आज हम आपको सीएसपी सेंटर कैसे खोले इसके बारे में बता रहे है, अगर आप कम निवेश में खुद का एक ऑनलाइन बिजनेस शुरू करना चाहते है तो यह काम आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है, इसमें आपको बैंक मित्र के रूप में कार्य करना होता है एवं इसमें आप जितना कार्य करेंगे आपको उसके हिसाब से कमीशन दिया जाता है.

सीएसपी सेंटर कैसे खोले
सीएसपी का पूरा नाम कस्टमर सर्विस पॉइंट होता है एवं हिदी में इन्हें बैंक मित्र के नाम से भी जाना जाता है, इनका मुख्य कार्य नए खाते खुलवाना, नकदी जमा करना और नकदी निकालने से जुडा होता है, अगर आप खुद का सीएसपी सेंटर शुरू करना चाहते है तो आपको इसकी सही प्रक्रिया पता होनी चाहिए जो की निम्न प्रकार से है.
सीएसपी सेंटर खोलने के लिए जरूरी योग्यता
अगर आप सीएसपी सेंटर खोलना चाहते है तो इसके लिए कुछ अलग अलग प्रकार की आवश्यक योग्यता रखी गयी है जिसे आपको पूरा करना जरूरी है, यह योग्यता निम्न प्रकार से है.
- आपकी न्यूनतम उम्र 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए.
- आपका न्यूनतम दंसवी या बाहरवीं उतीर्ण होना जरूरी है.
- आपको कंप्यूटर का बेसिक नोर्लेज होना जरूरी है.
- आपके पास IIBF का सर्टिफिकेट होना जरूरी है.
- आपका कोई भी क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए.
अगर आप इन सभी योग्यताओ को पूरा करते है तो इसके बाद आप सीएसपी सेंटर खोलने के लिए आवेदन कर सकते है और खुद का सीएसपी सेंटर खोल सकते है.
सीएसपी सेंटर खोलने के लिए जरूरी दस्तावेज
अगर आप सीएसपी सेंटर खोलने के इच्छुक है तो इसके लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए तभी आप इसके लिए आवेदन कर सकते है, इसके लिए आपको निम्न दस्तावेजो की जरूरत पड़ेगी.
- आधार कार्ड
- पेन कार्ड
- दसंवी बाहरवीं की मार्कशीट
- पुलिस वेरिफिकेशन का सर्टिफिकेट
- बैंक अकाउंट की पासबुक
- बैंक के कैंसिल चेक
- दूकान का बिल
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- ईमेल और मोबाइल नंबर
- IIBF का सर्टिफिकेट
सीएसपी सेंटर खोलने के लिए जरूरी उपकरण
सीएसपी सेंटर में आपको बैंकिंग मित्र के रूप में कार्य करना होता है इसलिए सीएसपी सेंटर खोलने के लिए आपके पास कुछ जरूरी चीजे अथवा उपकरण होने अनिवार्य है जो की निम्न प्रकार से है.
- कंप्यूटर या लैपटॉप
- इंटरनेट कनेक्शन
- बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट स्कैनर
- आँखों का स्कैनर
- ऑल-इन-वन प्रिंटर
- UPS या इनवेटर
- माइक्रो एटीएम मशीन
- CCTV कैमरा
इन सभी चीजो की जरूरत आपको उस वक्त पड़ेगी जब आप सीएसपी के रूप में काम शुरू करेंगे, इसलिए यह बिजनेस करने के लिए आपके पास निम्न प्रकार के उपकरण होने चाहिए.
सीएसपी सेंटर के लिए सही लोकेशन चुके
खुद का सीएसपी सेंटर खोलने के लिए सबसे पहले तो आपको सही लोकेशन का चुनाव करना होगा जहां पर आप इस बिजनेस को शुरू करेंगे, आपको हमेशा ऐसी लोकेशन का चुनाव करना चाहिए जहां पर लोगो का आना जाना ज्यादा हो एवं आपको कस्टमर मिलने की संभावना ज्यादा हो.
अगर आप चाहे तो मार्किट में, बैंक के आसपास, शहर सड़क के पास, किसी बस स्टेंड या रेलवे स्टेशन के पास में अपनी दुकान खोल सकते है, यहाँ पर अक्सर लोगो को एटीएम और कैश की जरूरत पडती है, इसलिए अगर आप इस लोकेशन पर दुकान खोलते है तो आपको काफी अच्छा फायदा देखने के लिए मिल सकता है
बैंक का चुनाव करें
जब आप लोकेशन का चुनाव कर लेते है तो इसके बाद आपको बैंक का चुनाव करना होगा, इसमें आपको यह सेलेक्ट करना होगा की आप कौनसी बैंक (जैसे SBI, BOB, PNB या RGB) की बीसी लेना चाहते है, आपको हमेशा ऐसी बैंक सेलेक्ट करनी चाहिए जिसके कस्टमर आपके आसपास सबसे ज्यादा हो और जो बैंक आपकी दुकान से 5 से 10 किलोमीटर के दायरे में आती हो.
अगर आप सही बैंक का चुनाव कर लेते है तो उस बैंक के मौजूदा ग्राहक आपके भी ग्राहक बन जायेंगे एवं उस बैंक के पास ज्यादा कस्टमर होगे तो आपको कम समय में काफी ज्यादा कस्टमर मिलने शुरू हो जायेगे और आप सीएसपी सेंटर से अच्छी कमाई कर पाएंगे.
बैंक मैनेजर से मिले
जब आप बैंक का चुनाव कर लेते है तो इसके बाद आपको उस बैंक के मैनेजर से मिलना है एवं उन्हें बताना है की आप कौनसे क्षेत्र में सीएसपी सेंटर खोलना चाहते है, इसके बाद अगर बैंक को उस जगह पर सीएसपी सेंटर की जरूरत होगी तो वो आपको आवश्यक दस्तावेज और जमीन से जुड़े दस्तावेज जैसे बिजली का बिल आदि दिखाने के लिए कहेंगे, उन्हें आप अपने सभी दस्तावेज दिखाए.
इसके बाद बैंक मेनेजर खुद आपकी दुकान पर फिजिकल दौरा करने के लिए आ सकते है एवं उन्हें आपकी लोकेशन सही लगी तो वो आपको बताएँगे की उनका बैंक उस क्षेत्र में किस अधिकृत कंपनी (Corporate BC) के जरिए सीएसपी दे रहा है, इसके बाद आप उस अधिकृत कंपनी के अधिकारी से संपर्क करके सीएसपी के लिए आवेदन कर सकते है.
दुकान वेरीफाई करवाए
जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद उस अधिकृत कंपनी का अधिकारी आपकी दुकान का फिजिकल वेरिफिकेशन करने के लिए आयेगे, अगर आपकी दुकान कंपनी के नियमानुसार सही पायी जाती है तो इसके बाद वो आपके दस्तावेज वेरीफाई करेंगे, अगर सब कुछ सही रहा तो इसके बाद वो अधिकारी आपके आवेदन फॉर्म को Approval के लिए रीजनल ऑफिस को भेज देगा.
जैसे ही आपको अप्रूवल मिल जाता है तो इसके बाद आपका BC Code जनरेट हो जायेगा, जब आपका कोड जनरेट हो जाता है तो इसके बाद आप सीएसपी सेंटर में कार्य करना शुरू कर सकते है, लेकिन ध्यान रखे की जब तक आप IIBF सर्टिफिकेट जमा नहीं करवा देते तब तक आपका सीएसपी सेंटर अस्थाई रहेगा.
IIBF सर्टिफिकेट बनवाएं
अब आपको IIBF (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड फाइनेंस) का Business Correspondent एग्जाम देना होगा, इस एग्जाम के लिए आप ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकते है, इस एग्जाम का आवेदन शुल्क 800/- रूपए + GST रहेगा, इस परीक्षा में आपको 100 सवाल पूछे जायेंगे एवं प्रत्येक सवाल एक अंक का होगा, ध्यान रखे की इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नही रखी जाती.
इस परीक्षा में उतीर्ण होने के लिए आपको न्यूनतम 50 अंक प्राप्त करने होगे, जब आप इस परीक्षा को उतीर्ण कर लेते है तो इसके बाद आपको IIBF का सर्टिफिकेट मिल जायेगा, इस सर्टिफिकेट की प्रतिलिपि आपको अधिकृत कंपनी में जमा करवानी है, इसके बाद आपके BC Code को परमानेंट लाइव कर दिया जायेगा.
सीएसपी सेंटर खोलने का खर्च
अगर आप इस बिजनेस को शुरू करें की सोच रहे है तो आपको इसके खर्च की जानकारी पता होनी चाहिए, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपका निवेश निम्न प्रकार से होगा.
- दूकान का डिपाजिट लगभग 1 लाख रूपए
- दूकान का किराया लगभग 10,000/- रूपए
- कंप्यूटर और लैपटॉप लगभग 45,000/- रूपए
- इंटरनेट कनेक्शन लगभग 5000/- रूपए
- प्रिंटर और स्कैनर लगभग 20,000/- रूपए
- इनवेटर लगभग 25.000/- रूपए
- दूकान का फर्नीचर लगभग 40,000/- रूपए
- नेटवर्किंग केबल और स्विच लगभग 2000/- रूपए
- CCTV कैमरा लगभग 5000/- रूपए
इस प्रकार से सीएसपी सेंटर खोलने के लिए आपको लगभग 2 लाख 50 हजार रूपए तक का निवेश करना होगा, अगर दुकान आपकी खुद की है तो आप 1 लाख से लेकर 1 लाख 50 हजार रूपए तक इस बिजनेस को शुरू कर सकते है.
सीएसपी सेंटर की कमाई
सीएसपी सेंटर में आपको प्रत्येक ट्रांसेक्शन पर 0.20% से लेकर 0.50% तक का कमीशन दिया जाता है, इसके अलावा एक खाता खोलने पर आपको 50 रूपए से 100 रूपए तक का कमीशन दिया जायेगा, इस प्रकार से इसमें आपको सभी कार्यो के लिए अलग अलग कमीशन दिया जायेगा जो की आपकी कमाई होगी, एक अच्छा चलने वाला सीएसपी सेंटर महीने के 20 हजार से लेकर 40 हजार रूपए तक आराम से कमा के दे सकता है.
यह भी पढ़े – E Commerce Business Kaise Start Kare? जानिए पूरी प्रक्रिया
इस लेख में हमने सीएसपी सेंटर कैसे खोले इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आप सीएसपी सेंटर से जुडा किसी भी प्रकार का सवाल पूछना चाहते है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.









