आज हम आपको लाइब्रेरी कैसे खोले इसके बारे में बता रहे है, अगर आप अपने गाँव या शहर में रहकर एक ऐसा बिजनेस शुरू करना चाहते है जो साल पर चलता रहे तो लाइब्रेरी खोलना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, इस लेख में हम आपको लाइब्रेरी खोलने से जुडी सभी जानकारी विस्तृत रूप से बताने वाले है.

लाइब्रेरी कैसे खोले
लाइब्रेरी एक ऐसा बिजनेस है जिसकी डिमांड हर गाँव और शहर में रहती है, क्युकी आज के समय में बच्चो को पढने के लिए एक शांत और स्वच्छ वातावरण की तलाश होती है ऐसे में वो पढने के लिए लाइब्रेरी ज्वाइन कर लेते है, अगर आप सही तरीके से इस बिजनेस को शुरू करते है तो यह आपको लंबे समय तक अच्छा मुनाफ़ा कमा के दे सकता है, अगर आप इस बिजनेस को शुरू करना चाहते है तो आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.
लाइब्रेरी का प्रकार चुने
इस बिजनेस को शुरू करने से पहले आपको पता होना चाहिए की लाइब्रेरी कई प्रकार की होती है, इसलिए सबसे पहले आपको यह निश्चित करना होगा की आप किस प्रकार की लाइब्रेरी शुरू करना चाहते है, हम आपको कुछ विभिन्न प्रकार की लाइब्ररी बता रहे है जिन्हें आप अपनी इच्छानुसार शुरू कर सकते है.
- स्टडी लाइब्रेरी
- प्रतियोगी परीक्षा लाइब्रेरी
- बच्चों की लाइब्रेरी
- डिजिटल लाइब्रेरी
- सामान्य सार्वजनिक लाइब्रेरी
अगर आपका लक्ष्य ज्यादा पैसा कमाना है तो प्रतियोगी परीक्षा की लाइब्रेरी खोलना आपके लिए अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है, क्युकी आज के समय में प्रतियोगी परीक्षा लाइब्रेरी की डिमांड सबसे ज्यादा चल रही है.
लाइब्रेरी के लिए लोकेशन चुने
जब आप यह सुनिच्चित कर लेते है की आपको कौनसी लाइब्रेरी खोलनी है तो इसके बाद आपको लोकेशन का चुनाव करना होगा, ध्यान रखे की लाइब्रेरी की लोकेशन जितनी ज्यादा अच्छी होगी आपकी लाइब्रेरी में उतने ही ज्यादा बच्चे पढने के लिए आयेंगे, लाइब्रेरी शुरू करने के लिए हम आपको कुछ बेहतरीन लोकेशन बता रहे है जो निम्न प्रकार से है.
- कोचिंग इंस्टिट्यूट के पास
- कॉलेज, यूनिवर्सिटी के पास
- स्कूल के आसपास
- किसी शांत वातावरण वाली जगह पर
अगर आप इन जगहों पर लाइब्रेरी खोलते है तो इससे बच्चो को शांत और अच्छा वातावरण मिलेगा जिससे बच्चे आपकी लाइब्रेरी को ज्वाइन करने में ज्यादा रूचि दिखा सकते है एवं आपकी लाइब्रेरी कम समय में लोकप्रिय होने लग सकती है.
लाइब्रेरी के लिए उपयुक्त जगह
जब आप लोकेशन का चुनाव कर लेते है तो इसके बाद आपको उस लोकेशन पर पर्याप्त जगह वाले हॉल या दुकान की तलाश करनी होगी जहां पर आप बच्चो के पढने के लिए सेटअप तैयार करेंगे, यह हॉल कितना बड़ा होना चाहिए यह इस बात पर निर्भर करेगा की आप कितनी बड़ी लाइब्रेरी शुरू करना चाहते है, हम आपको कुछ सामान्य उदाहरण बता रहे है जिससे आप उपयुक्त जगह का अंदाजा लगा सकते है.
- 20 सीटो के लिए 300–500 वर्गफुट जगह चाहिए
- 50 सीटो के लिए 800–1200 वर्गफुट जगह चाहिए
- 100 सीटो के लिए 1500–2500 वर्गफुट जगह चाहिए
इस प्रकार से आप जितनी बड़ी लाइब्रेरी खोलेंगे आपको उतनी ही बड़ी जगह किराए पर लेनी होगी, ध्यान रखे की आपकी लाइब्रेरी जितनी बड़ी होगी उतने ज्यादा बच्चे आपकी लाइब्रेरी में बैठ पाएंगे एवं इससे आपकी कमाई भी ज्यादा हो सकती है.
आवश्यक तैयार करें
जब आप लोकेशन का चुनाव कर लेते है तो इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज तैयार करने होगे ताकि आपको लाइब्रेरी चलाते वक्त किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आपको निम्न दस्तावेज तैयार करने होगे.
- आधार कार्ड
- पेन कार्ड
- करंट बैंक अकाउंट
- दुकान का किरायानामा
- नगर निगम की NOC
- GST रजिस्ट्रेशन
- उद्यम रजिस्ट्रेशन आदि
लाइब्रेरी का इंटीरियर तैयार करें
जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपको लाइब्रेरी का इंटीरियर तैयार करना होगा, लाइब्रेरी का इंटीरियर तैयार करने में थोडा ज्यादा खर्चा होता है इसलिए इसमें आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी ताकि आप कम खर्च में बेहतर इंटीरियर तैयार कर सके, लाइब्रेरी का इंटीरियर आप निम्न प्रकार से रख सकते है.
- बुक और बैग रखने के लिए स्टडी टेबल
- स्टूडेंट के बैठने के लिए टेबल
- बुक को व्यवस्थित रखने के लिए बुक सेल्फ
- ठंडे और शांत वातावरण के लिए एयर कंडिशनर
- अच्छी क्वालिटी की LED ट्यूब लाइट
- निगरानी के लिए CCTV कैमरा
- ऑनलाइन स्टडी के लिए वाई फाई राउटर
- इनवेटर या यूपीएस
- RO पानी और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट लगाए
यह सभी चीजे लाइब्रेरी में होनी अनिवार्य है, इसलिए लाइब्रेरी शुरू करने के लिए आपको निम्न प्रकार की चीजे अपनी लाइब्रेरी में सेटअप करनी होगी, इससे बच्चे आपकी लाइब्रेरी में पढने में ज्यादा रूचि दिखायेंगे.
जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आप अपनी लाइब्रेरी को लाइव कर सकते है एवं लाइब्रेरी में बच्चो का एडमिशन लेना शुरू कर सकते है, जैसे ही आप लाइब्रेरी को शुरू कर देंगे तो इसके बाद आपकी लाइब्रेरी में स्टूडेंट आना शुरू हो जायेंगे और आपकी कमाई भी शुरू हो जाएगी.
लाइब्रेरी शुरू करने में कितना खर्च आएगा
लाइब्रेरी शुरू करने से पहले आपको इसके खर्च की जानकारी पता होनी आवश्यक है, अगर आप खुद की लाइब्रेरी शुरू करते है तो आपका खर्च निम्न प्रकार से हो सकता है.
- दुकान का किराया और अग्रीमेंट लगभग 1 लाख रूपए
- दुकान का फर्नीचर लगभग 2 लाख रूपए
- विभिन्न प्रकार की किताबे लगभग 30 हजार रूपए
- CCTV और Wi-Fi लगभग 15 हजार रूपए
- इनवेटर और लाइट लगभग 30 हजार रूपए
- अन्य खर्च लगभग 10 हजार रूपए
इस प्रकार से एक लाइब्रेरी शुरू करने के लिए आपको अनुमानित 4 लाख रूपए तक का निवेश करना होता है, अगर दुकान आपकी खुद की है तो आप कम निवेश के साथ भी इस बिजनेस को शुरू कर सकते है.
लाइब्रेरी में कमाई कितनी होगी
लाइब्रेरी में आपकी कितनी कमाई होगी यह इस बात पर निर्भर करता है की आप लाइब्रेरी की फीस कितनी रखते है और आपकी लाइब्रेरी में कितने लोग पढने आते है, अगर आपकी फीस 1000 रूपए है और आपकी लाइब्रेरी में 50 बच्चे भी पढने आ जाते है तो आपकी महीने की कमाई लगभग 50 हजार रूपए के करीब होगी, उसमे से 20 हजार का खर्चा निकाल दे तो भी 30 हजार रूपए आपका शुद्ध मुनाफा होगा.
लाइब्रेरी में ज्यादा पैसे कैसे कमाए
अगर आप लाइब्रेरी से ज्यादा पैसे कमाना चाहते है तो इसके लिए आपको ज्यादा बच्चो की जरूरत पड़ेगी, हम आपको कुछ ऐसे टिप्स दे रहे है जिसे फॉलो करके आप अपने लाइब्रेरी के बिजनेस को बहुत ही तेजी से ग्रो कर सकते है, इसके लिए आपको निम्न तरीके फॉलो करने होगे.
- शहर या गाँव में लाइब्रेरी के बैनर और स्टीकर लगाए
- सोशल मीडिया पर लाइब्रेरी का प्रमोशन करें
- बच्चो को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करें
- हाई स्पीड इंटरनेट सेवा प्रदान करें
- जरूरतमंद बच्चो को डिस्काउंट ऑफर करें
- बच्चो की क्वेरी को सोल्व करने का प्रयास करें
- बच्चो को बेहतर गाइड प्रदान करें
- लाइब्रेरी को गूगल मैप और गूगल बिजनेस पर लिस्ट करें
- 24×7 घंटे लाइब्रेरी ओपन रखे
अगर आप इन सभी बातो को ध्यान में रखते है तो इससे ज्यादा से ज्यादा बच्चे आपकी लाइब्रेरी में आ सकते है एवं इससे आपकी कमाई भी ज्यादा हो सकती है.
यह भी पढ़े – किराना की दुकान कैसे खोले? किराने की दुकान खोलने में कितना खर्चा आता है
इस लेख में हमने लाइब्रेरी कैसे खोले इसके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में लाइब्रेरी खोलने से जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.









