नमस्कार मित्रो आज हम आपको कॉस्मेटिक शॉप कैसे स्टार्ट करें इसके बारे में बता रहे है, अगर आप कम कीमत में 12 महीने चलने वाला बिजनेस शुरू करना चाहते है तो कॉस्मेटिक की दुकान खोलना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है, इस लेख में हम आपको कॉस्मेटिक  की दुकान खोलने से जुडी सभी जानकारी विस्तृत रूप से बताने वाले है.

Cosmetic Shop Kaise Start Kare

कॉस्मेटिक शॉप कैसे स्टार्ट करें

कॉस्मेटिक का बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है जिसकी डिमांड साल भर रहती है, अगर आप सही प्लानिंग और सही लोकेशन के साथ इस बिजनेस को शुरू करते है तो यह बिजनेस आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है, अगर आप एक नई कॉस्मेटिक की दुकान खोलना चाहते है तो इसके लिए आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.

कॉस्मेटिक प्रोडक्ट मार्किट रिसर्च करें

कॉस्मेटिक का बिजनेस शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको मार्केट रिसर्च करनी होगी एवं यह पता करना होगा की कौनसे क्षेत्र में यह बिजनेस शुरू करना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है, इसके अलावा आपको यह भी पता करना होगा की उस क्षेत्र में पहले से कौन कौनसी कॉस्मेटिक की दुकाने चल रही है और वो किस प्रकार के प्रोडक्ट सेल कर रहे है.

इसके अलावा आपको यह भी जनना होगा की उस क्षेत्र में महिलएं और पुरुष कौन कौनसे प्रोडक्ट की सबसे ज्यादा खरीददारी करते है एवं उस क्षेत्र में कौनसी कंपनी के प्रोडक्ट की डिमांड सबसे ज्यादा है, अगर आप सही तरीके से मार्केट रिसर्च कर लेते है तो इससे आपको बिजनेस शुरू करने में काफी ज्यादा आसानी होगी.

कॉस्मेटिक दुकान के लिए लोकेशन खोजे

जब अच्छी तरह से मार्केट रिसर्च कर लेते है तो इसके बाद आपको दुकान शुरू करने के लिए सही लोकेशन का चुनाव करना होगा, ध्यान रखे की इस बिजनेस में लोकेशन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है अगर आप सही लोकेशन पर यह बिजनेस शुरू करते है तो पहले दिन से ही आपको अच्छे खासे कस्टमर मिलना शुरू हो जायेंगे, इसके लिए आपको निम्न प्रकार की लोकेशन खोजनी होगी.

  • मुख्य बाजार – अक्सर मुख्य बाजार में दिन भर भारी मात्रा में लोग खरीददारी करने के लिए आते है इसलिए अगर आप अपने गाँव या शहर के मुख्य बाजार में कॉस्मेटिक की दुकान खोलते है तो यह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है.
  • ज्यादा आवाजाही वाला क्षेत्र – अगर आप चाहे तो ऐसी जगह पर कॉस्मेटिक की दुकान खोल सकते है जहां पर महिलाओं और लड़कियों का आना जाना सबसे ज्यादा हो, ऐसी लोकेशन में आपको ज्यादा कस्टमर देखने के लिए मिल सकते है.
  • ब्यूटी पार्लर के पास – अगर आपके क्षेत्र में कोई ब्यूटी पार्लर है तो उसके पास कॉस्मेटिक की दुकान खोलना काफी अच्छा विकल्प साबित हो सकता है, ऐसे क्षेत्र में दुकान खोलने से आपको अच्छे और खरीददार ग्राहक मिल सकते है.
  • शोपिंग एरिया में – अगर आपके क्षेत्र में कोई बड़ा शोपिंग एरिया है तो वहां भी आप अपनी दुकान खोल सकते है, शोपिंग एरिया में कई लोग कॉस्मेटिक  से जुड़े सामान खरीदने के लिए आते है, ऐसे में अगर आपकी दुकान शोपिंग एरिया में होगी तो आपको ज्यादा कस्टमर मिल सकते है.

यह कुछ ख़ास और सबसे अच्छी लोकेशन है जहां पर आप अपने कॉस्मेटिक के बिजनेस को शुरू कर सकते है, यहाँ पर आपको ज्यादा ग्राहक मिलने की संभावना होती है इसलिए यहाँ पर आपकी कमाई भी काफी ज्यादा हो सकती है.

कॉस्मेटिक दुकान के लिए जरूरी दस्तावेज बनाये

कॉस्मेटिक का बिजनेस शुरू करने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए ताकि भविष्य में आपको किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए आपको निम्न प्रकार के दस्तावेज तैयार करने होगे.

  • पहचान पत्र – इस बिजनेस को शुरू करने के लिए सबसे पहले आपके पास आधार कार्ड, पेन कार्ड और वोटर आईडी जैसे पहचान पत्र होने चाहिए यह आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगे.
  • किरायानामा – अगर दुकान को आपने किराए पर लिया है तो आपके पास दुकान का किरायानामा या अग्रीमेंट होना चाहिए ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर आप उसका उपयोग कर सके.
  • करंट बैंक अकाउंट – दुकान में ऑनलाइन लेनदेन करने के लिए आपके पास एक करंट बैंक अकाउंट होना जरूरी है, बिजनेस के ट्रांजेक्शन सेविंग अकाउंट में करने पर अकाउंट होल्ड हो सकता है.
  • GST रजिस्ट्रेशन – अगर आपका बिजनेस अच्छा चल रहा है और आप 12 महीने के भीतर GST की लिमिट को क्रॉस कर देते ही तो आपको किसी CA से मिलकर GST रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है.
  • NOC – आप जिस क्षेत्र में कॉस्मेटिक की दुकान शुरू कर रहे है उस क्षेत्र की ग्राम पंचायत, नगर पालिका या नगर निगम से आपको NOC प्राप्त करनी अनिवार्य है.

जब आप बिजनेस शुरू करते है तो उस वक्त आपके पास निम्न प्रकार के दस्तावेज होने अनिवार्य है, यह भविष्य में आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो सकते है.

दुकान का इंटीरियर तैयार करें

जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपको अपनी दुकान का इंटीरियर तैयर करना होगा, ध्यान रखे की कॉस्मेटिक की दुकान में इंटीरियर जितना अच्छा होगा आपके ग्राहक उतने ही ज्यादा आकर्षित हो होंगे एवं आपकी सेल भी ज्यादा होने लगेगी, इसके लिए आप अपनी दुकान का इंटीरियर निम्न प्रकार से रख सकते है.

  • कांच की अलमारी – अपनी दुकान में किसी खास प्रोडक्ट को डिस्प्ले करने के लिए आपको अपनी दुकान में एक कांच की अलमारी लगानी होगी, जिसमे आप कुछ ज्यादा बिकने वाले प्रोडक्ट के डेमो डिस्प्ले कर सके.
  • लकड़ी के रेक – दुकान में कॉस्मेटिक के सामान को व्यवस्थित तरीके से रखने के लिए आपको अपनी दुकान में लकड़ी के अलग अलग रेक बनाने होगे ताकि आप उसमे प्रोडक्ट को रख सके.
  • LED लाइट – आपको अपनी दुकान में अच्छी क्वालिटी की LED लाइट लगानी होगी ताकि दुकान के किसी भी कोने में बिलकुल अँधेरा न हो और दुकान के सभी प्रोडक्ट ग्राहक को अच्छे से दिखाई दे.
  • बड़ा शीशा – आपको अपनी दुकान में एक बड़ा शीशा भी लगाना होगा क्युकी कई बार महिलाए अलग अलग प्रोडक्ट को शीशे के सामने खड़े होकर टेस्ट करती है, ऐसे में अगर आपकी दुकान में बड़ा शीशा लगा होगा तो ग्राहकों को प्रोडक्ट टेस्ट करने में एवं चेक करने में आसानी होगी.
  • बिलिंग काउंटर – दुकान के एंट्रंस में आपको बिलिंग काउंटर लगाना होगा, यह लकड़ी और कांच का होना चाहिए जिसमे आप ज्यादा डिमांड वाले प्रोडक्ट को डिस्प्ले कर सके एवं काउंटर के ऊपर आप QR कोड और जरूरी फाइल आदि रख सके.

इस प्रकार से आपको अपनी दुकान का इंटीरियर बहुत ही सावधानीपूर्वक और बारीकी से तैयार करना होगा ताकि आपकी दुकान का लुक एकदम प्रीमियम और क्लीन दिखाई दे.

कॉस्मेटिक का सामान ख़रीदे

जब आप दुकान का इंटीरियर तैयार कर लेते है तो इसके बाद आपको किसी बड़े भरोसेमंद होलसेल विक्रेता से या कंपनी डिस्ट्रीब्यूटर से कॉस्मेटिक का सामान खरीदना होगा, यहाँ से आप थोक में सामान खरीदेंगे तो आपको थोडा ज्यादा डिस्काउंट मिल सकता है जिसे बेचकर आप ज्यादा मुनाफा कमा पायेंगे.

दुकान शुरू करने के लिए आपको मार्केट से वो सभी प्रोडक्ट खरीदने होगे जिसकी डिमांड आपके क्षेत्र में सबसे ज्यादा है एवं आप एक प्रोडक्ट को भारी मात्रा में खरीदने की बजाय अलग अलग प्रोडक्ट को थोड़ी थोड़ी मात्रा में खरीदे तो यह आपके लिए अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है.

जब आप होलसेल विक्रेता से या कंपनी डिस्ट्रीब्यूटर से सामान खरीद लेते है तो इसके बाद आपको वो सामान अपनी दुकान में व्यवस्थित तरीके से सेट करना है एवं जब आप सामान को सेट कर लेते है तो इसके बाद आप अपनी दुकान को शुरू कर सकते है एवं अपनी दुकान में सामान बेच सकते है, इस प्रकार से आप बहुत ही आसानी से खुद की कॉस्मेटिक शॉप ओपन कर सकते है.

कॉस्मेटिक की दुकान में कौन कौनसा सामान रखे

कॉस्मेटिक का बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है जिसमे आप विभिन्न प्रकार के प्रोडक्ट बेच सकते है, इसमें कई सारे प्रोडक्ट प्रतिदिन इस्तमाल होने वाले प्रोडक्ट भी होते है ऐसे प्रोडक्ट की सेल काफी ज्यादा होती है, हम आपको कॉस्मेटिक दुकान से जुड़े कुछ बेहतरीन प्रोडक्ट की लिस्ट बता रहे है इस तरह के प्रोडक्ट आप अपनी दुकान में बेच सकते है.

  • फेस वॉश
  • क्रीम
  • पाउडर
  • फाउंडेशन
  • कॉम्पैक्ट
  • मेकअप
  • लिपस्टिक
  • काजल
  • आईलाइनर
  • नेल पॉलिश
  • मस्कारा
  • शैम्पू
  • हेयर ऑयल
  • हेयर कलर
  • हेयर सीरम
  • साबुन
  • डिओड्रेंट
  • परफ्यूम
  • बॉडी लोशन

कॉस्मेटिक बिजनेस शुरू करने का खर्च

अगर आप कॉस्मेटिक की दुकान खोलना चाहते है तो आपको इसके खर्च की जानकारी पता होनी चाहिए, इससे आपको बजट मेनेजमेंट करने में आसानी होगी एवं आपको बिजनेस प्लानिंग करने में भी आसानी होगी, हम आपको एक नई कॉस्मेटिक की दुकान खोलने के लिए कितने रूपए निवेश करने पड़ते है इसकी अनुमानित राशि बता रहे है जो की निम्न प्रकार से है.

  • डिपाजिट – अगर आप शहर के मुख्य बाजार या भीड़ भाड़ वाली जगह पर अपनी दुकान शुरू करते है तो लोकेशन के हिसाब से आपकी दुकान का डिपाजिट 1 लाख रूपए तक हो सकता है एवं आपकी दुकान का किराया 5 हजार रूपए से लेकर 10 हजार रूपए तक हो सकता है.
  • इंटीरियर – कॉस्मेटिक दुकान की दुकान में इंटीरियर बहुत ही महत्वपूर्ण होता है, अगर आप अपनी दुकान में शीशे, प्रोडक्ट रखने की रेक, कांच की अलमारी, कांच का एंट्रेंस गेट और बिलिंग काउंटर जैसी सभी चीजे सेटअप करने के लिए आपको लगभग 2 लाख रूपए तक खर्च करने होगे.
  • लाइटिंग – कॉस्मेटिक की दुकान में आपको अच्छी क्वालिटी की LED लाइट लगानी होती है, ऐसे में अगर आप अपनी दुकान में पूरी लाइटिंग करवायेगे तो उसके लिए आपको 20 हजार रूपए तक का खर्चा करना पड़ सकता है.
  • स्टॉक – आप अपनी दुकान में शुरूआती स्टॉक कितना लेते है यह आपकी इच्छा और बिजनेस प्लानिंग के उपर निर्भर करता है, हालांकि एक सामान्य कॉस्मेटिक की दुकान शुरू करने के लिए 3 लाख रूपए तक का शुरूआती स्टॉक खरीदना पड़ता है,
  • अन्य खर्च – अगर हम अन्य खर्च की बात करे तो इसके अलावा दुकान शुरू करने के लिए आपका अन्य खर्च 10 हजार रूपए के करीब हो सकता है, इसमें सभी प्रकार के दस्तावेज, NOC और प्रमोशन आदि का खर्च शामिल हो सकता है.

इस प्रकार से एक कॉस्मेटिक की दुकान को शुरू करने के लिए आपको अनुमानित 5 लाख रूपए से लेकर 6 लाख रूपए तक का निवेश करना पड़ सकता है, अगर आप बड़े स्तर पर इस बिजनेस को शुरू करना चाहते है तो आपका खर्च ज्यादा भी हो सकता है एवं अगर दुकान आपकी खुद की है तो आपको डिपाजिट और किराये आदि की बचत हो सकती है जिससे आप कम निवेश में अपनी दुकान शुरू कर पाएंगे.

कॉस्मेटिक की दुकान में कमाई कितनी है

कॉस्मेटिक की दुकान में सभी प्रोडक्ट पर अलग अलग प्रॉफिट मार्जिन होता है, अगर आप इस बिजनेस को शुरू करते है तो इसमें आपको 10% से लेकर 50% तक का प्रॉफिट मार्जिन मिल सकता है, ध्यान रखे की ब्रांडेड प्रोडक्ट का प्रॉफिट मार्जिन कम होता है और सेल ज्यादा होती है वही लोकल प्रोडक्ट में प्रॉफिट मार्जिन ज्यादा होता है लेकिन सेल कम होती है.

अगर आप प्रतिदिन 10 हजार रूपए की सेल करते है तो आपके महीने की कमाई 30 हजार रूपए से लेकर 1 लाख 50 हजार रूपए तक हो सकती है, अन्य बिजनेस की तुलना में यह बिजनेस आपको काफी अच्छा प्रॉफिट मार्जिन देता है इसलिए ज्यादातर लोग इस बिजनेस को शुरू करने में ज्यादा रूचि दिखाते है.

कॉस्मेटिक दुकान में सेल कैसे बढाए

अगर आप अपनी कॉस्मेटिक दुकान से ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते है तो आपको अपनी सेल बढानी होगी, हम आपको कॉस्मेटिक की दुकान में सेल बढाने के कुछ बेहतरीन तरीके बता रहे है जो निम्न प्रकार से है.

  • ऑनलाइन लिस्ट करें – अपनी दुकान में ग्राहक बढाने के लिए आपको अपनी दुकान गूगल बिज़नस पर लिस्ट करनी चाहिए एवं अपनी दुकान को गूगल मैप पर भी लिस्ट करना चाहिए, इससे आपके ग्राहक तेजी से बढ़ सकते है.
  • ब्यूटी पार्लर से संपर्क रखे – ब्यूटी पार्लर एक ऐसा सेक्टर है जहां पर कॉस्मेटिक के प्रोडक्ट की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है, अगर आप ब्यूटी पार्लर वालो से अच्छा संपर्क बना लेते है तो इससे आपकी सेल तेजी से बढ़ सकती है.
  • अच्छी क्वालिटी के प्रोडक्ट बेचे – आपको अपनी दुकान में हमेशा अच्छी क्वालिटी के प्रोडक्ट ही बेचने चाहिए, इससे ग्राहकों के बिच में आपकी विश्वनीयता बढती है एवं ग्राहक आपकी दुकान से प्रोडक्ट खरीदने में ज्यादा रूचि दिखाने लगेगे.
  • होम डिलीवरी करें – अपनी दुकान में सेल को बढाने के लिए आप ग्राहकों को होम डिलीवरी की सुविधा दे सकते है, अक्सर ज्यादातर ग्राहक ऐसी दुकान से प्रोडक्ट खरीदना ज्यादा पसंद करते है जो उन्हें होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान करें, अगर आप अपने ग्राहक को होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान करते है तो आपकी सेल में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है.
  • डिस्काउंट ऑफर दे – अपनी सेल को बूस्ट करने के लिए आप अपने ग्राहकों को डिस्काउंट ऑफ़र भी दे सकते है, ग्राहकों को डिस्काउंट देने से ग्रहाक के मन में खरीददारी करने की जिज्ञासा पैदा होती है जिससे आपकी सेल तेजी से बढ़ सकती है.
  • ऑनलाइन पेमेंट एक्सेप्ट करें – कॉस्मेटिक की दुकान में सेल को बढाने के लिए आपको अपनी दुकान में ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा प्रदान करनी होगी, ताकि कोई भी यूजर ऑनलाइन पेमेंट करके अपनी पसंद का सामान खरीद सके.

अगर आप निम्न बातो को ध्यान में रखकर बिजनेस शुरू करते है तो आपकी कॉस्मेटिक की दुकान में ग्राहकों की संख्या तेजी से बढ़ सकती है और आपको ज्यादा मुनाफा मिल सकता है.

यह भी पढ़े – सब्जी का बिजनेस कैसे करें? सब्जी के धंधे में कितनी कमाई होती है

इस लेख में हमने कॉस्मेटिक का बिजनेस कैसे शुरू करें इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

 

पिछला लेखसब्जी का बिजनेस कैसे करें? सब्जी के धंधे में कितनी कमाई होती है
अगला लेखदाल का बिजनेस कैसे शुरू करें? जानिए पूरी प्रक्रिया
Raghuveer Singh
I’m Raghuveer Singh, the creator of RDCBusinessIdea. I’m passionate about sharing valuable content related to business ideas, online earning, technology, digital growth, and trending updates. Through this blog, my goal is to provide simple, informative, and trustworthy content that helps readers discover new opportunities and stay updated with the latest trends. Here, you’ll regularly find useful guides, tech news, online income tips, and smart business ideas.

अपना सवाल यहाँ पूछे

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें