अगर आप खुद का पेट्रोल पंप खोलने की सोच रहे है तो इस लेख में हम आपको पेट्रोल पंप कैसे खोले इसकी विस्तृत जानकारी बताने वाले है, अक्सर आपने शहर, गाँव या सड़क पर कई तरह के पेट्रोल पंप देखे होगे एवं जब भी हम किसी पेट्रोल पंप को देखते है तो हमारे मन में यही ख्याल आता है की आखिर एक पेट्रोल को खोलने में कितना खर्च आता है और एक पेट्रोल पंप से हम महीने के कितने रूपए कमा सकते है तो इसकी पूरी जानकारी हम आपको इस लेख में बताने वाले है. petrol pump kaise khole

पेट्रोल पंप कैसे खोले

भारत में पेट्रोल पंप का बिजनेस एक सुरक्षित और बेहद मुनाफे वाला बिजनेस माना जाता है हालंकि इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपके पास अच्छा खासा इन्वेस्टमेंट होना जरूरी है, अगर आप भारत में पट्रोल पंप शुरू करना चाहते है तो आप IOCL, HPCL, BPCL Nayara या Reliance जैसी बड़ी कंपनी के साथ डीलरशिप कर सकते है, खुद का एक नया पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.

पेट्रोल पंप खोलने के लिए योग्यता

पेट्रोल पंप खोलने के लिए कंपनियों के द्वारा कुछ अलग अलग योग्यताएं रखी गयी है जिन्हें आपको पूरा करना अनिवार्य है, अगर आप खुद का पेट्रोल पंप शुरू करना चाहते है तो आपको निम्न योग्यताएं पूरी करनी होगी.

  • नागरिकता – पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपका भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है, अगर कोई NRI खुद का पेट्रोल पंप शुरू करना चाहता है तो इसके लिए कुछ विशेष नियम बनाये गये है.
  • उम्र – पेट्रोल पंप शुरू करने के लिए आपकी न्यूनतम उम्र 21 वर्ष एवं अधिकतम उम्र 60 वर्ष तक होनी अनिवार्य है,
  • शैक्षणिक योग्यता – अगर आप ग्रामीण इलाके में पेट्रोल पंप शुरू करना चाहते है तो आपका न्यूनतम दंसवी उतीर्ण होना जरूरी है वही अगर आप शहरी इलाके में या हाइवे पर पेट्रोल पंप खोलना चाहते है तो इसके लिए आपका बाहरवीं उतीर्ण होना जरूरी है.

अगर आप निम्न प्रकार की योग्यताओं को पूरा करते है तो इसके बाद आप पेट्रोल पंप खोलने योग्य माने जायेगे एवं आप पेट्रोल पंप खोलने के लिए आवेदन कर सकते है.

पेट्रोल पंप खोलने के लिए जमीन

पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपके पास पर्याप्त जमीन होनी अनिवार्य है, अगर आपके पास खुद की जमीन है तो अच्छी बात है लेकिन अगर आपके पास खुद की जमीन नहीं है तो आप किराए पर जमीन लेकर भी पेट्रोल पंप शुरू कर सकते है, इसके लिए आपको निम्न प्रकार की जमीन लेनी होगी.

  • हाईवे -अगर आप नॅशनल हाईवे या स्टेट हाईवे पर पेट्रोल पंप खोलना चाहते है तो आपके पास कम से कम 1200 से 1600 वर्ग मीटर की जमीन होनी आवशक है.
  • गाँव या शहर – अगर आप किसी ग्रामीण या शहरी इलाके में पेट्रोल पंप खोलना चाहते है तो इसके लिए आपके पास 800 से 1000 वर्ग मीटर की जगह होनी आवश्यक है.

ध्यान रखे की जमीन का फ्रंट अच्छा होना चाहिए एवं जमीन पर वाहनों के आने जाने की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए, इसके अलावा जमीन किसी भी प्रकार से विवादित नहीं होनी चाहिए एवं आपकी जमीन पर पानी और बिजली की पर्याप्त सुविधा होनी चाहिए.

नोट – इस बात का विशेष ध्यान रखे की जिस जगह आप पेट्रोल पंप खोलना चाहते है उसके ठीक सामने से कोई भी हाई-वोल्टेज बिजली की लाइन नहीं गुजरनी चाहिए एवं वहां पर ऐसा कोई बड़ा सरकारी पेड़ नही होना चाहिए जिसे सरकार के द्वारा काटने की अनुमति न मिले.

पेट्रोल पंप खोलने के लिए दस्तावेज

पेट्रोल पंप शुरू करने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए तभी आप इस बिजनेस को शुरू कर सकते है, इसके लिए आपको निम्न दस्तवेजो की जरूरत पड़ेगी.

  • पहचान पत्र – पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पेन कार्ड और वोटर आईडी जैसे दस्तावेज होने अनिवार्य है.
  • प्रमाण पत्र – पट्रोल पंप शुरू करने के लिए आपको निवास प्रमाण पत्र और जन्म प्रमाण पत्र बनवाना जरूरी है, यह डीलरशिप लेते वक्त आपके काम आयेंगे.
  • मार्कशीट – आपके पास दंसवी, बाहरवीं, स्नातक या अन्य कोई भी शैक्षणिक प्रमाण पत्र है तो वो भी उपलब्ध होने चाहिए, इनकी जरूरत आपको डीलरशिप लेते वक्त पड़ेगी.
  • किरायानामा – अगर आप किराए की जमीन पर पेट्रोल पंप खोलना चाहते है तो आपके पास जमीन का अग्रीमेंट होना चाहिए वही अगर जमीन आपकी खुद की है तो आपके पास जमींन के मालिकाना हक़ का प्रमाण पत्र होना चाहिए.
  • नॉन एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट – पेट्रोल पंप को आप कृषि योग्य भूमि पर शुरू नही कर सकते, इसलिए आपको भूमि का नॉन एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट बनाना होगा एवं आपके पास जमीन का नक्शा और म्यूटेशन भी होना चाहिए.

अगर आपके पास निम्न प्रकार के दस्तावेज है तो इसके बाद आप पेट्रोल पंप के लिए आवेदन कर सकते है एवं किसी भी पेट्रोलियम कंपनी से डीलरशिप लेकर खुद का पेट्रोल पंप खोल सकते है.

पेट्रोल पंप खोलने के लिए कुल निवेश

पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपको कितना निवेश करना होगा यह आपकी लोकेशन के ऊपर निर्भर करता है, ग्रामीण इलाको में आप कम कीमत में पेट्रोल पंप खोल सकते है जबकि शहरी इलाको में या हाइवे पर पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपको ज्यादा निवेश करना होगा जो की निम्न प्रकार से है.

ग्रामीण इलाका

शहर और हाइवे की तुलना में ग्रामीण इलाको में पट्रोल पंप शुरू करने की लगत कम होती है, हम आपको ग्रामीण इलाके में पेट्रोल पंप शुरू करने की कुल लागत बता रहे है जो निम्न प्रकार से है.

  • जमीन का किराया – पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपके पास सड़क टच जमीन होनी चाहिए, अगर आप जमीन को किराए पर लेते है तो प्रतिमाह आपको 50 से 60 हजार रूपए तक का किराया देना पड़ सकता है.
  • सिक्यूरिटी डिपाजिट – ग्रामीण इलाके में पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपको सिक्यूरिटी डिपाजिट और डीलरशिप फीस के रूप में 5 से 10 लाख रूपए तक जमा करवाने होगे.
  • इंफ्रास्ट्रक्चर – पेट्रोल पंप का इंफ्रास्ट्रक्चर थोडा महंगा होता है जिसमे पार्किंग, बैनर, ऑफिस, तेल के टैंक, पेट्रोल भरने की मशीन और वाशरूम जैसी चीजे बनानी होगी जिसका खर्च लगभग 40 लाख रूपए के करीब हो सकता है.
  • जरूरी उपकरण – पेट्रोल पंप शुरू करने के लिए आपको जनरेटर, अग्निशमन यंत्र, कंप्यूटर, प्रिंटर, सीसीटीवी कमरा और ऑफिसर सेटअप आदि करना होगा जिसका खर्च 15 लाख रूपए के करीब हो सकता है.
  • शुरूआती स्टॉक – ग्रामीण इलाके में पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपको शुरुआत में 10 लाख रूपए तक का स्टॉक लेना होगा.

इसके अलावा कर्मचारियों का वेतन, लाइट बिल और मेंटेनेंस को मिला दिया जाए तो कुल खर्च लगभग 75 से 80 लाख रूपए तक हो सकता है, अगर जमीन आपकी खुद की है तो आप 65 से 70 लाख रूपए तक का इन्वेस्टमेंट करके खुद का पेट्रोल पंप खोल सकते है.

शहरी इलाका या हाइवे

अगर आप शहरी इलाके में या हाइवे पर पेट्रोल पंप खोलना चाहते है तो आपको थोडा ज्यादा इन्वेस्टमेंट करना होगा, इसमें आपका खर्च निम्न प्रकार से हो सकता है.

  • जमीन का किराया – शहर में या हाइवे पर जमीन का किराया ज्यादा होता है, अगर आप निम्न जगह पर पेट्रोल पंप खोलना चाहते है तो आपको प्रतिमाह 1 लाख रूपए से 1 लाख 50 हजार रूपए तक का किराया देना पड़ सकता है.
  • सिक्यूरिटी डिपाजिट – शहर या हाइवे पर पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपको सिक्यूरिटी डिपाजिट के लगभग 5 लाख और डीलरशिप के लगभग 15 लाख रूपए तक जमा करवाने होगे.
  • इंफ्रास्ट्रक्चर – शहर या हाइवे पर पेट्रोल पंप का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए आपको ग्रामीण इलाको की तुलना में थोडा ज्यादा निवेश करना होगा. इसमें पार्किंग, बैनर, ऑफिस, तेल के टैंक, पेट्रोल भरने की मशीन और वाशरूम आदि बनाने के लिए आपको लगभग 60 लाख रूपए खर्च करने होगे.
  • जरूरी उपकरण – पेट्रोल पंप शुरू करने के लिए आपको जनरेटर, अग्निशमन यंत्र, कंप्यूटर, प्रिंटर, सीसीटीवी कमरा और ऑफिसर सेटअप आदि करना होगा जिसका खर्च 15 लाख रूपए के करीब हो सकता है.
  • शुरूआती स्टॉक – शहर या हाइवे पर पेट्रोल की सेल ज्यादा होती है इसलिए इस तरह की लोकेशन पर पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपको शुरुआत में 40 लाख रूपए तक का स्टॉक मंगवाना होगा.

इस प्रकार से शहर या हाइवे पर पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपको लगभग 1 करोड़ 50 लाख रूपए तक का निवेश करना पड़ सकता है, जिसमे कर्मचारियों का वेतन, लाइट के बिल और मेंटेनेंस आदि भी शामिल होते है. अगर शहर या हाइवे पर जमीन आपकी खुद की है तो आपको डिपाजिट और किराए की बचत हो सकती है.

Hidden Fees

इसके अलावा जब आप जिला मजिस्ट्रेट (DM), फायर, पुलिस, नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) और पॉल्यूशन बोर्ड से NOC लेने जायेंगे तो वहां भी आपको सरकार के द्वारा निर्धारित शुल्क देना होगा जो की लगभग 20 हजार रूपए के करीब हो सकता है एवं तेल कंपनी आपसे प्रति लीटर बिक्री पर एक छोटी सी लाइसेंस फीस ले सकती है.

नोट – अगर आप चाहो तो पेट्रोल पंप खोलने के लिए किसी सरकारी या प्राइवेट बैंक से लोन भी ले सकते है, पेट्रोल पंप खोलने के लिए बैंक आपको काफी कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध करवाती है.

कंपनी की तरफ से क्या मिलेगा

राहत की बात ये है की कंपनी की तरफ से आपको कुछ सुविधाएँ फ्री में मिल सकती है जिसमे पेट्रोल और डीजल की मशीने, स्टोरेज के लिए बड़े बड़े टैंक आदि कंपनी खुद के खर्चे पर लगा सकती है जिसके लिए आपको अलग से पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पडती, जब भी आप किसी कंपनी के साथ डीलरशिप करते है तो उस वक्त आप उस कम्पनी के अधिकारीयों से इसके बारे में चर्चा कर सकते है.

पेट्रोल पंप के लिए रजिस्टर कैसे करें

पेट्रोल पंप के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीको से रजिस्टर कर सकते है, अगर आप ऑनलाइन रजिस्टर करना चाहते है तो आपको सम्बंधित आयल कंपनी के नजदीकी कार्यालय में जाकर पेट्रोप पंप खोलने के लिए आवेदन करना होगा और अगर आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो आपको निम्न तरीका अपनाना होगा.

  • सबसे पहले आपको Petrol Pump Dealer Chayan की वेबसाईट पर जाना है,
  • अब आपको Advertisements का विकल्प दिखाई देगा उसके ऊपर क्लिक करें.
  • अब आपको एक नया पेज दिखाई देगा इसमें आपको रजिस्टर के ऊपर क्लिक करना है.
  • इसके बाद आपको नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर आदि डालकर रजिस्टर करना है.
  • रजिस्टर करने के बाद आपको इसमें लॉग इन करना है एवं Available Advertisements पर क्लिक करना है.
  • इसके बाद आपको राज्य और HPCL, IOCL, BPCL में से किसी भी एक कंपनी का चुनाव करना है.
  • अब आपको कुछ अलग अलग लोकेशन की लिस्ट दिखाई देगी, इसमें आपको अपनी लोकेशन सेलेक्ट करनी है.
  • इसके बाद आपको Apply Online का विकल्प दिखाई देगा उसके ऊपर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपको मांगी गयी सभी जानकारी सही सही दर्ज करनी है और आवश्यक दस्तवेज अपलोड करने है.
  • अब आपको Application Fee जमा करने के लिए कहा जायेगा वो जमा करवाए.

इतनी प्रोसेस पूरी करने के बाद आपको फॉर्म सबमिट कर देना है. इसके बाद कंपनी के द्वारा ड्रॉ निकाला जायेगा जिसकी जानकारी आपको मैसेज और मेल के द्वारा दी जाएगी उसे आप ऑनलाइन लाइव भी देख सकते है, इसी के माध्यम से कंपनी आपको पेट्रोल पंप की डीलरशिप आवंटित करती है.

नोट – ध्यान रखे की विज्ञापन में SC, ST, OBC, रक्षा कर्मी, स्वतंत्रता सेनानी, खिलाड़ी या सामान्य कैटेगरी के लिए पहले से कुछ सीटे आरक्षित होती है, इसलिए अरक्षित वर्ग के लोगो को इसका विशेष फायदा मिल सकता है.

फिल्ड वेरिफिकेशन

जब ड्रॉ में आपका नाम आ जाता है तो इसके बाद आपकी जमीन का फिजिकल वेरिफिकेशन किया जाता है, इसके लिए कंपनी आपको 1 लाख रूपए तक की इनिशियल सिक्योरिटी फीस जमा करवानी होगी, इसके बाद कंपनी के अधिकारी आपकी लोकेशन पर विजिट करेंगे और आपकी जमीन को वेरीफाई करेंगे.

इसमें यह सब देखा जाता है की आपकी जमीन विज्ञापन और कंपनी के नियमनुसार सही है या है और आपकी जमीन किसी सड़क से जुडी हुई है या नहीं, इसके अलावा यह भी देखा जाता है की वो जमीन किसी भी प्रकार के विवाद से जुडी हुई है या नही, अगर सब कुछ सही पाया जाता है तो वो अधिकारी आपके आवेदन को अप्रूवल के लिए आगे सबमिट कर देंगे.

LOI (Letter of Intent) जारी होना

जब आपकी जमीन फिजिकल वेरिफिकेशन में कंपनी के नियमानुसार उपयुक्त पायी जाती है तो इसके बाद कंपनी के द्वारा एक LOI (Letter of Intent) जारी किया जाता है जिसका अर्थ है की कंपनी आपको कानूनी रूप से डीलरशिप देने के लिए तैयार है.

सरकारी NOC बनवाये

LOI (Letter of Intent) जारी होने के बाद पेट्रोप पंप शुरू करने के लिए आपको कुछ अलग अलग सरकारी विभागों से NOC बनवानी होती है इसके लिए कंपनी आपको पर्याप्त समय देती है उसके अंतर्गत आप सभी प्रकार की NOC बनवा सकते है जो की निम्न प्रकार से है.

  • जिला कलेक्टर से एनओसी प्राप्त करें
  • यदि पेट्रोल पंप हाइवे पर है तो नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) से एनओसी प्राप्त करें
  • फायर ब्रिगेड और पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से एनओसी प्राप्त करें
  • बिजली विभाग और वन विभाग से एनओसी प्राप्त करें

जब आप सभी प्रकार की NOC प्राप्त कर लेते है तो इसके बाद नक़्शे के अनुसार पेट्रोल पंप का निर्माण कार्य शुरू किया जाता है, इसके बाद डीलरशिप एग्रीमेंट साइन किया जाता है और अंत में आपका पेट्रोल पंप शुरू हो जायेगा.

भारत की टॉप आयल कंपनियां

भारत में कई बड़ी बड़ी कंपनियां है जिनसे आप पेट्रोल पंप खोलने के लिए डीलरशिप ले सकते है, हम आपको भारत की टॉप कंपनी की लिस्ट बता रहे है जो निम्न प्रकार से है.

  • Bharat Petroleum Corporation Limited
  • Essar Oil Limited
  • Hindustan Petroleum Corporation Limited
  • Indian Oil Corporation
  • Indraprastha Gas Limited
  • Oil and Natural Gas Corporation Limited
  • Reliance Petroleum Limited.

पेट्रोल पंप में कितनी कमाई होती है

पेट्रोल पंप की कमी कमीशन के आधार पर होती है, यानी की आप जितना ज्यादा डीजल पेट्रोल बेचेंगे आपकी कमाई भी उतनी ही ज्यादा होगी, जैसे की वर्तमान समय में एक लीटर पेट्रोल पर लगभग ₹3.25 से ₹4.10 प्रति लीटर का कमीशन मिलता है जबकि डीजल पर ₹2.00 से ₹2.60 प्रति लीटर तक कमीशन मिलता है यह कमीशन लोकेशन के आधार पर अलग अलग हो सकता है.

मान लीजिये ₹3.25 प्रति लीटर के हिसाब से आप दिन का 10 हजार लीटर पेट्रोल बेचते है तो आपकी दिन की कमाई लगभग ₹32,500 तक होगी और महीने की कमाई लगभग 9 लाख 75 हजार रूपए के करीब होगी, इसमें से हम लाइट बिल, कर्मचारियों के वेतन और मेंटेनेंस का कुल खर्च 2 लाख रूपए भी मान ले तो आपकी महीने की कमाई 7.5 लाख रूपए से लेकर 8 लाख रूपए तक होगी.

यह भी पढ़े – आधार सेंटर कैसे खोले? आवश्यक योग्यता, कुल खर्च और कमाई

इस लेख में हमने पेट्रोल पंप कैसे खोले इसके बारे में विस्तृत रूप से बताने का प्रयास किया है अगर आपके मन में इससे संबंधित कोई सवाल है तो आप हमे कमेंट में पूछ सकते है एवं जानकरी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

अगला लेखAadhar Center Kaise Khole: आधार सेंटर खोलने में कितना खर्चा आता है?
Raghuveer Singh
I’m Raghuveer Singh, the creator of RDCBusinessIdea. I’m passionate about sharing valuable content related to business ideas, online earning, technology, digital growth, and trending updates. Through this blog, my goal is to provide simple, informative, and trustworthy content that helps readers discover new opportunities and stay updated with the latest trends. Here, you’ll regularly find useful guides, tech news, online income tips, and smart business ideas.

अपना सवाल यहाँ पूछे

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें