आज हम आपको ई कॉमर्स का बिज़नस कैसे शुरू करें इसके बारे में बता रहे है, अगर आप घर बैठे खुद का ऑनलाइन बिज़नस शुरू करने की सोच रहे है तो ई कॉमर्स का बिज़नस करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, इस लेख में हम आपको ई कॉमर्स बिज़नस से जुडी सभी प्रकार की जानकारी विस्तृत रूप से बताने वाले है.

ई कॉमर्स बिज़नस कैसे शुरू करें
ई कॉमर्स का बिज़नस काफी हद तक ड्रॉपशिपिंग बिज़नस की तरह होता है, इसमें बस इतना फर्क है की ड्रॉपशिपिंग में आप दुसरे से कम कीमत में सामान खरीदकर बेचते है जबकि ई कॉमर्स में आप खुद का सामान बेचते है, अगर आप इस बिज़नस को शुरू करने की सोच रहे है तो आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.
बिज़नस मॉडल चुने
ई कॉमर्स बिज़नस को शुरू करने से पहले आपको बिज़नस मॉडल चुनना जरूरी है, इसके लिए आप खुद के प्रोडक्ट सेल कर सकते है, अगर आप सब कुछ 0 से शुरू कर रहे है तो सबसे पहले आपको यह पता करना होगा की आप कौनसे प्रोडक्ट बनाने में निपूर्ण है और बाजार में कौनसे प्रोडक्ट की डिमांड सबसे ज्यादा है.
अगर आप डिमांड के हिसाब से अच्छी क्वालिटी का प्रोडक्ट बनाकर ऑनलाइन सेल करेंगे तो इससे आपको कम समय में ज्यादा आर्डर मिलने शुरू हो जायेंगे एवं आप बहुत ही कम समय में ई कॉमर्स बिज़नस में एक बड़ी सफलता प्राप्त कर पाएंगे, इसलिए सबसे पहले आपको एक अच्छे बिज़नस मॉडल का चुनाव करना जरूरी है.
मार्केट रिसर्च करें
जब आप बिज़नस मॉडल सेलेक्ट कर लेते है तो इसके बाद आपको अपने प्रोडक्ट से जुडी मार्किट रिसर्च करनी होगी, इसमें आपको यह पता करना होगा की मार्केट में आपके Competitors कौन कौन है और वो किस प्रकार का प्रोडक्ट बनाते है और उनके प्रोडक्ट में क्या क्या कमी है.
इसके बाद आपको Competitors से बेहतर प्रोडक्ट बनाकर मार्किट में लांच करने का प्रयास करना चाहिए ताकि कस्टमर दुसरो का प्रोडक्ट खरीदने की बजाय आपके प्रोडक्ट को खरीदने में ज्यादा रूचि दिखाए.
जरूरी दस्तावेज बनाये
जब आप बिज़नस मॉडल का चुनाव कर लेते है तो इसके बाद आपको ई कॉमर्स बिज़नस चलाने के लिए जरूरी दस्तावेज और लाइसेंस बनाने होगे, इसके लिए आपको निम्न प्रकार के दस्तावेजो की जरूरत पड़ेगी.
- बिज़नस रजिस्ट्रेशन
- GST नंबर
- करंट बैंक अकाउंट
यह तीनो ही चीजे ई कॉमर्स बिज़नस को शुरू करने के लिए बहुत ही जरूरी है, अगर आप निम्न प्रकार के सभी दस्तावेज बना लेते है तो इसके बाद आप खुद का बिज़नस शुरू कर सकते है.
खुद की ई कॉमर्स वेबसाइट बनाए
अब आपको अपना प्रोडक्ट बेचने के लिए खुद की वेबसाइट बनानी होगी ताकि यूजर आपकी वेबसाइट पर आकर आपके प्रोडक्ट को खरीद सके, इसके लिए आप Shopify या WooCommerce (WordPress) जैसे प्लाफोर्म पर खुद की वेबसाइट लांच कर सकते है.
अगर आप Shopify पर ऑनलाइन स्टोर ओपन करते है तो आपको एक डोमेन खरीदना होगा और उसे अपनी वेबसाइट के साथ लिंक करना होगा इसके अलावा आपको Shopify पर वेबसाइट चलाने के लिए अलग से शुल्क देना होगा.
वही अगर आप WooCommerce (WordPress) जैसे प्लेटफार्म पर वेबसाइट बनाना चाहते है तो इसमें आपको डोमेन, होस्टिंग, थीम और प्लगइन जैसी चीजे खरीदनी होगी, WordPress में आपको वेबसाइट कस्टमाइज करने के कई तरह के अलग अलग फीचर देखने के लिए मिल जायेंगे जो Shopify की तुलना में काफी ज्यादा होंगे.
पेमेंट गेटवे सेटअप करें
जब आप वेबसाइट बना लेते है तो इसके बाद आपको अपनी वेबसाइट में जरूरत के हिसाब से पेमेंट गेटवे सेट करना होगा, इसका फायदा यह होगा की जब कोई यूजर आपके प्रोडक्ट को खरीदेगा तो उसे UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से पेमेंट करने का विकल्प उपलब्ध होगा.
इससे कोई भी यूजर बहुत ही आसानी से ऑनलाइन पेमेंट करके आपके प्रोडक्ट को खरीद पायेगा, अगर आप केवल भारत में प्रोडक्ट सेल करना चाहते है तो आप Razorpay या Cashfree का उपयोग कर सकते है लेकिन अगर आप इंटरनेशनल लेवल पर प्रोडक्ट सेल करना चाहते है तो आपको Paypal जैसे प्लेटफार्म का भी उपयोग करना होगा.
प्रोडक्ट लिस्ट करें
जब आप इतनी प्रोसेस पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपका जो भी प्रोडक्ट है वो प्रोडक्ट आपको अपनी वेबसाइट पर लिस्ट करना है एवं प्रोडक्ट के साथ आपको प्रोडक्ट की फोटो और प्रोडक्ट से जुडी जानकारी भी शेयर करनी है ताकि यूजर उस प्रोडक्ट को खरीदने में रूचि दिखाए.
जब आप प्रोडक्ट को अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर देते है तो इसके बाद आपका ई कॉमर्स शुरू हो जायेगा एवं इसके बाद कोई भी यूजर आपकी वेबसाइट पर जाकर उस प्रोडक्ट को बहुत ही आसानी से खरीद सकता है.
प्रोडक्ट का प्रमोशन करे
जब आपकी वेबसाइट पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाती है तो इसके बाद आपको अपनी सेल बढाने के लिए अपने प्रोडक्ट का प्रमोशन करना होगा, इसके लिए आप ऑनलाइन विज्ञापन चला सकते है या सोशल मीडिया के द्वारा अपने प्रोडक्ट का प्रमोशन कर सकते है.
इससे अनजान लोगो को आपके प्रोडक्ट की जानकरी प्राप्त होगी और अगर किसी व्यक्ति को आपके प्रोडक्ट में रूचि होगी तो वो आपकी वेबसाइट पर जाकर उस प्रोडक्ट को खरीद लेगा जिससे आपकी कमाई होगी.
नोट – अगर आप शुरुआत में खुद की वेबसाइट नही बनाना चाहते है आप अपने प्रोडक्ट को मौजूदा मार्केटप्लेस जैसे (अमेज़न या फ्लिप्कार्ट) आदि पर भी लिस्ट कर सकते है, वहां पर आपको डायरेक्ट खरीददार मिल जायेंगे जो आपके प्रोडक्ट को ऑनलाइन खरीद सकते है.
ई कॉमर्स में ज्यादा कमाई कैसे करें
अगर आप ई कॉमर्स बिज़नस में ज्यादा कमाई करना चाहते है तो आपको ऐसे प्रोडक्ट सेल करने चाहिए जिसमे प्रॉफिट मार्जिन ज्यादा हो एवं आपको अपने प्रोडक्ट खुद की वेबसाइट पर और मौजूदा मार्केटप्लेस पर दोनों जगह सेल करने करने चाहिए इससे आपको ज्यादा आर्डर मिलने लगेगे.
इसमें आपकी कमाई पूरी तरह से प्रॉफिट मर्जिंग और सेल के ऊपर निर्भर करती है इसलिए आपको ज्यादा पैसे कमाने के लिए इन दोनों चीजो के ऊपर विशेष रूप से ध्यान देना होगा तभी आप ई कॉमर्स बिज़नस से ज्यादा पैसे बना सकते है.
ई कॉमर्स बिज़नस की सेल कैसे बढ़ाये
ई कॉमर्स का बिज़नस पूरी तरह से सेल के ऊपर निर्भर करता है, ऐसे में आप अपने प्रोडक्ट की सेल को बढाने के लिए निम्न तरीका अपना सकते है.
- कस्टमर को प्रोडक्ट अच्छी तरह से पैकेजिंग करके दे.
- कस्टमर को उच्च गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट डिलीवर करें.
- जो प्रोडक्ट आप बनाते है उसके रियल फोटो वेबसाइट पर डाले.
- कस्टमर को डिस्काउंट ऑफर प्रदान करें.
- वेबसाइट पर ज्यादा से ज्यादा पॉजिटिव रेटिंग बढाए.
- वेबसाइट को अच्छी तरह से SEO ऑप्टिमाइज़ करें.
- ग्राहकों को कस्टमर सपोर्ट प्रदान करें.
अगर आप यह सभी तरीके अपनाते है तो इससे ग्राहक का आपके उपर विश्वास बढ़ेगा और वो आपके प्रोडक्ट को खरीदने में ज्यादा रूचि दिखाने लगेगे, इससे आपकी सेल तेजी से बढ़ सकती है.
यह भी पढ़े – अगरबत्ती का बिजनेस कैसे करें: अगरबत्ती बिजनेस में कितना प्रॉफिट है?
इस लेख में हमने आपको ई कॉमर्स बिज़नस को कैसे शुरू करें इसके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुड़ा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट कर सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.









