नमस्कार मित्रो आज हम आपको क्लाउड किचन का बिजनेस कैसे शुरू करें इसके बारे में बता रहे है, अगर आप घर बैठे एक बेहतरीन बिजनेस शुरू करना चाहते है या आप अपने शहर में खुद का एक प्रोफेशनल बिजनेस शुरू करना चाहते है तो क्लाउड किचन खोलना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है, इस लेख में हम आपको क्लाउड किचन क्या है और क्लाउड किचन कैसे स्टार्ट करें इसकी पूरी प्रक्रिया बताने वाले है.

Cloud Kitchen Kaise Start Kare

क्लाउड किचन का बिजनेस कैसे शुरू करें

क्लाउड किचन का बिजनेस ओनली डिलीवरी फ़ूड का बिजनेस होता है जिसमे ग्राहक बैठकर खाना नही खाते, इसमें सभी आर्डर स्विगी, जोमैटो और ऑनलाइन वेबसाइट से आते है इसके बाद जब भी कोई आर्डर आता है तो आपको उस आर्डर के हिसाब से खाना बनाकर उसे सीधे ग्राहक तक डिलीवर करना होता है, आज के समय में कम निवेश और अधिक आर्डर मिलने के कारण यह बिजनेस बहुत ही तेजी से लोकप्रिय बन रह है, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.

बिजनेस प्लान तैयार करें

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको अपनी पसंद के हिसाब से बिजनेस प्लान तैयार करना होगा की आप कौनसे क्षेत्र में इस बिजनेस को शुरू करेंगे, आपका निवेश कितना होगा, आपके ग्राहक कौनसे होगे और आपका बजट कितना होगा, अगर आप सही तरीके से बिजनेस प्लान कर लेते है तो इसके बाद आपको यह बिजनेस शुरू करने में बहुत ही आसानी होगी और बिजनेस के सफल होने की संभावना भी काफी ज्यादा बढ़ जाएगी.

बिजनेस प्लान तैयार करते वक्त आपको उस क्षेत्र के लोगो की पसंद और नापसंद को ध्यान में रखना जरूरी है, क्युकी इसमें लोग अपनी पसंद के हिसाब से फ़ूड को ऑनलाइन आर्डर करते है, अगर आप लोगो की पसंद को ध्यान में रखकर बिजनेस प्लान करेंगे तो इससे आपको ज्यादा आर्डर मिलेंगे जिससे आपकी कमाई भी ज्यादा होगी.

सही फ़ूड केटेगरी चुने

जैसा की आप जानते है की फ़ूड में कई तरह की अलग अलग केटेगरी होती है, इसलिए आपको हमेशा ऐसी फ़ूड केटेगरी का चुनाव करना चाहिए जिसकी डिमांड आपके क्षेत्र में सबसे ज्यादा हो और उस खाने में आप सबसे बेहतर क्वालिटी दे पाए, अगर लोगो को आपका खाना पसंद आता है तो वो आपको अच्छी रेटिंग देंगे जिससे आपकी सेल बढ़ेगी, हम आपको कुछ अलग अलग फ़ूड केटेगरी के नाम बता रहे है इसमें से आप अपनी पसंद के हिसाब से फ़ूड केटेगरी का चुनाव कर सकते है.

  • बिरयानी
  • पिज्जा
  • बर्गर
  • सेंडविच
  • चाइनीज
  • नॉर्थ इंडियन
  • साउथ इंडियन
  • थाली
  • स्नैक्स
  • हेल्दी फूड
  • मिठाई आदि

क्लाउड किचन में आप वेज और नॉन वेज दोनों प्रकार की चीजे बना सकते है, इसमें वेज वालो को भी अच्छे खासे ऑर्डर मिलते है और नॉन वेज वालो को भी अच्छे खासे आर्डर मिल जाते है.

क्लाउड किचन के लिए लोकेशन चुने

जब आप बिजनेस प्लान कर लेते है और सही केटेगरी का चुनाव कर लेते है तो इसके बाद क्लाउड किचन शुरू करने के लिए आपको सही लोकेशन का चुनाव करना होगा, इस बिजनेस को शूर करने के लिए जब आप लोकेशन का चुनाव करते है तो उस वक्त आपको निम्न बाते ध्यान में रखनी चाहिए.

  • आपकी लोकेशन डिलीवरी एरिया का बिच में होनी चाहिए ताकि आप आर्डर को जल्दी डिलीवर कर सके.
  • ऐसी लोकेशन चुने जिसके 5 से 7 किलोमीटर के दायरे में ज्यादा ऑर्डर मिलने की संभावना हो.
  • आपको हमेशा कम किराए वाली लोकेशन का चुनाव करना चाहिए, क्युकी इसमें आपको केवल खाना बनाना है.
  • जहाँ आप क्लाउड किचन शुरू करेंगे वहां पर पानी और बिजली की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए.
  • आप जिस लोकेशन का चुनाव करते है वहां पार्किंग व्यवस्था होनी चाहिए एवं वाहनों के आने जाने के लिए पर्याप्त जगह होनी चाहिए.

अगर आप इन सभी बातो को ध्यान में रखकर क्लाउड किचन शुरू करते है तो इससे आपको बिजनेस चलाने में काफी ज्यादा आसानी होगी एवं आपको बिजनेस में कई तरह के फायदे देखने के लिए मिलेंगे.

क्लाउड किचन के लिए दस्तावेज बनाये

जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपको क्लाउड किचन शुरू करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज तैयार करने होगे, इसके लिए आप निम्न प्रकार के दस्तावेज बना सकते है.

  • पहचान पर – इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पेन कार्ड और वोटर आईडी जैसे दस्तावेज होने आवश्यक है.
  • दुकान का किरायानामा – अगर आप किराये की दुकान में क्लाउड किचन शुरू कर रहे है तो आपके पास उस दुकान का किरायानाम या अग्रीमेंट होना जरूरी है.
  • करंट बैंक अकाउंट – क्लाउड किचन में पैसो का लेनदेन करने के लिए आपके पास करंट बैंक अकाउंट होना जरूरी है, आप किसी भी प्राइवेट या सरकारी बैंक में अपना करंट अकाउंट खुलवा सकते है.
  • व्यवसाय पंजीकरण – अगर आप क्लाउड किचन की कंपनी शुरू कर रहे है तो आपको अपने बिजनेस का पंजीकरण करवाना अनिवार्य है,
  • FSSAI लाइसेंस – क्लाउड किचन में आपको खाने की चीजे बेचनी होती है, इसलिए यह बिजनेस शुरू करने के लिए आपको FSSAI का लाइसेंस बनवाना जरूरी है.
  • GST रजिस्ट्रेशन – अगर आप बड़े स्तर पर यह बिजनेस शुरू कर रहे है या अगर आपका बिजनेस GST की लिमिट को पूरा कर लेता है तो ऐसे में आपको GST रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है,
  • NOC – क्लाउड किचन शुरू करने के लिए आपको Fire NOC और नगर निगम या नगर पालिका की NOC प्राप्त करनी होगी.

अगर आप यह सभी दस्तावेज तैयार कर लेते है तो इससे आपको बिजनेस चलाने में आसानी होगी एवं भविष्य में यह दस्तावेज आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगे.

क्लाउड किचन सेटअप करें

जब आप जरुरी दस्तावेज तैयार कर लेते है तो इसके बाद आपको अपना क्लाउड किचन सेटअप करना होता है, क्लाउड किचन सेटअप करने के लिए आपको अपने किचन में निम्न प्रकार की चीजे खरीदनी होगी.

  • कमर्शियल गैस स्टोव
  • LPG गैस सिलेंडर
  • रेफ्रिजरेटर
  • डीप फ्रीज़र
  • स्टेनलेस स्टील टेबल
  • स्टोरेज रैक
  • मिक्सर ग्राइंडर
  • ओवन (वैकल्पिक)
  • फ्रायर
  • वॉटर प्यूरीफायर
  • सिंक
  • अग्निशामक यंत्र
  • CCTV
  • पैकिंग टेबल आदि

यह सभी चीजे क्लाउड किचन शुरू करते वक्त आपके बहुत ही ज्यादा काम आएगी, इसलिए जब आप क्लाउड किचन को शुरू करते है उस वक्त आपको निम्न प्रकार की चीजे खरीदकर उन्हें अपने क्लाउड किचन में सेटअप करना होगा.

स्टाफ को चुने

जब आपका क्लाउड किचन का सेटअप हो जाता है तो इसके बाद आपको अपने क्लाउड किचन के लिए स्टाफ का सिलेक्शन करना होगा, इसमें आपको अपनी फ़ूड केटेगरी के हिसाब से सबसे बेहतरीन स्टाफ को सेलेक्ट करना होगा जो बेहतरीन खाना बना सके, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको निम्न प्रकार के स्टाफ की जरूरत पड़ेगी.

  • मुख्य रसोइया – क्लाउड किचन में सबसे बड़ा रोल मुख्य रसोइया का होगा, क्युकी जब भी आपको कोई आर्डर मिलेगा तो उस आर्डर के हिसाब से खाना बनाने का कार्य इन्ही को करना होगा.
  • सहायक – यह मुख्य रसोइयें का सहायक होता है, जो सब्जी काटने, मसाले तैयार करने और आटा आदि गुथने का कार्य करता है, इसे एक हेल्पर की तरह कार्य करना होता है.
  • पैकिंग बॉय – जब खाना बनकर तैयार होता है तो उस खाने को अच्छी तरह से पैकिंग करने का कार्य पैकिंग बॉय का होता है, इसमें आप पुरुष या महिला किसी को भी जॉब पर रख सकते है.
  • सफाईकर्मी-  इनका कार्य सफाई से जुडा होता है, क्लाउड किचन हर वक्त साफ़ सुथरा रहना चाहिए इसके लिए आपको सफाईकर्मी रखना अनिवार्य है.
  • मैनेजर-  यह एक वैकल्पिक पद है, अगर आप खुद क्लाउड किचन की पूरी देरेख कर सकते है तो मेनेजर रखने की जरूरत नहीं है लेकिन अगर आप खुद से देखरेख नहीं कर सकते तो इसके लिए आप एक मैनेजर रख सकते है.

यह सभी कर्मचारी क्लाउड किचन के बिजनेस में बहुत ही बड़ा रोल निभाते है, इसलिए यह बिजनेस शुरू करने के लिए आपको निम्न प्रकार के कर्मचरियों की नियुक्ति करनी जरूरी है.

स्विगी और जोमैटो पर रजिस्ट्रेशन करें

क्लाउड किचन में ऑनलाइन आर्डर प्राप्त करने के लिए आपको अपना बिजनेस स्विगी और जोमैटो जैसे फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध करना जरूरी है, आप स्विगी और जोमैटो की वेबसाइट पर जाकर या इनके कस्टमर केयर से संपर्क करके बहुत ही आसानी से अपने बिजनेस को इसमें सूचीबद्ध  कर सकते है, जब आप अपने बिजनेस को इसमें सूचीबद्ध कर देते है तो इसके बाद आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.

  • बिजनेस के डॉक्यूमेंट अपलोड करें
  • अपने क्लाउड किचन के हिसाब से मेनू बनाये
  • अपने प्रोडक्ट के अच्छे अच्छे फोटो अपलोड करें
  • अपने प्रोडक्ट की कीमत डाले
  • राशि प्राप्त करने के लिए बैंक का विवरण जोड़े

जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपका सेटअप तैयार हो जाएगा, बादमे आप आर्डर लेना शुरू कर सकते है एवं जब भी कोई व्यक्ति आपके प्रोडक्ट को आर्डर करता है तो आपको वो चीज बनाकर उस ग्राहक को डिलीवर करनी होगी.

क्लाउड किचन शुरू करें का खर्च

इस बिजनेस को शुरू करने से पहले आपको इसके खर्च की जानकारी पता होनी चाहिए, हम आपको इस बिजनेस में कितना पैसा खर्च हो सकता है इसके अनुमानित आंकड़े बता रहे है जो की निम्न प्रकार से है.

  • किराया – अगर आप किराये की दुकान में क्लाउड किचन शुरू करते है तो दुकान का डिपाजिट 1 लाख रूपए और किराया 10 हजार रूपए तक हो सकता है.
  • किचन सेटअप – आपको दुकान में क्लाउड किचन सेटअप करना होगा जिसका अनुमानित खर्च 1 लाख रूपए से लेकर 3 लाख रूपए तक हो सकता है.
  • रसोई की सामग्री – क्लाउड किचन को शुरू करने के लिए आपको विभिन्न प्रकार की रासोई की सामग्री भी खरीदनी होगी जिसका कुल खर्च 2 लाख रूपए से लेकर 4 लाख रूपए तक हो सकता है.
  • लाइसेंस – इस बिजेनस को शुरू करने के लिए आपको विभिन्न प्रकार के लाइसेंस और NOC बनवानी होगी जिसका अनुमानित खर्च 10 हजार रूपए तक हो सकता है.
  • पैकिंग – इस बिजेनस में आपको फ़ूड डिलीवरी करनी होती है इसलिए आपको पैकिंग की मशीन और पैकिंग सामग्री की जरूरत पड़ेगी जिसका कुल खर्च 30 हजार के करीब हो सकता है.
  • कच्चा माल – क्लाउड किचन में खाना तैयार करने के लिए आपको कच्चा माल खरीदना होगा जिसमे किराना, मसाले और सब्जियां आदि शामिल होगे इसका कुल खर्च 30 हजार के करीब हो सकता है.
  • मार्केटिंग – अपने बिजनेस की सेल को बढाने के लिए आपको मार्केटिंग भी करनी होती है जिसका अनुमानित खर्च 20 हजार से लेकर 50 हजार रूपए तक हो सकता है.
  • स्टाफ की सैलरी – इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको 4 से 5 लोगो का स्टाफ रखना होगा जिनका मसिक वेतन लगभग 60 हजार रूपए तक हो सकता है.
  • कार्यशील पूंजी – क्लाउड किचन के बिजनेस को चलाने के लिए आपको 1 लाख से लेकर 3 लाख रूपए तक के वर्किंग कैपिटल की जरूरत पड़ेगी.

इस प्रकार से इस बिजनेस में आपको अच्छे खासे पैसे निवेश करने पड़ सकते है, ध्यान रखे की अगर आप बड़े स्तर पर क्लाउड किचन शुरू कर रहे है तो आपका खर्चा ज्यादा हो सकता है वही अगर आप छोटे स्तर पर बिजनेस शुरू कर रहे है तो आप कम निवेश में भी बिजनेस शुरू कर सकते है.

क्लाउड किचन में कमाई कितनी होगी

अगर आप इस बिजनेस को शुरू करते है तो इसमें आपको 10% से लेकर 20% तक का प्रॉफिट मार्जिंग आराम से मिल जाता है, मान लीजिये आपको दिन में 50 आर्डर मिलते है और प्रत्येक आर्डर की कीमत 350 रूपए है तो ऐसे में आपकी दिन की सेल 17,500/- रूपए के करीब होगी वही महीने में आपकी सेल लगभग 5.25 लाख रूपए तक होगी.

इसमें हम 10% का भी प्रॉफिट मार्जिन मान ले तो आपकी महीने की कमाई 52,000/- रूपए के करीब होगी, हालांकि इसका प्रॉफिट मार्जिन 10% से काफी ऊपर रहता है, अगर आपको इस बिजनेस में अच्छे खासे आर्डर मिलना शुरू हो जाते है तो इस बिजनेस में आपकी कमाई लाखो रूपए तक भी हो सकती है.

क्लाउड किचन में सेल कैसे बढ़ाये

अगर आप क्लाउड किचन से अच्छी कमाई करना चाहते है तो इसके लिए आपको अपनी सेल बढानी होगी, हम आपको क्लाउड किचन की सेल को बढाने के लिए कुछ बेहतरीन तरीके बता रहे है जिन्हें आप फॉलो कर सकते है.

  • अच्छा स्वाद दे – क्लाउड किचन में सेल बढाने का सबसे आसान और सबसे असरदार तरीका यही है की आप अपने कस्टमर को अच्छा स्वाद दे, अगर आपके खाने का स्वाद अच्छा होगा तो आपकी सेल भी तेजी से बढ़ेगी.
  • प्रोफेशनल मेन्यू बनाये – क्लाउड किचन की सेल को बढाने के लिए आपको एक प्रोफेशनल मेनू बनाना चाहिए, इसमें आप ज्यादा डिमांड वाली 10 से 20 चीजे रख सकते है.
  • डिस्काउंट ऑफर दे – ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए आप अपने प्रोडक्ट पर डिस्काउंट ऑफर दे सकते है या Buy one Get one फ्री या फ्री डिलीवरी जैसे ऑफर दे सकते है इससे सेल काफी तेजी से बढती है.
  • कॉम्बो पैक लॉन्च करें – आप अपनी सेल को बूस्ट करने के लिए कॉम्बो पैक लॉन्च  कर सकते है, इसमें आपको 4 – 5 आइटम का एक कॉम्बो पैक बनाना होगा एवं उसे सेल करना होगा, आज के समय में कॉम्बो पैक की डिमांड काफी ज्यादा चल रही है.
  • पैकिंग प्रीमियम रखे – अपनी सेल को बढाने के लिए आपको खाने की पैकिंग प्रीमियम रखनी चाहिए, अगर आपके प्रोडक्ट की पैकिंग अच्छी है तो इससे ग्राहक का आपके ऊपर विश्वास बढ़ता है एवं इससे आपकी सेल बढती है.
  • ग्राहकों से अच्छी रेटिंग ले – आज के समय में ज्यादतर लोग अच्छी रेटिंग देखकर ही खाना आर्डर करते है, ऐसे में अगर आप अपनी सेल को बूस्ट करना चाहते है तो आपको अपने ग्राहकों से 5 रेटिंग प्राप्त करनी होगी, ध्यान रखे की आपके क्लाउड किचन की रेटिंग जितनी अच्छी होगी आपकी सेल भी उतनी ज्यादा होगी.
  • ऑनलाइन प्रमोशन करें – अपने बिजनेस की सेल को बढाने के लिए आप अपने क्लाउड किचन का ऑनलाइन प्रमोशन कर सकते है, इसके लिए आप सोशल मीडिया और विज्ञापन का सहारा ले सकते है, इससे आपके बिजनेस को तगड़ी बूस्ट मिल सकती है.

अगर आप इन सभी तरीको को फॉलो करते है तो इससे आपके बिसनेस को एक अच्छी बूस्ट मिल सकती है एवं इससे आपकी सेल बहुत ही तेजी से बढ़ सकती है.

क्लाउड किचन शुरू करने के फायदे

अगर आप क्लाउड किचन का बिजनेस शुरू करने की सोच रहे है तो इसमें आपको कई तरह के अलग अलग फायदे हो सकते है, हम आपको इसमें होने वाले कुछ बेहतरीन फायदे बता रहे है जो की निम्न प्रकार से है.

  • कम निवेश – इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको रेस्टोरेंट की तुलना में बहुत ही कम निवेश करना होता है, इसलिए कम बजट वाले लोग भी इस बिजनेस को आसानी से शुरू कर सकते है.
  • छोटा स्टाफ – इस बिसनेस में आपको ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी करनी होती है इसलिए इसमें आपको ज्यादा स्टाफ की जरूरत नही पडती.
  • ज्यादा सेल – आज के समय में ज्यादातर लोग ऑनलाइन ही खाना आर्डर करते है, ऐसे में आपको काफी अच्छी सेल देखने के लिए मिल सकती है.
  • समय की बचत – इसमें आपको दिन भर व्यस्त रहने की जरूरत नही पडती, जब आपको आर्डर मिलता है तो उस वक्त आप खाना बनाकर डिलीवर कर सकते है, खाली समय में आप अपने दुसरे काम भी कर सकते है.

क्लाउड किचन के नुकसान

अगर आप इस बिजनेस को शुरू करते है तो इसके कुछ नुकसान भी होते है जिन्हें आपको ध्यान में रखना चाहिए, क्लाउड किचन के बिजनेस में आपको निम्न प्रकार के नुकसान देखने के लिए मिल सकते है.

  • ऑनलाइन प्लेटफार्म पर निर्भरता – क्लाउड किचन के बिजनेस में आप पूरी तरह से ऑनलाइन प्लेटफार्म के उपर निर्भर रहेगे, इसके अलावा आपको कोई भी फिजिकल कस्टमर नही मिलेगा.
  • कमीशन का खर्च – इस बिजनेस में फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के द्वारा प्रति आर्डर पर निश्चित कमीशन लिया जाता है इससे आपका मुनाफा कम हो सकता है.
  • कड़ी प्रतिस्पर्धा – आज के समय में क्लाउड किचन के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा  बहुत ही तेजी से बढ़ रही है, इसका सीधा असर आपकी सेल और मुनाफे पर पड़ सकता है.
  • रिव्यू का असर – अगर आपके प्रोडक्ट पर ग्राहक कुछ नकारात्मक रेटिंग  देते है तो इससे आपकी सेल पर बहुत ही बुरा असर पड़ सकता है एवं आपकी सेल कम हो सकती है.
  • फ़ूड क्वालिटी – इस बिजनेस में आपको खाना बनाकर ग्राहक तक डिलीवर करना होता है, ऐसे में खाना डिलीवर होते तक उसमे स्वाद और तापमान बनाये रखना जरूरी है जो की एक चुनौतीपूर्ण कार्य साबित हो सकता है.

इस प्रकार से इस बिजनेस को शुरू करने के कुछ नुकसान भी होते है जिन्हें आपको ध्यान में रखकर यह बिजनेस शुरू करना चाहिए, अगर आपको पहले से इस बिजेनस का अच्छा ख़ासा अनुभव है तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ेडेयरी फार्म कैसे खोले? डेयरी फार्म खोलने में कितना खर्च आता है

इस लेख में हमने क्लाउड किचन का बिजनेस कैसे शुरू करें इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

पिछला लेखडेयरी फार्म कैसे खोले? डेयरी फार्म खोलने में कितना खर्च आता है
Raghuveer Singh
I’m Raghuveer Singh, the creator of RDCBusinessIdea. I’m passionate about sharing valuable content related to business ideas, online earning, technology, digital growth, and trending updates. Through this blog, my goal is to provide simple, informative, and trustworthy content that helps readers discover new opportunities and stay updated with the latest trends. Here, you’ll regularly find useful guides, tech news, online income tips, and smart business ideas.

अपना सवाल यहाँ पूछे

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें