आज हम आपको अमूल डेरी कैसे खोले इसके बारे में बता रहे है, अगर आप कम बजट में अपना एक बेहतर बिज़नस शुरू करना चाहते है तो अमूल डेरी खोलना आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है, क्युकी अमूल डेरी खोलने की प्रक्रिया बहुत ही आसान होती है एवं आप जो सेल करते है उसके ऊपर कंपनी आपको बहुत ही अच्छा कमीशन देती है.

amul dairy kaise khole

अमूल डेरी कैसे खोले

अमूल डेरी का बिज़नस हर मौसम में तेजी से चलने वाला बिज़नस है, अगर आप एक नई अमूल डेरी खोलना चाहते है तो आपको पता होना चाहिए की अमूल आपको 2 प्रकार की फ्रेंचाइजी ऑफर करता है इसमें पहली फ्रेंचाइजी अमूल प्रिफर्ड आउटलेट है और दूसरी फ्रेंचाइजी अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर है. हम आपको दोनों ही फ्रेंचाइजी के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दे रहे है जो की निम्न प्रकार से है.

अमूल प्रिफर्ड आउटलेट

यह एक छोटी फ्रेंचाइजी है जिसमे आप अमूल का पैक्ड दूध, छाछ, दही, पनीर, घी, मक्खन और चॉकलेट जैसी विभिन्न  प्रकार की चीजे बेच सकते है, इस फ्रेंचाइजी को शुरू करने के लिए आपके पास 100 से 150 वर्ग फुट की जगह होनी आवश्यक है एवं इस फ्रेंचाइजी को आप 2 लाख रूपए से 3 लाख रूपए तक आसानी से शुरू कर सकते है.

अमूल प्रिफर्ड आउटलेट का खर्च

अमूल प्रिफर्ड आउटलेट की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको मिनिमम 2,00,000/- रूपए से लेकर 3,00,000/- रूपए तक का इन्वेस्टमेंट करना होगा, यह इन्वेस्टमेंट निम्न प्रकार से होगा.

  • दूकान का डिपाजिट अनुमनित 50,000/- रूपए
  • रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट 25,000/- रूपए
  • दुकान का इंटीरियर 1,00,000/- रूपए
  • डीप फ्रीजर, विज़िबल कूलर आदि 75,000/- रूपए
  • 24 घंटे बिजली के लिए इनवेटर 25,000/- रूपए

अगर दूकान आपकी खुद की है तो आप इस बिज़नस को 2 लाख रूपए में शुरू कर सकते है, लेकिन अगर आपने दूकान को किराए पर लिया है तो आपको दूकान का डिपाजिट और किराए का खर्च अलग से इसमें जोड़ना होगा.

अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर

यह अमूल की प्रीमियम क्वालिटी की फ्रेंचाइजी है जिसमे आप अमूल के स्कूप आइसक्रीम, संडे (Sundaes), शेक, आइसक्रीम केक और अन्य सभी पैक्ड अमूल प्रोडक्ट्स बेच सकते है, इस फ्रेंचाइजी को शुरू करने के लिए आपके पास कम से कम 400 वर्ग फूट की जमीन मार्किट में या किसी व्यस्त रास्ते पर होनी चाहिए, अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर को शुरू करने के लिए आपको कम से कम 6,00,000/- रूपए तक का निवेश करना होता होगा.

अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर का खर्च

अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर को शुरू करने के लिए आपको कम से कम 6,00,000/- रूपए से लेकर 7,00,000/- रूपए तक का निवेश करना होगा जो की निम्न प्रकार से है.

  • दुकान का डिपाजिट अनुमानित 1,00,000/- रूपए (मार्केट में)
  • रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट ₹50,000/- रूपए
  • दुकान का इंटीरियर ₹4,00,000/- रूपए
  •  डीप फ्रीजर, कूलर, वाफ़ल मशीन आदि ₹1,50,000/- रूपए
  • 24 घंटे बिजली के लिए इनवेटर 25,000/- रूपए

इस प्रकार से अगर दूकान को आप किराए पर लेते है तो इसमें आपको 7 लाख रूपए तक का निवेश करना पड़ सकता है लेकिन अगर दूकान आपकी खुद की है तो आप 6 लाख रूपए तक इस बिज़नस को शुरू कर सकते है.

अमूल डेरी खोलने के लिए दस्तावेज

अमूल डेरी खोलने के लिए आपको विभिन्न प्रकार के दस्तावेजो की आवश्यकता पड़ेगी जो की निम्न प्रकार से है.

  • आधार कार्ड
  • पेन कार्ड
  • बिजली का बिल
  • लीज अग्रीमेंट
  • रेंट अग्रीमेंट
  • दूकान का NOC
  • FSSAI का लाइसेंस
  •  नगर निगम का ट्रेड लाइसेंस
  • बैंक खाता का विवरण
  • कैंसिल चेक
  • GST नंबर (यदि आवश्यकता हो)

जब आप अमूल की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आवेदन करेगे तो उस वक्त आपके पास निम्न प्रकार के दस्तावेज होने चाहिए तभी कंपनी आपको फ्रेंचाइजी दे सकती है, हालांकि अगर आपके पास कोई दस्तावेज कम है तो कंपनी आपको वो दस्तावेज बनाने के लिए पर्याप्त समय भी देती है उस दौरान आप वो दस्तावेज बना सकते है.

अमूल डेरी के लिए आवेदन कैसे करें

अमूल डेरी के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा, इसमें आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान रखी गयी है, अगर आप इसमें आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको निम्न प्रोसेस फॉलो करनी होगी.

  • सबसे पहले आपको amul.com की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है.
  • इसके बाद आपको Partner with Us का विकल्प दिखाई देगा उसे सेलेक्ट करें.
  • इसके बाद आपको Retail का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

अब आपके सामने अमूल की फ्रेंचाइजी से जुड़ा पेज ओपन हो जायेगा, इसमें आपको फ्रेंचाइजी से जुडी जानकारी ध्यान से पढ़ लेनी है एवं निचे आपको ईमेल और कस्टमर केयर के नंबर दिखाई देंगे आपको उस ईमेल या कस्टमर केयर के नंबर पर कॉल करके फ्रेंचाइजी लेने के लिए अनुरोध करना है.

शॉप वेरीफाई करवाए

जब आप अमूल डेरी के लिए आवेदन करेगे तो इसके बाद अमूल कंपनी के अधिकारी आपकी लोकेशन पर विजिट करेगे एवं आपकी शॉप को वेरीफाई करेंगे इसके अलावा वो आपके दस्तावेज भी जाँच सकते है, अगर आपकी लोकेशन कंपनी के नियमो के अनुरूप पायी जाती है तो इसके बाद कंपनी के अधिकारी आपको अग्रीमेंट के लिए बुलाएँगे.

अग्रीमेंट बनवाये

जब आपकी लोकेशन वेरीफाई हो जाती है तो इसके बाद अमूल कंपनी के अधिकारीयों के द्वारा आपको अमूल के कार्यालय में बुलाया जायेगा वहां पर आपको कार्य से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी एवं आपका और कंपनी का एक अग्रीमेंट करवाया जायेगा, जब अग्रीमेंट हो जाता है तो इसके बाद आपको कंपनी के द्वारा निर्धारित शुल्क जमा करने के लिए कहा जायेगा, जब आप पैसा जमा करवा देते है तो इसके बाद आपकी अमूल डेरी को लाइव कर दिया जाएगा.

अमूल डेरी के लिए लोकेशन कैसी होनी चाहिए

अमूल डेरी खोलने के लिए लोकेशन बहुत ही महत्वपूर्ण होती है, अगर आपकी दुकान अच्छी लोकेशन पर है तो आपको कंपनी के द्वारा आसानी से अप्रूवल मिल सकता है एवं आपको कम समय में अच्छे खासे कस्टमर मिल सकते है जिससे आपकी सेल भी तेजी से बढ़ने लगेगी.

अगर आप अपने शहर के किसी अच्छे मार्केट में अमूल डेरी खोलते है तो इसमें आपको काफी अच्छा फायदा देखने के लिए मिल सकता है, क्युकी वहां पर हर वक्त लोगो का आना जाना लगा रहता है इसलिए ऐसी लोकेशन पर आपको अच्छी सेल देखने के लिए मिल सकती है. इसके अलावा आप शहर की किसी व्यस्त सडक के किनारे अपनी अमूल डेरी खोल सकते है, इस तरह की लोकेशन पर सेल काफी अच्छी होती है.

अमूल डेरी में कमाई कितनी होती है

जब आप अमूल डेरी शुरू करते है तो इसके बाद आपकी अमूल के प्रोडक्ट पर कंपनी के द्वारा एक निश्चत कमीशन दिया जाता है वही आपकी कमाई होती है, इसमें मिलने वाला कमीशन निम्न प्रकार से होता है.

  • दूध के पैकेट पर 2.5% कमीशन
  • आइसक्रीम पर 20% कमीशन
  • चॉकलेट आदि पर 20% कमीशन
  • दूध के अन्य प्रोडक्ट जैसे दही, पनीर, घी और मक्खन पर 10% कमीशन
  • आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर प्रोडक्ट्स पर लगभग 50% कमीशन

इस प्रकार से सभी प्रोडक्ट पर अलग अलग कमीशन दिया जाता है, आप अपने पार्लर से जितनी ज्यादा सेल करेंगे आपकी कमाई भी उतनी ही ज्यादा होगी, ध्यान रखे की दूध के मुकाबले दुसरे प्रोडक्ट में आपको ज्यादा कमीशन दिया जाता है इसलिए इन प्रोडक्ट पर आपकी कमाई भी ज्यादा होगी.

यह भी पढ़े – CNG पंप कैसे खोले? जरूरी योग्यता, जमीन, खर्च और कमाई का विवरण

इस लेख में हमने अमूल डेरी कैसे खोले इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपको अमूल डेरी खोलने में किसी भी प्रकार की दिक्कत आ रही है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

पिछला लेखCNG Pump Kaise Khole: सीएनजी पंप खोलने का कितना खर्चा आता है?
अगला लेखDropshipping Business Kaise Start Kare? पूरी जानकारी हिंदी में
Raghuveer Singh
I’m Raghuveer Singh, the creator of RDCBusinessIdea. I’m passionate about sharing valuable content related to business ideas, online earning, technology, digital growth, and trending updates. Through this blog, my goal is to provide simple, informative, and trustworthy content that helps readers discover new opportunities and stay updated with the latest trends. Here, you’ll regularly find useful guides, tech news, online income tips, and smart business ideas.

अपना सवाल यहाँ पूछे

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें