, इसकी मार्केट में बहुत ज्यादा डिमांड रहती है.
- पैकेज शुरू करें – केक की सेल को बढाने के लिए आप जन्मदिन, शादी और एनिवर्सरी के अलग अलग पैकेज बना सकते है, इससे आपकी सेल में अच्छी ग्रोथ होगी.
- होम डिलीवरी दे – हाल में ज्यादातर ग्राहक होम डिलीवरी लेने में अधिक रूचि दिखाते है, अगर आप होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान करते है तो इससे आपकी सेल तेजी से बढ़ सकती है.
- डिस्काउंट ऑफर दे – अगर आप चाहे तो किसी विशेष अवसर पर या त्योहारों पर अपने ग्राहकों को डिस्काउंट ऑफर भी दे सकते है, इससे ग्राहक आकर्षित होगे एवं आपकी बिक्री बढ़ेगी.
- रेफरल स्कीम चलाए – अगर आप चाहो तो अपने बिजनेस की रेफरल स्कीम भी चला सकते हो, इससे लोग आपके बिजनेस का ज्यादा से ज्यादा प्रमोशन करेंगे एवं रेफरल प्राइस के लिए आपको ज्यादा ग्राहक लाकर देंगे.
- बल्क आर्डर ले – आप अपनी सेल को बढाने के लिए बल्क में आर्डर लेना शुरू कर सकते है, इससे आपको छोटे बड़े कई तरह के बल्क आर्डर मिल सकते है जिससे आपकी कमाई तेजी से बढने लगेगी.
- अन्य प्रोडक्ट भी बेचे – केक के बिजनेस में ज्यादा कमाई करने के लिए आप मिनी केक, कपकेक और पेस्ट्री जैसे प्रोडक्ट भी बेच सकते है, इससे आपकी सेल बढ़ेगी एवं कमाई ज्यादा होगी.
- प्रमोशन करें – अपने बिजनेस को तेजी से ग्रो करने के लिए आप अपने बिजनेस का सोशल मीडिया आदि पर ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रमोशन कर सकते है इससे आपको काफी अच्छा परिणाम देखने के लिए मिलेगा.
यह कुछ खास तरीके है जिन्हें अपनाकर आप केक की दुकान में सेल को बहुत ही तेजी से बढ़ा सकते है एवं इससे आपको बिजनेस में काफी अच्छे परिणाम देखने के लिए मिल सकते है.
यह भी पढ़े – बालू का बिजनेस कैसे करें? बालू का बिजनेस शुरू करने की पूरी प्रक्रिया
इस लेख में हमने केक का बिजनेस कैसे करें इसके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.









