नमस्कार मित्रो आज हम आपको टिफिन सर्विस कैसे शुरू करें इसके बारे में बता रहे है, अगर आपको खाना बनाने का अच्छा अनुभव है और आप घर बैठे एक अच्छा बिजेनस शुरू करना चाहते है तो टिफिन सर्विस शुरू करना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है, इस लेख में हम आपको टिफिन सर्विस शुरू करने की पूरी प्रक्रिया विस्तृत रूप से बताने वाले है.

Tiffin Service Kaise Start Kare

टिफिन सर्विस कैसे शुरू करें

टिफिन सर्विस का बिजनेस बहुत ही कम लागत में शुरू होने वाला बिजनेस है, अगर आपको स्वादिष्ट खाना बनाना आता है और आपके क्षेत्र में छात्र, नौकरीपेशा लोग, हॉस्टल, पीजी या ऑफिस हैं तो यह बिजनेस आपको बहुत ही अच्छा मुनाफा कमाकर दे सकता है, इस लेख में हम आपको टिफिन सर्विस शुरू करने से जुडी पूरी जानकारी विस्तृत रूप से बताने वाले है.

टिफिन सर्विस के लिए लोकेशन चुने

टिफिन सर्विस का बिजनेस शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको सही लोकेशन का चुनाव करना जरूरी है, अगर आप सही जगह पर इस बिजनेस को शुरू करेंगे तो इससे बिजनेस के सफल होने की संभावना बढ़ जाएगी, अगर आप चाहो तो निम्न प्रकार की लोकेशन पर इस बिजनेस को शुरू कर सकते हो.

  • पीजी या हॉस्टल के पास – अक्सर पीजी और हॉस्टल में विधार्थियों को अच्छे टिफिन सर्विस की मांग रहती है, अगर आप किसी होटल या पीजी के पास अपना टिफिन सर्विस शुरू करते है तो आपको काफी अच्छे कस्टमर देखने के लिए मिल सकते है.
  • ऑफिस के पास – आप अपनी टिफिन सर्विस को किसी ऑफिस या कॉर्पोरेट एरिया में भी शुरू कर सकते है, यहाँ पर आपके ज्यादातर ग्राहक ऑफिस कर्मचारी या अधिकारी होगे जो लम्बे समय तक आपके ग्राहक के रूप में बने रहेगे.
  • इंडस्ट्रियल एरिया में – टिफिन सर्विस का बिजनेस शुरू करने के लिए इंडस्ट्रियल एरिया भी एक बेहतरीन लोकेशन साबित हो सकता है, यहाँ पर कई सारे फैक्ट्री कर्मचारी, मजदूर और सुपरवाइजर कार्य करते है ऐसे में यहाँ पर टिफिन की भारी डिमांड रहती है.
  • अस्पताल के पास – अगर आप चाहो तो अपने टिफिन सर्विस बिजनेस को किसी बड़े अस्पताल के पास शुरू कर सकते हो,  अक्सर अस्पताल में मरीज और उनके परिजनों को खाने से जुडी काफी ज्यादा दिक्कते होती है, ऐसे में अगर आपका टिफिन सर्विस अस्पताल के आसपास होगा तो आपको अस्पताल से अच्छे खासे टिफिन के आर्डर मिल सकते है.
  • कोचिंग हब में – कोचिंग हब में हजारो छात्र ऐसे होते है जिन्हें घर जैसे खाने की तलाश होती है, ऐसे में अगर आपका टिफिन सार्विस का बिजनेस किसी कोचिंग हब के पास है तो आपको भारी मात्रा में टिफिन के आर्डर मिल सकते है.
  • बड़ी रिहायशी कॉलोनियाँ में – टिफिन सर्विस को रिहायशी कॉलोनी में शुरू करना भी फायदेमंद साबित हो सकता है, यहाँ पर आपको नौकरीपेशा कपल, बुजुर्ग और सिंगल प्रोफेशन वाले ग्राहक ज्यादा मिल सकते है.

इस प्रकार से आप अपने बिजनेस को निम्न प्रकार की लोकेशन पर शुरू कर सकते है, ध्यान रखे की आपको टिफिन सर्विस की डिलीवरी 2 से 3 किलोमीटर के भीतर ही देनी चाहिए नही तो पेट्रोल का खर्च बढ़ सकता है एवं आपको समय की दिक्कत हो सकती है.

टिफिन सर्विस के लिए मार्केट रिसर्च करें

सही लोकेशन का चुनाव करने के बाद आपको सही तरीके से मार्केट रिसर्च करनी होगी एवं यह पता करना होगा की आपके क्षेत्र में विधार्थी या नौकरीपेशा लोग कितने है, इसके अलावा आपको यह भी पता करना होगा की आपके आसपास पहले से कितने टिफिन सर्विस चल रहे है और वो किस प्रकार की सेवाएं दे रहे है एवं उनके टिफिन की कीमत क्या है, इसके साथ साथ आपको यह भी पता करना होगा की लोगो को किस प्रकार की टिफिन सार्विस चाहिए, इससे आपको सही बिजनेस प्लानिंग करने में आसानी होगी.

टिफिन सर्विस के लिए बिजनेस प्लान बनाये

जब आप अच्छी तरह से मार्केट रिसर्च कर लेते है तो इसके बाद आपको बिजनेस प्लान तैयार करना होगा, इसमें आपको कई बाते ध्यान में रखकर बहुत ही सावधानी से बिजनेस प्लान तैयार करना होगा ताकि आपको टिफिन सर्विस के बिजनेस में अच्छे परिणाम देखने के लिए मिल सके, इसके लिए आप निम्न प्रकार से प्लानिंग कर सकते है.

  • टारगेट फिक्स करें – टिफिन सर्विस शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको टारगेट फिक्स करना होगा की शुरुआत में आप प्रतिदिन कितने टिफिन बेचेंगे.
  • मेनू तैयार करें – इसके अलावा आपको यह भी तय करना होगा की आप कौनसे दिन किस प्रकार का खाना टिफिन सर्विस में देंगे एवं सप्ताह में एक दिन आप कोई भी अच्छी मिठाई भी टिफिन में दे सकते है इससे ग्राहकों को ख़ुशी मिलेगी एवं आपकी सेल बढ़ेगी.
  • कीमत तय करें – टिफिन सर्विस का बिजनेस शुरू करने से पहले टिफिन की कीमत तय करनी जरूरी है की आप एक टिफिन की कीमत कितनी रखेगे, टिफिन की कीमत आप अपने भोजन की क्वालिटी के आधार पर निर्धारित कर सकते है.
  • डिलीवरी का तरीका चुने – टिफिन के बिजनेस में आपको अपने ग्राहकों के कार्यस्थल पर जाकर टिफिन देने होते है, इसलिए आपको यह भी सुनिच्चित करना होगा की आप किस प्रकार से डिलीवरी की सुविधा प्रदान करेंगे एवं कितने किलोमीटर तक डिलीवरी दे सकते है.

ध्यान रखे की आपका बिजनेस प्लान जितना अच्छा होगा आपके बिजनेस के सफल होने की संभवना भी उतनी ही ज्यादा होगी, इसलिए मार्केट रिसर्च में आपको जो भी जानकारी प्राप्त होती है उसे ध्यान में रखकर बिजनेस की प्लानिंग करनी चाहिए.

टिफिन सर्विस के लिए जरूरी दस्तावेज बनाये

टिफिन सर्विस का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको विभिन्न प्रकार के दस्तावेजो की जरूरत पड़ेगी, इसके लिए आपको निम्न प्रकार के दस्तावेज बनाने होगे.

  • पहचान पत्र – टिफिन सर्विस का बिजनेस शुरू करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पेन कार्ड और वोटर आईडी जैसे दस्तावेज होने अनिवार्य है.
  • करंट बैंक अकाउंट – टिफिन सर्विस के बिजनेस में पैसो का लेनदेन करने के लिए आपको करंट बैंक अकाउंट का उपयोग करना होगा, यह करंट अकाउंट आप किसी भी सरकारी या प्राइवेट बैंक में खुलवा सकते है.
  • FSSAI लाइसेंस – टिफिन सर्विस में आप खाद्य सामग्री बेचते है इसलिए आपको संबंधित विभाग से FSSAI  का लाइसेंस बनवाना जरूरी है.
  • GST रजिस्ट्रेशन – अगर आप बड़े स्तर पर यह बिजनेस शुरू करते है तो आपको GST रजिस्ट्रेशन करवाना होगा या फिर आप GST की लिमिट को क्रॉस कर देते है तो भी आपको GST के लिए रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है.
  • उद्यम रजिस्ट्रेशन – टिफिन सर्विस शुरू करने के बाद आपको अपने बिजनस के लिए उद्यम रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है इससे आपको भविष्य में बिजनेस लोन लेने में आसानी हो सकती है.
  • किरायानामा – अगर आप किराये की दुकान लेकर टिफिन सर्विस शुरू कर रहे है तो आपके पास उस दुकान का किरायानामा या अग्रीमेंट होना जरूरी है.

अगर आप निम्न प्रकार के सभी दस्तावेज बना लेते है तो इसके बाद आप खुद का टिफिन सर्विस बिजनेस शुरू कर सकते है, इससे आपको बिजनेस चलाते वक्त भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी.

किचन तैयार करें

जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपको अपना किचन तैयार करना होगा, आपका किचन बड़ा. साफ और सुविधाओं युक्त होना चाहिए ताकि आपको खाना बनाने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए आप निम्न प्रकार से अपने किचन का सेटअप कर सकते है.

  • गैस चूल्हा और सिलेंडर – सबसे पहले तो आपको अपने किचन में बड़े चूल्हे और कमर्शियल सिलेंडर खरीदने होगे ताकि उनकी मदद से आप प्रतिदिन टिफिन का खाना पका सके.
  • बड़े बर्तन और टिफिन – टिफिन बनाने के लिए आपको विभिन्न प्रकार के छोटे बड़े बर्तन भी खरीदने होगे जिसमे आप खाना बना पाए एवं सामान को स्टोर कर पाए, इसके अलावा आपको कुछ टिफिन भी खरीदने होगे ताकि ग्राहकों को आप उन टिफिन में खाना पहुंचा सको.
  • स्टोरेज कंटेनर – भोजन को स्टोर करने के लिए आप अपने किचन में स्टोरेज कंटेनर लगा सकते है, इससे आप सभी प्रकार के भोजन को कंटेनर में स्टोर कर पाएंगे और इसके बाद आप जरूरत के हिसाब से टिफिन बनाकर ग्राहकों तक पंहुचा सकते है.
  • पानी और बिजली – किचन में आपको बिजली और पानी की व्यवस्था करनी अनिवार्य है, किचन में पानी पीने योग्य होना चाहिए ताकि आप उसका उपयोग खाना बनाने और बर्तन धोने के लिए कर सके.
  • साफ़ सफाई – किचन में आपको साफ़ सफाई का विशेष रूप से ध्यान देना होगा, आपका किचन पूरी तरह से क्लीन और साफ होना चाहिए एवं किचन में किसी भी प्रकार की गन्दगी नहीं होनी चाहिए.

कच्चा माल ख़रीदे

जब आप किचन का सेटअप कर लेते है तो इसके बाद आपको किसी होलसेल विक्रेता से खाना बनाने के लिए कच्चा माल खरीदना होगा ताकि आप इसकी मदद से खाना तैयार कर सके, इसके लिए आप निम्न प्रकार का कच्चा माल खरीद सकते है.

  • आटा
  • चावल
  • दाल
  • तेल
  • मसाले
  • सब्जियां
  • पैकिंग सामग्री

अगर आप यह सभी सामान किसी होलसेल विक्रेता से खरीदते है तो इसमें आपको काफी अच्छा डिस्काउंट मिल सकता है और आपको सामान काफी कम कीमत में मिल सकता है जिससे आपको अपने बिजनेस में ज्यदा मुनाफा देखने के लिए मिलेगा.

टिफिन सर्विस के लिए ग्राहक ढूंढे

जब आप किचन का सेटअप पूरा कर लेते है तो इसके बाद आपको टिफिन सर्विस शुरू करने के लिए ग्राहक ढूंढने होगे, आप नजदीकी हॉस्टल, पीजी, कॉलेज, ऑफिस, फैक्ट्री और कॉलोनियों में जाकर ग्राहक बनाने होगे जिन्हें आप टिफिन बनाकर दे सके.

जब आप टिफिन सर्विस के लिए ग्राहक बना लेते है तो इसके बाद आपको सुबह और शाम के वक्त टिफिन बनाकर उन्हें ग्राहकों तक डिलीवर करने होगे, इस प्रकार से आप बहुत ही आसानी से अपना टिफिन सर्विस का बिजनेस शुरू कर सकते है और पैसा कमा सकते है.

टिफिन सर्विस बिजनेस शुरू करने का खर्च

अगर आप टिफिन सर्विस का बिजनेस शुरू करना चाहते है तो आपको इसमें होने वाले खर्च की जानकारी पता होनी चाहिए, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपका खर्च निम्न प्रकार से होगा.

  • डिपाजिट और किराया – अगर आप किराए की दुकान में इस बिजनेस को शुरू करना चाहते है तो आपको लोकेशन के हिसाब से 50 हजार रूपए के करीब डिपाजिट जमा करवाना होगा और 5 हजार के करीब किराया भरना होगा, वही अगर आप चाहे तो अपने घर से भी इस बिजनेस को चला सकते है.
  • गैस चुल्हा और सिलेंडर – इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको बड़े गैस चूल्हे और कमर्शियल सिलेंडर खरीदने होते है जिसकी अनुमानित कीमत 15 हजार रूपए के करीब हो सकती है.
  • बर्तन और टिफिन – टिफिन सर्विस का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको विभिन्न प्रकार के छोटे बड़े बर्तन खरीदने होते है और खाना डिलीवर करने के लिए टिफिन भी खरीदने होते है, ऐसे में सभी उपयोगी बर्तन खरीदने के लिए आपका खर्च 30 हजर रूपए के करीब हो सकता है.
  • लाइट और पानी – अगर आपकी दुकान में पानी और लाइट की व्यवस्था है तो अच्छी बात है अन्यथा आपको अपने किचन में पानी और लाइट की व्यवस्था करनी होगी जिसके लिए आपको 5 हजार रूपए तक खर्च करने पड़ सकते है.
  • शुरूआती स्टॉक – इस बिजेनस को शुरू करने के लिए आपको शुरूआती स्टॉक खरीदना होगा जिसमे आटा, दाल, चावल, मसाले और सब्जियां आदि शामिल है इसका कुल खर्च 10 से 15 हजार रूपए के करीब हो सकता है.

इस प्रकार से यह बिजनेस शुरू करने के लिए आपको 50 हजार रूपए से लेकर 1 लाख रूपए तक का निवेश करना होगा, अगर आप बड़े स्तर पर इस बिजनेस को शुरू करना चाहते है तो आपका खर्चा ज्यादा हो सकता है वही अगर आप छोटे स्तर पर इस बिजनेस को शुरू करते है तो आपका खर्चा कम भी हो सकता है, यह पूरी तरह से आपके बिजनेस प्लान के ऊपर निर्भर करता है.

टिफिन सार्विस बिजनेस में कमाई

टिफिन सर्विस के बिजनेस में 20% से लेकर 30% तक का प्रॉफिट मार्जिन आराम से मिल जाता है, ऐसे में अगर आप 100 रूपए की कीमत पर प्रतिदिन 50 टिफिन बेचते है तो आपकी महीने की कमाई लगभग 1 लाख 50 हजार रूपए के करीब होगी, इसमें से हम सभी खर्च निकाल दे तो आपका शुद्ध लाभ लगभग 30 हजार रूपए से 45 हजार रूपए तक हो सकता है, इसमें आपकी सेल जितनी ज्यादा होगी आपकी कमाई भी उतनी ही ज्यादा होगी.

टिफिन सर्विस के बिजनेस में सेल कैसे बढ़ाये

अगर आप इस बिजनेस में अपनी सेल को बढ़ाना चाहते है एवं ज्यादा कस्टमर प्राप्त करना चाहते है तो ऐसे में आपको कुछ आसान सी प्रोसेस को फॉलो करना होगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग आपसे टिफिन ले पाए, इसके लिए आप निम्न तरीके अपना सकते है.

  • अच्छी क्वालिटी का खाना दे – अगर आप टिफिन सर्विस के बिजनेस में अपने ग्राहकों की संख्या तेजी से बढ़ाना चाहते है तो आपको अच्छी क्वालिटी का खाना बनाकर ग्राहक को डिलीवर करना होगा, अगर आपके खाने की क्वालिटी अच्छी होगी तो आपके ग्राहकों की संख्या तेजी से बढ़ेगी.
  • समय पर डिलीवरी करें – नौकरीपेशा लोगो को एवं विधार्थियों को भोजन करने के लिए एक निश्चित समय तक ही छुट्टी मिलती है इसलिए आपको सभी ग्राहकों तक समय पर टिफिन पहुंचाना होगा ताकि जब भी उन्हें छुट्टी मिले तब वो टिफिन से भोजन कर पाए.
  • सोशल मीडिया पर प्रचार करे – अपने बिजनेस को तेजी से ग्रो करने के लिए आप सोशल मीडिया पर अपने बिजनेस का प्रमोशन कर सकते है एवं अपने क्षेत्र में टिफिन सर्विस के टेम्पलेट लगा सकते है, इससे लोगो को आपके बिजनेस की जानकारी प्राप्त होगी और वो आपसे संपर्क करके टिफिन मंगवा पायेंगे.
  • गूगल मैप पर लिस्ट करें – आज के समय में लोग किसी भी दुकान को खोजने के लिए गूगल मैप या गूगल बिजनस का उपयोग करते है, ऐसे में आपको अपनी सेल बढाने के लिए अपनी दुकान को गूगल मैप और गूगल बिज़नस पेज पर लिस्ट करनी चाहिए.
  • ऑनलाइन पेमेंट स्वीकार करें – आज के समय में लोग कैश की बजाय डिजिटल पेमेंट करना ज्यादा पसंद करते है, ऐसे में आपको अपने ग्राहकों को ऑनलाइन पेमेंट करने का फीचर भी देना चाहिए.
  • साफ सफाई का ध्यान रखे – अगर आप अपनी सेल को बढ़ाना चाहते है तो आपको बर्तन और किचन की साफ़ सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए, आप जितनी ज्यादा सफाई रखेगे कस्टमर आपकी सेवाओं से उतना ही ज्यादा खुश होंगे.
  • प्रतिदिन मेनू बदले – अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए आपको प्रतिदिन खाने का मेनू बदलना चाहिए, इससे ग्राहकों को प्रतिदिन अलग अलग खाने की चीजे मिलेगी जिससे वो आपसे टिफिन लेने में ज्यादा रूचि दिखायेंगे.

अगर आप इन सभी बातो को ध्यान में रखकर बिजनेस करते है तो इससे आपका बिजनेस बहुत ही तेजी से ग्रो कर सकता है और आपको कम समय में ज्यादा कस्टमर देखने के लिए मिल सकते है.

यह भी पढ़े – दाल का बिजनेस कैसे शुरू करें? जानिए पूरी प्रक्रिया

इस लेख में हमने आपको टिफिन सर्विस कैसे शुरू करें इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

पिछला लेखदाल का बिजनेस कैसे शुरू करें? जानिए पूरी प्रक्रिया
अगला लेखट्रांसपोर्ट का बिजनेस कैसे करें? ट्रांसपोर्ट कंपनी खोलने में कितना खर्च आता है
Raghuveer Singh
I’m Raghuveer Singh, the creator of RDCBusinessIdea. I’m passionate about sharing valuable content related to business ideas, online earning, technology, digital growth, and trending updates. Through this blog, my goal is to provide simple, informative, and trustworthy content that helps readers discover new opportunities and stay updated with the latest trends. Here, you’ll regularly find useful guides, tech news, online income tips, and smart business ideas.

अपना सवाल यहाँ पूछे

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें