नमस्कार मित्रो आज हम आपको ई मित्र कैसे खोले इसके बारे में बता रहे है, अगर आप राजस्थान के निवासी है और आप अपने गाँव या शहर में ई मित्र खोलने की सोच रहे है तो यह लेख आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा, इस लेख में हम आपको ई मित्र खोलने से जुडी सभी जानकारी विस्तृत रूप से बताने वाले है.

ई मित्र कैसे खोले
राजस्थान में ई मित्र खोलना एक बेहतरीन स्वरोजगार का जरिया माना जाता है, इसके अंतर्गत आपको कई तरह के सरकारी कार्य करने होते है जैसे की जाति प्रमाण पत्र बनाना, मूल निवास बनाना, बिजली और पानी का बिल भरना, पेन कार्ड बनाना, सरकारी योजना के फॉर्म भरना, राशन कार्ड बनवाना और सरकारी नौकरी में आवेदन करना आदि.
ई मित्र खोलने के लिए पात्रता
अगर आप ई मित्र खोलना चाहते है तो इसके लिए आपको कुछ आवश्यक शर्तो को पूरा करना अनिवार्य है जो की निम्न प्रकार से है.
- आपकी न्यूनतम उम्र 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए.
- आपका कम से कम दंसवी उतीर्ण होना जरूरी है.
- आपको कंप्यूटर चलाने का बेसिक नोर्लेज होना चाहिए.
- आपके ऊपर कोई भी कानूनी मुकदमा नहीं होना चाहिए.
अगर आप इन सभी शर्तो को पूरा करते है तो इसके बाद आप खुद का ई मित्र खोलने के योग्य माने जायेंगे एवं आप ई मित्र खोलने के लिए आवेदन कर सकते है.
ई मित्र खोलने के लिए जरूरी दस्तावेज
अगर आप ई मित्र खोलना चाहते है तो इसके लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए तभी आप इसके लिए आवेदन कर सकते है, इसके लिए आपको निम्न दस्तवेजो की जरूरत पड़ेगी.
- आधार कार्ड
- पेन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- दसंवी की मार्कशीट
- चरित्र प्रमाण पत्र
- बैंक की पासबुक
- कैंसिल चेक
- पुलिस वेरिफिकेशन
- दुकान के बिजली का बिल
- मोबाइल नंबर और ईमेल
अगर आपके पास यह सभी दस्तावेज पुरे है तो इसके बाद आप ई मित्र के लिए आवेदन कर सकते है एवं ध्यान रखे की आपको ई मित्र का लेनदेन करने के लिए करंट बैंक अकाउंट की जरूरत पड़ेगी.
ई मित्र खोलने के लिए जरूरी उपकरण
अगर आप ई मित्र खोलना चाहते है तो इसके लिए आपके पास कुछ जरूरी उपकरण होने अनिवार्य है तभी आप इस बिजनेस को शुरू कर सकते है, इसके लिए आपको निम्न उपकरणों की आवश्यकत पड़ेगी.
- कंप्यूटर या लैपटॉप
- इंटरनेट कनेक्शन
- बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट स्कैनर
- ऑल-इन-वन प्रिंटर
- UPS या इनवेटर
इन सभी उपकरणों की जरूरत आपको उस वक्त पड़ेगी जब आप ई मित्र का कार्य शुरू करेंगे, अगर आप चाहो तो बेहतर सुरक्षा के लिए अपनी दुकान में CCTV कैमरा भी लगवा सकते हो.
ई मित्र खोलने की प्रक्रिया
ई मित्र खोलने की प्रक्रिया बहुत ही आसान होती है, आप लोकल सर्विस प्रोवाइडर (LSP) से संपर्क करके खुद का ई मित्र खोल सकते है, इसके लिए आपको कुछ आसान सी प्रोसेस फॉलो करनी होगी जो की निम्न प्रकार से है.
- सबसे पहले आपको राजस्थान सरकार के SSO Portal पर जाना है एवं इसके बाद आपको रजिस्टर के ऊपर क्लिक करके अपनी नई Citizen SSO ID बना लेनी है.
- इसके बाद आपको अपनी आईडी में लॉग इन करना है, अब आपको e-Mitra New Kiosk या LSP से जुड़े एप्लीकेशन को सर्च करना है एवं उसके ऊपर क्लिक करना है.
- अब आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जायेगा उसमे आपको मांगी गयी सभी जानकारी सही सही दर्ज करनी है एवं इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के लिए कहा जायेगा, इसमें आपको सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने है.
- इसके बाद LSP या सम्बन्धित विभाग के अधिकारी आपकी दुकान पर फिजिकल दौरा करने आयेगे एवं मौके पर वो आपके दस्तावेजो की वेरीफाई भी कर सकते है, अगर सब कुछ सही रहा तो आपके आवेदन फॉर्म को Approve कर दिया जाएगा.
जब आपका आवेदन फॉर्म Approve हो जाता है तो इसके बाद आपकी Kiosk ID को एक्टिवेट कर दिया जायेगा एवं ईमेल और SMS के माध्यम से आपको एक SSO ID और एक eMitra ID दे दी जाएगी जिसकी मदद से आप अपने कार्य को शुरू कर सकते है.
ई मित्र के लिए कैसी लोकेशन ढूंढे
अगर आप इस बिजनेस को शुरू करना चाहते है तो इसके लिए आपको सही लोकेशन का चुनाव करना जरूरी है, अगर आप अच्छी लोकेशन पर ई मित्र खोलेंगे तो इससे आपको ज्यादा कस्टमर मिलेगे एवं इससे आपकी कमाई भी ज्यादा होगी.
इसके लिए आप मुख्य बाजार में, सड़क के पास, बस स्टेंड या रेलवे स्टेंड के पास अपना ई मित्र खोल सकते है, यहाँ पर लोगो का आना जाना ज्यादा होता है इसलिए इन जगहों पर कस्टमर मिलने की संभावना ज्यादा होती है, लोकेशन देखते वक्त आपका पूरा फोकस कस्टमर पर होना चाहिए.
ई मित्र में कौन कौनसे कार्य कर सकते है
जब आपका ई मित्र शुरू हो जाता है तो इसके बाद आप अपने ई मित्र में विभिन्न प्रकार के कार्य कर सकते है, हम आपको ई मित्र से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण कार्यो की सूचि बता रहे है जो निम्न प्रकार से है.
- मूल निवास
- जाति प्रमाण पत्र
- जन आधार कार्ड
- पेन कार्ड
- विवाह पंजीकरण
- बिजली और पानी का बिल भरना
- परीक्षा शुल्क जमा करवाना
- योजनाओं के फॉर्म भरना
- सरकारी नौकरी के फॉर्म भरना
- छात्रवृति के फॉर्म भरना
- वृद्धावस्था पेंशन के फॉर्म भरना
- बैंकिंग सेवांए देना
- बीमा खुलवाना आदि
ई मित्र खोलने में कितना खर्च आयेगा
ई मित्र खोलने से पहले आपको इसका खर्च पता होना चाहिए की इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको कितना निवेश करना होगा, हम आपको यह बिजनेस शुरू करने का खर्च बता रहे है जो निम्न प्रकार से है.
- दूकान का डिपाजिट लगभग 50,000/- रूपए
- दूकान का किराया लगभग 5,000/- रूपए
- कंप्यूटर और लैपटॉप लगभग 45,000/- रूपए
- इंटरनेट कनेक्शन लगभग 5000/- रूपए
- प्रिंटर और स्कैनर लगभग 20,000/- रूपए
- इनवेटर लगभग 25.000/- रूपए
- दूकान का फर्नीचर लगभग 40,000/- रूपए
- नेटवर्किंग केबल और स्विच लगभग 2000/- रूपए
इस प्रकार से एक ई मित्र खोलने के लिए आपको अनुमानित 2 लाख रूपए तक का निवेश करना होगा, अगर दुकान आपकी खुद की है तो आप कम कीमत में भी इस बिजनेस को शुरू कर सकते है.
ई मित्र की कमाई
ई मित्र में प्रत्येक कार्य के लिए आपको सरकार द्वारा निर्धारित कमीशन दिया जाता है वही आपकी कमाई होती है, अगर आपका ई मित्र एक अच्छी लोकेशन पर है तो आप पूरा खर्च निकालने के बाद ई मित्र से महीने के 30 हजार रूपए से लेकर 50 हजार रूपए तक की कमाई आराम से कर सकते है.
यह भी पढ़े – गांव या शहर में (CSP) ग्राहक सेवा केंद्र कैसे खोलें? जानिए पूरी प्रक्रिया
इस लेख में हमने ई मित्र कैसे खोले इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.









