नमस्कार मित्रो आज हम आपको रेस्टोरेंट कैसे खोले इसके बारे में बता रहे है, अगर आपको होटल या रेस्टोरेंट से जुड़े क्षेत्र में रूचि है तो यह बिजनेस शुरू करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, इस लेख में हम आपको रेस्टोरेंट शुरू करने से जुडी जानकारी विस्तृत रूप से बताने वाले है ताकि आप इस बिजनेस को आसानी से शुरू कर सके.

RESTAURANT KAISE KHOLE

रेस्टोरेंट कैसे खोले

रेस्टोरेंट का बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है जिसकी डिमांड हर एक छोटे बड़े शहर में रहती है, अगर आप सही प्लानिंग, लोकेशन और लाइंसेस के साथ इस बिजनेस को शुरू करते है तो यह बिजनेस आपके लिए एक फायदेमंद व्यवसाय साबित हो सकता है, अगर आप एक नया रेस्टोरेंट शुरू करना चाहते है तो इसके लिए आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.

रेस्टोरेंट के लिए मार्केट रिसर्च करें

खुद का रेस्टोरेंट शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको मार्केट रिसर्च करनी होगी एवं यह पता करना होगा की कौनसी जगह पर रेस्टोरेंट खोलना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है, इसके अलावा आपको यह भी देखना होगा की पहले से उस क्षेत्र में कौन कौनसे रेस्टोरेंट चल रहे है और वो किस प्रकार की सेवायें प्रदान कर रहे है.

इसके अलावा आपको उस क्षेत्र के लोगो की पसंद नापसंद और उनकी डिमांड के बारे में भी जानकारी प्राप्त करनी होगी एवं यह भी पता करना होगा की दुसरे रेस्टोरेंट वाले किस कीमत पर कौनसी चीजे बेच रहे है, अगर आप अच्छी तरह से मार्केट रिसर्च कर लेते है तो इससे आपको बिजनेस शुरू करने में काफी ज्यादा आसानी होगी.

रेस्टोरेंट के लिए लोकेशन खोजे

जब आप मार्केट रिसर्च कर लेते है तो इसके बाद रेस्टोरेंट खोलने के लिए आपको सही लोकेशन का चुनाव करना होगा, आपको ऐसी जगह पर रेस्टोरेंट शुरू करना चाहिए जहां पर आपको ज्यादा कस्टमर मिलने की संभावना हो, इसके लिए आप निम्न प्रकार की लोकेशन चुन सकते है.

  • मुख्य बाजार – अगर आप चाहे तो अपने शहर के मुख्य बाजार में अपना रेस्टोरेंट खोल सकते है, क्युकी प्रतिदिन सैकड़ो लोग अपने शहर के मुख्य बाजार में किसी न किसी काम से आते रहते है ऐसे में अगर आप मुख्य बाजार में अपना रेस्टोरेंट खोलते है तो आपको अच्छे खासे कस्टमर देखने के लिए मिल सकते है.
  • सड़क या हाइवे के पास – अक्सर लोग लंबी यात्रा के दौरान सड़क या हाइवे के आसपास के रेस्टोरेंट में खाना ज्यादा पसंद करते है, इसलिए अगर आपका रेस्टोरेंट किसी सडक या हाइवे के पास है तो यह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है.
  • रेलवे या बस स्टेंड – जैसा की आप जानते है की रेलवे स्टेशन और बस स्टेंड के पास अक्सर यात्रियों की भारी भीड़ लगी रहती है ऐसे में कई लोग खाना खाने के लिए नजदीकी अच्छे रेस्टोरेंट की तलाश करते है, अगर आपका रेस्टोरेंट किसी रेलवे स्टेशन या बस स्टेंड के पास है तो आपके रेस्टोरेंट में तेजी से ग्राहक बढ़ सकते है.
  • धार्मिक स्थान के पास – अगर आप किसी लोकप्रिय या बड़े धार्मिक स्थान के आसपास अपना रेस्टोरेंट खोलते है तो उस स्थान पर आने वाले लोग आपके रेस्टोरेंट पर आ सकते है और आपके ग्राहकों की संख्या तेजी से बढ़ सकती है.
  • हॉस्पिटल आदि के पास – अगर आप किसी बड़े हॉस्पिटल के पास अपना रेस्टोरेंट खोलते है तो यह भी एक अच्छी लोकेशन साबित हो सकती है, क्युकी अक्सर मरीज और उनके साथ आने वाले लोगो को शुद्ध खाने की तलाश होती है, ऐसे में अगर आपका रेस्टोरेंट अस्पताल के आसपास है तो आपको उस अस्पताल से अच्छे खासे ग्राहक मिल सकते है.

निम्न स्थानों पर आप अपना रेस्टोरेंट ओपन कर सकते है एवं ध्यान रखे की आपके रेस्टोरेंट के सामने पार्किंग की पर्याप्त जगह होनी चाहिए ताकि वहां पर ग्राहक अपने वाहन को आसानी से पार्क कर सके.

नोट – ध्यान रखे की रेस्टोरेंट का बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है जिसे लंबे समय तक चलाने के लिए आपको अच्छी क्वालिटी की सेवाए देनी होगी, अगर ग्राहक आपकी सेवा से संतुष्ट होता है तभी वो दुबारा आपके रेस्टोरेंट में आएगा.

जरूरी दस्तावेज बनाये

जब आप रेस्टोरेंट के लिए लोकेशन सर्च कर लेते है तो इसके बाद आपको रेस्टोरेंट ओपन करने के लिए जरूरी दस्तावेज तैयार करने होगे, रेस्टोरेंट शुरू करने के लिए आपको निम्न दस्तावेजो की जरूरत पड़ेगी.

  • पहचान पत्र – रेस्टोरेंट शुरू करने के लिए आपके पास खुद का वैध आधार कार्ड, पेन कार्ड और वोटर आईडी जैसे उपयोगी दस्तावेज होने चाहिए.
  • करंट बैंक अकाउंट – रेस्टोरेंट के पैसो का लेनदेन करने के लिए आपके पास करंट बैंक अकाउंट होना चाहिए, आप किसी भी सरकारी या प्राइवेट बैंक में अपना करंट बैंक अकाउंट खुलवा सकते है.
  • आवश्यक एनओसी – खुद का रेस्टोरेंट शुरू करने के लिए आपको नगर निगम / नगर पालिका / ग्राम पंचायत, अग्नि सुरक्षा और प्रदूषण आदि से जुडी एनओसी प्राप्त करनी होगी.
  • किरायानामा – अगर आप किराये की दुकान में अपना रेस्टोरेंट शुरू कर रहे है तो आपके पास उस दुकान का किरायानामा होना जरूरी है.
  • एफएसएसएआई लाइसेंस – रेस्टोरेंट में आप खाने की सामग्री बेचेंगे इसलिए इस बिजनेस को करने के लिए आपको एफएसएसएआई से लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य है.
  • जीएसटी पंजीकरण – अगर आपका रेस्टोरेंट अच्छा चलता है और आपका बिजनेस जीएसटी की लिमिट को पूरा कर लेता है तो आपको जीएसटी  पंजीकरण करना जरूरी है, जीएसटी का पंजीकरण आप किसी सीए से करवा सकते है.

अगर आपके पास निम्न प्रकार के सभी दस्तावेज तैयार है तो इसके बाद आप रेस्टोरेंट शुरू कर सकते है, इससे आपको भविष्य में रेस्टोरेंट चलाने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी.

दुकान का इंटीरियर तैयार करें

जब आप जरूरी दस्तावेज तैयार कर लेते है तो इसके बाद आपको रेस्टोरेंट का इंटीरियर तैयार करना होगा, रेस्टोरेंट का इंटीरियर थोडा प्रोफेशनल होना चाहिए इसलिए इंटीरियर में आपको थोडा ज्यादा पैसा इन्वेस्ट करना पड़ सकता है, दुकान का इंटीरियर तैयार करते वक्त आपको निम्न बाते ध्यान में रखनी चाहिए.

  • कलर करें – अगर आपने जो दुकान ली है उसमे सही तरह से कलर किया हुआ नहीं है तो सबसे पहले आपको उस दुकान में अच्छा सा कलर करवाना होगा ताकि आपका रेस्टोरेंट एकदम नया जैसा दिखाई दे.
  • एंट्रेंस को सजाये – आपके रेस्टोरेंट का एंट्रेंस एकदम प्रोफेशनल होना चाहिए, इसके लिए आप एंट्रेंस में कांच का गेट लगा सकते है एवं आस पास अलग अलग प्रकार के पौधे लगा सकते है, इससे लोग आपके रेस्टोरेंट को देखकर आकर्षित हो सकते है.
  • टेबल कुर्सियां लगाये – रेस्टोरेंट में ग्राहकों के बैठने के लिए आपको टेबल और कुर्सियां भी लगानी होगी, इसके लिए आप प्लास्टिक का टेबल और कुर्सियां लगा सकते है या अगर आपका बजट ज्यादा है तो आप अच्छी क्वालिटी की लकड़ी के टेबल कुर्सियां लगवा सकते है.
  • फॅमिली रूम बनाए – अक्सर कई लोग रेस्टोरेंट में अपनी फॅमिली के साथ आते है उन्हें बेहतर प्राइवेसी के लिए पर्सनल फॅमिली रूम की जरूरत होती है, इसलिए आप अपने रेस्टोरेंट में फॅमिली रूम बना लेते है तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा.
  • वाशरूम बनवाये – प्रत्येक रेस्टोरेंट में वाशरूम का होना बहुत ही जरूरी है, अगर आप रेस्टोरेंट शुरू कर रहे है तो आपको रेस्टोरेंट में या रेस्टोरेंट के पास वाशरूम बनाने अनिवार्य है.
  • बिलिंग काउंटर लगाये – ग्राहकों से पैसे का लेनदेन करने के लिए आपको रेस्टोरेंट में बिलिंग काउंटर लगाना जरूरी है, बिलिंग काउंटर पर आप मेनू, जरूरी फाइल, कंप्यूटर और टेलेफोन जैसी चीजे भी रख सकते है जो आपके बिलिंग काउंटर को एक प्रोफेशनल लुक देगा.
  • लाइटिंग लगाए – रेस्टोरेंट शुरू करते वक्त आपको अपने रेस्टोरेंट में लाइटिंग का विशेष ध्यान देना चाहिए, आपके रेस्टोरेंट में ऐसी लाइटिंग होनी चाहिए जो ग्राहक को शांत और रोमांटिक फील दे, इससे ग्राहक आपके रेस्टोरेंट में आना ज्यादा पसंद करेगा.

अगर आप निम्न प्रकार से रेस्टोरेंट का इंटीरियर तैयार कर लेते है तो यह आपके ग्राहकों को काफी ज्यादा आकर्षित कर सकता है एवं इससे ग्राहक बार बार आपके रेस्टोरेंट पर आ सकते है जिससे आपकी सेल में भी बढ़ोतरी होने लगेगी.

मेनू तैयार करें

जब आपका इंटीरियर तैयार हो जाता है तो इसके बाद आपको अपने रेस्टोरेंट के लिए एक मेनू बनाना होगा की आप अपने रेस्टोरेंट में कौन कौनसी चीजे सर्व करेंगे, मेनू में आपको उन सभी चीजो का नाम और उनकी कीमत प्रिंट करनी होगी जो ग्राहक को आपके रेस्टोरेंट में मिलने वाली है.

मेनू बनाते वक्त आपको थोड़ी सावधनी बरतनी चाहिए क्युकी आपका मेनू दुसरे रेस्टोरेंट से ज्यादा महंगा नहीं होना चाहिए एवं आपके मेनू में वो सभी चीजे होनी चाहिए जिसकी डिमांड आपके क्षेत्र में सबसे ज्यादा है, इससे आपके रेस्टोरेंट में ग्राहकों की संख्या तेजी से बढ़ने लगेगी.

किचन का सेटअप करें

जब आप मेनू तैयार कर लेते है तो इसके बाद आपको मेनू के हिसाब से अपने किचन का सेटअप करना होगा, ध्यान रखे की आपके रेस्टोरेंट का किचन अच्छा एवं साफ सुथरा होना चाहिए, इसके अलावा आपके किचन में गैस कनेक्शन, पानी और लाईट की व्यवस्था होनी चाहिए एवं किचन में पर्याप्त बर्तन और मासाले आदि होने चाहिए.

आपके रेस्टोरेंट का किचन बड़ा होना चाहिए एवं उसमे पर्याप्त सामान रखने की जगह होनी चाहिए, इसके अलावा रेस्टोरेंट के किचन में 5 से 6 लोगो के आने जाने और काम करने की पर्याप्त जगह होनी चाहिए ताकि आर्डर आने पर खाना बनाते वक्त किसी भी प्रकार की परेशानी न हो.

स्टाफ की भर्ती करें

इतनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको अपने मेनू के हिसाब से कुशल कारीगरों की भर्ती करनी होगी जो अच्छी क्वालिटी का खाना बना सके, इसके अलावा आपको वेटर्स और बर्तन धोने वाले लोगो की भी भर्ती करनी होगी, एक अच्छे रेस्टोरेंट में स्टाफ का बहुत ही बड़ा रोल होता है इसलिए आपको अपने रेस्टोरेंट में अच्छे अच्छे और कुशल लोगो की भर्ती करनी चाहिए.

जब आप कारीगरों की भर्ती कर लेते है तो इसके बाद आप अपने रेस्टोरेंट को शुरू कर सकते है, इसके बाद जब भी कोई कस्टमर आता है तो आप उसकी डिमांड के हिसाब से खाना बनाकर उसे ग्राहक को सर्व कर सकते है, इस प्रकार से आप खुद का एक नया रेस्टोरेंट खोल सकते है.

रेस्टोरेंट को ऑनलाइन लिस्ट करें

अगर आप अपने रेस्टोरेंट में ऑनलाइन आर्डर भी प्राप्त करना चाहते है तो आपको Zomato और स्विगी जैसे प्लेटफार्म पर अपना रेस्टोरेंट ऑनलाइन लिस्ट करना होगा, इससे आपको ऑनलाइन भी आर्डर प्राप्त होने लगेगे एवं आपकी सेल तेजी से बढ़ने लगेगी, आज के समय में कई कंपनियां ऐसी है जो ऑनलाइन खाने के आर्डर लेती है ऐसे में आप अपने रेस्टोरेंट को उन सभी कंपनियों में लिस्ट कर सकते है एवं अपने बिजनेस को तेजी से बढ़ा सकते है.

रेस्टोरेंट में प्रतिमाह का खर्च

जब आप रेस्टोरेंट शुरू करते है तो उसके बाद आपके प्रतिमाह का खर्च भी बढ़ जाता है जिसके बारे में आपको ध्यान रखना चाहिए, एक रेस्टोरेंट को चलाने के लिए आपके प्रतिमाह का खर्च निम्न प्रकार से होगा.

  • किराया – अगर आपने किराए की दुकान में अपना रेस्टोरेंट शुरू किया है तो आपको प्रतिमाह उस दुकान का किराया भरना अनिवार्य है.
  • बिजली – रेस्टोरेंट में फ्रिज, लाईट, पंखे और एसी आदि चीजे बिजली के ऊपर ही चलेगी इसलिए आपको प्रतिमाह बिजली का बिल भी भरना होगा.
  • गैस – रेस्टोरेंट में खाना बनाने के लिए आपको गैस की जरूरत पडती है, इसलिए एक महीने में आपको कई सारे गैस सिलेंडर खरीदने पड़ सकते है.
  • स्टाफ की सैलरी – अगर आपके रेस्टोरेंट में स्टाफ काम कर रहे है तो प्रतिमाह आपको उन स्टाफ की सैलरी भी देनी होगी.
  • किराना – रेस्टोरेंट के मसाले और अन्य सामाग्री आपको किराना की दुकान से खरीदनी होती है इसलिए आपको प्रतिमाह उसका बिल भी चुकाना होगा.
  • मार्केटिंग का खर्च – अगर आप अपने रेस्टोरेंट की सेल को बढ़ाना चाहते है तो आपको अपने रेस्टोरेंट की मार्केटिंग करनी होगी जिसका खर्चा आपको अलग से करना होगा.
  • सब्जियां – रेस्टोरेंट चलाने के लिए आपको प्रतिदिन सब्जियों की जरूरत पड़ेगी जिन्हें आपको सब्जी मार्केट या मंडियों से खरीदना होगा.

एक रेस्टोरेंट को चलाने के लिए आपको हर महीने निम्न प्रकार के खर्च करने ही होगे, ध्यान रखे की स्टाफ की सैलरी और दुकान का किराया हर महीने फिक्स रहेगा इन्हें आपके रेस्टोरेंट के ज्यादा चलने या कम चलने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

रेस्टोरेंट खोलने का खर्च

एक रेस्टोरेंट को शुरू करने के लिए आपको कितना निवेश करना होगा यह इस बात पर निर्भर करता है की आप कितना बाद रेस्टोरेंट ओपन करना चाहते है, अगर आप छोटे लेवल पर इस बिजनेस को शुरू करना चाहते है तो आपका खर्च 5 लाख से लेकर 10 लाख तक हो सकता है वही बड़े स्तर पर यह बिजनेस शुरू करने के लिए आपको 10 लाख से लेकर 20 लाख रूपए या इससे भी ज्यादा का निवेश करना पड़ सकता है, इसमें होने वाला खर्च निम्न प्रकार से हो सकता है.

  • डिपाजिट – अगर आप किराए की दुकान लेते है तो उसका डिपाजिट एक लाख रूपए के करीब हो सकता है वही दुकान का किराया लोकेशन के हिसाब से दस हजार रूपए या इससे ज्यादा या कम हो सकता है.
  • इंटीरियर – आपको रेस्टोरेंट में इंटीरियर पर विशेष ध्यान देना होगा, अगर आप अपने रेस्टोरेंट में अच्छा इंटीरियर करवाना चाहते है तो इसके लिए आपको 3 लाख रूपए तक खर्च करने पड़ सकते है.
  • मसाले – रेस्टोरेंट को शुरू करने के लिए आपको जरूरी मसाले, आटे और सब्जियां आदि भी खरीदनी होगी जिसके लिए आपको 20 हजार रूपए तक खर्च करने पड़ सकते है.
  • स्टाफ – अगर आपके रेस्टोरेंट में 3-4 लोगो का स्टफ है तो उन स्टाफ की महीने की सैलरी 50 से 60 हजार रूपए के करीब हो सकती है.
  • बर्तन और फ्रिज – रेस्टोरेंट शुरू करने के लिए आपको फ्रिज और बर्तन आदि भी खरीदने होगे इसके लिए आपको एक लाख रूपए तक का खर्च करना पड़ सकता है.
  • दस्तावेज – रेस्टोरेंट को शुरू करने के लिए आपको विभिन्न प्रकार के दस्तावेज बनवाने होगे जिसका खर्च 20 हजार रूपए के करीब हो सकता है.

यह एक अनुमानित आंकड़ा बताया है, एक रेस्टोरेंट को शुरू करने का खर्च कितना होगा यह उस रेस्टोरेंट की लोकेशन और आपके द्वारा बनाये गये बिजनेस प्लान के ऊपर निर्भर करेगा.

रेस्टोरेंट में कितनी कमाई होती है

एक रेस्टोरेंट में कितनी कमाई होगी यह आपके रेस्टोरेंट की सेल के ऊपर निर्भर करता है, रेस्टोरेंट के बिजनेस में प्रॉफिट मार्जिन ज्यादा होता है इसलिए इस बिजनेस में आपकी कमाई काफी अच्छी हो सकती है, अगर आपके रेस्टोरेंट में प्रतिदिन 10 हजार रूपए की सेल हो जाती है तो सभी खर्चे निकालने के बाद आपका महीने का शुद्ध लाभ 50 से 80 हजार रूपए के करीब हो सकता है.

रेस्टोरेंट का बिजनेस शुरू करने के नुकसान

अगर आप इस बिजनेस को शुरू करने की सोच रहे है तो आपको इसके नुकसान के बारे में भी पता होना चाहिए, अगर आपके रेस्टोरेंट में कम ग्राहक आते है तो आपकी कमाई कम हो सकती है लेकिन खर्चे लगभग एक जैसे ही रहेगे ऐसे में आपको नुकसान हो सकता है, वही पर खाने की चीजे कुछ समय तक ही फ्रेश रहती है अगर आपको ज्यादा समय तक कस्टमर नहीं मिलते तो खाना और सब्जियां ख़राब भी हो सकते है जिससे आपको नुकसान हो सकता है.

यह भी पढ़े – पानी की बोतल का बिजनेस कैसे शुरू करें? जानिए पूरी प्रक्रिया हिंदी में

इस लेख में हमने रेस्टोरेंट कैसे खोले इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में रेस्टोरेंट खोलने से जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें.

पिछला लेखपानी की बोतल का बिजनेस कैसे शुरू करें? जानिए पूरी प्रक्रिया हिंदी में
अगला लेखसब्जी का बिजनेस कैसे करें? सब्जी के धंधे में कितनी कमाई होती है
Raghuveer Singh
I’m Raghuveer Singh, the creator of RDCBusinessIdea. I’m passionate about sharing valuable content related to business ideas, online earning, technology, digital growth, and trending updates. Through this blog, my goal is to provide simple, informative, and trustworthy content that helps readers discover new opportunities and stay updated with the latest trends. Here, you’ll regularly find useful guides, tech news, online income tips, and smart business ideas.

अपना सवाल यहाँ पूछे

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें