नमस्कार मित्रो आज हम आपको पानी की बोतल का बिजनेस कैसे शुरू करें इसके बारे में बता रहे है, आज के समय में भारत के हर क्षेत्र में इस बिजनेस की डिमांड बहुत ही तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में अगर आप इस बिजनेस को शुरू कर देते है तो यह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है, इस लेख में हम आपको पानी का बिजनेस शुरू करने की पूरी प्रक्रिया बताने वाले है.

pani ka business kaise kare

पानी की बोतल का बिजनेस कैसे शुरू करें

यह बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है जिसमे आप 250ml, 500ml, 1 लीटर और 2 लीटर की बोतलों में पानी को पैक करके बेचते है, इस बिजनेस में आपको दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, स्कूल, अस्पताल और अन्य स्थानों पर अपने प्रोडक्ट की सप्लाई करनी होती है, अगर आप इस बिजनेस को शुरू करना चाहते है तो आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.

बिजनेस के लिए मार्केट रिसर्च करें

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको मार्केट रिसर्च करनी होगी एवं यह पता करना होगा की आपके व्यवसाय की मांग सबसे ज्यादा कहाँ पर है, इसके अलावा आपको यह भी पता करना होगा की आपके क्षेत्र में कौन कौनसी कंपनियां पानी की बोतल बेच रही है और किस कीमत पर पानी बेच रही है, इससे आपको नया बिजनेस शुरू करने में काफी ज्यादा आसानी होगी.

बिजनेस के लिए लोकेशन ढूंढे

जब आप मार्केट रिसर्च कर लेते है तो इसके बाद आपको अपने बिजनेस के लिए सही लोकेशन का चुनाव करना होगा, इसके लिए आपको ऐसी लोकेशन का चुनाव करना चाहिए जहाँ पर आपके प्रोडक्ट की डिमांड ज्यादा हो एवं जहां पर आपको ज्यादा कस्टमर मिलने की संभावना हो, हम आपको कुछ बेहतरीन लोकेशन बता रहे है जहां पर आप इस बिजनेस को शुरू कर सकते है.

  • रेलवे स्टेशन के पास
  • बस स्टेंड के पास
  • हाइवे और टोल प्लाजा के पास
  • स्कुल और कॉलेज के पास
  • शोपिंग एरिया में
  • मुख्य बाजार में
  • हॉस्पिटल के पास
  • पर्यटन स्थल के पास
  • धार्मिक स्थल के पास
  • होटल, रेस्टोरेंट के पास

इन जगहों पर पानी की डिमांड थोड़ी ज्यादा रहती है इसलिए अगर आप इन लोकेशन पर अपना बिजनेस शुरू करते है तो यहाँ पर आपको अच्छे खासे कस्टमर मिल सकते है.

नोट – अगर आप छोटा या माध्यम स्तर का प्लांट लगाना चाहते है तो इसके लिए आपको 1000 से 2000 वर्गफुट की जगह चाहिए होगी.

आवश्यक दस्तावेज और लाइसेंस बनाये

जब आप लोकेशन का चुनाव कर लेते है तो इसके बाद आपको यह बिजनेस शुरू करने के लिए जरूरी दस्तावेज और लाइसेंस बनाने होगे ताकि आप इस बिजनेस को शुरू कर सके, इसके लिए आपको निम्न दस्तावेजो की जरुरत पड़ेगी.

  • आधार कार्ड
  • पेन कार्ड
  • करंट बैंक अकाउंट
  • GST रजिस्ट्रेशन
  • दुकान का पंजीकरण
  • FSSAI लाइसेंस
  • BIS प्रमाणन
  • पंचायत या नगर पालिका की NOC

पानी की जाँच करवाए

यह बिजनेस शुरू करने से पहले आपको पानी की गुणवत्ता को जांचना जरूरी है, इसके लिए आप किसी भी मान्यताप्राप्त लैब में पानी की जाँच करवा सकते है, इससे आपको यह पता चल जाता है की वो पानी पिने योग्य है या नहीं, जब आप पानी का लैब टेस्ट करवा लेते है तो इसके बाद आपको लैब टेस्ट की सभी रिपोर्ट अपने पास सुरक्षित रखनी होगी, यह भविष्य में आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है.

आवश्यक मशीने खरीदे

जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद यह बिजनेस शुरू करने के लिए आपको जरूरी मशीने खरीदनी होगी जिसकी मदद से आप पानी को बोतल में भर पाएंगे एवं उसे बेच पाएंगे, इसके लिए आपको निम्न प्रकार की मशीने खरीदनी होगी.

  • RO वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट
  • सैंड फ़िल्टर
  • कार्बन फ़िल्टर
  • UV सिस्टम
  • ओज़ोन जनरेटर
  • पानी का स्टोरेज टैंक
  • बोतल धोने की मशीन
  • बोतल भरने की मशीन
  • कैपिंग मशीन
  • लेबलिंग मशीन
  • श्रिंक रैपिंग मशीन

यह सभी मशीने पानी का बिजनेस शुरू करने के लिए उपयोगी साबित होगी, इसलिए निम्न प्रकार की मशीने खरीदने के बाद ही आप इस बिजनेस को शुरू कर सकते है.

बोतल की पैकेजिंग करें

जब आप मशीने खरीद लेते है तो इसके बाद आपको बोतलों में फ़िल्टर किये हुए पानी की पैकिंग करनी होगी एवं इसके बाद आपको बोतल पर अपनी कंपनी के लेबल लगाने होगे, इसके अलावा आपको बोलता के ढक्कन भी सील करने होगे, जब पैकेजिंग की प्रक्रिया पूरी हो जाती है तो इसके बाद आप अपनी बोतल को मार्केट में बेचना शुरू कर सकते है.

पानी की बोतल का बिजनेस शुरू करने का खर्च

अगर आप पानी की बोतल का बिजनेस शुरू कर रहे है तो आपको इसमें होने वाले खर्च की जानकारी पता होनी चाहिए, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपका अनुमानित खर्च निम्न प्रकार से होगा.

  • दुकान का डिपाजिट और किराया लगभग 1 लाख रूपए
  • RO प्लांट लगभग 1 लाख रूपए
  • स्टोरेज टैंक लगभग 50 हजार रूपए
  • फिलिंग मशीन लगभग 50 हजार रूपए
  • बोतल, कैप और लेबल लगभग 50 हजार रूपए
  • लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन लगभग 20 हजार रूपए
  • अन्य खर्च लगभग 50 हजार रूपए

इस प्रकार से छोटे स्तर पर इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको अनुमानित 4 से 5 लाख रूपए तक का निवेश करना होगा, वही अगर आप बड़े स्तर पर इस बिजनेस को शुरू करना चाहते है तो आपका खर्चा ज्यादा भी हो सकता है, ध्यान रखे की अगर दुकान आपकी खुद की है तो आपको किराये और डिपाजिट की बचत हो सकती है.

नोट – ध्यान रखे की इस बिजनेस में बिजली बिल, कर्मचारियों का वेतन, बोतल, कैप और लेबल, वाहन और डीजल , मशीनों का रखरखाव, मार्केटिंग और वितरण में आपको प्रतिमाह कुछ पैसे खर्च करने होगे.

पानी की बोतल के बिजनेस में कमाई कितनी है

इस बिजनेस में आपको कितना मुनाफा होगा यह इस बात पर निर्भर करता है की आपकी सेल कितनी है, इस बिजनेस में एक बोतल पर सभी खर्च निकालने के बाद आपको अनुमानित 2 से 3 रूपए तक का मुनाफा होता है, अगर आप दिन में 1000 बोतल भी बेच लेते है तो आपके प्रतिदिन की कमाई 2 से 3 हजार रूपए तक हो सकती है और आप महीने में 60 हजार से लेकर 90 हजार रूपए तक कमा सकते है.

पानी की बोतल के बिजनेस में सेल कैसे बढाए

इस बिजनेस में ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए आपको ज्यादा कस्टमर की जरूरत पड़ेगी, हम आपको कम समय में ज्यादा कस्टमर प्राप्त करने के लिए कुछ बेहतरीन तरीके बता रहे है जो निम्न प्रकार से है.

  • होटल, रेस्टोरेंट और ढाबो के मलिकों से संपर्क करें
  • स्कुल, कॉलेज, अस्पताल और ऑफिस में सप्लाई दे
  • शादी, कार्यक्रम और धार्मिक प्रोग्राम में सप्लाई करें
  • साफ़ और अच्छी क्वालिटी का प्रोडक्ट बेचे
  • अपनी ब्रांडिंग और मार्केटिंग को मजबूत करें
  • ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केटिंग करें
  • होलसेल और रिटेल विक्रेता से संपर्क करें

अगर आप इन बातो को ध्यान में रखकर बिजनेस का प्रमोशन करते है तो इससे आपके प्रोडक्ट की सेल तेजी से बढ़ सकती है, अगर आपका प्रोडक्ट अच्छा है तो लोग आपकी कंपनी का पानी खरीदने में ज्यादा रूचि दिखायेंगे जिससे आपके प्रोडक्ट की डिमांड बढ़ेगी और आपकी सेल बढ़ेगी.

यह भी पढ़े – मसाले का बिजनेस कैसे करें? मसाला व्यवसाय शुरू करने में कितना खर्च आता है

इस लेख में हमने पानी की बोतल का बिजनेस कैसे शुरू करें इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें.

पिछला लेखमुर्गी फार्म कैसे खोले? मुर्गी फार्म खोलने में कितना खर्च आता है
अगला लेखखुद का रेस्टोरेंट कैसे खोले? एक रेस्टोरेंट खोलने में कितना खर्च आता है
Raghuveer Singh
I’m Raghuveer Singh, the creator of RDCBusinessIdea. I’m passionate about sharing valuable content related to business ideas, online earning, technology, digital growth, and trending updates. Through this blog, my goal is to provide simple, informative, and trustworthy content that helps readers discover new opportunities and stay updated with the latest trends. Here, you’ll regularly find useful guides, tech news, online income tips, and smart business ideas.

अपना सवाल यहाँ पूछे

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें