नमस्कार मित्रो, आज हम आपको EV चार्जिंग स्टेशन कैसे खोले इसके बारे में बता रहे है, आज के समय में पेट्रोल डीजल की बढती कीमतों के कारण लोग इलेक्ट्रिक बाइक और इलेक्ट्रिक कार खरीदने में ज्यादा रूचि दिखा रहे है, ऐसे में अगर आप EV चार्जिंग स्टेशन शुरू करते है तो यह बिजनेस आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है.

EV चार्जिंग स्टेशन कैसे खोले
इलेक्ट्रिक वाहनों की बढती संख्या को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है की आने वाले समय में ईवी चार्जिंग स्टेशन की मांगे कितनी ज्यादा बढ़ने वाली है, अगर आप खुद का ईवी स्टेशन शुरू करना चाहते है तो भारत के नियमानुसार आपको कोई विशेष परमिशन लेने की जरुरत नहीं है. भारत में ईवी चार्जिंग स्टेशन शुरू करने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.
ईवी चार्जिंग स्टेशन के लिए जमीन की आवश्यकता
ईवी चार्जिंग स्टेशन खोलने के लिए आपके पास पर्याप्त जगह होनी आवश्यक है, इसके लिए आपके पास निम्न प्रकार की जमीन होनी चाहिए.
- AC चार्जिंग के लिए आपके पास 500 से 1000 वर्ग फुट की जमीन होनी चाहिए.
- DC फ़ास्ट चार्जिंग के लिए आपके पास 1000 से 2000 वर्ग फुट की जमीन होनी चाहिए.
इसके अलावा उस लोकेशन पर बिजली पानी की व्यवस्था होनी चाहिए एवं वाहनों के आना जाने की सुविधा होनी चाहिए तभी आप उस स्थान पर ईवी चार्जिंग स्टेशन शुरू कर सकते है.
ईवी चार्जिंग स्टेशन के लिए आवश्यक बिजली
ईवी चार्जिंग स्टेशन शुरू करने के लिए आपको पर्याप्त बिजली की जरूरत पड़ेगी, इसके लिए आपको उच्च क्षमता वाला बिजली कनेक्शन लेना होगा जो की निम्न प्रकार से है.
- AC चार्जिंग के लिए कम से कम 10-20 kW बिजली
- DC फ़ास्ट चार्जिंग के लिए कम से कम 50 kW से 240 kW बिजली
ईवी चार्जिंग स्टेशन खोलने के लिए जरूरी दस्तावेज
अगर आप ईवी चार्जिंग स्टेशन का बिजनेस शुरू करना चाहते है तो इसके लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने अनिवार्य है, इसके लिए आपको निम्न दस्तावेजो की जरूरत पड़ेगी.
- आधार कार्ड
- पेन कार्ड
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- ईमेल और मोबाइल नंबर
- जमीन की रजिस्ट्री
- लीज अग्रीमेंट (किराये की दुकान है तो)
- साईट मैप
- GST रजिस्ट्रेशन
- कमर्शियल इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन
- Fire NOC
- इलेक्ट्रिकल सेफ्टी सर्टिफिकेट
- अर्थिंग टेस्ट रिपोर्ट
- CEIG Approval (बड़े स्टेशन के लिए)
- करंट बैंक अकाउंट
- कैंसिल चेक
- नगर निगम की NOC
अगर आपके पास निम्न प्रकार के दस्तावेज है तो आप बिना किसी परेशानी के खुद का ईवी चार्जिंग स्टेशन शुरू कर सकते है, अगर आप जरूरी दस्तावेजो से जुडी विस्तृत जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप सम्बंधित कंपनी से संपर्क कर सकते है.
ईवी चार्जिंग स्टेशन खोलने का खर्च
अगर आप ईवी चार्जिंग स्टेशन का बिजनेस शुरू करना चाहते है तो आपको इसके खर्च की जानकारी पता होनी आवश्यक है, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपका खर्च निम्न प्रकार से हो सकता है.
- जमीन का किराया लगभग 50,000/- रूपए
- बिजली कनेक्शन लगभग 1 लाख रूपए
- GST और कंपनी रजिस्ट्रेशन लगभग 10 हजार रूपए
- लोड बढवाने का खर्च लगभग 50 हजार रूपए
- AC चार्जर लगभग 2 लाख रूपए
- DC फ़ास्ट चार्जर लगभग 10 लाख रूपए
- केवल और वायरिंग लगभग 50 हजार रूपए
- इंस्टॉलेशन चार्ज लगभग 20 हजार रूपए
- अर्थिंग का खर्च लगभग 10 हजार रूपए
- Fire सेफ्टी इक्विपमेंट लगभग 20 हजार रूपए
- CCTV कैमरा लगभग 5 हजार रूपए
- साइन बोर्ड का खर्च लगभग 5 हजार रूपए
- पार्किंग मार्किंग का खर्च लगभग 5 हजार रूपए
- सॉफ्टवेयर और एप्लीकेशन लगभग 60 हजार रूपए
- NOC और अन्य सर्टिफिकेट का खर्च लगभग 20 हजार रूपए
इस प्रकार से AC चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए आपको अनुमानित 5 लाख रूपए तक का निवेश करना पड़ सकता है वही अगर आप DC फ़ास्ट चार्जिंग लगाते है तो आपको 15 लाख तक निवेश करना पड़ सकता है, अगर जमीन आपकी खुद की है तो आपको थोड़ी बचत हो सकती है.
नोट – ईवी चार्जिंग स्टेशन शुरू करने के लिए आपको कम ब्याज दर पर बैंक से बहुत ही आसानी से लोन भी मिल सकता है अगर आप चाहो तो बैंक से लोन लेकर भी इस बिजनेस को शुरू कर सकते हो.
ईवी चार्जिंग स्टेशन शुरू करने की प्रक्रिया
ईवी चार्जिंग स्टेशन को शुरू करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान रखी गयी है, अगर आप उपर दी गयी सभी योग्यताओं को पूरा करते है तो आप निम्न तरीके से खुद का ईवी चार्जिंग स्टेशन खोल सकते है.
सही लोकेशन का चुनाव करें
ईवी चार्जिंग स्टेशन शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको सही लोकेशन का चुनाव करना होगा ताकि आपको ज्यादा से ज्यादा कस्टमर मिल सके और आप ज्यादा कमाई कर सके, इसके लिए आप निम्न स्थानों का चुनाव कर सकते है.
- हाइवे के पास
- पेट्रोल पंप के पास
- शोपिंग मॉल के पास
- मुख्य मार्केट में
- बड़ी आवासीय कॉलोनी के पास
- बस स्टेशन या रेलवे स्टेशन के पास
ये ऐसी लोकेशन है जहां पर अक्सर लोगो का आना जाना लगा रहता है, अगर आप इस प्रकार की भीड़भाड़ वाली जगह का चुनाव करते है तो आपको काफी अच्छा फायदा देखने के लिए मिल सकता है.
बिजली कनेक्शन ले
जब आप जमीन का चुनाव कर लेते है तो इसके बाद आपको जरूरत के हिसाब से Low Tension या High Tension वाला बिजली कनेक्शन लेना होगा, अगर आप फ़ास्ट चार्जिंग की सुविधा देना चाहते है तो आपको 11KV/33KV की लाइन और ट्रांसफार्मर की जरुरत पड़ सकती है.
इसके लिए आपको अपने राज्य की स्थानीय बिजली कंपनी जैसे JVVNL / AVVNL / JDVVNL आदि में Commercial EV Tariff के तहत नए कनेक्शन के लिए आवेदन करना होगा, ध्यान रखे की ईवी स्टेशन के लिए सरकार आपको बिजली दरो में रियायत दे सकती है.
चार्जर ख़रीदे
जब आपको बिजली कनेक्शन मिल जाता है तो इसके बाद आपको अपना बिजनेस शुरू करने के लिए चार्जर खरीदने होगे, यह मुख्यत 2 प्रकार के होगे.
- AC चार्जर – यह सामान्यत 2kW से 22kW के होते है एवं इन्हें चार्ज होने में अनुमानित 4-6 घंटे लग जाते है, एक छोटे बिजनेस मॉडल के लिए यह उपयुक्त साबित हो सकते है.
- DC चार्जर – यह 50kW, 60kW, 100kW या इससे अधिक के भी हो सकते है, यह एक गाडी को 30-45 मिनट में 80% तक चार्ज कर देते हैं, अगर आप हाइवे या कमर्शियल हब पर ईवी चार्जिंग स्टेशन शुरू करना चाहते है तो यह आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है.
इसके अलावा भारत सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार आपको CCS (Combined Charging System), CHAdeMO और Type 2 AC गन वाले चार्जर खरीदने होगे, इससे भारत में चलने वाली लगभग सभी गाडिया चार्ज हो जाएगी.
सिविल और इलेक्टिकल इंस्टॉलेशन करवाए
जब आप चार्जिंग खरीद लेते है तो इसके बाद आपको अपनी लोकेशन पर सिविल और इलेक्टिकल इंस्टॉलेशन करवाना होगा, इसके लिए आप किसी सर्टिफाइड इलेक्ट्रिकल वेंडर की मदद ले सकते है, इसमें आपको चार्जर खडा करने के लिए कंक्रीट का मजबूत बेस, केबल बिछाने के लिए ट्रेंचिंग, गाड़ियों की पार्किंग, ट्रांसफार्मर, स्टेबलाइजर और उचित अर्थिंग एवं बिजली के झटको से बचने के लिए सुरक्षा उपकरण आदि लगवाने होंगे.
आवश्यक अनुमति प्राप्त करें
जब इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपको नगर निगम / नगर पालिका या ग्राम पंचायत की NOC लेनी होगी, इसके अलवा आपको अग्निशमन विभाग की NOC लेनी होगी एवं राज्य के बिजली विभाग से सेफ्टी क्लियरेंस सर्टिफिकेट प्राप्त करना होगा, जब आप इतना काम पूरा कर लेते है तो इसके बाद आप अपने ईवी चार्जिंग स्टेशन को शुरू कर सकते है.
ईवी चार्जिंग स्टेशन की मैप पर लिस्टिंग करें
जब आप ईवी चार्जिंग स्टेशन को शुरू कर देते है तो इसके बाद आपको अपना ईवी चार्जिंग स्टेशन की गूगल मैप आदि पर लिस्टिंग करनी होगी ताकि कोई भी व्यक्ति गूगल मैप में आपकी लोकेशन को देख सके और आपके ईवी चार्जिंग स्टेशन तक आसानी से पहुंच सके.
इसके अलावा आपको चार्जिंग स्टेशन चलाने के लिए चार्जिंग स्टेशन मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर की जरूरत पड़ेगी, यह आपके ईवी चार्जिंग स्टेशन को इंटरनेट से जोड़ने में मदद करता है एवं इससे आपको यह पता चल जायेगा की आपके ईवी चार्जिंग स्टेशन में कितने यूनिट बिजली की खपत हुई है एवं आपको कितना पैसा प्राप्त हुआ है.
ईवी चार्जिंग स्टेशन की कमाई
ईवी चार्जिंग स्टेशन में आप प्रति kWh बिजली के आधार पर ग्राहकों से शुल्क लेते है, इसके अलावा आप पार्किंग, विज्ञापन और ईवी चार्जिंग स्टेशन में कैफ़े या मिनी स्टोर खोलकर भी अतिरिक्त कमाई कर सकते है, अगर आप प्रतिदिन 20 से 50 वाहनों को चार्ज कर लेते है तो आपके महीने की कमाई लगभग 50 हजार रूपए से लेकर 2 लाख रूपए तक आसाम से हो सकती है.
यह भी पढ़े – ई मित्र कैसे खोले? ई मित्र खोलने के लिए जरूरी योग्यता, दस्तावेज और खर्च
इस लेख में हमने ईवी चार्जिंग स्टेशन कैसे खोले इसके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.









