नमस्कार मित्रो आज हम आपको अगरबत्ती का बिज़नस कैसे करें इसके बारे में बता रहे है, अगर आप कम बजट में घर बैठे एक अच्छा बिज़नस शुरू करने की सोच रहे है तो अगरबत्ती का बिज़नस करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, इस लेख में हम आपको अगरबत्ती का बिज़नस शुरू करने से जुडी पूरी जानकारी विस्तृत रूप से बताने वाले है.

agarbatti ka business kaise kare

अगरबत्ती का बिज़नस कैसे करें

अगरबत्ती का बिज़नस एक ऐसा बिज़नस है जिसे आप कम निवेश के साथ घर से शुरू कर सकते है, आज के समय में पूजा पाठ और त्यौहार आदि में अगरबत्ती की बहुत ही ज्यादा डिमांड रहती है, ऐसे में अगर आप इस बिज़नस को शुरू करते है तो आपको काफी अच्छा फायदा देखने के लिए मिल सकता है, इस बिज़नस को शुरू करने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.

मार्किट रिसर्च करें और प्लानिंग बनाये

इस बिज़नस को शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको मार्किट रिसर्च करनी आवश्यक है, इसमें आपको यह पता करना होगा की आज के समय में सबसे ज्यादा कौनसी अगरबत्ती बिकती है और लोगो को किस प्रकार की अगरबत्ती पसंद है.

इसके अलावा अगरबत्ती का बिज़नस शुरू करने से पहले आपको इसकी प्लानिंग करनी जरूरी है की आप इस बिज़नस को मेनुअल ऑपरेट करेंगे या ऑटोमेटेड मशीन का उपयोग करेंगे, अगर आप छोटे स्तर से इस बिज़नस को शुरू करना चाहते है तो आप मेनुअल कार्य कर सकते है लेकिन अगर आपका बजट ज्यादा है और आप डायरेक्ट बड़े स्तर पर इस बिज़नस को शुरू करना चाहते है तो आप इसके लिए आवश्यक मशीने खरीदकर इस बिज़नस को शुरू कर सकते है.

कच्चा माल ख़रीदे

इस बिज़नस को शुरू करने के लिए आपको कच्चे माल की जरूरत होगी क्युकी उसी के माध्यम से आप अगरबत्ती बना सकते है और उसे बाजार में बेच सकते है, इसलिए आपको सही बजट में अच्छी क्वालिटी का कच्चा माल खरीदना होगा, इसके लिए आपको निम्न प्रकार की चीजे खरीदनी होगी.

  • चारकोल पावडर
  • बांस की स्टिक्स
  • डीइपी ऑयल
  • पैकेजिंग मटेरियल

जब आप इन सभी चीजे खरीद लेते है तो इसके बाद आप इन सब चीजो की मदद से अगरबत्ती बनाने का कार्य शुरू कर सकते है.

कच्चे माल से अगरबत्ती बनाये

जब आप कच्चा माल खरीद लेते है तो इसके बाद आपको सही अनुपात में कच्चे माल का मिश्रण करना है एवं इसके बाद आपको यह मिश्रण बांस की स्टिक्स पर लपेटना है, अगर आप मशीने खरीदते है तो यह कार्य आप मशीन से कर सकते है और अगर आप मशीने नहीं खरीदते तो आप इस कार्य को अपने हाथो से भी कर सकते है.

जब आप अगरबत्ती बना लेते है तो इसके बाद आपको इसे 1 – 2 दिन तक धुप में सुखाना होगा, जब यह अच्छी तरह से सुख जाती है तो इसके बाद आप इसमें DEP आयल में डुबोकर वापिस सुखाने के लिए रख दे, इससे आपकी अगरबत्ती सुगन्धित अगरबत्ती में बदल जाएगी.

अगरबत्ती की पैकेजिंग करें

जब आपकी अगरबती अच्छी तरह से सुख जाती है तो इसके बाद आप इसकी पैकेजिंग करना शुरू कर सकते है, ध्यान रखे की आपकी पैकेजिंग प्रीमियम क्वालिटी की होनी चाहिए एवं पैकेजिंग पर आपकी ब्रांड का नाम भी होना चाहिए, इससे आपके बिज़नस को एक पहचान मिलती है और आपकी सेल तेजी से बढती है.

जब अगरबत्ती की अच्छी तरह से पैकेजिंग हो जाती है तो इसे आप ऑनलाइन या ऑफलाइन मार्केट में बेच सकते है एवं कम समय से ज्यादा सेल करने के लिए आप इसे बड़े बड़े होलसेल विक्रेता को बेच सकते है, होलसेल विक्रेता आपके प्रोडक्ट को भारी मात्रा में खरीद सकते है जिससे आपको कम समय में ज्यादा फायदा हो सकता है.

अगरबती का प्रमोशन करें

अब अपने बिज़नस को सफल बनाने के लिए और अपनी सेल को तेजी से बढाने के लिए आपको अपने प्रोडक्ट का प्रमोशन करना होगा, इससे लोगो को आपके प्रोडक्ट की जानकारी मिलेगी और वो आपके प्रोडक्ट को खरीदने में ज्यादा रूचि दिखायेंगे.

इसके लिए आप सोशल मीडिया, ऐड, समाचार पत्र और बैनर आदि के माध्यम से अपने प्रोडक्ट का प्रमोशन कर सकते है, अगर आप अपने प्रोडक्ट का सही तरीके से प्रमोशन करते है तो शुरुआत से ही आपको काफी ज्यादा कस्टमर मिलने शुरू हो जायेंगे.

अगरबत्ती का बिज़नस करने के लिए जरूरी लाइसेंस

अगर आप इस बिज़नस को शुरू करना चाहते है तो इसके लिए आपके पास कुछ आवश्यक लाइसेंस होने जरूरी है जो की निम्न प्रकार से है.

  • बिज़नस रजिस्ट्रेशन
  • MSME रजिस्ट्रेशन
  • GST नंबर
  • ट्रेड लाइसेंस

अगर आपके पास निम्न प्रकार के दस्तावेज है तो आप खुद की ब्रांड का प्रोडक्ट बेचना शुरू कर सकते है, इससे आपको भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी नही होगी.

अगरबत्ती का बिज़नस शुरू करने का खर्च

इस बिज़नस को शुरू करने के लिए आपको कितना पैसा निवेश करना होगा यह पूरी तरह से आपके बिज़नस मॉडल के ऊपर निर्भर करता है, अगर आप मेनुअल छोटे स्तर पर इस बिज़नस को शुरू करना चाहते है तो इसके लिए कच्चे माल, जरूरी लाइसेंस, पैकेजिंग प्रोडक्ट  और दूकान किराया आदि मिलाने के बाद लगभग 50,000/- रूपए तक का निवेश करना होगा.

जबकि अगर आप बड़े स्तर पर इस बिज़नस को शुरू करना चाहते है तो इसके लिए आपको मशीने जिनकी कीमत अनुमानित 50 हजार रूपए से लेकर 1 लाख रूपए तक होती है उन्हें अलग से खरीदना होगा एवं बड़े स्तर पर यह बिज़नस शुरू करने के लिए आपको लगभग 1 लाख से लेकर 1 लाख 50 हजार रूपए तक का निवेश करना होगा.

अगरबत्ती के बिज़नस में कितना मुनाफा होगा

अगरबत्ती के बिज़नस में आपको 20% से लेकर 25% तक का प्रॉफिट मार्जिन आराम से मिल जाता है, अगर आप प्रतिदिन 10,000/- रूपए की सेल करते है तो सभी खर्चे निकालने के बाद आपकी कमाई 2000/- रूपए तक हो सकती है.

अगर आप बड़े लेवल पर प्रोडक्शन करते है और अच्छे से अपने बिज़नस का प्रमोशन करते है तो आपको हर दिन लाखो रूपए की सेल भी देखने के लिए मिल सकती है, इसमें ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा सेल करनी होती है.

यह भी पढ़े – Juice Center Kaise Khole: जूस की दुकान खोलने में कितना खर्चा आता है?

इस लेख में हमने अगरबती का बिज़नस कैसे करे इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

पिछला लेखJuice Center Kaise Khole: जूस की दुकान खोलने में कितना खर्चा आता है?
अगला लेखE Commerce Business Kaise Start Kare? जानिए पूरी प्रक्रिया
Raghuveer Singh
I’m Raghuveer Singh, the creator of RDCBusinessIdea. I’m passionate about sharing valuable content related to business ideas, online earning, technology, digital growth, and trending updates. Through this blog, my goal is to provide simple, informative, and trustworthy content that helps readers discover new opportunities and stay updated with the latest trends. Here, you’ll regularly find useful guides, tech news, online income tips, and smart business ideas.

अपना सवाल यहाँ पूछे

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें