नमस्कार मित्रो आज हम आपको चाय पत्ती का बिजनेस कैसे करें इसके बारे में बता रहे है, अगर आप अपने गाँव या शहर में कोई ऐसा बिजनेस शुरू करने की सोच रहे है जिसकी डिमांड साल भर तक रहे तो ऐसे में चाय पत्ती का बिजनेस शुरू करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, इस लेख में हम आपको चाय पत्ती का बिजनेस शुरू करने की पूरी प्रक्रिया बतायेंगे.

चाय पत्ती का बिजनेस कैसे करें
चाय पत्ती का बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है जिसकी डिमांड हर एक क्षेत्र में रहती है, अगर आप इस बिजनेस को सही प्लानिंग के साथ शुरू करते है तो यह बिजनेस आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है, चाय पत्ती का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.
चाय पत्ती के बिजनेस का प्रकार चुने
चाय पत्ती का बिजनेस शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको बिजनेस का प्रकार चुनना होगा, इसमें से आप किस प्रकार का बिजनेस शुरू करेंगे यह आपको सुनिश्चित करना आवश्यक है, चाय पत्ती के बिजनेस को आप निम्न प्रकार से शुरू कर सकते है जैसे.
- होलसेल विक्रेता के रूप में
- खुद की ब्रांड बनाकर
- रिटेल विक्रेता के रूप में
- ऑनलाइन बिक्री करेंगे
अगर आप इस बिजनेस को शुरुआत कर रहे है तो खुद की ब्रांड के पैकेट बनाकर बेचना आपके लिए अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है, क्यूकी इससे आपकी ब्रांड को एक नई पहचान मिल जाती है और आपकी कमाई भी काफी तेजी से बढ़ने लगेगी.
चाय पत्ती की मार्केट रिसर्च करें
जब आप बिजनेस का प्रकार चुन लेते है तो इसके बाद आपको उसके हिसाब से मार्केट रिसर्च करनी होगी एवं यह पता करना होगा की कौनसी लोकेशन पर यह बिजनेस शुरू करना अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है, इसके अलावा आपको यह भी पता करना होगा की उस क्षेत्र में पहले से कितने लोग चाय पत्ती बेच रहे है और उनकी चाय पत्ती की क्वालिटी और कीमते किस प्रकार की है.
इसके साथ ही आपको उस क्षेत्र के लोगो से भी संपर्क करना होगा एवं यह जानना होगा की उन्हें किस प्रकार की चाय पत्ती पसंद है और वो कौन कौनसी कीमत पर चाय पत्ती खरीद सकते है, जब आप अच्छी तरह से मार्केट रिसर्च कर लेते है तो इससे आपको बिजनेस शुरू करने में बहुत ही आसानी होगी.
सही लोकेशन का चुनाव करें
चाय पत्ती का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको सही लोकेशन का चुनाव करना आवश्यक है, ध्यान रखे की आपकी लोकेशन जितनी अच्छी होगी आपको अपने बिजनेस में उतना ही ज्यादा फायदा देखने के लिए मिलेगा, चाय पत्ती का बिजेनस शुरू करने के लिए आप निम्न प्रकार की लोकेशन चुन सकते है.
- मुख्य बाजार – गाँव और शहर के लोग किसी भी प्रकार की खरीददारी करने के लिए मुख्य बाजार में जाना पसंद करते है, ऐसे में अगर आप मुख्य बाजार में चाय पत्ती की दुकान शुरू करते है तो आपको काफी अधिक फायदा देखने के लिए मिल सकता है.
- मुख्य सड़क – अगर आप चाहे तो अपने गाँव या शहर की मुख्य सड़क के पास भी चाय पत्ती की दुकन खोल सकते है, मुख्य सड़क पर लोगो का आना जाना ज्यादा होता है इसलिए यहाँ पर आपको अच्छी सेल देखने के लिए मिल सकती है.
- किराना मार्केट में – अगर आप किसी किराना मार्केट में चाय की दुकान खोलते है तो इससे आपको काफी ज्यादा सेल देखने के लिए मिल सकती है एवं इससे आपकी कमाई भी बहुत ही तेहि से बढ़ सकती है.
यह कुछ बेहतरीन लोकेशन है जहां पर चाय पत्ती का बिजनेस शुरू करना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है, ध्यान रखे की आपकी दुकान के सामने पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए ताकि माल को आसानी से लोडिंग और अनलोडिंग किया जा सके.
आवश्यक दस्तावेज और लाइसेंस बनाए
जब आप सही लोकेशन का चुनाव कर लेते है तो इसके बाद आपको चाय पत्ती का बिजनेस शुरू करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज और लाइसेंस आदि बनवाने होगे जो की निम्न प्रकार से है.
- पहचान पत्र – चाय पत्ती का बिजनेस शुरू करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पेन कार्ड और वोटर आईडी जैसे दस्तावेज होने चाहिए.
- किरायानामा – अगर आप किराये की दुकान में चाय पत्ती का बिजनेस शुरू करना चाहते है तो इसके लिए आपके पास दुकान का किरायानामा या अग्रीमेंट होना जरूरी है.
- FSSAI लाइसेंस – चाय पत्ती का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको FSSAI का लाइसेंस प्राप्त करना भी अनिवार्य है, इसके बाद ही आप चाय पत्ती बेच सकते है.
- उद्यम रजिस्ट्रेशन – चाय पत्ती का बिजनेस करने के लिए आपको उद्यम रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, इसका उपयोग आप करंट अकाउंट खोलने में एवं बिजनेस लोन लेने में कर पाएंगे.
- करंट अकाउंट – चाय पत्ती के बिजनेस में पैसो का लेनदेन करने के लिए आपके पास एक करंट बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है.
- ट्रेड लाइसेंस – आप जिस क्षेत्र में चाय पत्ती का बिजनेस शुरू कर रहे है तो क्षेत्र की नगर पालिका या नगर निगम से आपको ट्रेड लाइसेंस प्राप्त करना होगा.
- ब्रांड का ट्रेडमार्क – अगर आप खुद की ब्रांड बनाना चाहते है तो आपको अपनी ब्रांड का ट्रेडमार्क लेना जरूरी है ताकि कोई दुसरा व्यक्ति आपकी ब्रांड का गलत इस्तमाल न कर पाए.
- GST रजिस्ट्रेशन – अगर आप बड़े स्तर पर चाय पत्ती का बिजनेस शुरू कर रहे है या आपका बिजनेस GST लिमिट को पूरा कर देता है तो ऐसे में आपको GST रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है.
जब आप यह सभी दस्तावेज और लाइसेंस बनवा लेते है तो इसके बाद आप चाय पत्ती का बिजनेस करना शुरू कर सकते है, इससे आपको बिजनेस करने में आसानी होगी.
दुकान का इंटीरियर तैयार करें
जब आप आवश्यक दस्तावेज बना लेते है तो इसके बाद आपको चाय पत्ती की दुकान का इंटीरियर तैयार करवाना होगा, चाय पत्ती की दुकान का इंटीरियर आप निम्न प्रकार से बना सकते है.
- गोदाम तैयार करें – सबसे पहले आपको चाय पत्ती का स्टॉक सुरक्षित रखने के लिए एक गोदाम तैयार करना होगा जहाँ पर बिजली की पर्याप्त व्यवस्था हो एवं पानी की निकासी हो ताकि चाय पत्ती ख़राब न हो.
- रैक लगाए – आपको अपनी दुकान या ऑफिस में अपने प्रोडक्ट के अलग अलग पैकेट रखने के लिए लकड़ी या लोहे के अलग अलग रैक बनाने होगे ताकि उसमे आप चाय पत्ती को रख सके.
- इलेक्ट्रिक वेट मशीन – चाय पत्ती को सही मात्रा में तोलने के लिए आपको इलेक्ट्रिक वेट मशीन खरीदनी होगी, यह आप अपनी जरूरत के हिसाब से छोटी या बड़ी खरीद सकते है.
- बिलिंग काउंटर – आपको अपनी दुकान या ऑफिस में एक बिलिंग काउंटर भी लगाना होगा जिसका उपयोग आप बिल बनाने के लिए एवं जरूरी फाइल स्टोर करने के लिए कर सकते है.
- हीट सीलिंग मशीन – चाय पत्ती को पैकेट में पैक करने के लिए आपको हीट सीलिंग मशीन खरीदनी होगी, इससे आप अलग अलग साइज़ के चाय के पैकेट बना पाएंगे.
- पैकिंग टेबल – आपको अपनी दुकान या गोदाम में एक पैकिंग टेबल भी लगाना होगा ताकि आप पैकिंग टेबल के ऊपर चाय पत्ती के पैकेट तैयार कर सके.
- लैपटॉप या कंप्यूटर – चाय पत्ती के डिजिटल बिल बनाने के लिए एवं अपने बिजनेस का डाटा स्टोर करने के लिए आप कंप्यूटर या लैपटॉप ले सकते है.
- बिलिंग प्रिंटर – अगर आप ग्राहकों को डिजिटल बिल देना चाहते है तो इसके लिए आपको एक बिलिंग प्रिंटर खरीदना होगा.
- POS मशीन – चाय पत्ती के बिजनेस में क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूपीआई की मदद से पेमेंट स्वीकार करने के लिए आपको POS मशीन खरीदनी होगी.
- CCTV कैमरा – चाय पत्ती की दुकान की बेहतर सुरक्षा और निगरानी करने के लिए आप ऑफिस और गोदाम में CCTV कैमरा लगवा सकते है.
- अग्निशामक यंत्र – चाय पत्ती के बिजनेस में आपको अग्निशामक यंत्र रखना अनिवार्य है, इसका उपयोग सुरक्षा के लिए किया जाता है.
- UPS – अगर कभी बिजली चली जाए तो आपकी दुकान में लाइट और मशीने बंद न हो इसके लिए आपको एक UPS लेना होगा.
- प्रिंटेड पैकेट – अगर आप खुद की ब्रांड बनाकर चाय पत्ती बेचना चाहते है तो आपको अपनी ब्रांड के नाम से प्रिंटर चाय के पैकेट बनाने होगे ताकि प्रत्येक पैकेट पर आपकी ब्रांड का नाम दिखाई दे.
- बैठने की व्यवस्था – आपकी दुकान या ऑफिस में ग्राहकों को बैठने के लिए पर्याप्त जगह होनी चाहिए एवं कुर्सियां आदि होनी चाहिए.
- एयर कंडिशनर – अगर आप चाहे तो अपनी दुकान या ऑफिस में एयर कंडिशनर भी लगा सकते है इससे ग्राहकों को काफी अच्छा महसूस होगा.
यह सभी चीजे चाय पत्ती का बिजनेस शुरू करने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, अगर आप इस प्रकार से अपने बिजनेस का सेटअप करेंगे तो इससे आपको काफी अच्छा परिणाम देखने के लिए मिलेगा.
नोट – अगर आप अपनी ब्रांड के प्रिंटर पैकेट बनाते है तो आपको अपनी चाय पत्ती के पैकेट पर ब्रांड नाम, वजन, MRP, , निर्माण तिथि, बैच नंबर, FSSAI नंबर, उपयोग की अंतिम तिथि और ग्राहक सेवा नंबर आदि प्रिंट करवाने चाहिए.
चाय पत्ती का स्टॉक ख़रीदे
जब आपकी दुकान या ऑफिस का सेटअप पूरा हो जाता है तो इसके बाद आपको अच्छी क्वालिटी की चाय पत्ती थोक में खरीदनी होगी, हम आपको कुछ बेहतरीन जगह बता रहे है जहां से आप चाय पत्ती खरीदकर बेच सकते है, यह जगह निम्न प्रकार से है.
- असम
- दार्जिलिंग
- दुआर्स
- नीलगिरि
- सिलीगुड़ी
- स्थानीय थोक विक्रेता
इन सभी जगहों से आपको सही कीमत में अच्छी क्वालिटी की चाय पत्ती मिल जाएगी जिसे आप खुद की ब्रांड के पैकेट में बेच सकते है, इसके लिए आपको उस क्षेत्र के किसानो से या थोक विक्रेता से सम्पर्क करके वहां से चाय पत्ती लेनी होगी.
नोट – जब भी आप चाय पत्ती खरीदते है तो उस वक्त आपको चाय पत्ती के रंग, खुशबू, स्वाद, नमी, ग्रेड और कीमत आदि को ध्यान में रखकर खरीददारी करनी चाहिए.
चाय पत्ती की पैकिंग करें
जब आप थोक में चाय पत्ती खरीद लेते है तो इसके बाद आपको मशीनों के द्वारा चाय पत्ती की अपनी ब्रांड के पैकेट में पैकिंग करनी होगी, इसके लिए आप 250 ग्राम, 500 ग्राम और 1 किलो के पैकेट में चाय पत्ती की पैकिंग कर सकते है, ध्यान रखे की पैकेट अच्छी क्वालिटी के होने चाहिए एवं उसकी पैकिंग अच्छी होनी चाहिए ताकि बिक्री के समय पैकेट न खुले एवं पैकेट से चाय पत्ती न गिरे.
चाय पत्ती बेचना शुरू करें
जब आप चाय पत्ती के पैकेट तैयार कर लेते है तो इसके बाद आप बाजार में चाय पत्ती को बेचना शुरू कर सकते है, इसके लिए आप रिटेल विक्रेता और होलसेल विक्रेता दोनों को अपनी चाय पत्ती बेच सकते है एवं आप चाहे तो खुद भी रिटेल में ग्राहकों को चाय पत्ती बेच सकते है, अगर आपके पास ट्रेड लाइसेंस है तो आप ऑनलाइन भी अपनी चाय पत्ती को बेचना शुरू कर सकते है, इससे आपकी सेल काफी अच्छी होगी.
चाय पत्ती के बिजनेस में आवश्यक कर्मचारी
अगर आप इस बिजनेस को शुरू करने की सोच रहे है तो आपको पता होना चाहिए की इस बिजनेस में आपको कौन कौनसी कर्मचारियों की जरूरत पड़ेगी, हम आपको इस बिजनेस के लिए आवश्यक कर्मचारी बता रहे है जिन्हें आप नौकरी पर रख सकते है.
- पैकिंग स्टाफ – इनका मुख्य काम चाय पत्ती को तौलकर उन्हें पैकेट में भरना होता है एवं पैकेट को अच्छी तरह से सील करना होता है.
- सेल्समेन – यह आपकी चाय पत्ती को अलग अलग दुकान, होटल और रेस्टोरेंट में बेचते है जिससे आपकी सेल बढ़ेगी एवं ज्यादा कमाई होगी.
- हेल्पर – यह पैकिंग स्टाफ की मदद करता है, यह लोडिंग अनलोडिंग और अन्य कई तरह के कार्य कर सकते है जिससे अन्य कर्मचरियों को थोडा आराम मिलेगा.
- डिलीवरी बॉय – जब आपके पास चाय पत्ती का कोई आर्डर आता है तो ग्राहक तक चाय पत्ती पहुंचाने का कार्य डिलीवरी बॉय के द्वारा किया जाता है.
इस प्रकार से आप अपने बिजनेस में आवश्यक कर्मचारियों की नियुक्ति कर सकते है, इससे आपको बिजनेस सँभालने में आसानी होगी एवं बिजनेस चलाने में भी आसानी होगी.
चाय पत्ती का बिजनेस शुरू करने का खर्च
चाय पत्ती का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको इसमें होने वाले खर्च की जानकरी पता होनी चाहिए, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपका अनुमानित खर्चा निम्न प्रकार से हो सकता है.
- स्टॉक – जब आप इस बिजनेस को शुरू करेंगे तो शुरुआत में आपको 50 हजार से लेकर 1 लाख तक का स्टॉक खरीदना पड़ सकता है.
- किराया – अगर आप किराये की दुकान, ऑफिस और गोदाम पर अपना बिजनेस शुरू करते है तो इसका डिपाजिट लोकेशन के अनुसार 1 लाख रूपए एवं किराया 15 हजार रूपए के करीब हो सकता है.
- पैकिंग सामग्री – चाय पत्ती को पैक करने के लिए आपको पैकिंग सामाग्री की जरूरत पड़ती है जिसका अनुमानित खर्चा 20 हजार से लेकर 30 हजार तक हो सकता है.
- मशीने – चाय पत्ती के बिजनेस में आपको विभिन्न प्रकार की मशीने और उपकरण खरीदने होगे जिसका खर्च 30 हजार से लेकर 1 लाख तक हो सकता है.
- इंटीरियर – चाय पत्ती का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको दुकान और गोदाम का सेटअप करना होगा एवं इंटीरियर तैयार करवाना होगा जिसका खर्च 1 लाख रूपए के करीब हो सकता है.
- कंप्यूटर और UPS – अगर आप चाय पत्ती के बिजनेस में कंप्यूटर, प्रिंटर और UPS आदि का इस्तमाल करना चाहते है तो इसके लिए आपको 1 लाख से लेकर 1 लाख 50 हजार रूपए तक निवेश करने पड़ सकते है.
- लाइसेंस – चाय पत्ती का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको विभिन्न प्रकार के लाइसेंस और दस्तावेज तैयार करने होगे जिसका अनुमानित खर्च 20 हजार के करीब हो सकता है.
चाय पत्ती के बिजनेस में आपका खर्चा निम्न प्रकार से हो सकता है, अगर आप बड़े स्तर पर यह बिजनेस शुरू करते है तो आपका खर्चा इससे ज्यादा भी हो सकता है एवं अगर आप छोटे स्तर पर इस बिजनेस को शुरू करते है तो इससे आपका खर्चा कम भी हो सकता है.
चाय पत्ती के बिजनेस में मुनाफा कितना है
चाय पत्ती के बिजनेस में आपको कितना मुनाफा होगा यह कई अलग अलग चीजो के ऊपर निर्भर करता है, इस बिजनेस में सामान्यत 30% तक का प्रॉफिट मार्जिन होता है, अगर आप दिन में 10 हजार की सेल करते है तो इसमें आपका मुनाफा 3 हजार रूपए के करीब हो सकता है एवं महीने का मुनाफा 90 हजार के करीब हो सकता है.
अगर आप सेल्समेन को नौकरी पर रखते है एवं अपने प्रोडक्ट को ऑनलाइन भी सेल करते है तो आपके दिन की सेल लाखो रूपए तक की हो सकती है, ध्यान रखे की आपके प्रोडक्ट की क्वालिटी जितनी अच्छी होगी आपकी सेल भी उतनी ही ज्यादा होगी एवं आपकी कमाई भी उतनी ज्यादा होगी.
चाय पत्ती के बिजनेस में बिक्री कैसे बढ़ाये
चाय पत्ती के बिजनेस में ज्यादा पैसा कमाने के लिए आपको ज्यादा बिक्री करनी होती है, हम आपको बिक्री बढाने के कुछ ऐसे तरीके बता रहे है जिन्हें फॉलो करके आप बहुत ही आसानी से अपनी बिक्री को बढ़ा सकते है.
- अच्छी क्वालिटी दे – चाय पत्ती की सेल को बढाने के लिए आपको क्वालिटी के ऊपर विशेष ध्यान देना होगा, आपके प्रोडक्ट की क्वालिटी जितनी अच्छी होगी आपकी सेल भी उतनी ही ज्यादा होगी, इसलिए आपका पूरा फोकस चाय पत्ती की क्वालिटी पर होना चाहिए.
- व्यापारियों को अच्छा मार्जिन दे – अपनी सेल को तेजी से बढाने के लिए आप व्यापारियों को अच्छा मार्जिन देने का प्रयास करें, ध्यान रखे की अगर आप व्यापारियों को अच्छा मार्जिन देंगे तो वो आपसे ज्यादा मात्रा में चाय पत्ती खरीदेंगे.
- होटल और चाय वालो से संपर्क करें – चाय की दुकान और होटल आदि पर चाय पत्ती की बहुत ही ज्यादा डिमांड रहती है, इसलिए आपको चाय वालों के साथ और होटल वालो के साथ सीधा संपर्क करना चाहिए इससे आपकी सेल काफी तेजी से बढ़ सकती है.
- होम डिलीवरी दे – आज के समय में ज्यादातर ग्राहक होम डिलीवरी लेना अधिक पसंद करते है, अगर आप ग्राहकों चाय पत्ती की होम डिलीवरी करना शुरू कर देते है तो इससे आपके बिजनेस में बहुत ही अच्छा फायदा देखने के लिए मिल सकता है.
- प्रमोशन करें – चाय पत्ती की सेल को बढाने के लिए आप अपने प्रोडक्ट का ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रमोशन कर सकते है, इससे लोगो को आपकी चाय पत्ती के बारे में पता चलेगा एवं वो आपकी चाय पत्ती को खरीदने में अधिक रूचि दिखा सकते है.
- डिस्काउंट दे – चाय पत्ती के बिजनेस में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए आप उन्हें डिस्काउंट दे सकते है, इससे ग्राहक आकर्षित होकर आपकी चाय पत्ती खरीद सकते है जिससे आपकी सेल में बढोतरी होगी.
अगर आप यह सभी तरीके अपनाते है तो इससे आपको अपने बिजनेस में बहुत ही अच्छा फायदा देखने के लिए मिल सकता है एवं इससे आपकी सेल में भी बहुत ही अच्छी ग्रोथ हो सकती है.
यह भी पढ़े – केक का बिजनेस कैसे करें? केक का बिजनेस करने में कितना खर्च आता है
इस लेख में हमने चाय पत्ती का बिजनेस कैसे करें इसके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.









